जिन लोगों ने महाकुंभ पर सवाल उठाए थे, उमड़े जनसैलाब ने उनके मुंह पर मारा तमाचा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर उठाए गए सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने महाकुंभ पर सवाल उठाए थे, उनके मुंह पर वहां उमड़े लाखों भक्तों का जनसैलाब एक तरह से करारा तमाचा साबित हुआ है। अखिलेश पर साधा निशाना महाकुंभ से हुई आय को भगदड़ में मृत हुए परिवारों को देने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया कि अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कर रही है, और किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। 'सपा दंगाइयों, माफियाओं, गुंडों की पार्टी' जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के सांसदों पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों, माफियाओं और गुंडों की पार्टी बन चुकी है। उनका कहना था कि अगर इन लोगों को पार्टी से निकाल दिया जाए, तो समाजवादी पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा रोड़ एक्सीडेंट घायल, घायल अवस्था में दी परीक्षा

मुरैना कैलारस हाई स्कुल की बोर्ड परीक्षा का गुरुवार से प्रारंभ हुई है। परीक्षा देने जा रही 10 वीं की छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे का शिकार हुई छात्रा को परिजनों की सहायता से कैलारस अस्पताल पर उपचार दिया गया। जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों से जिद कर परीक्षा देने पहुंची जहाँ घायल छात्रा ने अपना हिंदी बिषय का प्रश्नपत्र दिया है। घायल अवस्था में छात्रा ने वोर्ड परीक्षा दी, इससे सभी लोग छात्रा के साहस की तारीफ कर रहे है। मध्यप्रदेश में आज से हाई स्कुल बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई है। आज गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे एचोली गांव से खुशबु पुत्र राजेश धाकड़ उम्र 15 वर्ष परीक्षा देने कैलारस आ रही थी। इसी दौरान नैपरी पुल के पास अज्ञात बस की टक्कर से दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना में छात्रा को काफ़ी चोटे आई। स्थानीय लोगो की सहायता से छात्रा ओर उसके परिजन को कैलारस अस्पताल लाया गया। जहाँ घायल को कैलारस बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा ने उपचार दिया। इलाज के बाद घायला छात्रा खुशबू धाकड़ को पुलिस के द्वारा परीक्षा केंद्र आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस ले जाया गया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र प्रभारी संजय शर्मा ने कहा आप आगे परीक्षा दे लेना लेनिक छात्रा ने कहा सर मेरी एक साल खराब हो जाएगी। छात्रा के साहस को देखते हुए परीक्षा केंद्र प्रभारी ने घायला छात्रा के लिए अलग से व्यवस्था की ओर छात्रा ने अपनी परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के साथ साथ जिसने भी इस घटना के बारे में सुना तो सभी ने छात्रा खुशबु की सराहना की है। कैलारस थाना पुलिस के द्वारा दुर्घटना में घायल छात्रा खुशबु धाकड़ को लाया गया। छात्रा के साहस ओर उसकी हालत को देखते हुए, महिला शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया गया साथ ही उसका बेहतर तरिके से ख्याल रखा गया। छात्रा ने अपना पेपर सकुशल दिया ओर अपने परिजनों के साथ घर बापस गई। यह उन सभी छात्र छात्राओं के लिए मिशाल है जो परीक्षा से कतराते है ओर बहाने बनाते है। संजय शर्मा, परीक्षा केंद्र प्रभारी, आश. आचार्य नरेंद्र देव डीएलएड कॉलेज कैलारस Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

कनाडा में वर्क वीजा प्राप्त करने में प्राथमिकता मिलेगी, 2025 में सबसे ज्यादा डिमांड वाली जॉब की आई लिस्ट

कनाडा अगर आप 2025 में कनाडा में नौकरी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। कनाडा ने 2025 के लिए 'स्किल इमिग्रेशन' योजना के तहत नौकरी की प्राथमिकताएँ बदल दी हैं। इस नई लिस्ट के अनुसार, जिन नौकरी प्रोफेशनल्स को इसमें शामिल किया गया है, उन्हें कनाडा में वर्क वीजा प्राप्त करने में प्राथमिकता मिलेगी। सबसे ज्यादा जरूरत टीचर्स की है, साथ ही कुक और हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों को भी प्राथमिकता दी गई है। कनाडा में नौकरी की नई प्राथमिकताएँ कनाडा में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले पेशेवरों के लिए इस लिस्ट में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें टीचर्स के असिस्टेंट्स, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर्स (KG जैसे स्कूल में पढ़ाने वाले) और कुक जैसी जॉब्स को अब प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी नौकरियों को इस लिस्ट से हटा दिया गया है, जबकि STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) से संबंधित नौकरियों को भी बाहर कर दिया गया है। कनाडा का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट इस समय 'कैटेगरी-बेस्ड सेलेक्शन' सिस्टम का पालन कर रहा है, जिसका उद्देश्य कनाडा की लेबर मार्केट की जरूरतों के अनुसार स्किल्ड वर्कर्स को प्राथमिकता देना है। कनाडा में कौन-कौन सी नौकरियों की जरूरत है? 'स्किल इमिग्रेशन' के तहत प्राथमिकता वाले सेक्टर्स में अब एजुकेशन सेक्टर को भी जोड़ा गया है। इसमें किंडरगार्टन, प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल के टीचर्स और उनके असिस्टेंट्स, बच्चों की देखभाल करने वाले पेशेवर, और विकलांग व्यक्तियों के लिए इंस्ट्रक्टर्स शामिल हैं। हेल्थकेयर क्षेत्र में अब सामाजिक सेवाओं से जुड़े पेशेवर और तकनीशियन नौकरियां भी शामिल की गई हैं। इंश्योरेंस एजेंट्स और ब्रोकर्स को भी लिस्ट में जोड़ा गया है। इसके अलावा, कुक की भी अब उच्च प्राथमिकता वाली जॉब्स में शामिल है। कौन सी नौकरियाँ अब प्राथमिकता लिस्ट से बाहर हो गई हैं? इस बार STEM कैटेगरी से कई नौकरियाँ हटा दी गई हैं, जैसे आर्किटेक्ट्स, कंप्यूटर और इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेवलपर्स, और डेटा साइंटिस्ट। साथ ही, ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी नौकरियाँ, जैसे ट्रक ड्राइवर, भारी उपकरण ऑपरेटर और एयरलाइन पायलट, को भी अब स्किल इमिग्रेशन सिस्टम से बाहर कर दिया गया है। कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने कहा कि कनाडा का सेलेक्शन सिस्टम अब देश की बदलती जरूरतों के अनुरूप होगा। अगर आप टीचर, कुक या हेल्थकेयर से जुड़ी जॉब्स में रुचि रखते हैं, तो कनाडा में आपकी मांग अब अधिक है, और आपको वर्क वीजा मिलने में आसानी हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

दो हफ्ते फर्श पर सोने से शरीर में दिखेंगे बदलाव

हमारी नींद काफी हद तक हमारी सेहत को प्रभावित करती है। हम कब और कितना सोते हैं, इसके साथ-साथ हम कैसे सोते हैं, यह भी काफी मायने रखता है। इन दिनों लोग अपने कम्फर्ट के हिसाब से सोने के लिए अलग-अलग मैट्रेस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि अगर आप बिना गद्दे जमीन पर सोएंगे तो क्या होगा। आइए आज इस आर्टिकल में इसी सवाल का जवाब ढूढंते हैं। फर्श पर सोना सदियों से विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का हिस्सा रहा है। अक्सर यह माना जाता है कि जमीन पर सोने से पोश्चर, स्पाइनल अलाइनमेंट और पूरी हेल्थ को फायदा मिलता है। हालांकि, कई मौजूद समय में इस्तेमाल होने वाले गद्दे ज्यादा आराम पहुंचाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों का मानना है कि फर्श पर सोने से शरीर को ज्यादा प्राकृतिक स्थिति में आराम करने को मिलता है। शारीरिक परिवर्तन ऐसे में अगर आप सिर्फ दो हफ्तों तक जमीन यानी फर्श पर सोते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी के अलाइनमेंट महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों के लिए, खासकर नरम गद्दे के कारण पीठ दर्द से परेशान लोगों के लिए, फर्श पर सोना फायदेमंद हो सकता है। एक कठोर सतह रीढ़ की हड्डी को सीधा रखती है। इसके कुछ अन्य फायदे निम्न हैं-     जमीन पर सोने से पीठ दर्द से राहत मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के मुताबिक पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को सख्त सतह पर सोने से फायदा मिल सकता है।     नर्म गद्दे पर सोने से पीठ दर्द के अलावा कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कम लचीलापन, रीढ़ की हड्डी का डिस्प्लेस होने और चोट का खतरा शामिल हैं। ऐसे में फर्श पर सोने से अपनी रीढ़ को सीधा रखना आसान हो सकता है।     खराब गद्दे पर सोने की वजह से अक्सर नींद प्रभावित होती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अगर आप गद्दा भी आपको परेशान कर रहा है, तो फर्श पर सोने से आपको अच्छी नींद आएगी।     फर्श पर सोने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर के सभी अंगों तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है। नीचे सोने के कुछ नुकसान भी यूं तो नीचे सोने से फायदे होते हैं, लेकिन इसकी वजह से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इनका ध्यान रखना जरूरी है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन (2011) के एक अध्ययन से पता चला है कि सही गद्दे पर सोने से लंबे समय तक निर्बाध नींद मिलती है। ऐसे में कठोर सतहों पर सोने वालों को असुविधा के कारण कम नींद का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा कठोर सतहों पर सोने से जोड़ों की परेशानी बढ़ सकती है, विशेष रूप से कूल्हों और कंधों में। साथ ही बुजुर्गों या ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित व्यक्तियों को भी कठोर सतहों पर सोते समय हड्डियों पर दबाव या जोड़ों में अकड़न का अनुभव हो सकता है। नीचे सोते समय इन बातों का रखें ध्यान इसलिए जमीन पर सोते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। फर्श पर सोने का मतलब यह नहीं कि आप सीधा जमीन पर ही सो जाए। फर्श पर सोने के लिए आप किसी चटाई या दरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही नीचे सोते समय बहुत ऊंचा तकिया न लगाएं। आप एक पतले तकिए का इस्तेमाल करें, ताकि सिर ज्यादा ऊपर न हो और इससे होने वाले दर्द से बचा जा सके। इसके अलावा आप नीचे कैसे होते, यह भी काफी मायने लगता है। इसलिए सोने के लिए सही पोजीशन का चुनाव करें। आप करवट लेकर, पेट के बल या पीठ के बल किसी भी तरह से सो सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको किस पोजीशन में आराम मिल रहा है। साथ इसका भी ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा दर्द में नहीं सोएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

कांग्रेस ने सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज नगर निगमों में सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ महिला प्रतिनिधियों के भी नाम शामिल है. प्रतिमा चंद्राकर को रायपुर नगर निगम, प्रमोद दुबे को बिलासपुर नगर निगम और शिव डहरिया को रायगढ़ नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष चयन की जिम्मेदारी दी गई है. जयसिंह अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ की तो जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की जिम्मेदारी सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपी गई है. पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिला पंचायतों में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है. इसलिए सभी जिलों के जिला पंचायतों के अध्यक्षों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक और प्रभारी की नियुक्ति किए गए हैं. नगर निगम और नगर पंचायत में सभापति, नेताप्रतिपक्ष चयन के लिए भी नियुक्ती की गई है. प्रभारी-पर्यवेक्षक जल्द से जल्द अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर ज्यादा से ज्यादा अध्यक्ष चुनकर आए ये सुनिश्चित करेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

आरक्षक भर्ती परीक्षा: नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तार

  राजनांदगांव राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अब तक 8 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है. कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान पर व अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया. डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस स्टाफ का ही है. महिला आरक्षक काजल भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम स्थायी पता ग्राम ढ़ोर थाना जामुल, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी, दुष्कर्म व धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी बीच सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी ने युवती से 5 लाख भी ठग लिए. लेकिन लंबे समय के बाद भी नौकरी न लगने से परेशान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा. जब आरोपी ने पीड़िता का फोन भी उठाना बंद कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है. उसकी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से जान-पहचान 1 साल पहले सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी. आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाया सामाजिक ग्रुप में शेयर किया था, जिसके बाद युवती की उससे बातचीत शुरू हई. कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हई और जुलाई 2024 से दोनों की मुलाकातें होने लगी. इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारिरिक संबंध बनाने लगा और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपए भी ले लिए. नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने रुपए वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया तो युवक बात टालने लगा. कुछ दिनों बाद आरोपी प्रेमी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद अब परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21