इंदौर में आज से दुकानों पर दूध की बिक्री 62 रुपये प्रति लीटरऔर बंदी का दूध 60 रुपये प्रति लीटर से मिलेगा

 इंदौर एक मार्च शनिवार से इंदौर शहर में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। शहर में दूध व्यापारी संगठनों ने दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इंदौर दूध विक्रेता संघ और मप्र दुग्ध व्यवसायी संघ ने घोषणा की है कि एक मार्च से दुकानों पर दूध की बिक्री 62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर और बंदी का दूध 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। बंदी के दूध में सेवा शुल्क अलग से लिया जाएगा। मार्च से लागू ये दूध के दाम अगस्त तक प्रभावी होंगे। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार दूध के दाम बढ़ाने से विक्रेताओं को कोई लाभ नहीं होगा। गर्मी में चारे, पशु आहार की कमी होती है और दाम बढ़ते हैं। दूध की लागत बढ़ने के साथ किसानों के हित में दाम बढ़ाना आवश्यक है। बढ़े दामों का पैसा भी किसान के पास जाएगा। मूल्य वृद्धि के पीछे कारण इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने नवभारत टाइम्स को बताया कि इस मूल्य वृद्धि से विक्रेताओं को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं होगा। गर्मी के मौसम में चारे और पशु आहार की कीमतें बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि होती है। इसके चलते किसानों को उनकी लागत निकालने और मुनाफा के लिए दूध की कीमतें बढ़ाना आवश्यक हो जाता है। संघ के अनुसार, दूध के दामों में की गई यह बढ़ोतरी पूरी तरह से किसानों के हित में है और इसका सीधा लाभ उन्हें ही मिलेगा। साल में दो बार होती है कीमतों में वृद्धि इंदौर में दूध के दाम साल में दो बार बढाए – घटाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में जब पशु आहार महंगा होता है और दूध का उत्पादन कम हो जाता है, तब कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। वहीं, बारिश और सर्दियों के मौसम में चारे की उपलब्धता बढ़ने और दूध उत्पादन में इजाफा होने के कारण कीमतों में गिरावट आती है। पिछले वर्षों में भी यही ट्रेंड देखा गया है, जब गर्मियों में दाम बढ़ाए गए और सर्दियों में उन्हें कम किया गया। पिछले वर्षों में दूध के दामों का बदलाव बीते पांच वर्षों में इंदौर में दूध की कीमतों में कई बार बदलाव हुआ है। मार्च 2024 में दूध के दामों में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी, जबकि सितंबर में इन्हें 2 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया गया था। इसी तरह, हर साल बाजार की स्थिति और उत्पादन लागत के आधार पर दूध की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। recent visitors 32

एक बार फिर विवादों में घिरे विल स्मिथ, इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोश‍िश

लॉस एंजिल्स अमेरिकन एक्टर, रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो पॉप सिंगर इंडिया मार्टिनेज को मियामी में हुए अवॉर्ड शो में चूमने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों गाना गाते-गाते बेहद नजदीक आ जाते हैं। ये बात नेटिजंस को नागावार गुजर रही है। खासतौर पर हॉलीवुड एक्टर की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में विल विवादों में थे, जब उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड शो में होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। ये वीडियो मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का है। स्टेज पर स्पेनिश सिंगर इंडिया मार्टिनेज और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ थे। दोनों 'फर्स्ट लव' गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी वे एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो Kiss करने वाले हैं। विल स्मिथ और इंडिया मार्टिनेज का वीडियो वायरल इस वीडियो को देखने के बाद विल स्मिथ की खूब थू-थू हो रही है। उनकी वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस इसे 'शर्मनाक' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनुचित। भले ही वह 'मनोरंजन' ही क्यों न हो।' एक और ने कॉमेंट किया, 'ये पूरी बात क्रिंज है।' एक ने उनकी वाइफ का जिक्र करते हुए लिखा कि इसीलिए ये अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, एक्टर के कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। ऑस्कर में हुआ था 'थप्पड़ कांड' ये साल 2022 की बात है, जब ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद गुस्से में तमतमाए विल स्मिथ ने उन्हें सबसे सामने चांटा जड़ दिया था। इसके बाद ऑस्कर्स ने विल को 10 साल के लिए बैन भी कर दिया था। recent visitors 42

गर्लफ्रेंड से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार

किरावली आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या वीडियो वायरल होने के बाद अब किरावली में थाना अछनेरा क्षेत्र में 16 फरवरी को युवक ने आत्महत्या की थी। शुक्रवार को युवक का सुसाइड नोट और वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों की तहरी पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जितेंद्र कुमार उर्फ बंटी बघेल पुत्र राजेंद्र सिंह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में 16 फरवरी को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों को मालूम हुआ कि जितेंद्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा था। वीडियो और सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर धमकाने और धनराशि हड़पने के बावजूद शादी नहीं करने का जिक्र किया था। अब परिजनों ने थाना अछनेरा में सुसाइड नोट में नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमिका नीरू, उसके भाई मनोज, सौरभ, पिता कमल सिंह फौजी और मां मीना देवी के विरुद्ध इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अछनेरा के थाना प्रभारी, विनोद मिश्रा ने कहा कि घटना की समस्त तथ्यों पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर और सोशल मीडिया अकाउंट की पोस्ट की तकनीकी जांच कराई जा रही है। प्रेमिका, उसके भाई और माता-पिता के विरद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शादी के बहाने सात लाख रुपये हड़पे मृतक जितेंद्र द्वारा अपने 2:29 मिनट के वीडियो में बोला जा रहा है कि उसका जिस लड़की से अफेयर था, वह उसके साथ शादी करना चाहता था। शादी की आड़ में लड़की ने धीरे धीरे लगभग सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बावजूद शादी से इनकार किया जाता रहा। अपनी धनराशि वापस मांगे जाने पर उस लड़की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धमकाना शुरू कर दिया। आए दिन धमकियां मिलने लगी। इसके बाद मजबूरी में आत्महत्या का कदम उठाना पड़ रहा है। recent visitors 43

देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूबा

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां दोस्तों के साथ आया एक युवक पानी में डूब गया है. घटना की सूचना के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है. गोताखोर की टीम युवक की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, पानी में डूबना वाला युवक बनारी गांव का बताया जा रहा है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक को बचाने में जुट गई है.  recent visitors 43

बेदाग-निखरी त्वचा के लिए अपनाए कोरियन स्किन का सीक्रेट फॉर्मूला

इन दिनों लोगों के लिए बीच कोरियन लाइफस्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। खासकर लड़कियां कोरियन कल्चर काफी पसंद कर रही है। यही वजह है कि खानपान से लेकर फैशन और ब्यूटी तक के लिए आजकल लड़कियां कोरियन्स को फॉलो कर रहे हैं। बात जब भी ब्यूटी और स्किन केयर की आती है, तो सभी के मन में ग्लास स्किन पाने की चाहत होती है। ग्लास स्किन असल में बिना पोर्स वाली सही फिनिशिंग के साथ अल्ट्रा-हाइड्रेटेड, स्मूद और चमकदार त्वचा होती है। हालांकि, कई बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से भी आपको मनचाही स्किन नहीं मिल पाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कोरियन DIY मास्क के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं और ग्लास स्किन पाने का आपका सपना भी पूरा हो जाएगा। चावल का पानी कोरियन ग्लास स्किन पाने का सबसे पॉपुलर और सरल तरीका राइस वॉटर का इस्तेमास है। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल को राइस वॉटर और शहद के साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस इस मास्क को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा जेल और ग्रीन टी एलोवेरा जेल हमेशा से ही स्किन के लिए लोगों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में अगर इसमें शहद और ग्रीन टी मिला दिए जाए, तो दमकती स्किन का आपका सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए एलोवेरा जेल और शहद के साथ पीसा हुआ ग्रीन टी मिलाएं। इसे 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर मुंह धो लें। ओट्स और दही दही कई तरह से स्किन को फायदा पहुंचाता है। साथ ही सेहत को फायदा पहुंचाने वाला ओट्स भी आपकी स्किन के लिए गुणकारी साबित होगा। सॉफ्ट स्किन के लिए ओट्स को सादे दही और शहद के साथ मिलाएं। इसे त्वचा पर मालिश करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद पानी से धो लें। हल्दी, शहद और दही कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए आप हल्दी, शहद और दही का फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तीनों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह मास्क हाइपरपिगमेंटेशन से निपटने में मददगार है। खीरे का रस और एलोवेरा परफेक्ट स्किन के लिए आप खीरे के रस और एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के रस को एलोवेरा और हयालूरोनिक एसिड सीरम की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। 20 मिनट के लिए लगाएं रखें और फिर धो लें। यह भी ध्यान रखें चेहरे पर इन मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आप जलन, खुलजी या कोई और समस्या हो, तो इसका इस्तेमाल न करें। साथ ही बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन से बचें। recent visitors 51

भारत में कई शानदार स्मार्टफोन कल होंगे लॉन्च

नई दिल्ली आने वाले दिनों में भारत में कई शानदार स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। मार्च 2025 में पोको, सैमसंग जैसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक यूजर्स के लिए कई शानदार ऑप्शन उपलब्ध होंगे। आने-वाले दिनों में Poco M7 5G, iQOO 11, Nothing 4 और Xiaomi 2 को पेश किया जा सकता है। Poco M7 5G Poco की तरफ से मार्च की शुरुआत में भारत में Poco M7 5G स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। फोन के भारत में 3 मार्च 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें, तो पोको का नया अपकमिंग M-सीरीज स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आएगा। Poco M7 5G स्मार्टफोन को भारत में करीब 10,000 और 12,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। Poco ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर Poco M7 लॉन्च को टीज किया गया है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर और circular कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। iQOO Neo 10R लॉन्च डेट – 11 मार्च 2025संभावित कीमत – 32,000 रुपये फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6400mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। डिवाइस में 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। कैमरा के लिए डिवाइस में OIS के साथ 50MP प्राइमरी शूटर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च डेट – 4 मार्च 2025 फोन को खास डिजाइन और Glyph लाइटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में पिल-शेप्ड मॉड्यूल में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि Pro वर्जन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और इन्हैंस्ड जूम सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डेट – 2 मार्च 2025 फोन में स्टनिंग लो-लाइट शॉट्स के लिए 200MP पेरिस्कोप लेंस और नया ऑप्टिकल सिस्टम दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पॉवर्ड होगा। फोन में 16GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही फोन Hyper OS 2.0 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें 6.73 इंच 2K माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A-सीरीज लॉन्च डेट – 2 मार्च 2025 Samsung भारत में अपने तीन नए मॉडल को पेश कर सकता है। यह मॉडल Galaxy A36, Galaxy A56, और Galaxy A26 हो सकते हैं। फोन में 6 OS अपडेट और पहले से इंस्टॉल One UI 7.0 के साथ आएंगे। Galaxy A56 में एल्युमीनियम फ्रेम, 50MP प्राइमरी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आ सकता है। Vivo T4x लॉन्च डेट – मार्च 2025 Vivo T4x स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 50MP AI कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। यह एक यूनिक हाइलाइट Dynamic Light फीचर है, जो आपको कूल लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ नोटिफिकेशन्स को कस्टमाइज की सुविधा देता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी कीमत 15000 से कम होने की उम्मीद है। Honor X9c लॉन्च डेट – मार्च 2025 Honor MWC 2025 में Honor X9c को पेश किया जा सकता है। फोन में OIS के साथ 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट सपोर्ट दिया जाएगा। recent visitors 50

जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी तकरार के दौरान यूक्रेन के समर्थन में आए ये देश, कहा-अकेले नहीं हो, निडर रहो

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में हुई तीखी तकरार के बाद यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जबरदस्त समर्थन मिला है।  दोनों नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान तीखी बहस छिड़ गई। इस टकराव ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के संदर्भ में अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते मतभेदों को उजागर कर दिया है। यूक्रेन के यूरोपीय साझेदारों और दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं ने जहां जेलेंस्की का समर्थन किया तो वहीं दूसरी ओर ‘व्हाइट हाउस’ ट्रंप के साथ खड़ा दिखाई दिया। ट्रंप-जेलेंस्की में तीखी बहस शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई इस बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की पर रूस के साथ शांति वार्ता में सहयोग न करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी नीतियां "तीसरे विश्व युद्ध" को निमंत्रण दे रही हैं। जवाब में, जेलेंस्की ने ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की आलोचना करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही संघर्षविराम तोड़ा है और उनकी "कूटनीति" पर सवाल उठाए। इस तीखी नोकझोंक के बाद जेलेंस्की ने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया, जिसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक असामान्य घटना माना जा रहा है। यूरोपीय देशों ने की जेलेंस्की के पक्ष में आवाज बुलंद इसके तुरंत बाद, यूरोप के कई प्रमुख देशों ने जेलेंस्की के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक हमलावर है: रूस। एक पीड़ित है: यूक्रेन। हमारा तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था – और ऐसा करते रहना सही भी है।” मैक्रों ने कहा, “हमारे से मेरा तात्पर्य अमेरिकी, यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और कई अन्य से है।” उन्होंने कहा, “उन सभी का आभार जिन्होंने मदद की और कर रहे हैं। उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो शुरू से ही लड़ रहे हैं – क्योंकि वे अपनी गरिमा, अपनी स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।” उन्होंने ट्रंप के दोनों पक्षों को समान मानने के दृष्टिकोण की निंदा की। "प्रिय यूक्रेनी मित्र, आप अकेले नहीं हैं" जर्मनी के अगले संभावित चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय वोलोदिमीर जेलेंस्की, हम अच्छे और मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हमें इस भयानक युद्ध में कभी हमलावर और पीड़ित को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।” वहीं यूक्रेन के पड़ोसी पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी कहा, "प्रिय यूक्रेनी मित्र, आप अकेले नहीं हैं।" एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशल ने कहा कि उनका देश स्वतंत्रता की लड़ाई में जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ एकजुट है। मिशनल ने कहा, “हमेशा। क्योंकि यह सही है, आसान नहीं है।” एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशल ने कहा कि उनका देश स्वतंत्रता की लड़ाई में जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ एकजुट है। मिशनल ने कहा, “हमेशा। क्योंकि यह सही है, आसान नहीं है।” स्वीडन, लिथुआनिया, लातविया, चेक गणराज्य, स्पेन, नॉर्वे, नीदरलैंड्स, और बेल्जियम जैसे देशों ने भी जेलेंस्की और यूक्रेन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने कहा, "आज यह स्पष्ट हो गया कि आजाद दुनिया को एक नए नेता की जरूरत है, और यह जिम्मेदारी यूरोप को लेनी होगी।" यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपने जो गरिमा दिखाई, उसने यूक्रेन के लोगों की बहादुरी को दर्शाया है। मजबूत, बहादुर और निडर बने रहें, प्रिय वोलोदिमीर जेलेंस्की। हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए आपके साथ काम करते रहेंगे।” यूक्रेन के समर्थन में ट्रंप की करीबी जियोर्जिया मेलोनी ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाने वाली इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे कूटनीति को पुनः पटरी पर लाने के लिए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच शिखर सम्मेलन का आह्वान करेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “अमेरिका, यूरोपीय देशों और सहयोगियों के बीच तत्काल एक शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, जिसमें इस बारे में खुलकर बात की जाए कि हम आज की बड़ी चुनौतियों से कैसे निपटना चाहते हैं। इसकी शुरुआत यूक्रेन से हो, जिसका हमने हाल के वर्षों में मिलकर बचाव किया है।” हंगरी ने दिया ट्रंप का साथ हालांकि, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान ने ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा, "मजबूत लोग शांति बनाते हैं, कमजोर लोग युद्ध को जन्म देते हैं।" यह बयान यूरोप के भीतर मतभेदों को दर्शाता है। दूसरी ओर, ‘व्हाइट हाउस’ ने एक बयान जारी कर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की 'अमेरिका फर्स्ट स्ट्रेंथ' को समर्थन मिल रहा है। ट्रंप और वेंस ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। कैबिनेट और पूरे देश के सांसद यह भावना जाहिर कर चुके हैं।” बयान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम समेत कई सांसदों के उद्धरण शामिल हैं। recent visitors 55