यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि होगी: मौसम विभाग

नई दिल्ली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस समेत उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदल चुका है। पहाड़ी राज्यों में जहां भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पर असर पड़ा है तो उधर मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि होगी। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने एएनआई को बताया, ''उत्तरी भारत के ऊपर एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है… यह सिस्टम कमजोर हो रहा है, लेकिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी लहरें चल रही हैं, जिसके कारण दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसका असर तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप पर पड़ रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिससे उत्तरी पहाड़ियों पर बारिश और तूफान का एक और दौर आएगा।'' उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवाएं चलेंगी, जबकि आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज ओलावृष्टि होने वाली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तेज बारिश होगी। कल आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कल रात याी कि दो मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम बिगड़ेगा और जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से चार मार्च, हिमाचल प्रदेश में तीन मार्च को भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम, नगालैंड में एक मार्च को तेज बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में एक मार्च को तेज बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, दक्षिण में तमिलनाडु में एक मार्च, केरल, लक्षद्वीप में एक और दो मार्च को बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। चार डिग्री तक गिर जाएगा तापमान उत्तर पश्चिम भारत का तापमान अगले दो दिनों में चार डिग्री तक गिर जाएगा। मध्य भारत में अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, तटीय कर्नाटक में एक और दो मार्च को हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। कोंकण, गोवा में एक से तीन मार्च, तटीय कर्नाटक में तीन मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

Vitamin B12 की कमी पूरी करने के लिए दही में ये पोषक चीजें मिलाकर खाएं

बदलता मौसम अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य सम्बंधित चुनौतियां लेकर आता है। ऐसे में इन दिनों में शरीर को ज्यादा पोषण और एनर्जी की जरूरत होती है। साथ ही शरीर में सभी विटामिन और मिनरल्स का होना भी जरूरी है। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जिसकी कमी आजकल एक आम समस्या बनी हुई है। इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त और त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो विटामिन बी12 मुख्य रूप से नॉनवेज फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों के लिए दही एक शानदार विकल्प हो सकता है, जो पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होने के साथ विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है। अगर दही में कुछ खास चीजें मिलाई जाएं, तो इसका पोषण और ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में- अलसी के बीज अलसी के बीज ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। ऐसे में दही में 1-2 चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज मिलाकर खाने से विटामिन बी12 की कमी तो पूरी होती ही है, साथ में यह मेल इम्यून पॉवर को स्ट्रॉन्ग है और डाइजेशन में भी सुधार करता है। न्यूट्रिशनल यीस्ट न्यूट्रिशनल यीस्ट विटामिन बी12 का एक बेहतरीन स्रोत है। जिसे दही में छिड़ककर खाने से न केवल इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि विटामिन बी12 की कमी भी पूरी होती है। यह एनर्जी लेवल को बनाए रखने में भी सहायक होता है। अखरोट और बादाम अखरोट और बादाम विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें दरदरा पीसकर दही में मिलाएं। हेल्दी पोषक तत्वों का ये मेल स्किन और बालों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है । कद्दू के बीज कद्दू के बीज आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें हल्का भूनकर दही में मिलाएं। यह न केवल पोषण बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंड के मौसम में गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है। करी पत्तों का पाउडर करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में दही में 1-2 चुटकी करी पत्ते का पाउडर मिलाकर खाने से डाइजेशन टू बेहतर होता ही है,पोषण भी मिलता है । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

‘तारक मेहता’ की बबीता को ने क्यों ठुकराया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’, जानें

मुंबई 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता घर-घर में फेमस हैं। वह अपनी खूबसूरती से तो जेठालाल का दिल पिघलाती रहती हैं। दर्शकों को भी खूब पसंद आती हैं। हालांकि लंबे समय से हम उन्हें एक ही शो में देख रहे हैं। बीच में उन्हें सोनी टीवी पर आ रहे कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्या कारण था, आइए बताते हैं। मुनमुन दत्ता ने 2004 में 'हम सब बाराती' से करियर की शुरुआत की थी और फिर वह 'द खतरा शो' और 'बिग बॉस 15' में बतौर चैलेंजर के रूप में नजर आई थीं। इन्होंने कुछ फिल्में भी की हैं, जिसमें 'हॉलिडे' और 'मुंबई एक्सप्रेस' शामिल है। मुनमुन दत्ता ने क्यों नहीं किया 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि मुनमुन दत्ता को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच टाइम मैनेज नहीं कर पा ही थीं इसलिए उन्होंनो शो साइन नहीं किया। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के टॉप 5 कौन? 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की बात करें तो शो को अपने टॉप 5 मिल चुके हैं। इसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना, फैसल शेख का नाम शामिल है। ऊषा ताई से लेकर अर्चना गौतम का पत्ता कट गया है। शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान जज कर रहे हैं। जल्द ही किसी एक के सिर पर ताज सज जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

सुप्रीम कोर्ट ने ‘नान घोटाले’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल को दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली/रायपुर छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सतीश चंद्र वर्मा को राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वर्मा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। सतीश चंद्र वर्मा की तरफ से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और सुमीर सोढ़ी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। वहीं राज्य सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने रखा। क्या है मामला छत्तीसगढ़ सरकार ने सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत का विरोध किया और कहा कि सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ काफी सबूत हैं। नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) घोटाला छत्तीसगढ़ में खराब गुणवत्ता के चावल, अनाज, नमक आदि की आपूर्ति से जुड़ा है। इस घोटाले में कई नौकरशाह और अन्य बड़े नाम भी आरोप हैं और कई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने घोटाले के आरोपी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को जमानत दिलाने में कथित तौर पर मदद की। वर्मा के खिलाफ एफआईआर हुई तो उन्होंने उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी और अग्रिम जमानत देने की मांग की। हालांकि उच्च न्यायालय ने वर्मा को राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें राहत मिल गई है। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर 19 मार्च के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के मामले पर सुनवाई टाल दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच दो राउंड की बातचीत हो चुकी है औऱ तीसरे राउंड की बातचीत 19 मार्च को होनी है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई 19 मार्च के बाद के लिए स्थगित कर दी। किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग समेत कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करे सीबीआई: सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में सीबीआई को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि मामले में एक कंपनी और तीन अन्य को आरोपमुक्त किये जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाए। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई ने दिल्ली की एक विशेष अदालत के नौ अगस्त, 2024 के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। विशेष अदालत ने मामले में मनोज जायसवाल, संजीव झा और संजीव मुंजाल के अलावा मैसर्स कॉरपोरेट इस्पात एलॉयज को भी आरोप मुक्त कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आरोप मुक्त करने का आदेश अंतिम प्रकृति का है और दिल्ली उच्च न्यायालय को इस पर विचार करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता और विशेष सीबीआई अभियोजक आरएस चीमा ने मुख्य न्यायाधीश से सहमति जताते हुए कहा कि जांच एजेंसी अपील वापस लेकर उच्च न्यायालय जाने को तैयार है। जम्मू कश्मीर के राजनेता को बरी करने पर लगी रोक हटी सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर के राजनेता सुदर्शन सिंह वजीर को बरी करने पर लगी रोक हटा दी। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने कहा कि किसी को आरोपमुक्त करने पर रोक लगाना बेहद कठोर कदम है। इससे आरोपी की स्वतंत्रता पर अंकुश लग जाता है। पीठ ने कहा कि 21 अक्तूबर 2023, चार नवंबर 2024 के आदेश निरस्त किए जाते हैं। उन्हें अलग रखा जाता है। हाईकोर्ट पुनरीक्षण आवेदन पर फैसला करेगा, लेकिन फैसले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को आधार नहीं बनाया जाएगा   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

होली से पहले नागा साधु की काशी में पंचकोशी परिक्रमा, जाने क्या है महत्व?

 नागा साधु प्रयागराज के महाकुंभ के बाद भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचे हुए हैं. काशी में नागा साधु मसान की होली खेलेंगे. मागशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद नागा मसान की होली की तैयारी में ही जुटे हुए हैं, लेकिन होली से पहले नागाओं की काशी में पंचकोशी परिक्रमा होगी. इस पंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत पांच मार्च से होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये पंचकोशी परिक्रमा क्या होती है. नागा साधु ये पंचकोशी परिक्रमा क्यों करते हैं. इसका महत्व क्या है? क्या है पंचकोशी परिक्रमा ? पंचकोशी परिक्रमा का अर्थ है पांच प्रमुख तीर्थों की यात्रा करना. पंचकोशी परिक्रमा धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. पंचकोशी परिक्रमा करने से आत्मा शुद्ध होती है. भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव बढ़ता है. वाराणसी की बात करें तो यहांपंचकोशी परिक्रमा की शुरुआत मणिकर्णिका घाट से होती है. पंचकोशी परिक्रमा कर्दमेश्वर, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर, कपिलधारा से होते हुए फिर मणिकर्णिका घाट पर ही खत्म होती है. नागा साधु क्यों करते हैं परिक्रमा ? पंचकोशी परिक्रमा नागा साधुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. पंचकोशी परिक्रमा में नागा साधु और अखाड़ों के संत शामिल होते हैं. पंचकोशी परिक्रमा के दौरान नागा साधु तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हैं. साथ ही इस परिक्रमा के दौरान नागाओं को अपने आराध्यदेव के स्थल पर जाने का अवसर भी मिलता है. पंचकोशी परिक्रमा करके उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. पंचकोशी परिक्रमा उनके ज्ञान, विवेक और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है. पंचकोशी परिक्रमा से नागा साधु आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं. मान्यता है कि पंचकोशी परिक्रमा मोक्ष के द्वार भी खोलती है. पंचकोशी परिक्रमा का महत्व मान्यताओं के अनुसार, जो पंचकोशी परिक्रमा करता है उसके सभी पापों का नाश हो जाता है. जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है. पंचकोशी परिक्रमा पवित्रता, तपस्या, और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है. पंचकोशी परिक्रमा पांच विकारों काम, क्रोध, मोह, मद और लोभ से मुक्ति दिला देती है. जो भी पंचकोशी परिक्रमा करता है उसको सभी तीर्थों के दर्शन के बराबर का पुण्य मिल जाता है. पंचकोशी परिक्रमा करने वाले के कुल को भी शुभ फल मिलते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

महापौर के बेटे ने सड़क पर काटा केक, मेयर मीनल ने मांगी माफी, उपाध्याय बोले- राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर

रायपुर सड़क में केक काटने को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त रुख अपना रही है. हाल ही में सड़क पर केक काटने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई थी. वहीं अब महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर सवाल भी खड़े हुए. अब बेटे की गलती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है. महापौर मीनल चौबे ने इस मामले कहा कि मैंने वीडियो देखा, जो मेरे घर के सामने का ही है. मेरे बेटे का बर्थडे था, उसने सड़क पर केक काटा है. मैंने आज सुबह ही खबर पढ़ी कि हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है. इसलिये जो भी हुआ वो गलत हुआ है. बेटे को भी समझाइश दी गई है कि अब से रोड पर केक नहीं काटना है. महापौर मीनल चौबे ने आगे कहा कि शासन-प्रशासन का मैं पूरा सम्मान करती हूं. अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से किसी को कोई परेशानी हुई होगी, तो उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं. सभी के बच्चों को यह समझना चाहिए कि उन्हें घर के अंदर ही केक काटना चाहिए, सड़क पर नहीं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना फिर नहीं होगी. पूर्व कांग्रेस विधायक ने की कार्रवाई की मांग पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस तरह के कृत्य पर कार्रवाई करती रही है. पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत 10 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे. निश्चित तौर पर उनका कृत्य भी गलत था. राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर होते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

माइंस के दस करोड़ रूपये से अधिक के बकाया न्यायिक प्रकरणों का गुणावगुण के आधार पर परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति : टी. रविकान्त

जयपुर, न्यायिक प्रकरणों के कारण माइंस विभाग की बकाया राशि की वसूली को लेकर राज्य सरकार गंभीर होने के साथ ही प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण को लेकर कवायद तेज कर दी है। प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि माइंस विभाग से संबंधित 10 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया राशि के न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में राजकीय पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने के लिए कवायद तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक के न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के गुणावगुण के आधार पर अध्ययन कर समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त निदेशक माइंस मुख्यालय की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी में वित्तीय सलाहकार माइंस विभाग, संयुक्त विधि परामर्शी उदयपुर व जयपुर के साथ ही जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक माइंस को सदस्य बनाया गया है। एक मोटे अनुमान के अनुसार 10 करोड़ रूपये और इससे अधिक के 50 से अधिक विचाराधीन प्रकरणों में राज्य सरकार की हजारों करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राजकीय बकाया राशि को लेकर गंभीर होने के साथ ही समय समय पर बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और न्यायिक प्रकरणों में विभागीय पक्ष को कारगर तरीके से रखने के निर्देश देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समिति 10 करोड़ व इससे अधिक बकाया राशि के सभी प्रकरणों की गुणावगुण के आधार पर परीक्षण करेगी और उन प्रकरणों में न्यायालयों में प्रभावी पेरवी के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रेषित करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों व प्रकरणों में ओआईसी अधिकारियों को भी स्टे प्रकरणों में स्टे हटवाने और अन्य प्रकरणों में राज्य सरकार का पक्ष प्रभावी तरीके से रखते हुए निर्णित कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को निर्णित करवा कर राज्य सरकार की बकाया रेवेन्यू की वसूली की जा सके। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में समय पर जबाव दावा पेश किया जाए और पेशी के समय उपस्थित होकर सरकारी पक्ष को रखते हुए निर्णित करवाये जाये। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28