Wednesday, July 8, 2026 4:29 pm

भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, न्यूजीलैंड ने जीत टॉस, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा, हर्षित राणा की जगह टीम में वरुण चक्रवर्ती

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम एक बदलाव हुआ. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में डेरिल मिचेल की वापसी हुई. ऐसे में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को इस मैच से बाहर बैठना पड़ा. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था. इसमें कीवी टीम को जीत मिली थी. कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 60 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 50 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. सात मैचों का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा.   recent visitors 45

11 मार्च को पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,प्रदोष व्रत के दिन शिव-गौरी की विधिवत पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना भी बेहद शुभ होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भौम प्रदोष के दिन शिव परिवार के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को समस्त दुख-कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं मार्च के पहले प्रदोष व्रत की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त… कब है प्रदोष व्रत? द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर होगी और अगले दिन 12 मार्च 2025 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष काल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रोगों से मुक्ति और आरोग्यता का वरदान प्राप्त करने के लिए भौम प्रदोष व्रत रखा जाता है। शुभ योगों में प्रदोष व्रत : 11 मार्च को बेहद शुभ योग में प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुकुर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त : इस दिन शाम 06 बजकर 27 मिनट से लेकर 08 बजकर 53 मिनट तक लगभग 02 घंटे 25 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। recent visitors 50

आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी हुई दूर, घर के मुखिया को मिला पक्का आवास

रायगढ़,  रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा के रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 3 महिलाओं को जहां महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम आवास के माध्यम से पक्का आवास मिला है। साथ ही घर के पूरे सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी दूर हो चुकी है। इस तरह उनका पूरा परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।  सोनूराम बिरहोर के परिवार में उनकी पत्नी कुंवारी बाई सहित दो बहु भजमति एवं रत्नी बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। परिवार की 3 महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिलने से घर में कुल 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही घर चलाने में सहयोग कर रही है। वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से परिवार को कई परेशानियों से एक साथ छुटकारा मिल गया है। अब उसे बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।      गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण का सपना साकार हो रहा है और उनके परिवारों के जीवन की दशा एवं दिशा बदल रही है। recent visitors 24

पीएम मोदी आज दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे

जामनगर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जामनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर स्थित वनतारा पहुंचे हैं। दोपहर बाद यहां से वे सोमनाथ महादेव का दर्शन करने हेलिकॉप्टर से सोमनाथ जाएंगे। शाम को वे सासण गिर जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह राजकोट जाएंगे और यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे। वे 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाट बाजार और शॉपिंग सेंटर का लोकार्पण करेंगे। वे सोमनाथ मॉडल बस स्टैंड का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जामनगर एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुरता के साथ सड़क के दोनों किनारे खड़े रहे। प्रधानमंत्री शनिवार रात जामनगर सर्किट हाउस में विश्राम के बाद रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर में स्थित वनतारा पहुंचे हैं। रिलायन्स इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा (स्टार ऑफ फॉरेस्ट प्रोग्राम) लॉन्च किया गया था। इस प्रोग्राम के तहत देश और विदेशों के घायल प्राणियों के बचाव, इलाज समेत देखभाल और पुनर्वसन का काम किया जा रहा है। रिलायन्स की जामनगर रिफाइनरी परिसर में करीब 3 हजार एकड़ ग्रीन बेल्ट में रेस्क्यू सेंटर फैला हुआ है। recent visitors 42

कपिल देव बोले – रायपुर गोल्फ का डेस्टिनेशन बनेगा

रायपुर  छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की  सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए।  गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर  आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं। recent visitors 42

सीएम योगी बोले – प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मिलेगा भरपूर लोन

लखनऊ प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए भरपूर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लोन देने के लिए हर बैंक शाखा का लक्ष्य तय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऋण जमानुपात (सीडी रेशियो) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीडी रेशियो 67 से 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया। सीडी रेशियो बढ़ने से बैंक अधिक से अधिक लोन देंगे। पूंजी संकट होने से इसका सबसे ज्यादा लाभ छोटी इकाइयों और नए उद्यमियों को मिलेगा। लोन के लिए आवेदन करने वालों की स्क्रीनिंग होगी। जिस व्यावसायिक क्षेत्र में युवा ने प्रशिक्षण लिया होगा, उस क्षेत्र के लिए लोन प्राथमिकता पर दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से भी जोड़ा जाएगा। युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ेंगी महिलाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास विजन और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ने का सामर्थ्य है। बैंकों के सहयोग से राज्य सरकार युवाओं को पूंजी उपलब्ध करा रही है ताकि यूपी के युवा नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को और आगे बढ़ा सकें। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को ऋण देने में तेजी के निर्देश दिए। इसके लिए सभी 18 मंडलों में लोन कैंप लगाए जाएंगे। इस योजना में महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांगों को भी जोड़ा जाएगा। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को लिया हाथों हाथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत यूपी दिवस पर 24 जनवरी 2025 को की गई थी। इसके अंतर्गत एक वर्ष में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। पहले चरण में प्रत्येक लाभार्थी युवा को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। दूसरे चरण में यह धनराशि 10 लाख रुपये होगी। इस योजना को युवाओं ने हाथोंहाथ लिया है। एक महीने में लगभग ढाई लाख पंजीकरण हो चुके हैं। 93 हजार से अधिक आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। बैंकों ने 9013 युवाओं को 348 करोड़ रुपये का लोन भी दे दिया है। महाकुंभ में बैंकों के योगदान की सराहना मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ने महाकुम्भ सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। विभिन्न बैंकों द्वारा मेला क्षेत्र में शाखाएं खोली गईं। उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो से तीन महीने और जनपद स्तर पर प्रतिमाह आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैंकों ने सीएम को बताया कि प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय मार्च 2017 में 12.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 में 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रदेश में बैंकों द्वारा मार्च 2017 तक 4.05 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2017 से सीडी रेशियो में 13.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। recent visitors 44

भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा, अब मैच जीतकर पुराना हिसाब चुकता करेगा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले। क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नैरोबी में खेला गया था। तब इसका नाम आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। उस वक्त भारत के कप्तान थे सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथ में थी। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सचिन और गांगुली की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े थे। लेकिन सचिन के रनआउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा गई। सौरव गांगुली के शतक के बावजूद भारत छह विकेट पर 264 के स्कोर तक ही पहुंच सका था। कीवी टीम ने क्या किया 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को मात्र छह के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद 82 रन तक पहुंचते-पहुंचते वह अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो चुकी थी। लग रहा था कि भारतीय टीम चैंपियन बन जाएगी। लेकिन उसके दो प्रमुख ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स और क्रिस हैरिस मैदान में जम गए। क्रिस क्रेन्स ने नाबाद रहते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, क्रिस हैरिस ने भी 46 रन बनाए थे। भारत की तरफ से वेंकटेश प्रसाद ने तीन, अनिल कुंबले ने दो और सचिन तेंदुलकर ने एक विकेट झटका था। जहीर खान और अजीत अगरकर को कोई सफलता नहीं मिली थी। वनडे में हालिया मुकाबले अगर भारत और न्यूजीलैंड के हालिया मुकाबलों की बात करें तो वनडे में दोनों टीमें 2023 विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। तब भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी से शिकस्त दे डाली थी। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के विशाल स्कोर को न्यूजीलैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि उससे पहले 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम ने भारत का दिल तोड़ दिया था। इंग्लैंड में खेले गए इस मुकाबले में हार ने भारत की हसरत तोड़ दी थी। recent visitors 48