MY SECRET NEWS

Wednesday, June 10, 2026 05:22
ब्रेकिंग न्यूज

लखनऊ

प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए भरपूर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लोन देने के लिए हर बैंक शाखा का लक्ष्य तय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऋण जमानुपात (सीडी रेशियो) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।

सीएम ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीडी रेशियो 67 से 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया। सीडी रेशियो बढ़ने से बैंक अधिक से अधिक लोन देंगे। पूंजी संकट होने से इसका सबसे ज्यादा लाभ छोटी इकाइयों और नए उद्यमियों को मिलेगा। लोन के लिए आवेदन करने वालों की स्क्रीनिंग होगी। जिस व्यावसायिक क्षेत्र में युवा ने प्रशिक्षण लिया होगा, उस क्षेत्र के लिए लोन प्राथमिकता पर दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से भी जोड़ा जाएगा।

युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ेंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास विजन और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ने का सामर्थ्य है। बैंकों के सहयोग से राज्य सरकार युवाओं को पूंजी उपलब्ध करा रही है ताकि यूपी के युवा नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को और आगे बढ़ा सकें। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को ऋण देने में तेजी के निर्देश दिए। इसके लिए सभी 18 मंडलों में लोन कैंप लगाए जाएंगे। इस योजना में महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांगों को भी जोड़ा जाएगा।

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को लिया हाथों हाथ
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत यूपी दिवस पर 24 जनवरी 2025 को की गई थी। इसके अंतर्गत एक वर्ष में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। पहले चरण में प्रत्येक लाभार्थी युवा को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। दूसरे चरण में यह धनराशि 10 लाख रुपये होगी। इस योजना को युवाओं ने हाथोंहाथ लिया है। एक महीने में लगभग ढाई लाख पंजीकरण हो चुके हैं। 93 हजार से अधिक आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। बैंकों ने 9013 युवाओं को 348 करोड़ रुपये का लोन भी दे दिया है।

महाकुंभ में बैंकों के योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ने महाकुम्भ सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। विभिन्न बैंकों द्वारा मेला क्षेत्र में शाखाएं खोली गईं। उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो से तीन महीने और जनपद स्तर पर प्रतिमाह आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैंकों ने सीएम को बताया कि प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय मार्च 2017 में 12.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2024 में 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रदेश में बैंकों द्वारा मार्च 2017 तक 4.05 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2017 से सीडी रेशियो में 13.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0