विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर हराकर जीता रणजी ट्रॉफी खिताब, बना विजेता

नागपुर केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। कर्नाटक और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने कर्नाटक को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ का यह तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है। करुण और नालकंडे चमके विदर्भ ने इससे पहले 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था। यह पिछले साल वर्षों में विदर्भ का तीसरा खिताब है। विदर्भ ने पहली पारी में दानिश मालेवार के 153 रन और करुण नायर के 86 रनों की मदद से 379 रन बनाए थे, लेकिन केरल की टीम ने पहली पारी में कप्तान सचिन बेबी के 98 रनों की पारी के बावजूद 342 रन बनाए। इस तरह विदर्भ ने पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल की। विदर्भ के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने शतक लगाया और 135 रनों की पारी खेली। वहीं, दर्शन नालखंडे ने नाबाद 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन बनाए। जैसे ही नालकंडे ने अर्धशतक लगाया, मैच समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। विदर्भ की दूसरी पारी विदर्भ ने अंतिम दिन 249/4 स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर ने 132 और कप्तान अक्षय वाडकर ने चार से आगे खेलना शुरू किया। करुण हालांकि, अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन का ही इजाफा कर सके और उन्हें आदित्य सरवटे ने पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद ईडेन एप्पल ने ने हर्ष दुबे को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। फिर सरवटे ने आदित्य (25) को आउट कर विदर्भ को सातवां झटका दिया।  अक्षय कार्नेवर और नालकंडे ने आठवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की जिससे विदर्भ का स्कोर 300 के पार पहुंचा। कार्नेवर हालांकि 70 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए और फिर सरवटे ने नचिकेत भुटे (3) को अपना शिकार बनाकर विदर्भ के नौ विकेट गिरा दिए। अंत में नालकंडे के अलावा यश ठाकुर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। केरल की ओर से सरवटे ने चार विकेट झटके, जबकि निधेश, जलज सक्सेना, एप्पल, बासिल और अक्षय चंद्रन को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 48

जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़, मंत्री ने खुद ठाणे जाकर दर्ज कराइ एफइआईआर

मुंबई महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है। क्या है पूरा मामला? केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया। सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज सुरक्षा गार्ड ने हाथापाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंक्षी रक्षा खड़से भी पुलिस स्टेशन में पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। recent visitors 34

पंक रॉक संगीत के महान कलाकार और न्यू यॉर्क डॉल्स के सिंगर डेविड जोहानसन का निधन

लॉस एंजिल्स पंक रॉक संगीत के महान कलाकार और न्यू यॉर्क डॉल्स के लीड सिंगर डेविड जोहानसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि डेविड जोहानसन पिछले कुछ महीनों से स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से पंक रॉक संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कैंसर से जूझते हुए लिया अंतिम सांस डेविड जोहानसन की बेटी ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेविड ने न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। जोहानसन जो स्टेज नाम बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से भी प्रसिद्ध थे कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी बेटी ने पहले ही सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें स्टेज 4 कैंसर था और इलाज के दौरान परिवार को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा। पंक रॉक संगीत का चमकता सितारा डेविड जोहानसन को पंक रॉक संगीत का एक महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। न्यू यॉर्क डॉल्स के साथ उनके योगदान ने 1970 के दशक में पंक रॉक शैली को नया आकार दिया। जोहानसन की आवाज और उनके संगीत ने पंक संगीत को एक अलग पहचान दी और उन्होंने इस शैली को और भी विस्तृत किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा खासकर मार्टिन स्कॉर्सेसे की डॉक्यूमेंट्री ‘पर्सनैलिटी क्राइसिस: वन नाइट ओनली’ में उनके संगीत सफर को दिखाने के बाद उनका संगीत जगत में स्थान और भी मजबूत हो गया। बस्टर पॉइंटेक्सटर के रूप में नया अवतार न्यू यॉर्क डॉल्स से अलग होने के बाद डेविड जोहानसन ने अपने संगीत को नए अंदाज में पेश किया। 1980 के दशक में उन्होंने खुद को बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से फिर से पेश किया। उनका फेमस गीत ‘हॉट हॉट हॉट’ एक बड़ा हिट हुआ और इसने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'द हैरी स्मिथ्स' नामक बैंड भी बनाया और ब्लूज और फोक संगीत की दुनिया में भी कदम रखा। सिनेमा में भी किया अभिनय संगीत के अलावा डेविड जोहानसन ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उन्होंने बिल मरे के साथ ‘स्क्रूज्ड’ फिल्म में काम किया और रिचर्ड ड्रेफस के साथ ‘लेट इट राइड’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभाई।   recent visitors 44

मायावती ने लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक बुलाई, जिसमे कई बड़े फैसले हुए, मायावती के भाई का बढ़ाया कद

लखनऊ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सियासी दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी को दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटर मिले हैं. आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई और ये अहम फैसला लिया गया. इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए. पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है. इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे. राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद है लेकिन आकाश आनंद इस बैठक में नहीं आए थे. पिछले साल आकाश को लगा था झटका पिछले साल मई में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया था. बसपा सुप्रीमो ने उन्हें दिसंबर 2023 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को मायावती ने अपना फैसला वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा. आकाश आनंद के विवादित बयान आकाश आनंद ने सीतापुर में बीजेपी सरकार को 'आतंक की सरकार' करार दिया था, जिसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी. इसके अलावा दो-तीन जगहों पर बयान देते वक्त वह इतने जोश में आ गए कि उनके मुंह से गाली जैसे शब्द निकल पड़े. आवेश में दिए उनके बयानों की भी काफी आलोचना हो रही थी, जिसमें 'जूते मारने का मन करता है' जैसे बयान शामिल हैं. recent visitors 53

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,  मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार और प्रबंध संचालक श्री विश्वेष झा उपस्थित थे। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, 'सिंगल विंडो 2.0' प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे। औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे। recent visitors 43

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने BCCI के खिलाफ उगली आग, कहा- IPL का बायकॉट कर दो

नई दिल्ली क्रिकेट की सबसे ग्लैमरस और वित्तीय रूप से सबसे बेस्ट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और इसके बाद से लगातार दुनिया के हर कोने से शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के लिए आते हैं। दुनिया की अन्य कोई क्रिकेट लीग इतनी एक्साइटेड नहीं है, जितनी ये लीग है। हालांकि, पाकिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटर इससे हमसे आलोचक रहे हैं, क्योंकि आईपीएल में उनके खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे किसी भी तरह भारत से पैसे नहीं कमा पाते। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटरों का ये भी मानना है कि आईपीएल की वजह से ही पाकिस्तान की क्रिकेट बर्बाद हुई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने दुनिया के अन्य देशों से इस लीग को बायकॉट करने की मांग की है। इंजमाम ने खिलाड़ियों के एक्सचेंज के तरीकों में असंतुलन की आलोचना की और आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की प्रतिबद्धताओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आह्वान किया। वे चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी भी अन्य लीगों में खेलें। इसके लिए विदेशी बोर्ड बीसीसीआई पर दबाव बनाएं। पाकिस्तान की मीडिया के शो ‘चैंपियंस ट्रॉफी हंगामा’ में इंजमाम ने एक उल्लेखनीय विसंगति की ओर इशारा किया है। भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में नहीं खेलते, लेकिन अन्य टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने कहा, "हर देश का हर एक टॉप प्लेयर आईपीएल खेलने आता है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों की किसी भी लीग में नहीं खेलता। अब से हर बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने प्लेयर्स को रिलीज नहीं करते किसी भी लीग में खेलने के लिए तो दूसरे बोर्ड को भी तो स्टांस लेना चाहिए ना?" बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शुरुआत में इस टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन भारत में बढ़ती पाकिस्तान परस्त आतंकवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को पूरी तरह से बैन कर दिया गया। recent visitors 43

बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले रहे, हैदराबाद में पंखे से लटक कर दी जान

नई दिल्ली पिछले कुछ सालों से लगातार बच्चों के सुसाइड की घटना देखने को मिल रही है. अब सवाल ये है कि बच्चे किस कारण से मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे हैं? बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले ले रहे हैं. हैदराबाद के चंदन नगर से एक छात्र की खुदकुशी की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर निवासी एस दीक्षित राजू (17) मियापुर के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था. इस महीने की 5 तारीख से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षाओं के कारण, वह कथित तौर पर भारी दबाव में था. ऐसे में जब घर पर कोई नहीं था तो उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी. 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है परीक्षा आपको बता दें कि तेलंगाना राज्य इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (टीएसबीआईई) की 11वीं और 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2024 से आयोजित की जा रही है. टीएसबीआईई प्रथम वर्ष यानी 11वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और दूसरे वर्ष यानी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 को शुरू हो चुकी है. बच्चों के तनाव पर क्या कहती हैं मनोचिकित्सक मनोचिकित्सक बिंदा सिंह के अनुसार, आज कल कंपटीशन के दौर में हर बच्चे की समय पर काउंसलिंग जरूरी है. इसके साथ ही पेरेंट्स को बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखनी चाहिए. बच्चे पढ़ाई के स्ट्रेस से पेरेंट्स और दोस्तों से कई बार दूर होने लगते हैं. पढ़ाई में फेल होनी की सोच कर बच्चे परेशान रहते हैं, उन्हें लगता है कि अगर उनका रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ तो क्या होगा? ऐसे में पढ़ाई के प्रेशर की वजह से बच्चे डिप्रेशन में जाने लगते हैं. पेरेंट्स न करें बच्चों की तुलना वहीं, बच्चे कई बार अपने दोस्तों को देखकर ये सोचते हैं कि मैं अपने दोस्तों से पढ़ाई में कम हूं, ऐसे में उनके दिमाग में स्ट्रेस बढ़ता जाता है. साथ-साथ बार-बार घर वालों का ये कहना कि तुम ये कर सकते हो, उनके बचपन की बातें याद दिलाने लगते हैं कि तुमने आजतक स्कूल में हर वक्त टॉप किया है. पेरेंट्स ये बात समझ नहीं पाते कि वहां कंपटीशन कितना ज्यादा है और यहीं से बच्चों का फ्रस्ट्रेशन लेवल शुरू हो जाता है. इसलिए वहां पढ़ रहे बच्चों की नियमित काउंसलिंग करनी चाहिए. अगर आपके घर या आस-पास कोई बच्चा डिप्रेशन/चिंता/तनाव/घबराहट महसूस कर रहा है तो उसकी काउंसलिंग या इलाज तुरंत करवाएं. recent visitors 59