Wednesday, July 8, 2026 12:25 pm

आगरा-जगनेर रोड पर भीषण सड़क हादसा: बुलेट और बाइक की भिड़ंत, पांच लोगों की माैत

आगरा आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर शनिवार देररात भीषण हादसा हुआ। बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। मृतकों में चार मजदूर थे।   एसएन मेडिकल काॅलेज में चारों मृतकों के परिवारीजनों को विलाप करते देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। भगवान दास की पत्नी ने चूड़ियां तोड़ डालीं। वह रोते हुए कह रही थी कि कल ही चूड़ियां लाकर दी थीं। वकील की पत्नी ललिता का रुदन भी कलेजा चीर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि चारों आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। बेहद गरीब परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि सैंया के रहने वाले भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार की शाम को अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में भाग लेने के लिए गढ़मुक्खा गए थे।   वहीं बुलेट पर गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हुई। राहगीरों ने घायलों को तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।  इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।  पत्नियां खो बैठी सुधबुध, हंगामा बाइक सवार मृतकों में भगवान दास की पत्नी ललिता और दो बच्चे हैं। रामस्वरूप की पत्नी स्वाती हैं। उनके तीन बच्चे हैं। सोनू की मां और वकील की पत्नी कुसुमा भी एसएन इमरजेंसी पहुंच गईं। परिजन ने बताया कि चारों फेरी लगाकर गुजारा करते थे। शव देखकर पत्नियां होश खो बैठीं। उनके साथ आए ग्रामीणों ने हादसा करने वाले बुलेट को सामने लाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि चारों मृतकों के छोटे बच्चे हैं। किराये के मकानों में रहते हैं। उन्होंने परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजे की मांग की। देर रात तक एसएन इमरजेंसी पर हंगामा होता रहा। चीख पुकार मची हुई थी।   recent visitors 53

तेलंगाना में सुरंग हादसे को एक सप्ताह बीता, नहीं निकल पाया एक भी मजदूर, सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम

तेलंगाना तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद एक हफ्ते से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। सुरंग में फंसे कुल 7  लोगों में से चार की ‘लोकेशन’ का पता लगा लिया गया है। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम है। कृष्ण राव सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे विचार से रडार के जरिए चार लोगों की लोकेशन का पता लगा लिया गया है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा। जिन चार लोगों के बारे में पता चला है, उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही कहा था कि फंसे हुए लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। कृष्ण राव ने कहा कि जहां चार लोगों के होने के स्थान की पहचान की गई है, वहां हाथ से गाद निकालने का काम किया जा रहा है जिसके रविवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) के वैज्ञानिकों ने ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (GPR) का उपयोग किया और इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिला। मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि बाकी चार लोग टनल बोरिंग मशीन (TBM) के नीचे फंसे हैं जिनके बारे में पता लगाने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि 450 फुट ऊंची टीबीएम को काटा जा रहा है और इस अभियान में करीब 11 एजेंसियों के कर्मी शामिल हैं। अभियान में देरी को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का जिक्र करते हुए कृष्ण राव ने कहा कि इस प्रयास में शामिल लोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सुरंग के अंदर कीचड़ सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य जटिल है। कृष्ण राव ने कहा कि अभियान जारी है, इसलिए सुरंग में फंसे लोगों के परिवारों को भी उम्मीदें हैं। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है। recent visitors 42

राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया

मुंबई महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने सेहत के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली के चलते कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब यह बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आबिटकर कहा, "हमने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार से अनुरोध किया था कि 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त में कैंसर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है और जल्द ही सरकार इसे लागू करेगी।" बताया जा रहा है कि कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे सिर्फ धूम्रपान या अन्य नशे की लत ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि खान-पान और बदलती जीवनशैली भी एक बड़ा कारण बन रही है। खासकर बच्चों में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह योजना अहम मानी जा रही है। बर्ड फ्लू पर भी अलर्ट इसी बीच राज्य सरकार ने विदर्भ में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वहां कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है, हालांकि इंसानों में इसके संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आबिटकर ने बताया कि संदिग्ध मरीज के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, "सावधानी के तौर पर हमने प्रभावित इलाकों में चिकन की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।" चिकन खाने को लेकर किया गया सतर्क इससे पहले पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अधपका चिकन खाने से बचने की अपील की थी। हालांकि, इस बीमारी और चिकन के बीच किसी स्पष्ट संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सरकार ने ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। recent visitors 48

पुणे रेप कांड: अपराधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ऑल आउट’

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक बस अड्डे पर 26 साल की महिला के साथ हुए हैरान करने वाले बलात्कार मामले के बाद मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत यह मासिक कार्रवाई शुरू की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी की रात 11 बजे से लेकर 1 मार्च की दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस ने 207 स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें 14 ऐसे स्थान शामिल थे जो जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े थे। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 12 भगोड़ों की गिरफ्तारी, 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 12 भगोड़ों को गिरफ्तार किया और 54 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत कार्रवाई की। वहीं, 16 लोगों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। ड्रग्स के मामले में 15 मामलों में कार्रवाई की गई और 56 लोगों के खिलाफ "संदिग्ध गतिविधियों" में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 46 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किए, जबकि 25 संदिग्धों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए, जो उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देशित करते हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 113 स्थानों पर 'नकाबंदी' की, जिसमें 6,901 दोपहिया वाहनों की जांच की गई और 1,891 ड्राइवरों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार, 70 अन्य व्यक्तियों को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया। बस डिपो सुरक्षा बढ़ाई गई पुलिस अधिकारी ने बताया कि ST और BEST बस डिपो के प्रबंधकों से संपर्क किया गया है ताकि रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके, सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा सके और परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा सके। इसके अलावा, शहर के सबसे बड़े बस डिपो जो शिवाजी नगर, गोवंडी में स्थित है, में सुरक्षा उपायों को भी बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि पुणे बलात्कार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। पवार ने  कहा, "दो दिन पहले तक लोग यह सवाल उठा रहे थे कि उसे क्यों नहीं पकड़ा गया। वह एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे पकड़ने के लिए हमने ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। मैं इस बात पर दृढ़ हूं कि ऐसी घटनाएं कहीं भी नहीं होनी चाहिए। अब इस मामले की सही तरीके से जांच की जा रही है। तथ्यों का खुलासा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।" recent visitors 38

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। सोमवार 3 मार्च 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बच्चों के शिक्षा के अधिकार, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम पर आधारित इस कार्यशाला में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यशाला में सभी जिलों के महिला बाल विकास, शिक्षा, जनजातीय कल्याण एवं गृह विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 47

नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स के पास आगामी 7 मार्च को अंतिम दिन जल्द भरें परीक्षा फॉर्म

नई दिल्ली नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स को जल्द ही अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि, आगामी शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को इस एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में लास्ट समय पर अप्लाई करने से कई बार सर्वर पर लोड बढ़ता और आवेदन करने में टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर देना चाहिए। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 07 फरवरी, 2025 को जारी किया गया था। सूचना जारी होने के बाद ही, आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब आगामी 07 मार्च, 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस समेत अन्य प्रोगाम में दाखिलाा मिलता है। नीट यूजी परीक्षा के लिए देनी होगी ये एप्लीकेशन फीस   नीट यूजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने वाले जनरल वर्ग के आवेदकों को 1,700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, सामान्य- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1,600 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों 1,000 रुपये फीस देनी होगी। कब होगी नीट यूजी परीक्षा नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल, 2025 तक जारी की जाएंगी। नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 1 मई तक जारी किए जाएंगे। नीट यूजी परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी नीट यूजी परीक्षा के संबंध में एनटीए ने से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक, कैंडिडेट्स 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल् पर विजिट कर सकते हैं। recent visitors 46

दो संभागों में गर्मी बढ़ रही है तो रात में तापमान में गिरावट, इस बीच कहीं पर हल्‍की बारिश का भी अनुमान

भोपाल मध्‍य प्रदेश में इन दिनों मिला जुला मौसम देखने को मिल रहा है। जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है तो रात में तापमान में गिरावट आ जाती है। इस बीच कहीं पर हल्‍की बारिश का भी अनुमान है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में फरवरी माह के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबलपुर में 19 वर्ष बाद तो इंदौर में छह वर्ष बाद फरवरी में इतनी गर्मी पड़ी है। भोपाल एवं ग्वालियर भी दो वर्ष बाद फरवरी इतना गर्म रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिलाष श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना प्रेरित चक्रवात अब और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। कम दबाव के क्षेत्र से महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो गुजरात से होकर जा रही है। मौसम विभाग का यह है अनुमान मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है इसी क्रम में शुक्रवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस वर्ष 2006 में दर्ज किया गया था। वहीं, इंदौर में वर्ष 2019 के फरवरी माह के सर्वाधिक तापमान के बराबर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अधिक तापमान दोनों नगरों में वर्ष 2023 में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।   recent visitors 32