Wednesday, July 8, 2026 2:45 pm

अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव में पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीती रात करीब 11.05 बजे की है। एक-एक करके तीन चोर मंदिर के गेट पर लगा तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोर माताजी के मंदिर के पास रखी तलवार और मूर्ति शृंगारित विभिन्न प्रकार के सामान उतारकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी भी चोर ने शर्ट नहीं पहन रखी है। इसके साथ ही इन सबके मुंह ढके हुए हैं। मंदिर पुजारी सवेरे रोजाना की तरह यहां पूजा करने पहुंचे तो गर्भगृह के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों और रीको पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। चोरों के लगातार निशाने पर हैं धार्मिक स्थल सिरोही जिले में बीते लंबे समय से चोर एक एक करके प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं। आम लोगों द्वारा समय-समय पर पुलिस के आलाधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था को दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न प्रकार की मांग भी की जाती है। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद एक दो दिन पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आते हैं इसके बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। मंदिरों में चोरी की वारदात से आमजन में रोष व्याप्त है।   recent visitors 61

हाई कोर्ट ने कहा- नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा, यह क्षेत्र खुला रखा जाएगा

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने विगत छह वर्ष से विचाराधीन नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की जनहित याचिका पर अंतिम आदेश सुना दिया है। जिसमें साफ किया गया है कि नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। यह 300 मीटर का क्षेत्र खुला रखा जाएगा। कोर्ट ने संशोधित विकास योजना 2021 का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मामले में 27 फरवरी को उभयपक्षों की बहस पूरी होने के साथ ही सुरक्षित किया गया आदेश शनिवार, एक मार्च को बाहर आया। हाई कोर्ट ने इससे पूर्व भी एक जनहित याचिका पर 13 दिसंबर, 2013 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया था, जिसमें व्यवस्था दी थी कि नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक रहेगी। अवैध निर्माण किए गए हैं नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की ओर से 2019 में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि नर्मदा तट के प्रतिबंधित क्षेत्र में बहुत से अवैध निर्माण किए गए हैं। कई निर्माण जारी हैं। याचिका में कहा गया कि मास्टर प्लान 2021 में नर्मदा तट से नदी के उच्चतम बाढ़ स्तर तक के 300 मीटर दायरे में कोई भी निर्माण नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने नर्मदा तट से दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंध किया था। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि सरकार ने पांच अक्टूबर, 2015 को अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया था कि नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र के दोनों ओर 300 मीटर, परियट के दोनों ओर 100 मीटर तथा गौर नदी के दोनों ओर 50 मीटर खुला क्षेत्र (नो कंस्ट्रक्शन जोन) रखा जाएगा। इस अधिसूचना के आधार पर विकास योजना 2021 तैयार की गई है। खुले क्षेत्र में सामाजिक वानिकी, लैंडस्केप, गार्डन, पार्किंग, पंप हाउस और वाचमैन हाउस बनाने की छूट रहेगी। दरअसल, यह जनहित याचिका लंबित रहने के दौरान यह तथ्य रेखांकित हुआ था कि जबलपुर के तिलवारा घाट अंतर्गत प्रतिबंधित क्षेत्र में एक धर्म विशेष का निर्माण प्रस्तावित है। वर्ष 2019 में केंद्र की ओर से अंडरटेकिंग दी गई थी हाई कोर्ट के आदेश के बिना कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि विकास योजना के अंतर्गत इस बात का सत्यापन कर लें कि उक्त प्रस्ताव प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में है या उससे बाहर है। यह प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी करें। recent visitors 39

मौत बनकर दौड़े 2 ट्रक, भीषण सड़क हादसे में 3 श्रमिकों की चली गई जान, 7 गंभीर रूप से घायल, स्पताल में कराया भर्ती

मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहींं 7 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.   बता दें कि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 ट्रक के बीच कल्याणपुर पुलिया के पास भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ट्रक में श्रमिक सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 श्रमिकों की जान चली गई. वहीं 7 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद ट्रक सड़क पलट गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया. सभी मरने वाले श्रमिक लखीमपुर खीरी के बताए जा रहे हैं. recent visitors 47

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं, अप्रैल में करेंगे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ: मिर्ची बाबा

ग्वालियर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा। महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप बता दें कि मिर्ची बाबा को भोपाल जिला न्यायालय के 10वें अपर सत्र की न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। मिर्ची बाबा के वकील ने बताया कि निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष न्यायालय में साबित नहीं कर पाया। इसके बाद न्यायालय ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। 9 अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा केंद्रीय जेल, भोपाल में बंद था। पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी। recent visitors 26

दीपक बैज बोले – बजट को लेकर सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार कल यानी 3 मार्च को अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन है. डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट लाने वाले हैं. डेढ़ साल में एक रुपए सरकार ने नहीं दिया. पिछले साल का जो काम था, वहीं रनिंग में चल रहा है. स्कूल और स्वास्थ्य के लिए कोई नई योजना नहीं है. इस सरकार में काम करने के लिए कोई काम है? हजारों करोड़ का कर्ज ले चुकी है वो पैसा कहां जा रहा है? प्रवतर्न निदेशालय ने कल कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु को पूछताछ के लिए तलब किया है. इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने हमारे महामंत्री से कुछ और जानकारियां मांगी है. जिस तरह से बेवजह परेशान किया जा रहा है और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. बीते दिनों पूरे प्रदेश में ED और भाजपा के खिलाफ पुतला दहन हुआ है. कल ED कार्यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी पार्टी कर रही है. ये बदलापुर की जो राजनीति चल रही हैं ये ठीक नहीं है. दीपक बैज ने विजय बघेल द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तुलना किए जाने पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कौन झूठ बोलता है, ये तो वो ख़ुद जानते हैं. विजय बघेल अपनी सरकार में झांक लें, कि कौन-कौन से मोदी की गारंटी को पूरी किए हैं. विजय बघेल ने ख़ुद अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं. recent visitors 21

पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत लाखों की बताई जा रही, धार में दारू लूटने की मची होड़

हरदा मध्य प्रदेश के हरदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत लाखों की बताई जा रही है. इधर, धार जिले में शराब से भरा ट्रक पलट गया. फिर क्या था, लोग शराब की पेटियां उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए. हरदा के टिमरनी थाना पुलिस और एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बीती रात चेकिंग के दौरान बैतूल-नागपुर रोड पर पास से अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा. साथ ही ड्राइवर और हेल्पर को धर दबोचा. 361 पेटी अंग्रेजी और ट्रक जब्त की गई है. जब्त दारू की कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई है. फिलहाल, पुलिस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है. धार के धामनोद के राऊ खलघाट फोरलेन के गुजरी बाइपास पर शराब से भरा ट्रक पलट गया. सामने से रॉन्ग साइड आए एक वाहन को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर को हल्की चोट आई है. ट्क पलटते ही शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं. पुलिस के पहुंचने से पहले कई राहगीर शराब की पेटियां उठाकर ले गए. सूचना मिलते ही काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान मौके पर पहुंचे. बाद में जुलवानिया और धामनोद के शराब ठेकेदार के प्रतिनिधि भी वहां आए.आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परमिट की जांच की, जो वैध पाई गई. recent visitors 29

रायपुर में युवती की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती को बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना है. मृतका की पहचान डीडी नगर निवासी आहना जैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आहना शनिवार दोपहर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में डीडी नगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगे. इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. जब परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की, तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की स्कूटी बरामद की है. वहीं बिल्डिंग परिसर में लगे CCTV का फुटेज भी सामने आया है. पहले वीडियो में युवती बिल्डिंग परिसर में एंट्री करते दिख रही है. वहीं दूसरे वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई दुर्घटना. फिलहाल, मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. recent visitors 23