Friday, July 10, 2026 4:00 pm

न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स

Apple ने अपना नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो M3 chip के साथ आता है. इस लेटेस्ट चिप की मदद से इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में बेहतर परफोर्मेंस और एनहेंस्ड AI फीचर्स मिलेंगे. इस नए Apple iPad को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है. यह एक लाइटवेट प्रोडक्ट है. न्यू Apple iPad Air के अंदर नया रिडिजाइन Magic Keyboard और एडवांस्ड ग्राफिक्स आर्किटेक्चर मिलेगा. इसमें न्यू M3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो M1 चिप की तुलना में दोगुना फास्ट परफोर्मेंस दे सकती है. iPad Air M3 में लेटेस्ट iPadOS के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा.  यहां ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलेगा, उसके लिए यूजर्स को सेल्यूलर वेरिएंट खरीदना होगा. इस न्यू iPad में USB-C port दिया गया है. यहां दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच मिलेंगे. Apple Intelligence की मदद से इसमें ये फीचर्स शामिल होंगे. Clean Up in Photos : फोटो से गैर जरूरी एलिमेंट्स को रिमूव कर सकेंगे Enhanced search : फोटो और वीडियो सर्च करने के लिए सपोर्ट मिलेगा. Image Wand in Notes : अपनी स्केच को आप प्रोफेशनल टच दे सकेंगे. Image Playground : टेक्स्ट प्रोम्प्ट की मदद से इमेज जनरेट कर सकेंगे. न्यू Siri:  ChatGPT के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा. न्यू iPad Air M3 के साथ न्यू Magic Keyboard कंपेटेबल होगा, जो 14-key Function Row के साथ आता है. यह iPad के साथ मैग्नेटिकली अटैच हो सकता है. Apple iPad Air की कीमत iPad Air M3 का प्री ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो चुका है और इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी. यह हैंडसेट दो डिस्प्ले साइज और चार कलर वेरिएंट में आता है, जिनके नाम ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे हैं.   11-inch iPad Air (Wi-Fi) की कीमत 11-inch iPad Air (Wi-Fi) के शुरुआती वेरिएंट की कीमत  59,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB storage के लिए 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 89,900 रुपये खर्च होंगे. इसमें 1TB वेरिएंट 1,09,900 रुपये का मिलेगा.   11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular की कीमत 11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,900 रुपये है, इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 84,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये खर्च होंगे.यहां इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है, जिसमें 1TB स्टोरेज मिलेगी. 13-inch iPad Air (Wi-Fi)  की कीमत   13-inch iPad Air (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत  79,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये देने होंगे. इसके अलावा 512GB स्टोरेज के लिए 1,09,900 रुपये और 1TB storage के लिए 1,29,900 रुपये देने होंगे. 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) की कीमत 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) के 128GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये है. 256GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये, 512GB स्टोरेज के लिए 1,24,900 रुपये और 1TB स्टोरेज के लिए 1,44,900 रुपये खर्च करने होंगे. 11th-generation iPad भी हुआ अनवील Apple ने 11th-generation iPad को भी लॉन्च कर दिया है, जो A16 चिप के साथ आता है. यह A13 chip के साथ आने वाले 9th-generation iPad की परफोर्मेंस की तुलना में 50 परसेंट ज्यादा फास्ट है. 11th-generation iPad की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सेल्यूलर मॉडल की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है. इसके Magic Keyboard के लिए 24,900 रुपये खर्च करने होंगे.   recent visitors 57

मुख्यमंत्री से श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रूपए और रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करने का प्रावधान किया गया है। पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और मीडिया सलाहकार पंकज झा के प्रति भी आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, संयोजक राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय भरत योगी एवं श्री मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष  राम साहू भी उपस्थित थे। recent visitors 49

आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, सचिन की टीम के सामने होगी वॉटसन की सेना

नई दिल्ली अगर आप सच्चे क्रिकेट फैन हैं तो आपने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच को मिस नहीं किया होगा। अगर आपने इस मैच को मिस कर दिया है तो आज फिर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 4 मार्च को जहां चेज मास्टर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में थे तो 5 मार्च को उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने होंगे। इस तरह लगातार दो दिन इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच का मजा भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है। दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आज यानी 5 मार्च को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में भिड़ने वाले हैं। ये लीग रिटायर्ड क्रिकेटरों की टी20 लीग है। इस टी20 लीग का 9वां लीग मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ सचिन तेंदुलकर होंगे तो दूसरी तरफ उनको टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन होंगे। सचिन तेंदुलकर इंडिया मास्टर्स के कप्तान हैं, जबकि शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इंडिया मास्टर्स ने इस सीजन तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को जीत मिली है। इंडिया मास्टर्स ने पहले मैच में श्रीलंका, दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया है। अब सामना भारत का ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक दो मैच इस टूर्नामेंट में खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम को हराया है। टीमें इस प्रकार हैं: इंडिया मास्टर्स टीम: अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, नमन ओझा, सुरेश रैना, विनय कुमार और शाहबाज नदीम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम: शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, पीटर नेविल, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, कैलम फर्ग्यूसन, ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा और जेम्स पैटिंसन recent visitors 46

लोको पायलट परीक्षा में धांधली पर CBI की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी समेत 26 लोगों को ले गई अपने साथ

चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDDU) रेल मंडल की डिपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सीबीआई ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रेलवे के दो बड़े अफसर, दर्जन भर लोको पायलट और अन्य लोग शामिल हैं. लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने चंदौली के एक मैरिज लॉन से कई सॉल्वर्स को भी हिरासत में लिया है. आरोप है कि ये सभी डिपार्टमेंटल परीक्षा में दूसरे की जगह एग्जाम दे रहे थे. बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कैश भी बरामद हुआ है. आरोप है कि प्रमोशन के लिए आयोजित इस डिपार्टमेंटल परीक्षा को पास कराने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों से धन उगाही की गई और सॉल्वर्स को बुलाकर एग्जाम दिलाया जा रहा था. दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDDU) रेल मंडल की डिपार्टमेंटल परीक्षा बीते मंगलवार को होनी थी. इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि इस परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है और कुछ सॉल्वर्स चंदौली के एक मैरिज लॉन में ठहरे हुए हैं. सूचना पाकर सीबीआई एक्टिव हुई और सोमवार रात को उक्त मैरिज लॉन में छापा मारते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया, जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. पकड़े गए आरोपियों के पास से परीक्षा के पेपर भी बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई से पूरे रेल मंडल में हड़कंप मच गया. दो सीनियर अफसर, लोको पायलट सहित 26 गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दो सीनियर अफसर और लोको पायलट सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई रेलवे की विभागीय प्रमोशन परीक्षा में पेपर लीक किए जाने के मामले में हुई है. रेलवे के लोको इंस्पेक्टर के लिए होने वाली यह विभागीय प्रमोशन की परीक्षा 4 मार्च को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही सीबीआई टीम ने पेपर लीक किए जाने के इनपुट के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी कर 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, सीबीआई की टीम इन सभी आरोपियों को अपने साथ लेकर लखनऊ निकल गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की लखनऊ ब्रांच की टीम को यह इंफ़ॉर्मेशन मिली थी कि 4 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अंतर्गत होने वाली रेलवे की लोको इंस्पेक्टर की विभागीय प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है और इसका पेपर लीक कराया गया है. इस लीड के मिलने के बाद लखनऊ सीबीआई ब्रांच की टीम एक्टिव मोड में आ गई और इस टीम के तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा मेंबर्स ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अधिकारियों के साथ-साथ उन परीक्षार्थी लोको पायलट के ठिकानों पर भी छापेमारी की जिनको मंगलवार को परीक्षा देना था. अलग-अलग इलाकों से उठाए गए आरोपी सीबीआई की टीम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलग-अलग इलाकों से कई लोगों पायलट को रात में ही हिरासत में ले लिया. इसके बाद इन सभी लोगों को लेकर सीबीआई की टीम मुगलसराय कोतवाली पहुंची, जहां पर उनसे पूछताछ की गई. इन सभी लोगों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद अगली सुबह सीबीआई की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दफ्तर में भी छापा मारा और इस मामले में कथित तौर पर शामिल रेलवे के दो बड़े अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के दफ्तर में स्थित सभा कक्ष में सीबीआई के अधिकारियों ने इन सभी आरोपियों से पूरे दिन पूछताछ की. इसके बाद इन सभी 26 आरोपियों को प्रिजन वैन में बैठाकर सीबीआई की टीम लखनऊ लेकर चली गई. इस संदर्भ में जब सीबीआई के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने और किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से साफ-साफ इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में सीबीआई की ओर से प्रेस नोट जारी कर डिटेल दी गई.  दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हड़कंप बताते चलें कि विभागीय प्रमोशन के लिए भारतीय रेलवे में अलग-अलग परीक्षाएं कराई जाती हैं. रेलवे की जो प्रमोशनल परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया है वह परीक्षा लोको पायलट से लोको इंस्पेक्टर बनने के लिए आयोजित की जानी थी. कोई भी लोको पायलट अगर 10 साल तक लोको पायलट की नौकरी कर लेता है या फिर 5 लाख किलोमीटर तक ट्रेन को चला लेता है तो इसके बाद वह लोको इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए एलिजिबल हो जाता है. इसी लोको इंस्पेक्टर की प्रमोशन परीक्षा 4 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में होनी थी. लेकिन इससे पहले ही इस परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आ गया और सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के सीनियर ऑफिसर्स के साथ-साथ कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, सीबीआई लखनऊ की टीम इन सभी 26 लोगों को लेकर लखनऊ के लिए निकल गई है, जहां पर पूरे मामले की जांच पड़ताल और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हड़कंप मचा हुआ है. विभागीय परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़ सीबीआई ने 3 और 4 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को शुरू किए गए एक अभियान के दौरान मुगलसराय में पूर्व मध्य रेलवे के तहत आयोजित एक विभागीय परीक्षा पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है. सीबीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पूर्व मध्य रेलवे ने 4 मार्च 2025 को मुख्य लोको निरीक्षकों के पदों के लिए एक विभागीय परीक्षा निर्धारित की थी. मुगलसराय में मध्यरात्रि को तीन स्थानों पर सीबीआई द्वारा की गई जांच के दौरान, 17 उम्मीदवारों के पास हस्तलिखित प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी पाई गई. जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा- "इस संबंध में एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता और आठ अन्य रेलवे अधिकारियों और अज्ञात उम्मीदवार और अज्ञात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. " सीबीआई की अब तक की जांच के अनुसार, आरोपी वरिष्ठ डीईई व्यक्ति को उक्त परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने अंग्रेजी में प्रश्न लिखे … Read more

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया

रायपुर केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार व्ही. सोमन्ना ने कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच करते रहें और समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने उन्होंने वहां आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी का वितरण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किसानों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनकी सोच है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले को आकांक्षी जिले से ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में नारियल के वृक्षों को देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने नारियल के पौधे का रोपण किया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुलता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसान की आय दोगुना हो और इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद महेश कश्यप और सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने में सफल होंगे। शिल्पनगरी में शिल्पकारों से की भेंट केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव में शबरी एंपोरियम में पहुंचकर बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बेलमेटल सहित विभिन्न कलाओं में कार्यरत शिल्पकारों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय और प्रगतिशील किसान भी उपस्थित थे। recent visitors 35

इन टिप्स से ब्लड शुगर वाले दुबले भी बढ़ा सकते है अपना वजन

ब्लड शुगर का असंतुलन डायबिटीज पेशेंट के शरीर की ऊर्जा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। दरअसल, जब इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में असफल रहता है, तो शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों और फैट को तोड़ने लगता है। इससे व्यक्ति अचानक से दुबला और कमजोर हो जाता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वेट ट्रेनिंग करें, कैलोरी बढ़ाने के लिए स्मूदी और ड्राई फ्रूट्स खाएं। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें, तनाव कम करें, और ब्लड शुगर लेवल को नियमित जांचें। डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लें। इस लेख में वजन बढ़ाने के लिए कुछ बेहद प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानिए… डॉक्टर से सलाह लें वजन बढ़ाने के लिए अपनी दवाइयों और इंसुलिन का सही डोज डॉक्टर से निश्चित कराएं। संतुलित और पौष्टिक आहार लें दिनभर में छोटे-छोटे और पौष्टिक मील्स लें। प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दाल, पनीर, अंडे, चिकन और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। हेल्दी फैट्स जैसे कि एवोकाडो, नारियल तेल और घी का सेवन करें। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स खाएं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे कि ओट्स, जौ, रागी, बाजरा को अपनी डेली डाइट रूटीन में शामिल करें। ये फूड्स ब्लड शुगर को स्थिर रखते हुए वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। डाइट में कैलोरी बढ़ाएं घर का बना स्मूदी, प्रोटीन शेक और फुल क्रीम दूध का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स जैसे खजूर, बादाम और अखरोट के सेवन से अपनी कैलोरी बढ़ाएं। व्यायाम को प्राथमिकता दें वेट ट्रेनिंग और योगासन करें। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाकर स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज की बजाय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस करें। खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें शरीर को हाइड्रेट रखने से पोषक तत्व सही तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं। इसलिए प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। तनाव और नींद का ध्यान रखें रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद वजन बढ़ाने में मददगार होती है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें। इन सावधानियों का भी रखें ध्यान 1.जंक फूड या शुगर रिच फूड्स को खाने से बचें। 2. जंक फूड ब्लड शुगर को कर सकते हैं असंतुलित। 3.अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच कराएं। recent visitors 54

लोगों का मिला ज़बरदस्त प्रतिसाद मात्र दो दिन में बुक हुए करोड़ों के मकान, घर खरीदने का ऐसा मौका दोबारा नहीं

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में “सभी के लिए आवास” योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत की है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस योजना को 20 जनवरी 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे तत्काल शुरू नहीं किया जा सका। अब 01 मार्च 2025 से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है, जिससे आम जनता को किफायती दरों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं आवास विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद  ने बताया कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें घरों की कीमतों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना के पहले दो दिनों में ही 8 करोड़ रुपये के 56 मकानों की बुकिंग हो चुकी है, जो इस योजना की जबरदस्त सफलता को दर्शाता है। मंडल आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक लाभार्थी मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in   पर लॉग-इन करके अपने सपनों का घर बुक कर सकते हैं। साथ ही, टोल-फ्री नंबर 18001216313 और अधिकारियों के नंबरों पर अब तक 900 से 1000 कॉल प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे योजना की लोकप्रियता साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की है जो वित्तीय कठिनाइयों के कारण घर नहीं खरीद पा रहे थे। छूट के साथ उपलब्ध ये आवास आम लोगों के लिए किफायती होंगे। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और इसका लाभ उठाने का यह अवसर शायद दोबारा न मिले।   recent visitors 52