13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते, उड़ेगा रंग-गुलाल

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इससे पहले AMU प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि नई परंपरा पड़ने नहीं देगी। NRSC हॉल के प्रोवोस्ट प्रोफेसर बीबी सिंह ने कहा 13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते हैं। गौरतलब है कि एएमयू कैंपस में होली को लेकर राजनीति गरमा गई। 9 मार्च को विशेष होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था। करणी सेना का कहना था कि AMU प्रशासन हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है। छात्रों ने 'होली मिलन' कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे AMU ने ठुकरा दिया। करणी सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर अनुमति नहीं मिली तो 10 मार्च को AMU में घुसकर होली मनाएंगे। अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। किसी भी हिंदू छात्र को समस्या आती है, तो उसके लिए मैं बैठा हूं। मेरे रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परमिशन की कोई आवश्यकता नहीं है। जब उनसे कहा गया कि मारपीट हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि मारपीट कैसे हो जाएगी, जो मारपीट करेगा, उसको ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली खान ने यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुरोध पर विचार तो किया गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। हालांकि अब फैसला बदल लिया गया है। recent visitors 55

हमारी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठाएगी: कीवी क्रिकेटर विल यंग

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग का बड़ा बयान सामने आया है। यंग ने कहा कि ग्रुप स्टेज पर भारत से हार से बहुत फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहाकि हमारी टीम रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठाएगी। इस मौके पर विल यंग ने साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को मिली जीत का खास जिक्र किया। भारतीय बल्लेबाजों के तरीके देखे यंग ने डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के साथ टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दी है। उन्होंने आईसीसी से कहाकि हम ग्रुप चरण की हार से काफी कुछ सीखे हैं। खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने, लेकिन गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को और उनके खेलने के तरीके को देखा। उन्होंने कहाकि उनके खेलने की शैली को देखा और इन हालात में वह किस तरह खेलेंगे, इसे भी समझा। अच्छा खेलने वाला जीतेगा 32 वर्ष के इस क्रिकेटर ने कहाकि भारत और न्यूजीलैंड ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और मैच के दिन जो टीम अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी। उन्होंने कहाकि हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड ने बहुत अच्छे मुकाबले खेले हैं जिसमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और 2023 विश्व कप सेमीफाइनल शामिल है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैच के दिन अतीत की बातें मायने नहीं रखती। यंग ने कहाकि हम रविवार को चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि दबाव का सफलता से सामना कर पायेंगे। 24 साल पुरानी जीत से प्रेरणा न्यूजीलैंड ने 24 साल पहले नैरोबी में भारत को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। यंग ने कहाकि 24 साल बाद फिर जीतना अच्छा रहेगा। उस समय मैं आठ साल का था और क्रिकेट से प्यार की शुरुआत ही हुई थी। मुझे वह टूर्नामेंट याद है और जिस दिन इस चैम्पियंस ट्रॉफी का अनावरण हुआ, स्कॉट स्टायरिस वहां थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट के बारे में कई किस्से सुनाये। उम्मीद है कि हम उस कामयाबी को दोहरा सकेंगे। recent visitors 59

जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में हंगामा: समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज

सरगुजा उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। जनपद सदस्यों के पहुंचते ही विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद सभी सदस्यों को जनपद सभा में पहुंचाया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव (TS बाबा) और विधायक राजेश अग्रवाल भी जनपद परिसर पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के चलते जनपद परिसर और आसपास भारी गहमागहमी बनी हुई है। कुछ ही देर में जनपद सदस्य अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। recent visitors 52

IAS मैडम का फिर चला ‘चाबुक’… ₹84 लाख के घोटाले में शामिल अधिकारियों पर दर्ज कराई FIR

खरगोन  IAS ऑफिसर भव्या मित्तल बुरहानपुर के बाद अब खरगोन में भी चर्चा में आ गई हैं। उनके निर्देश पर पुलिस ने पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 84 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में तीन अधिकारियों को विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल ने शुक्रवार शाम पत्रकारों को बताया कि पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक इतिशा जैन, डीडीओ क्रिएटर आशीष दुबे और क्लर्क शेखर रावत के विरुद्ध जांच रिपोर्ट के आधार पर 84 लाख रुपए के गबन के मामले में प्रकरण दर्ज कराया गया है। फर्जी भुगतान किया गया था उन्होंने बताया कि खरगोन में 2021, 2022 व 23 में बिना उचित अनुमति के 84 लाख 39 हजार 977 रुपए का फर्जी भुगतान कर गबन किया गया था। इस संबंध में वसूली की कार्रवाई और प्रकरण दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गये थे, लेकिन इस विभाग की सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग इतिशा जैन द्वारा प्रकरण दर्ज कराने और विभागीय जांच की कार्रवाई नहीं की गई। इतिशा जैन ने किया उजागर कलेक्टर ने बताया कि इतिशा जैन द्वारा यह दावा किया गया था कि उन्होंने ही इस मामले को उजागर किया है और उनके फर्जी सिग्नेचर से राशि ट्रांसफर की गई है। कलेक्टर ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इतिशा जैन की भूमिका और संलिप्तता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कराया गया। इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रशांत आर्य, अपर कलेक्टर जे एस बघेल और जिला कोषालय अधिकारी आनंद पटले ने दस्तावेजों का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें पाया गया कि इतिशा जैन ने ही सर्वप्रथम फर्जी भुगतान के संबंध में प्रकरण संज्ञान में लाया गया, किंतु उनके द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारी / डीडीओ अप्रूवर के दायित्व निर्वहन और मॉनिटरिंग में कमी पाई गई। साथ ही डीडीओ क्रिएटर आशीष दुबे और लेखा प्रभारी क्लर्क शेखर रावत ने दायित्व का निर्वहन नियमानुसार नहीं किया गया। उधर, शेखर रावत ने वीडियो बयान जारी कर उनके द्वारा कर्ज देने वालों के दबाव में उक्त फर्जी काम कर रुपया चुकाया गया। शेखर रावत को किया गया गिरफ्तार खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर से जांच प्रतिवेदन के आधार पर 22 फरवरी को कार्रवाई की गई है। इसमें गलत तरीके बिना अनुमति से करीब 80 फर्जी खातों में राशि स्थानांतरित करने के मामले में इतिशा जैन आशीष दुबे और शेखर रावत के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में शेखर रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दस्तावेज व धनराशि के वाउचर और बिल प्राप्त कर विवेचना की जा रही है। मामले को लेकर सहायक संचालक इतिशा जैन ने बताया कि उक्त वित्तीय अनियमितता की जानकारी उन्होंने ही तत्कालीन कलेक्टर को दी थी। इसके लिए कारण बताओ सूचना पत्र व वित्तीय अनियमितता करने वालों पर एफआईआर के निर्देश मिले थे। इस पर गत 2 फरवरी को ही थाने पर एफआईआर के लिए आवेदन भी कर दिया था। लेकिन इसके बाद 22 फरवरी को हुई एफआईआर में उन्हें भी आरोपी बना दिया गया। यह समझ से परे है। उधर विभागीय सूत्रों के अनुसार इस मामले को इतिशा जैन को चेतावनी देते हुए समाप्त कर दिया गया है। उन्हें भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी गई है। recent visitors 40

दमोह में प्रशासन ने गोकशी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर

 दमोह मध्य प्रदेश के दमोह (Damoh) में प्रशासन ने गोकशी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन का कहना है कि आरोपियों ने करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला सीतावाबली इलाके का है. यहां प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से गोहत्या के आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की. आरोप है कि इस बेशकीमती जमीन पर गोकशी की जा रही थी. प्रशासन और नगर पालिका ने करोड़ों की सरकारी जमीन को मुक्त कराया है. दरअसल, कल सुबह दमोह के सीतावाबली इलाके में गोहत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद शहर में तनाव के हालात हो गए थे. इसके बाद इसी इलाके में प्रशासन ने कुछ अतिक्रमण हटाए थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने वर्षों से कब्जा करके बैठे आरोपियों के अतिक्रमण हटाने की मांग की थी. प्रशासन ने इन संगठनों को आश्वासन दिया था. इसके बाद देर रात से इस इलाके में मशीनरी तैनात कर दी थी. सुबह होते ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई और 6 बड़े कब्जों हटा दिया गया. नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया था. यहां गोकशी की जा रही थी. प्रशासन को गोकशी के निशान भी मिले हैं. इन कब्जाधारियों में वो लोग शामिल हैं, जो कल गोहत्या के मामले में आरोपी हैं. फिलहाल सीतावाबली इलाके में बुलडोजर एक्शन के बाद हड़कंप मच गया. अभी दर्जनों कब्जे हैं, जिन्हें हटाने से पहले नोटिस दिए गए हैं. एसडीएम आरएल बागरी ने कहा कि कल भी अतिक्रमण हटाए गए थे. आज बड़ी कार्रवाई की गई है. ये अभियान लगातार जारी रहेगा.   recent visitors 37

Ladli Behna Yojana Kist:1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, सीएम ने जारी की 22वीं किस्त

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में लाड़ली बहना योजना की मार्च 2025 किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहनों के खाते में 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रुपये की राशि भेजी। इसके साथ ही वे मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि वितरण, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इसके अलावा गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपए के हिसाब से लाखों बहनों के खाते में राशि जारी की गई। आमतौर पर हर माह की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है, हालांकि कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी जाती है।  इससे पहले भी पिछले साल 2024 महाशिवरात्रि के कारण 1 मार्च को 10वीं और चैत्र नवरात्रि  गुड़ी पड़वा के चलते 5 अप्रैल को 11वीं किश्त, 12वीं किश्त 4 मई और दिवाली के चलते 5 अक्टूबर 2024 को 17वीं किश्त जारी की गई थी। इस बार होली को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके समय से पहले किस्त जारी की गई। कार्यक्रम में भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मिशन के अन्य कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। महिलाओं का सम्मान मुख्यमंत्री ने उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाजसेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण हुआ। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाजसेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं। नवाचारों एवं अभियानों का शुभारंभ     मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्यूज लेटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन।     सीहोर जिले के समूह सदस्यों को आवागमन के लिए 200 ई-साइकिल का वितरण।     छह प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं धार में जैविक हाट का शुभारंभ।     वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ।     दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवतियों के लिए पांच प्रशिक्षण बैच।     आरसेटी के माध्यम से बालाघाट, डिंडोरी, अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रोत्साहन के लिए कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ।     डीडीयूजीकेवाइ अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।     ‘पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम’ साक्षरता अभियान का शुभारंभ।     भोपाल जिले के दो स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपये का बैंक ऋण राशि भी प्रतीक स्वरूप दी। उत्कृष्ट महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान     मुख्यमंत्री उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाजसेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है।     मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि वितरण, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे।     बता दे कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाजसेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं।     मुख्यमंत्री के द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्‍यूज लैटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन किया जाएगा। सीहोर जिले के समूह सदस्‍यों को आवागमन के लिए 200 ई-साइकिल का वितरण, प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों भोपाल, इन्‍दौर, ग्‍वालियर, जबलपुर, उज्‍जैन एवं धार में जैविक हाट बाजारों का शुभारंभ करेंगे।वित्‍तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवितयों के लिये 05 प्रशिक्षण बैच की शुरूआत करेंगे। बालाघाट, डिण्‍डोरी एवं अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्‍प के प्रोत्‍साहन हेतु कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीडीयूजीकेवाय अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किए जाएंगे। 2023 में हुई थी शुरू योजना, हर माह मिलते है 1250 रु     लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।     इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।     इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।     लाड़ली बहनों को जून 2023 से फरवरी 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 21 किश्तों का अंतरण किया गया है।इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। किन बहनों को मिलता है योजना का लाभ     इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।     महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।     यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।     विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं।     जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की … Read more

होली से पहले महिलाओं को तोहफा, दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू, BPL कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह योजना लागू किए जाने का ऐलान किया है. इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल चुकी है. जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर सकते हैं. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं 1993 से संगठन से जुड़ी हुई हूं, नड्डा जी उन दिनों से हमारे अभिभावक हैं. मैं तीन बहनों और एक भाई के परिवार से हूं, लड़कियों के लिए यह मुश्किल है. जब मैंने डीयू का चुनाव लड़ा, तो मेरी मां ने कहा कि चुनाव लड़कियों के लिए नहीं हैं, लेकिन पिताजी ने मुझे प्रेरित किया. यह मेरी पार्टी है जिसने मेरा साथ दिया. मेरी पार्टी ने मुझे घर से ढूंढा और मुख्यधारा की राजनीति और समाज के लिए काम करने को कहा." उन्होंने आगे कहा कि 33 फीसदी रिजर्वेशन देने वाली बातें बहुत लोग करते थे लेकिन वो बिल लाते थे और वहीं फाड़ दिए जाते थे. जिस नेता ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की केवल एक वर्ग से नहीं होने वाली. मोदी जी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान में देश में चला रहे हैं, उसी तरह हम दिल्ली में चला रहे हैं.   'काम करने की प्लानिंग हो चुकी है…' रेखा गुप्ता ने कहा, "केंद्र सरकार के साथ हर वो काम करने की प्लानिंग हो चुका है, जो दिल्ली को और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है. पिछले 15 दिन में हमारी सरकार ने उन अनेकों योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों के लिए बहुत जरूरी थी. पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा." BPL कार्ड के लिए क्यो होगी पात्रता?     आवेदक को आवेदन करने से पहले कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए.     आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए.     आवेदक के पास दिल्ली में एक एकल संचालित बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो.     3 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय के लिए क्षेत्र के SDM या राजस्व विभाग के किसी अन्य अधिकृत अधिकारी से आय प्रमाण पत्र.     1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड. 1. आमदनी वाली शर्त यह तो पहले से तय था कि योजना का लाभ सिर्फ गरीब परिवार की महिलाओं को मिलेगा। गरीबी की सीमा क्या होगी यह पहले से तय नहीं था। दिल्ली सरकार के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सालाना आय की सीमा 2.50 लाख रुपए तय की गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में भी भाजपा ने यही सीमा तय की है। दिल्ली में भी उन्हीं परिवारों की महिलाओं को यह लाभ मिलेगा जिनकी सालाना आदमनी 2.50 रुपए से अधिक नहीं है। इस शर्त की वजह से दिल्ली के अधिकतर परिवार इस योजना के दायरे से बाहर हो गए हैं। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 4.61 लाख रुपए है। ऐसे में 2.50 लाख सालाना आमदनी वाले परिवारों की संख्या कम है। 2. परिवार की एक ही महिला को लाभ सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने यह भी तय किया है कि परिवार की एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस वजह से भी लाभार्थियों की संख्या काफी सीमित रह सकती है। दिल्ली सरकार पर इस योजना को लेकर भारी आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। खजाने की हालत पहले से ही बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में कोशिश की गई है कि योजना का लाभ जरूरतमंद महिलाओं को मिले और सरकार पर बहुत बोझ भी ना हो। और क्या हो सकती हैं शर्तें महिला समृद्धि योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को महिलेगा। योजना का लाभ विवाहित महिलाओं को ही दिया जा सकता है। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं वृद्धा पेंशन की हकदार हो जाती हैं। किसी को विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेशन, सरकारी पेंशन मिल रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।   recent visitors 43