सरगुजा
उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। जनपद सदस्यों के पहुंचते ही विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद सभी सदस्यों को जनपद सभा में पहुंचाया गया।
इस बीच, कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव (TS बाबा) और विधायक राजेश अग्रवाल भी जनपद परिसर पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के चलते जनपद परिसर और आसपास भारी गहमागहमी बनी हुई है। कुछ ही देर में जनपद सदस्य अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









