Sunday, July 5, 2026 1:31 pm

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘हम मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहते हैं, रामराज से भरा हिंदुस्तान चाहते

छतरपुर /गोपालगंज गोपालगंज के राम जानकी मठ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा का आज यानी शनिवार को तीसरा दिन है। आज बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार भी लग रहा है।दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर्ची के जरिए भक्तों को उनकी समस्या का समाधान बताएंगे। दिव्य दरबार के लिए बिहार के अलावे यूपी और नेपाल से भी लोग पहुंच रहे हैंं। 50 हजार से ज्यादा लोग अभी ही पंडाल में मौजूद हैं। विदेशी श्रद्धालुओं में यूक्रेन और यूएसएस के भी लोग कथा में पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। हिंदू एक साथ हो जाएं तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा वहीं  हनुमंत कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'हिंदू अकेला होगा तो भागना पड़ेगा, लेकिन सभी हिंदू एक साथ हो जाएं तो देशद्रोहियों को यहां से भागना पड़ेगा।' उन्होंने हिंदुओं को एकजुट करते हुए एकता का महत्व समझाते हुए मधुमक्खी और कुत्ते का उदाहरण दिया। कहा कि 'एक कुत्ता अकेला होने पर भाग जाता है, लेकिन मधुमक्खियां झुंड में होने के कारण इंसान को भागना पड़ता है।' भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'हम मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहते हैं, रामराज से भरा हिंदुस्तान चाहते हैं। जात-पात को छोड़कर जब सारे सनातनी एक होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र कहलाएगा।' उन्होंने कहा कि 'लोग बोलते हैं, मैं संविधान के खिलाफ बोलता हूं। मैं संविधान के खिलाफ नहीं हूं। एक हाथ में संविधान, दूसरे में भगवान लिए चलता हूं।' कथा के बीच भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री कथा के बीच में धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। अपने पुराने दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे पिता जी को कोई शादी में नहीं बुलाता था। परिवार वाले अपनी शादी के कार्ड में पिताजी का नाम तक नहीं लिखते थे, क्योंकि हम गरीब थे। फटे कपड़े पहनकर चले जाएंगे तो उनकी इज्जत चली जाएगी, लेकिन हमारी मां कहती थीं, 'तुम राम को कभी मत छोड़ना, हमारे दिन भी आएंगे।' इस दौरान उन्होंने एक शायरी भी सुनाई- 'मुझे कौन पूछता था तेरी बंदगी से पहले, मैं खुद को ढूंढता था, इस जिंदगी से पहले।' 'ए ठठरी टिन शेड न तोड़ दियो' धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। कई लोग उन्हें देखने के लिए टीन शेड पर खड़े हो गए। ये देखकर बाबा ने कहा, 'ओह, पगला, ठठरी… टीन शेड ना तोड़ दिओ…आराम से कथा सुनो। बड़ा गरीबी से टीन शेड लगवाया है।' 100 KM दूर से पहुंचे भक्त धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आज करीब 40 से 50 हजार भीड़ जुटी। बाबा का कथा सुनने के लिए 100 KM दूर छपरा, सीवान से भक्त यहां पहुंचे। इस दौरान विदेशी लोग भी कथा का आनंद ले रहे थे।  बाबा बागेश्वर के दर्शन के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण निषाद ने बाबा के दर्शन किए। लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी और जीवेश मिश्रा ने भी बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और गायक रितेश मिश्रा भी मौजूद रहे। recent visitors 48

छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला उजागर

भोपाल  उत्पाद की समाप्ति तारीख (एक्सपायरी डेट) के कारण छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई सोम कंपनी की 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। मामले को दबाने के लिए आबकारी विभाग ने रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया। बाकायदा इसका प्रेस नोट भी जारी किया गया। दरअसल, मध्य प्रदेश से सोम कंपनी की हंटर बीयर 50 ट्रक भरकर छत्तीसगढ़ भेजी गई थी। कुल 55 हजार 90 पेटी बीयर एक्सपायर होने की वजह से इसे सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश वापस भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश बीयर लाने के लिए आबकारी आयुक्त से पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई और मध्य प्रदेश की शराब दुकानों से बीयर विक्रय कर दी गई। बीयर वापस लाने के चार महीने बाद यह बात बाहर न आ जाए, इस डर से आबकारी विभाग के रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी ने नष्टीकरण की प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस बीयर को 21 जनवरी 2025 को नष्ट कर दिया गया। बीयर वापस लाने के चार माह बाद एक दिन में कुछ घंटे के भीतर लगभग 55 हजार 90 पेटी यानी करीब 50 ट्रक बियर का नष्टीकरण करना बताया गया, जो संभव नहीं है। इस मामले की जानकारी जब आबकारी आयुक्त को लगी तो उन्होंने सितंबर 2024 में रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी जांच के विषय आबकारी एक्ट में निर्यात बीयर वापस लाने का कोई प्रविधान नहीं है, न ही वापस भेजे जाने का, आयात का प्रविधान है। मध्य प्रदेश से निर्यात की गई बीयर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर 22055 पेटी और रायपुर 32035 पेटी कुल 53090 पेटी बीयर सोम डिस्टलरी में किसकी सक्षम अनुमति से प्राप्त की गई, या तस्करी करके लाई गई? लाने का भाड़ा किसने दिया? वाहन कौन से थे, बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किए इतनी बड़ी संख्या में बीयर डिस्टलरी के अंदर प्रवेश कैसे करवा दी गई? यह तमाम सवाल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हैं। 13 करोड की शराब नष्टीकरण में बता दिया चार करोड़ की आबकारी विभाग ने प्रेस नोट में नष्टीकरण की गई बियर की कीमत चार करोड़ 20 लाख के लगभग बताई। जबकि वास्तविक कीमत 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक है। सोम की हंटर ब्रांड बियर की मार्केट वैल्यू 220 रुपये प्रति बोतल के करीब है। यदि औसत एक बोतल की कीमत 200 रुपये भी मान ली जाए तो एक पेटी में 12 गुणित 200= 2400 रुपये इस तरह 55090 पेटी शराब की कीमत 55090 गुणित 2400 बराबर 13.22 करोड़ रुपये से अधिक होती है। विभाग ने जानबूझकर नष्टीकरण की गई बियर की कीमत को आधे से भी कम दिखाया। आबकारी आयुक्त कर रहे दागी अधिकारी का बचाव आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल का कहना है कि बिना अनुमति छत्तीसगढ़ से शराब की पेटियां वापस लाने पर रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था, पर बीयर के नष्टीकरण की प्रक्रिया पर मौन साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ने इस बीयर के नष्टीकरण की अनुमति मांगी थी जो दी गई थी। नष्टीकरण की रिपोर्ट आई है, उसके आधार पर जो तथ्य है, वह स्पष्ट हैं। मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा बीयर को बाजार में खपाने का मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन के संज्ञान में भी आ गया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आबकारी आयुक्त की भूमिका को लेकर नोटिस जारी किया जा सकता है। मुख्यसचिव पहले भी आबकारी विभाग की कार्यशैली पर नाराज हो चुके हैं। इस बारे में रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने विषय के बारे में सवाल एसएमएस करने के लिए कहा लेकिन जवाब नहीं दिया। इधर, रायसेन की सहायक आबकारी उपायुक्त वंदना पांडे का कहना है कि वह आयुक्त की अनुमति के बिना मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगी। recent visitors 40

आज हनीसिंह का लाइव कांसर्ट, यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी

 इंदौर  सिंगर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट शनिवार शाम बायपास स्थित इस्टेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। कांसर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यातायात बाधित न हो, इसलिए शुक्रवार को यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। इसके चलते शनिवार दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद रहेगा। वहीं वीआइपी गेट तक सिर्फ वही वाहन जा सकेंगे, जिन पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा जारी किया गया स्टीकर लगा होगा। प्रबंधन के अनुसार, कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज, वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होगा। या फिर वाहन पटेल नगर कट से बांए मुड़कर खजराना मार्ग से पाकिजा कॉलोनी, आरई-2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे। हनी सिंह कांसर्ट को लेकर जारी असमंजस खत्म हो गया है। मनोरंजन टैक्स को लेकर नगर निगम द्वारा बरती गई सख्ती के बाद आयोजक ने टैक्स जमा कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा था कि बगैर टैक्स जमा कराए कोई आयोजन नहीं होगा। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जब तक आयोजक सही और पूरा टैक्स जमा नहीं करा देते, आयोजन की अनुमति न दें। सूत्रों के मुताबिक आयोजक कागजों पर 67 लाख रुपये के टिकट बिकने की बात कह रहे हैं, इस हिसाब से उन्हें करीब छह लाख रुपये से ज्यादा टैक्स लगा है। महापौर का कहना था कि टिकटों की बिक्री के सही आंकड़े के हिसाब से ही टैक्स जमा कराना होगा। recent visitors 41

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ recent visitors 42

रामोत्सव 2025 साध्वी तपस्या जी द्वारा आमंत्रण कार्ड का विमोचन

भोपाल राजधानी भोपाल में जवाहर चौक स्थित रघुवंशी समाज के भवन में कोर कमिटी के सभी पदाधिकारियो के साथ श्री अजमेर सिंह जी एवं रंजना रघुवंशी जी की अध्यक्षता में साध्वी तपस्या जी के सानिध्य में रामोत्सव आमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। साथ ही रघुवंशी समाज के सभीं सदस्यों द्वारा रामोत्सव 2025 की तैयारियों के बारे में बताया जिसमें भव्य शोभा यात्रा 6 अप्रैल को रवींद्रभवन भोपाल में रामोत्सव 2025 का मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनूप जलोटा जी की भजन संध्या साथ ही प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से राजधानी भोपाल में रघुवंशी समाज द्वारा मनाया जाएगा। recent visitors 27

पिछले 4 दिन तक तो तेज सर्दी रही, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी

भोपाल पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं से चार दिन तक पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरा रहा। कई शहरों में शीतलहर चली तो रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम करवट लेगा और दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले 4 दिन तक तो तेज सर्दी रही। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, इन शहरों में शीतलहर का असर भी देखा गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात में शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री, शाजापुर से जुड़े गिरवर में 7.9 डिग्री, नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री, मलाजखंड में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री रहा, जबकि भोपाल में 10.5 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। बारिश के आसार नहीं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले एक सप्ताह तक हल्की ठंड रहेगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है। कल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम     8 मार्च: भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।     9 मार्च: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है। पहले सप्ताह में ओले-बारिश, कड़ाके की ठंड भी पड़ी     पहले सप्ताह में ओले-बारिश, बादल: पहले सप्ताह में ओले, बारिश, गर्मी और बादल वाला मौसम है। पहले ही दिन मुरैना में ओले गिरे और बारिश हुई। वहीं, अन्य शहरों में गर्मी वाला मौसम है। हालांकि, पिछले 4 दिन से कड़ाके की ठंड का दौर चला। इस बीच शीतलहर भी चली। कई शहरों में पारा 6 डिग्री तक आ गया।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।     तीसरा सप्ताह: रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा।     वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 34-38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।     जबलपुर संभाग में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। recent visitors 30

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ recent visitors 38