Sunday, July 5, 2026 12:49 pm

बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट

रायपुर, बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने और 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ करने की घोषणा की है। श्री अमर परवानी ने कहा कि ई -वे बिल की लिमिट पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने से बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे व्यापारियों के वेट टैक्स में आउट स्टैंडिंग पच्चीस हजार रुपए तक की राशि माफ करने की घोषणा से पूरे प्रदेश में 66 हजार व्यापारियों को फायदा होगा। इन घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। राज्य सरकार की नीतियों से व्यापार -व्यवसाय के लिए प्रदेश में उत्साहजनक वातावरण बना है। इस अवसर पर सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, जीतू दोशी और प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। recent visitors 42

मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेंगे भगा: रणधीर जायसवाल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए मॉरीशस में रहेंगे। यह समारोह 12 मार्च को मनाया जाएगा। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।" जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। आगामी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री से मिलेंगे। वह देश के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अन्य बैठकें करेंगे।" पिछले महीने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने देश की संसद को प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है।" मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक विशेष सम्मान की बात है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहे हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम और हाल ही में पेरिस और अमेरिका की यात्रा के बावजूद हमें यह सम्मान दे रहे हैं। वह हमारे विशेष अतिथि के रूप में यहां आने के लिए सहमत हुए हैं। पीएम मोदी की यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।" जुलाई 2024 में, विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा की थी। उन्होंने न केवल तत्कालीन पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ बल्कि रामगुलाम के साथ भी द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की थी।' recent visitors 30

न्यूजीलैंड के सपोर्ट में शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए गए हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक का कहना है कि भारत को इस मैच में न्यूजीलैंड से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों पाकिस्तानी दिग्गजों ने एक तरह से भारत के लिए चेतावनी जारी कर दी है। कहा-सैंटनर जीतना चाहते हैं शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने चर्चा की है कि न्यूजीलैंड की टीम किस तरह से भारत के खिलाफ बाजी मार सकती है। शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड को भूल जाना चाहिए कि आप कमतर टीम हैं। आपको भूल जाना चाहिए कि आप अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहाकि सैंटनर को अपनी टीम पर भरोसा है। मैंने उनके अंदर यह देखा है। एक कप्तान के तौर पर वह खिताब जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहाकि गेम ऑन है। रोहित को बताया बड़ी चुनौती शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा होंगे। उन्हें रोहित शर्मा को पॉवरप्ले के अंदर खामोश रखना होगा। अख्तर ने कहाकि रोहित पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान सैंटनर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। अख्तर ने कहाकि आपको सही वक्त पर सही चीज करनी होगा। आपको बल्लेबाजों के हमलों पर लगाम लगानी है। हालांकि उन्होंने माना कि भारत यहां पर 70-30 से आगे है। भारत के पक्ष में सभी चीजें गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सभी चीजें भारत के पक्ष में हैं। चाहे कंडीशंस की बात करें, टीम की मजबूती की बात करें, स्थानीय सपोर्ट की बात करें या कुछ और। हालांकि इन सारी बातों के बावजूद भारत ही ट्रॉफी उठाएगा यह तय नहीं है। वजह सामने न्यूजीलैंड की टीम है, जो हर मायने में भारत को टक्कर देने का माद्दा रखती है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद से उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं रही है।   recent visitors 54

इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग के कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IML के शुरुआती 5 मैच नवी मुंबई में, जबकि 6 मैच वडोदरा में खेले गए और अब IML का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है। आज लीग का 12वां मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। आइए, इस मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं। इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें बता दें कि युवराज सिंह, इरफान पठान, नमन ओझा जैसे धुरंधर खिलाड़ियों से लैस इंडियन मास्टर्स की कमान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में है, जबकि क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रवि रामपॉल, टीनो बेस्ट से सजी वेस्टइंडीज मास्टर्स की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा संभाल रहे हैं। IML 2025 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर इंडियन मास्टर्स टीमें मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम (NR) अंक NRR इंडिया मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +3.156 श्रीलंका मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +0.745 ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 4 2 2 0 0 4 +1.919 वेस्टइंडीज मास्टर्स 3 2 1 0 0 4 -0.047 साउथ अफ्रीका मास्टर्स 4 1 3 0 0 2 -3.085 इंग्लैंड मास्टर्स 3 0 3 0 0 0 -1.785 मौजूदा समय में इंडियन मास्टर्स की टीम 6 पॉइंट्स और +3.156 के नेट रन रेट के साथ लीग की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बाद 4 पॉइंट्स और -0.047 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लीग में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें गौरतलब है कि IML में आज दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। ऐसे में जहां इंडियन मास्टर्स की टीम जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी लीड बरकरार रखना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम इंडियन मास्टर्स को हराकर 2 पॉइंट्स की बढ़त हासिल करने पर नज़रें जमाए होगी। रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान खेल चुके हैं कई खिलाड़ी गौरतलब है कि पिछली बार रायपुर के मैदान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, मोंटी पनेसर, युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट खेला था। सचिन-सहवाग के शॉट्स का रायपुर के क्रिकेट फैंस ने जमकर लुत्फ़ उठाया था। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मददगार नहीं रही है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती आई है। दरअसल, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिलता है। तेज़ गेंदबाज भी अपनी स्लोअर गेंदों और अन्य वैरायटी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इंडिया मास्टर्स टीम     सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार। वेस्टइंडीज मास्टर्स टीम     ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट। ऐसे करें टिकट बुक रायपुर में होने वाले IML 2025 के मैचों के टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। 8 मार्च को होने वाले इंडिया के मैच की टिकट की शुरुआती कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं।     लोअर टिकट – 1000 रुपये     गोल्ड टिकट – 6000 रुपये     प्लेटिनम टिकट – 8000 रुपये     कॉरपोरेट बॉक्स टिकट – 10,000 रुपये नोट: अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू है। IML 2025 का शेड्यूल मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. recent visitors 40

कर्नाटक :हम्पी बेखौफ अपराधियों का आतंक, एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं को बनाया सामूहिक दुष्कर्म का शिकार

 हम्पी कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया. इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई. आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया. झील में मिला ओडिशा के एक पर्यटक का शव ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ था, गायब हो गया था. हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था. शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला. वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मृतक का शव मिलने के बाद, अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. हमलावरों ने पेट्रोल पंप के बारे में पूछा एफआईआर के अनुसार, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे. तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे. जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे. जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी, जो कन्नड़ और तेलुगू भाषा बोल रहे थे, गाली-गलौच और मारपीट करने लगे. इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पीड़िता के अनुसार, जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. शुक्रवार सुबह से डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. बदमाशों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 11 से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ये घटना हुई, हम्पी के पास लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक 27 वर्षीय महिला इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका के साथ बलात्कार किया। ओडिशा का रहने वाला एक पुरुष पर्यटक, जो अपराध के समय उन दोनों के साथ था, लापता है। अपराधियों ने उसे तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया, जबकि अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए। जीवित बचे लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की स्पेशल टीम इस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है, ये झील विदेशी पर्यटकों के बीच एक बड़ा आकर्षण है। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कब, कहां और कैसे बदमाशों ने इस वारदात को दिया अंजाम? एफआईआर के अनुसार, ये वारदात जब हुई, जब चार पर्यटक और जिस होमस्टे में वे ठहरे थे। उसकी महिला संचालक के साथ सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे। उस समय तीन बाइक सवार लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा। जब होमस्टे संचालक ने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की। जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो कन्नडा और तेलुगु बोलने वाले इन बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीड़िता का कहना है कि जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ बलात्कार किया। शुक्रवार सुबह से ही श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मिसिंग पर्यटक की तलाश कर रहे हैं, साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगी हैं। पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में क्या कुछ बताया? राम एल अरसड्डी, SP कोप्पल ने बताया कि 'हमें जो जानकारी मिली उसके मुताबिक 5 लोगों पर सानापुर के पास हमला हुआ है, इनमें तीन पुरुष और 2 महिलाएं हैं, जिनमें 2 विदेशी हैं एक अमेरिकी है और एक महिला इजराइल की रहने वाली है। महिला ने शिकायत में कहा कि उन सभी के साथ मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं के साथ सेक्सुअल असाल्ट भी किया गया। आरोपियों की पहचान की जा रही है, स्पेशल टीम जांच कर रही है, घटना गुरुवार रात को करीब 11-साढ़े गयारह के बीच हुई है। महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है और उनका मेडिकल करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी, लेकिन महिला ऐसा दावा कर रही है, अभी सरकारी अस्पताल में इनको लाया गया है अगर वो लोग चाहते हैं तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।'   recent visitors 37

स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है नींबू

हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अपनी डाइट में अक्सर हेल्दी फूड्स शामिल करने की सलाह देते हैं। नींबू इन्हीं में से एक है, जिसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक पौष्टिक फल है, जो फायदे पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने से न सिर्फ हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, बल्कि कैंसर से भी बचाव होता है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल बेक्ड फूड्स, सॉस, सलाद ड्रेसिंग, मैरिनेड, ड्रिंक्स और डेसर्ट में स्वाद को जोड़ने के लिए कम मात्रा में करते हैं। हालाँकि, वे अपने तीखे, खट्टे स्वाद के कारण शायद ही कभी अकेले इसका सेवन करते हैं। स्ट्रोक से बचाए साल 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, खट्टे फलों में मौजूद फ्लेवोनोइड महिलाओं में इस्केमिक स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। 14 साल में लगभग 70,000 महिलाओं के डेटा के एक अध्ययन से पता चला कि जो सबसे ज्यादा खट्टे फल खाते हैं, इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा 19% कम था। साल 2014 के एक अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं नियमित रूप से टहलती हैं और रोजाना नींबू को डाइट में शामिल करती हैं, उनका ब्लड प्रेशर उन महिलाओं की तुलना में कम होता है, जो ऐसा नहीं करती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी और शोध की जरूरत है। कैंसर की रोकथाम नींबू और नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी का एक बेहतरीन स्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को सेल डैमेज का कारण बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। रंगत बनाए रखने में मददगार कोलेजन के निर्माण में विटामिन सी अमह भूमिका निभाता है, जो स्किन को हेल्दी बनाने में करता है। सूर्य के संपर्क में आना, प्रदूषण, उम्र और अन्य कारक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में विटामिन सी की मदद से इन नुकसानों से बचा जा सकता है और नींबू विटामिन-सी का एक बढ़िया सोर्स है। इम्युनिटी मजबूत करे विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड आइटम्स कॉमन फ्लू और फ्लू का कारण बनने वाले कीटाणुओं के खिलाफ इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही विटामिन सी उन लोगों की इम्युनिटी को भी बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं। recent visitors 49

नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज महिलाओं से प्रेरणा लेने और कुछ सीखने का दिन है

 नवसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी पहुंचे हैं. उन्होंने यहां पर महिलाओं को संबोधित किया. नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज महिलाओं से प्रेरणा लेने और कुछ सीखने का दिन है. इस दिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरी जिंदगी के अकाउंट में करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद है, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारे शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है. नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए विकसित भारत बनाने के लिए, भारत के तेज विकास के लिए आज भारत वीमेन लैंड डेवलप्मेंट की राह पर चल चुकी है. 'करोड़ों महिलाओं का सम्मान बढ़ाया…' नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 के बाद से अब तक करीब 3 करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बन चुकी हैं. आज पूरी दुनिया में जल जीवन मिशन की भी बड़ी चर्चा है. जल जीवन मिशन के जरिए आज देश के गांव-गांव में पानी पहुंच रहा है." उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. हमने करोड़ों महिलाओं के लिए शौचालय बनवाकर उनका सम्मान बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा, "हमने करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, उज्ज्वला सिलेंडर देकर धुएं जैसी तकलीफ से बचाया. तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर हमारी सरकार ने लाखों मुस्लिम बहनों का जीवन तबाह होने से बचाया. जब कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू था, तो वहां की बहनें-बेटियां कई अधिकारों से वंचित थीं. अगर वो राज्य के बाहर किसी से शादी कर लेती थी, तो पुश्तैनी संपत्ति पाने का उनका अधिकार छिन जाता था." उन्होंने आगे कहा कि आर्टिकल 370 की दीवार गिरने के बाद जम्म-कश्मीर में भी महिलाओं को वे सारे अधिकार मिले हैं, जो भारत की बेटियों-बहनों को मिलते हैं. '2014 के बाद ही…' नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजनीति का मैदान हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या फिर पुलिस, देश हर सेक्टर में महिलाओं का परचम लहरा रहा है. 2014 के बाद से देश के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी बहुत तेजी से बढ़ी है. 2014 के बाद ही केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिला मंत्री बनीं. संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ा इजाफा हुआ. 18वीं लोकसभा में 74 महिला सांसद लोकसभा का हिस्सा हैं. न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी उतनी ही बढ़ी है." उन्होंने कहा कि कई राज्यों में सिविल जज के तौर पर नई भर्तियों में पच्चास फीसदी या उससे ज्यादा हमारी बेटियां चुनकर आई हैं. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम है. इनमें महिला निवेशकों की भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा, "गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है. आज मैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ता हूं कि ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है. इसलिए हमारी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों को, महिलाओं के लिए नए अवसरों को बड़ी प्राथमिकता दी है."   recent visitors 47