मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही, हर बार हालात संभलने की उम्मीद होती है, फिर नया बवाल

इम्फाल मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बार हालात संभलने की उम्मीद जागती है, मगर फिर नया बवाल खड़ा हो जाता है। अब ताजा मामला तब गरमा गया जब सुरक्षा बलों की निगरानी में सिविलियन बसों ने जिलों के बीच सफर करना शुरू किया। इस कदम का कूकी समुदाय ने जोरदार विरोध किया और सड़कों पर जाम लगा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आज मणिपुर में सुरक्षा बलों के संरक्षण में यात्री बसों का आवागमन फिर से शुरू हुआ, लेकिन कूकी समुदाय के विरोध के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए। कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों को सड़कों पर लगे बैरिकेड हटाने के लिए माइन-रेसिस्टेंट गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में कई कूकी महिलाएं घायल हुईं। राष्ट्रपति शासन के बाद भी कई जगहों पर हिंसा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि आज से किसी भी सड़क पर ब्लॉकेड नहीं रहने दिया जाएगा। इसके बावजूद कई कूकी-बहुल इलाकों में हिंसा की खबरें आई हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी करते, सड़कों को खोदते, टायर जलाते और बैरिकेड लगाते देखा गया। मणिपुर में मेइती और कूकी समुदायों के बीच संघर्ष मई 2023 से जारी है, जिसमें अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 50,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। कूकी नेताओं और उनके समर्थित संगठनों ने मांग की है कि जब तक उन्हें अलग प्रशासन नहीं मिलता, तब तक वे स्वतंत्र आवागमन की अनुमति नहीं देंगे। मेइती संगठनों की अलग मांग दूसरी तरफ, मेइती संगठनों ने सवाल उठाया है कि जब बातचीत जारी रह सकती है, तो राहत शिविरों में फंसे हजारों विस्थापितों को घर लौटने से क्यों रोका जा रहा है? कूकी नेताओं का कहना है कि मई 2023 में भड़की हिंसा के कारण उनकी मांगें पहले से अधिक सख्त हो गई हैं और अब वे एक स्वायत्त परिषद की जगह एक अलग प्रशासन या केंद्र शासित प्रदेश चाहते हैं। वहीं, मेइती नेताओं ने इस मांग को 'कुकीलैंड' बनाने की पुरानी योजना का हिस्सा बताया है। इस बीच, वर्ल्ड कूकी-जो इंटेलेक्चुअल काउंसिल ने मणिपुर के नए राज्यपाल को 15 जनवरी को एक ज्ञापन सौंपकर दावा किया कि कूकी समुदाय 1946-47 से ही अलग राज्य की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में कूकी समुदाय के कई विरोध प्रदर्शनों और चर्चाओं में इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है। recent visitors 58

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान मचा हंगामा, एक वोट के अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में बीजेपी के 9 और कांग्रेस व निर्दलीय के साथ 8 सदस्य थे. वोट भी इसी संख्या के हिसाब से हुआ. अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की टक्कर हुई. बीजेपी की ललिता कश्यप कांग्रेस की स्मृति त्रिलोक श्रीवास को महज एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष बनीं. ललिता कश्यप को 9 वोट मिले, वहीं स्मृति श्रीवास को 8 सदस्यों का ही समर्थन मिला. recent visitors 53

विधान सभा में स्वर्गीय महारावल को पुष्पांजलि

जयपुर, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री लक्ष्‍मण सिंह महारावल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, विधान सभा अधिकारी परिषद् अध्‍यक्ष श्री लोकेश जैन स्व. महारावल के परिजन सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विश्‍नोई 18 जुलाई 1977 से 20 जून 1979 तक विधान सभा अध्‍यक्ष रहे।   recent visitors 67

ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर को बताया पूरी तरह से ओरिजिनल

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर के बारे में कहा कि फ़िल्म की स्टोरी पूरी तरह से ओरिजिनल है और फ़िल्म का हर सीन हर सीक्वेंस ऑथेंटिक तरीक़े से डिज़ाइन किया गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इस फ़िल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, जिससे दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिले। यह किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनकी म्यूजिक इस फिल्म के एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करती है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है। फिल्म सिकंदर आगामी ईद पर सिनेमाघरों में अपनी रिलीज होगी।   recent visitors 58

खरहरा पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, घंटेभर के भीतर किया आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. इतने पर भी मन नहीं भरा तो युवती को उसके भाई के साथ घर में बंधक बना लिया. किसी तरह भागने में कामयाब रहे भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट की है. जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ पहले तो आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद एक जोड़े के भागने पर दूसरे जोड़े को घर में बंधक बनाकर रखा. इसके पहले आरोपी कुछ और घटना को अंजाम देते युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, और पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुये तत्काल आरोपियों को पकड़ा. घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुनील है, जिसकी क्रिस्टोफर और राजपाल ने मदद की. फिलहाल, पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है, जिसका जवाब मिलना बाकी है. मामले में पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि घटना में युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद आरोपी सुनील व उसके दो अन्य सहयोगी साथी अगवा करके अपने घर ले आए थे. किसी प्रकार मुंहबोला भाई वहां से बचकर निकला, और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस नेएक घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है. recent visitors 58

गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं, 30-40 को निकालना पड़ेगा: राहुल गांधी

अहमदाबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में वर्कर्स डायलॉग कार्यक्रेम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों को निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक जो जनता के साथ खड़े हैं, जनता के लिए लड़ते हैं और जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं जो जनता से कटे हुए हैं, जनता से दूर बैठता है, जनता की इज्जत नहीं करता और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा, जब तक हम इन दोनों को अलग नहीं करेंगे तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने कहा, गुजरात के व्यापारी से लेकर छात्र तक विकल्प चाहते हैं, बी टीम नहीं चाहते। मेरी जिम्मेदारी इन दोनों समुहों को छानने की है। कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। पार्टी में बब्बरशेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है। राहुल गांधी ने आगे कहा, गुजरात की जनता देख रही है कि कांग्रेस ने रेस में बारात का घोड़ा डाल दिया। अगर में जनता से रिश्ता बनाना है तो दो काम करने हैं। पहला काम यह कि दो ग्रुप को अलग करना है। अगर हमें सख्त कार्रवाई करनीपड़ी, 10, 20, 30 , 30 लोगों को निकालना पड़ा तो निकाल दीजिए। बीजेपी के लिए अंदर से काम कर रहे हो, चलो जाकर देखते हैं बाहर से करो। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के जितने भी नेता है उनके दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। जीतने हारने की बात छोड़ दीजिए। अगर हाथ भी कटे तो उसमें से कांग्रेस का खून निकलना चाहिए। recent visitors 86

फिल्मी अभिनेता शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, 19 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश जारी, यह है वजह?

 जयपुर  जिला उपभोक्ता आयोग-जयपुर द्वितीय ने गुटखे में केसर का दम बताने संबंधी विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ तथा गुटखा कंपनी के चेयरमैन को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने योगेन्द्र सिंह बडियाल के परिवाद पर यह आदेश दिया। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर के मिश्रण होने का दावा परिवाद में कहा कि जेबी इंडस्ट्रीज गुटखे का निर्माण कर उसे बाजार में सप्लाई करती है। तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर का मिश्रण होने का दावा किया जाता है, जबकि केसर की कीमत करीब चार लाख रुपए प्रति किलो है और गुटखा पांच रुपए में बिकता है। ऐसे में इसमें केसर मिलाना तो दूर उसकी खुशबू भी नहीं होती। भ्रामक विज्ञापन दिखाकर गुटखे की बिक्री बढ़ाकर निर्माता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने जयपुर निवासी योगेंद्र सिंह बडियाल द्वारा दायर एक शिकायत की समीक्षा करते हुए यह आदेश जारी किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला का उत्पादन करती है और इसे बिक्री के लिए पूरे देश में वितरित करती है। याचिकाकर्ता ने कहा, "शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है और उनका पान मसाला विद टोबैको पाउच 5 रुपये का आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। कैंसर जैसी बीमारियों को करता है आमंत्रित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भ्रामक विज्ञापन अधिक लोगों को पान मसाला और तंबाकू का कॉम्बो खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे अंततः निर्माता को लाभ होता है। इसमें आगे कहा गया है कि अभिनेता यह कहकर झूठे दावों को बढ़ावा देते हैं कि पान मसाला के हर दाने में केसर होता है। याचिकाकर्ता ने कहा, "निर्माता कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह अभिनेताओं की ओर से इस पान मसाले में दाने-दाने में केसर का दम दिखाकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इससे कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है, वहीं आमजन को गुटखे के सेवन से बीमारी की चुनौती मिल रही है। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। झूठा प्रचार करने का लगाया आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला बनाती है और पूरे देश में इसकी बिक्री करती है. याचिकाकर्ता ने कहा, 'शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों सितारे इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका ऐड करते हैं. ऐड में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है. जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलो है और उनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपये में आता है. ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती.'  यह भ्रामक ऐड इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला और तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो. शिकायत में कहा गया है कि एक्टर इस पान मसाले के हर दाने में केसर की मौजूदगी दिखाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं.  ऐड पर रोक लगाने की कि मांग शिकायतकर्ता ने कहा कि,'निर्माता कंपनी करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. गुटखा के नाम से जाना जाने वाला यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और निर्माता कंपनी को भी इस बात की जानकारी है. ऐसे में वह आम लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इसमें केसर होने का दावा कर इसका विज्ञापन कर रही है. ऐसे में इसके ऐड पर रोक लगाई जानी चाहिए.' recent visitors 65