Sunday, July 5, 2026 9:32 am

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने वानुआतु की नागरिकता ली

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आवेदन किया है। विदेश मंत्रालय ने  इसकी पुष्टि की। मोदी ने वानुअतु की नागरिकता प्राप्त कर ली है। उनके कानूनी सलाहकार मेहबूब अबदी ने इस खबर की पुष्टि की। मेहबूब अबदी ने बताया कि ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सकारात्मक रूप से सरेंडर करने के सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने ओशियनियाई देश वानुआतु की नागरिकता ले ली है. भारत की अपनी नागरिकता छोड़ने के लिए लंदन स्थित भारतीय हाई कमिशन में उन्होंने एक एप्लिकेशन दिया है. आइए आपको बताते हैं उस देश वानुआतु की खासियत, जहां कि ललित मोदी ने नागरिकता ली है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि ललित मोदी ने हाई कमिशन में अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए अप्लाई किया है. उन्होंने कहा, "ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए एक एप्लिकेशन दिया है. इसकी नियमों के मुताबिक जांच होगी. हमें यह भी पता चला है कि उन्होंने वानुआतु की नागरिकता ले ली है. उनके खिलाफ चल रहे मामले कानून के मुताबिक जारी रहेंगे." ललित मोदी ने क्यों ली वानुआतु की नागरिकता? वानुआतु की आबादी तीन लाख की है, और यहां गोल्डन पासपोर्ट स्कीम चलता है, जिससे अमीर लोग पैसे देकर आसानी से नागरिकता हासिल कर सकते हैं. इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है. दिलचस्प बात ये है कि इसमें ज्यादा डाक्यूमेंटेशन भी नहीं है, और इसे आनलाइन ही सबमिट किया जा सकता है. इस प्रोसेस में एक महीने से भी कम का समय लगता है, और देश में कदम रखने से पहले ही सबकुछ हो जाता है. वानुआतु की नागरिकता लेने में एक बड़ा फायदा ये होता है कि इस देश के पासपोर्ट के साथ 120 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जिसमें ब्रिटेन और यूरोपीय देश भी शामिल हैं. एक और दिलचस्प बात ये है कि वानुआतु एक टैक्स हेवेन है, जहां आपको ना तो इनकम, संपत्ति या किसी तरह का कार्पोरेट टैक्स ही लगता है. पिछले दो सालों में 30 अमीर भारतीयों ने यहां की नागरिकता हासिल की है, और यहां नागरिकता लेने वालों में चीनी सबसे आगे है. कहां है वानुआतु? वानुआतु गणराज्य, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है. यह द्वीपसमूह ज्वालामुखीय मूल का है और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,750 किलोमीटर पूर्व में स्थित है. इसके अतिरिक्त, वानुआतु न्यू कैलेडोनिया के 500 किलोमीटर पूर्वोत्तर में, फिजी के पश्चिम में और सोलोमन द्वीपों के निकट न्यू गिनी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है. यह देश खासतौर से अपनी प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है. ललित मोदी 2010 में भाग गए थे ब्रिटेन आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी 15 साल पहले भारत से ब्रिटेन भाग गए थे. भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है, और कानूनी लड़ाई भी चल रही है लेकिन अब उन्होंने भारत की नागरिकता त्यागने का फैसला किया है, और जिस देश वानुआतु की नागरिकता उन्होंने ली है, वहां की आबादी पुडुचेरी से भी कम है, जिससे मामले में एक फ्रेश ट्विस्ट आया है. हालांकि, वह अपने ऊपर लगे तमाम मनी लान्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों को खारिज करते हैं. करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी आईपीएल के शीर्ष अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में ललित मोदी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल है। विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई सामने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है। मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच की जाएगी। हमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने वानुअतु की नागरिकता हासिल कर ली है। हम कानून के तहत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।' वहीं ललित मोदी के सलाहकार मेहबूब अबदी ने बताया कि मोदी के खिलाफ किसी भारतीय एजेंसी द्वारा किसी भी अदालत में कभी भी चार्जशीट या शिकायत नहीं दायर की गई है और न ही किसी भारतीय अदालत में उनके खिलाफ कोई आरोप तय किए गए हैं। ललित मोदी को वापस भारत लाने में बढ़ेंगी मुश्किलें ललित मोदी की नागरिकता का यह कदम कई साल बाद सामने आया है। आईपीएल के संस्थापक के रूप में ललित मोदी के ऊपर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। वानुआतु एक दक्षिणी प्रशांत द्वीप राष्ट्र है और अब ललित मोदी यहां के नागरिक बन गए हैं। भारत सरकार को अब ललित मोदी को वापस लाने में मुश्किलें और बढ़ेंगी। recent visitors 36

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास: पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित ट्रेन का सफल संचालन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु भोपाल रेल मंडल द्वारा विशेष पहल की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया। इस विशेष दिन पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कर रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक है। यह ट्रेन आज सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला क्रू सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। इस विशेष ट्रेन का संचालन कुशल महिला क्रू ने किया, जिसमें लोको पायलट के रूप में श्रीमती कु. नूतन, सहायक लोको पायलट के रूप में श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर के रूप में श्रीमती अक्षिता काले तथा ट्रेन टिकट परीक्षक के रूप में श्रीमती रीता यादव एवं श्रीमती रश्मि मगरदे ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास न केवल रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी है। इस अवसर पर एडीआरएम  श्रीमती रश्मि दिवाकर के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण परिचालन) श्री सचिन शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, मुख्य लोको इंस्पेक्टर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सहित अन्य पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। भोपाल मंडल का महिला सशक्तिकरण में योगदान भोपाल रेलवे मंडल महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मंडल में वर्तमान में 41 महिला लोको पायलट कार्यरत हैं, जो रेल संचालन के क्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय दे रही हैं। इसके अलावा, भोपाल मंडल में कुल 1100 महिला कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, जो रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। इनमें वाणिज्य विभाग में 164, यांत्रिक विभाग में 156, संचालन विभाग में 109, विद्युत विभाग में 216, इंजीनियरिंग विभाग में 164, सुरक्षा विभाग में 45, संकेत एवं दूरसंचार विभाग में 87, चिकित्सा विभाग में 64, लेखा विभाग में 24, कार्मिक विभाग में 44, सामान्य प्रशासन में 20, गति शक्ति/निर्माण विभाग में 3 और भंडार विभाग में 4 महिलाएँ कार्यरत हैं। इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, जिससे भोपाल मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि, "महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के कारण रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। भोपाल मंडल महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने के लिए मंडल द्वारा सुविधाजनक कार्य वातावरण, आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने कार्य में दक्षता के साथ आगे बढ़ सकें।" अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर भोपाल मंडल का यह कदम नारी शक्ति को समर्पित है, जो समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायक बनाता है।   recent visitors 24

भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने अमेरिका के F-35 विमानों पर दिया बड़ा बयान, अब तक औपचारिक प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की पेशकश की थी। अब इसको लेकर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस विमान पर अब तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने भारत को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनाने और अपनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया। मीडिया से बोलते हुए एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अभी तक एफ-35 विमान का विश्लेषण नहीं किया है और इसकी लागत भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा, "हमें इसे सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना होगा कि हमारी आवश्यकताएं क्या हैं और इस विमान के साथ क्या मिलता है। लागत भी इसका एक हिस्सा है। यह कोई वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर नहीं है कि जिसे सिर्फ दिखा औरअच्छा लगा तो खरीद लिया। हमने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है। अब तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।" भारत को तैयार लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं 14 फरवरी को भारत और अमेरिका ने नई 10-वर्षीय रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ‘एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू जेट’ विमान की संभावित आपूर्ति सहित भारत को सैन्य हार्डवेयर की बिक्री में वृद्धि करेगा। हालांकि, एयर मार्शल एपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि चीन द्वारा छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के बीच भारत को अपने तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं। भारत का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्यक्रम एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) अभी विकास के चरण में है और इसके पहले विमान के 2035 तक शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमें तब तक तैयार लड़ाकू विमान खरीदने पड़ सकते हैं, जब तक कि एएमसीए विकसित नहीं हो जाता। या फिर हमें एएमसीए के विकास को तेज करना होगा।" भारतीय वायु सेना को लड़ाकू विमानों की जरूरत भारत के पास वर्तमान में 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं, जबकि स्वीकृत क्षमता 42 स्क्वाड्रन की है। एक स्क्वाड्रन में 18 लड़ाकू विमान होते हैं। चीन द्वारा छठी पीढ़ी के विमान विकसित करने और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर मार्शल एपी सिंह ने नवीनतम तकनीक अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इससे उन्हें बढ़त मिलेगी। यह बिल्ली और चूहे का खेल है जो लगातार चलता रहेगा। फिलहाल, हम नई तकनीक के पीछे दौड़ रहे हैं। हमें एक ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा, जहां दुनिया हमारी तकनीक को फॉलो करे और हम वैश्विक रक्षा क्षेत्र में नेतृत्व करें।” तेजस जेट की देरी पर 'मित्रवत वार्तालाप' वायु सेना प्रमुख ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अधिकारियों को तेजस लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी पर फटकार लगाने के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे "फ्रेंडली बातचीत" करार देते हुए कहा, "किसी निजी बातचीत को लीक करना गलत है। मैं एचएएल के अपने सहयोगियों से बात कर रहा था। हम साथ प्रशिक्षित हुए हैं। यह टेस्टिंग टीम और इंजीनियरों के साथ एक फ्रेंडली चर्चा थी, जिनके साथ मैंने काम किया है।" बता दें कि पीएम मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था, ‘‘इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर का इजाफा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को अंततः ‘एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू लड़ाकू विमान’ देने का रास्ता भी साफ कर रहे हैं।’’ एफ-35 लड़ाकू विमान को दुनिया के सबसे घातक, टिकाऊ और कनेक्टेड लड़ाकू विमानों के रूप में जाना जाता है। संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या भारत, अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू जेट विमान खरीदने की योजना बना रहा है, इस पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि यह अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस संबंध में औपचारिक प्रक्रिया अभी शुरू हुई है।’’ recent visitors 38

भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गरीबी हटाओ और महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारे नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें इसे धरातल पर साकार कर रही हैं। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में किस प्रकार लाया जाए और किस तरह से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाया जाए, इसके व्यवहारिक प्रयास अगर किसी ने किए हैं, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं। भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं महापौर श्रीमती मालती राय ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें तो अपनी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर ही रही हैं, भाजपा के संगठन ने भी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी में जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ समिति के अध्यक्ष पद पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय नेतृत्व की भावना के अनुरूप भाजपा संगठन महिला नेतृत्व को उभारने की दिशा में लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाला समय भारत का है और हमारे प्रधानमंत्री वूमन लेड डेवलपमेंट यानी महिला आधारित विकास की  बात करते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में दुनिया महिला नेतृत्व के आधार पर विकास करेगी। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। विकास के लिए जरूरी है कि पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलें, मिलकर प्रयास करें। हम सभी को इस दिशा में विचार करने की जरूरत है। विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को अपनी परंपरागत सोच के दायरे से बाहर निकलकर देश और दुनिया के विकास में योगदान देना होगा। कमजोर नहीं, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था भी महिलाएं संभालती हैं। वो मुख्यमंत्री जी का सारा काम संभाल रही हैं। पहले की सरकारें महिला सशक्तीकरण की बातें तो करती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। 75 सालों तक ये लोग सिर्फ बातें करते रहे। संसद में इसके लिए कई बार बिल लाया गया, लेकिन उसे पारित कराने में किसी ने रुचि नहीं ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करके भाजपा की सरकार ने कोई उपकार नहीं किया, बल्कि पार्टी यह चाहती है कि देश और प्रदेश के संचालन के लिए जो निर्णय हों, जो कानून बनें, उनमें महिलाओं की भी भागीदारी हो। इसके लिए जरूरी है कि हमारी माताएं-बहनें सांसद और विधायक के रूप में चुनकर आएं। बहनों को सशक्त, उनके जीवन को आसान बना रही योजनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि एक गरीब मां के बेटे श्री नरेंद्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्हें हर गरीब के जीवन की कठिनाइयों का अनुभव था। उन्होंने कहा कि अब देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की। इस योजना में भी उन्होंने बहनों को सशक्त बनाने के लिए यह प्रावधान किया कि घर की मालकिन हमारी बहनें भी होंगी। प्रधानमंत्री जी ने देखा था कि चूल्हे पर खाना बनाने में उनकी मां को कितना कष्ट होता था। धुएं के कारण खांसते-खांसते उनकी हालत खराब हो जाती थी। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने माताओं-बहनों को होने वाली इस पीड़ा के बारे में नहीं सोचा। माताओं-बहनों को इस परेशानी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने उज्ज्वला योजना लागू की और देश की करोड़ों माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन प्रदान किए। वो गैस कनेक्शन जो कभी सांसदों, विधायकों की सिफारिश से मिलते थे, प्रधानमंत्री जी ने देश के 13 से 14 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दे दिए। अपने घर और देश को आत्मनिर्भर बनाएं महिलाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जिन चार जातियों की बात करते हैं, वो हैं गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाएं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इनमें से प्रत्येक जाति को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बहनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना लागू की है और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ही इस योजना की किश्त के रूप में 1500 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी इस योजना को लागू कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी हमारी बहनों, बेटियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें ड्रोन दीदी बना रहे हैं। ये सारे प्रयास बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हैं और मैं महिला दिवस के अवसर पर सभी बहनों, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि देश तब आत्मनिर्भर हो सकता है, जब हर घर आत्मनिर्भर होगा। लेकिन दुर्भाग्य से हर घर को आत्मनिर्भर बनाने की बात किसी ने नहीं सोची। ये काम हमारी माताओं-बहनों को ही करना है। परिवार को आत्मनिर्भर बनाना, उसे संस्कार देना ये हमारी माता-बहनों की ही जिम्मेदारी है, वही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी रक्षक भी हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर सभी बहनें ये संकल्प लें कि हम आत्मनिर्भर बनेंगे, परिवार को आत्मनिर्भर बनाएंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की … Read more

ई-ऑफिस के जरिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दौरे में भी फाइलों का किया निष्पादन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल के सदस्य हर लिहाज से काबिल हैं, लेकिन इनमें से वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अपना अलग ही स्थान हैं. आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी ई-ऑफिस के जरिए फाइलों को निपटाकर दूसरों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में रायगढ़ जाते हुए ई-ऑफिस के जरिए फाइलों के निष्पादन की तस्वीर शेयर की है. इसे उन्होंने बताया कि तकनीक के जरिये सुगम और प्रभावी प्रशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. recent visitors 25

महिला दिवस के खास एपिसोड में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में कंटेस्टेंट्स ने जमकर जश्न मनाया

मुंबई शनिवार 8 मार्च को 'लाफ्टर शेफ्स' में महिला दिवस पर खास एपिसोड दिखाया जाएगा। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में कंटेस्टेंट्स किस तरह जश्न मनाएंगे। जश्न के बीच सुदेश लहरी कृष्णा अभिषेक को चिढ़ाते हैं, जिससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। लाफ्टर शेफ्स प्रोमो की शुरुआत में मेल कंटेस्टेंट्स ‘हैप्पी विमेंस डे’ का बोर्ड लेकर मंच पर आते हैं। कृष्णा अभिषेक सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स के लिए गिफ्ट लेकर आए हैं। रूबीना दिलैक का कहना है कि उन्हें सरप्राइज पसंद है। भारती सिंह, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे भी एक्साइटेड हो जाती हैं। तभी सुदेश लहरी कृष्णा अभिषेक को चिढ़ाते हुए कहते हैं, 'कृष्णा, आज तू भी लड़की बनके आता तो तुझे भी गिफ्ट मिलता।' तभी इससे बाकी लोग हंस पड़ते हैं, कृष्णा अपना चेहरा सीरियस बनाए रखते हैं। 'लाफ्टर शेफ्स' में मना वुमन्स डे कॉमेडियन भारती सिंह के लिए पहला तोहफा लाते हैं। भारती सिंह तोहफे को खोलती हैं और उसमें एक किताब मिलती हैं। वह कहती हैं कि कृष्णा एक अच्छा मामा है क्योंकि उन्होंने गोला (भारती के बेटे) के लिए तोहफा दिया है। लेकिन कृष्णा कहते हैं, 'ये गोले की मां के लिए। दो सीजन हो गए, सिर्फ 10, 9, 8, अरे आगे भी पढ़। अगले सीजन में मुझे होना चाहिए 100, 99, 98।' भारती के लिए कृष्णा का गिफ्ट कॉमेडियन जवाब देती हैं कि उन्हें कृष्णा अभिषेक की बातों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विक्की जैन की हंसी ने उन्हें गुस्सा दिला दिया। भारती सिंह विक्की जैन की नकल करते हुए कहती हैं, 'ये हंसकर गुस्सा चढ़ा दिया।' अभिषेक और समर्थ लाए गुलाब फिर वो अंकिता के लिए पेंग्विन लेकर आते हैं और कहते हैं कि वो विक्की समझकर इसपर गुस्सा निकाल सकती हैं। वहीं अभिषेक रूबीना के लिए सफेद गुलाब लेकर आए हैं। वो उन्हें बेस्ट फ्रेंड कहकर उसे देते हैं। फिर समर्थ भी पीछे से उन्हें वाइट रोज थमा देते हैं। recent visitors 37

मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा अमर्यादित भाषा प्रयोग के संबंध में मुख्यमंत्री को शिवसेना प्रमुख ने लिखा पत्र

Shivsena chief wrote a letter to the Chief Minister regarding the use of indecent language by Minister Prahlad Patel भोपाल (सुशील दामले)! 1.माननीय जैसा कि समाचार के माध्यम से विदित है की प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी जैसे अपशब्द का उपयोग किया गया जी की निंदनीय है शिवसेना मध्यप्रदेश इसका कड़ा विरोध करती,एक तरफ आप जनता को भगवान कहते है वही दूसरी तरफ आपके मंत्री गलत भाषा का उपयोग करते है ,आप से आशा करते है कि आप प्रहलाद पटेल का स्तीफा जरूर लेंगे।अन्यथा शिवसेना सभी जिलों में प्रह्लाद पटेल का विरोध करेगी।2.माननीय सरकार द्वारा शराब अहाते तो बंद कर दिए गए,लेकिन शराब माफिया द्वारा रोड पर ही खुले आम अहाते जैसा माहौल बना दिया गया है।प्रभात पेट्रोल पंप के पास वाली शराब दुकान की बात करे तो बगल में ही सेम गर्ल्स कॉलेज है जंहा से महिलाओं बच्चियों के आना जाना दूभर हो गया है,ऐसा ही हाल DIG बंगला के पास स्थित शराब दुकान का वही अस्पताल है जिससे लोग परेशान है,शिवसेना किसी एक या दो शराब दुकान की बात नही करती ये सिर्फ उदाहरण दिए गए ऐसा हाल भोपाल सहित पूरे प्रदेश में है।3.माननीय आपसे आग्रह की महिला शक्ति का देश और प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान है लेकिन बाहर से पड़ने आये हुए छात्राएं असामाजिक तत्त्वों के बहकावे में आकर बार मे शराब सिगरेट का सेवन करती हुई पाई जाती है जिसको बिल्कुल प्रतिबंधित कर देना चाहिए।4.माननीय जिम सेंटर में महिला जिम ट्रेनर अनिवार्य कर देना चाहिए,जिन जिम सेंटर में महिला ट्रेनर नही है उन्हें प्रतिबंध कर देना चाहिए क्योंकि जिम में लव जिहाद जैसे मामले होते है। 5.माननीय बिगत कुछ दिनों में युवा बेरोजगारी के बजह से क्राइम के तरफ रुझान ज्यादा हो रहा है 16 से 25 साल तक के युवा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए पोस्ट डाल रहे है,कई जगह तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुले आम हथियार लहराते है छुरी तलवार से बिना बजह हमला कर देते है।आये दिन रात में चार पहिया वाहनों में तोड़ फोड़ आग जनी जैसी बारदात को अंजाम देते है ऐसे लोगो को सोशल मीडिया पर चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।6.माननीय किसानों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर गहन चिंतन किया जाना चाहिए,भारत हमारा कृषि प्रधान देश है यदि किसानों के लेकर चिंता ब्यक्त नही की गई तो आने वाले समय मे किसानों की हालत दायनी हो जाएगी,किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ करने का कष्ट करें।7.माननीय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संस्कृत विद्यालय जो कक्षा 1 से शुरू हो उनकी शुरुआत करने का कष्ट करें।8.माननीय जगह जगह वफ्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर अबैध कब्जा किया जा रहा उन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए जैसा कि ताजा मामला अभी रायसेन का है। 9.माननीय मीट की दुकानें जो कालोनियों के अंदर है उन्हें तुरंत बंद करने के आदेश देने चाहिए ,मीट की दुकानों के लिए सब्जी मंडी की तर्ज पर अलग जगह नियुक्त की जाए।पिछले दिनों सरकार द्वारा मीट की दुकानों को कवर करने के आदेश दिए गए कुछ दिन आदेश के पालन हुआ लेकिन अब फिर वही हाल हो गया खुले आम मीट बेंचा जा रहा।10.मेट्रो शहरों या महानगरों में हॉस्पिटल गली गली खोले जा रहे एक MBBS डॉक्टर की डिग्री कई हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन लेने में लगी है,साथ ही हॉस्पिटल में नर्सिंग के छात्रों द्वारा इलाज किया जाता ,कई अस्पतालों में रात में झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे इन पर जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए। 11.स्कूल का नया वर्ष शुरू होने वाला है ऐसे में स्कूल वाले अपनी मनमानी के हिसाब से फीस लेते है,साथ ही स्कूल ड्रेस स्कूल किताब अपने बेंडर से लेने के लिए माता पिता पर दबाब बनाते है ऐसे में स्कूल की सुविधाओं के मापदंड अनुसार फीस लिस्ट तैयार होनी चाहिए।12.माननीय आपसे अपेक्षा है कि बाला साहेब को ही हिन्दुहृदय सम्राट का तमगा मिला ,हिन्दुतत्व की विचारधारा लोगो तक पवाहित कि इसलिए बाला साहेब ठाकरे जी को भारत रत्न दिया जाए।13.माननीय गौ माता को राज्य पशु का दर्जा मिलना चाहिए। recent visitors 104