Tuesday, July 7, 2026 8:40 pm

बेली फैट कम करने के लिए मेथी का करें इस्तेमाल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खाने-पीने की आदत के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। पेट की चर्बी न सिर्फ हमारे शरीर की सुंदरता को कम करती है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं , तो मेथी आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकती है। मेथी का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप महज 20 दिनों में ही अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानें बेली फैट कम करने के लिए कैसे करना चाहिए मेथी का इस्तेमाल ? मेथी एक ऐसा मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। साथ ही, मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। बेली फैट कम करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें? मेथी का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों को अपनाएं- मेथी का पानी मेथी का पानी पीना पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए रात को एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। मेथी की चाय मेथी की चाय भी वजन कम करने में बहुत मददगार होती है। इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच मेथी के दाने डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इस चाय को दिन में दो बार पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। मेथी का पाउडर मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होने लगती है। मेथी के अंकुरित दाने मेथी के दानों को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है। अंकुरित मेथी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जो वजन कम करने में और भी ज्यादा मददगार होती है। इसे सलाद के रूप में या सीधे चबाकर खाया जा सकता है। इन बातों का जरूर ध्यान रखें     मेथी का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा मात्रा में मेथी खाने से पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है।     अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो मेथी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।     मेथी के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे आपको जल्दी और बेहतर परिणाम मिलेंगे।   recent visitors 86

नेशनल हाईवे 44 पर अचानक जलने लगा ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

सिवनी नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरई घाटी के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। किसी तरह ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और उससे कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ट्रक लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले जिले कुरई थाना अंतर्गत कुरई घाटी के पास शनिवार देर रात हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कुरई पुलिस ने बताया कि नागपुर की ओर से एक ट्रक सिवनी की ओर आ रहा था। जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। आग के तेजी से फैलने के कारण ट्रक जलने लगा। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कुरई पुलिस पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिस समय ट्रक में आग लगी उसी समय नागपुर से सिवनी लौट रहे धरेंन्द्र रघुवंशी ने बताया कि सड़क पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके कारण वह जलने लगा। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड कुरई थाना प्रभारी केएस तेकाम ने बताया कि ट्रक में किराना का सामान भरा हुआ था। ट्रक के चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किराना का सामान नागपुर से मंडला ले जा रहे थे। कुरई घाटी के पास अज्ञात कारण से ट्रक में आग लग गई। उन्होंने ट्रक से कूद कर जान बचाने के साथ ट्रक में रखे पानी व अन्य सामग्री से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और तेजी से फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना पर सिवनी कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। इस पर सिवनी से लगभग 40 मिनिट बाद फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रक काफी जल चुका था। एक घंटे नेशनल हाईवे पर रहा जाम घटना की जानकारी के बाद पुलिसकर्मी और राष्ट्रीय राज्यमार्ग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जल रहे ट्रक को देखकर वाहनों को रोक दिया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो। इससे लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और यहा लंबा जाम लग गया। कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई। recent visitors 22

सस्ते में खरीदें iPhone 16 सीरीज

नई दिल्ली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फ्लिपकार्ट ने Big Savings Days Sale सेल का ऐलान किया है। यह सेल 7 मार्च 2025 से शुरू हो रही है, जो कि 13 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इस सेल में ऐपल प्रोडक्ट को शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीदा जा सकेगा। Apple के लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को सस्ते में खरीद पाएंगे। इन प्रोडक्ट पर क्रेडिट कार्ड और बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिससे सस्ते में स्मार्टफोन प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।     iPhone 16e की भारत में कीमत 59,900 रुपये है, जिसे 4,000 रुपये इंस्टैंट कैशबैक पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। साथ ही 8,000 एक्सचेंज बोनस का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके बाद फोन की कीमत 47,900 रुपये रह जाती है।     इसी तह iPhone 16 की भारत में कीमत 79,900 रुपये है, जिस पर 9,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद तक की छूट मिल रही है। ऐसे में इफेक्टिव प्राइस 56,205 रुपये रह जाती है।     iPhone 15 की भारत में कीमत 69,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 4,901 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही 2,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वही क्रेडिट कार्ड पर 5 पीसद की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 61,200 रुपये हो जाती है।     iPhone 15 Plus की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। साथ ही 10,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 6,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही 5 फीसद कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये छूट दी जा रही है।     iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये है। इसके खरीदा पर 13,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा राह है। सात ही UPI लेनदेन पर 2,000 रुपये और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह इफेक्टिव कीमत 58,504 रुपये रह जाएगी।     iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस, 2,000 का डिस्काउंट यूपीआई लेनदेन पर और 1,000 रुपये कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।     iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये है, जिसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही 2,000 रुपये की छूट के साथ कार्ड पर 5 फीसद की छूट मिल रही है। इस तरह से इफेक्टिव कीमत 61,655 रुपये रह जाती है। recent visitors 47

ब्रेसवेल और मिचेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य

दुबई भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। IND vs NZ मैच रविवार, 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।   भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को फाइनल में हराकर अपनी पहली और एकमात्र ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत उस हार का बदला लेना चाहेगा। न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। पहले और पांचवीं विकेट के लिए हुई 57 रन की साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। recent visitors 50

बरगी नर्मदा नहाने गई चार बच्चियो की डूबने से दो शव मिले, एक को बचाया, तीसरी की तलाश

कटनी कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा गांव के पास से गुजरी बरगी नर्मदा दाईं तट नहर में रविवार की सुबह नहाने गई चार बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गई। जिसमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया। दो के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चौथी बच्ची की तलाश जारी है। मौके पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित मौजूद हैं और ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बालिका की तलाश की जा रही है।   सुबह नहाने गई थी जानकारी के अनुसार परसवारा गांव निवासी सिद्धि पटेल पिता कौशल पटेल, 12 साल, अंशिका पटेल पिता अज्जू पटेल 14 साल, सिद्धि की छोटी बहन मानवीय पटेल उम्र आठ साल और गांव की ही एक अन्य बच्ची गांव के पास से गुजरी नर्मदा दाई तट नहर के घाट में रविवार की सुबह नहाने गई थीं।चारों नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। घाट पर ही गांव की दो महिला नहा रहीं थी। दोनों चिल्लाने लगी तो पास में मौजूद एक ग्रामीण ने एक बच्ची को बचा लिया, जबकि तीन डूब गई। मानवीय की तलाश जारी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालिकाओं की खोज शुरू की। जिसमें सिद्धि और अंशिका के शव मिले हैं और मानवीय की तलाश जारी है। हालांकि मानवीय बालिकाओं के साथ थी या नहीं इसको लेकर भी संशय है। गांव में भी उसकी तलाश की गई है, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके चलते उसके भी डूबने की आशंका को लेकर तलाश जारी है। दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजे गए हैं। recent visitors 38

सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है ये मसालों का पानी

मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से जीरा, सौंफ और धनिया तीन ऐसे मसाले हैं, जिनका आयुर्वेद में भी काफी समय से इस्तेमाल होता आया है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह नुस्खा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने तक कई समस्याओं का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि जीरा, सौंफ और धनिए से बना पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाना जीरा, सौंफ और धनिया तीनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। सौंफ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। वहीं, धनिया पेट की जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर बना पानी पीने से पाचन सुधरता है और खाना आसानी से पच जाता है। वजन घटाने में सहायक जीरा, सौंफ और धनिए का पानी वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय है। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। सौंफ शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। धनिया भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इस पानी को पीने से वजन कंट्रोल रहता है। इम्युनिटी बढ़ाना जीरा, सौंफ और धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस पानी को नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इस पानी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। जीरा और सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। धनिया त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है। साथ ही, यह पानी बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करना जीरा और धनिया ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जीरा इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जबकि धनिया ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होता है। यह पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। शरीर को ठंडक देना सौंफ और धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में इस पानी को पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिए का पानी? इस पानी को बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया के बीज डालें। इसे 10-15 मिनट तक उबालें और फिर छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। recent visitors 72

धर्मांतरण को लेकर रायपुर में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है. टाटीबंध इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण आरोप लगाते हुए एक घर पर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एक घर में धर्मांतरण कराने की जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली, तो वे मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और इसका विरोध किया. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पूरे मामले हिंसक होता गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विशेष समुदाय के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान कई महंगी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने हालात को संभालने का प्रयास किया. इस विवाद के दौरान कुछ लोग घर में फंसे हुए थे. पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर अपनी गाड़ियों में बैठाया और वहां से रवाना किया. इसी बीच बजरंग दल ने मौके पर मंदिर बनाने की मांग की है. मामले में सिटी एएसपी लखन पटले ने कहा कि स्थिति को समझा जा रहा है, हालात अब काबू में है. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी. recent visitors 41