नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स द्वारा “कला सागर” प्रदर्शनी का आयोजन

भोपाल रविंद्र भवन, भोपाल में 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्टस भोपाल के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री रामेश्वर शर्मा जी माननीय विधायक हुजूर भोपाल एवं अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार डॉ.एल.एन. भावसार जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स विभिन्न कला विधाओं के क्षेत्र में 14 वर्षों से प्रतिष्ठित संस्थान है, प्रदर्शनी में नर्मदा कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा निर्मित बेहतरीन चित्रकला कृतियों का प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति के नए आयामों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी। यह प्रदर्शनी 8 और 9 मार्च 2025 को प्रातः 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। भोपाल के सभी कला प्रेमी, छात्र एवं नागरिक इस प्रदर्शनी में आकर नर्मदा कॉलेज के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट कलाकृतियों का आनंद उठा सकते हैं। नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स की निदेशक, श्रीमती अपर्णा लाड़ ने इस आयोजन को लेकर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने रविंद्र भवन, को उनके सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया और आश्वस्त किय भोपाल कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे कला और कलाकारों का प्रभाव समाज को एक बेहतर दिशा देने में सहायक होगा। recent visitors 41

रन फॉर मान का सफल आयोजन, 1000 छात्रों ने लगाई दौड़

रायपुर यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था. इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे. उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई. मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दौड़ पूरी की. दौड़ के समापन के बाद, मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह का स्वागत किया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुली बातचीत की जरूरत को उजागर करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मोमेंटो वितरित किए गए और अंत में को चेयरपर्सन पंकज सोमानी द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया, जिसमें सभी सहयोगियों के योगदान को सराहा गया. इस पहल ने छात्रों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर लाकर जागरूकता, समावेशिता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया. यंग इंडियंस (Yi) रायपुर भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. recent visitors 49

कलेक्टर नेहा मारव्या पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, (एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटक शुभकामनाएं प्रेषित की

डिंडौरी मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा डिंडोरी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रवि तेकाम के नेतृत्व में आज 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  माननीय कलेक्टर महोदया  नेहा मारव्या एवं माननीय पुलिस अधीक्षक  वाहिनी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटकर  राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रेवा सिंह कुशराम मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश नामदेव शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनेंद्र सिंह उददे आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र दिक्षित पशु चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मंडावी आपक्स संघ के जिलाध्यक्ष गणेश गवले राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सोहन साहू वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष आशिक ओलाडी टेकनेशियन संघ के जिलाध्यक्ष नारायण बनवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष सुमन बघेल कार्य कर्ता सहित राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई प्रेषित किया गया। recent visitors 43

भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की अमेरिका ने जारी कर दी एडवाइजरी

नई दिल्ली अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की एडवाइजरी जारी की है। आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका से भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है। अमेरिका ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों के ऐक्टिव होने की जानकारी है। इसके अलावा सीमा पर भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ सेना की भी बड़ी तैनाती है। बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी संगठन लगातार कई हमले कर चुके हैं। शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा की घटना सामने आई है। केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत तुरबत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी मीर को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। मुफ़्ती शाह मीर जेयूआई-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला खुजदार में जेयूआई-एफ के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ है। recent visitors 51

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संचार प्रणाली और नेटवर्क प्रौद्योगिकी (सीएसएनटी-2025) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 7 मार्च 2025 को हुआ। यह सम्मेलन वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग (स्कोप) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, और आईईईई (IEEE) कंप्यूटर सोसाइटी चैप्टर के सहयोग से आईईईई (IEEE) मध्य प्रदेश अनुभाग द्वारा समर्थित है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करके नवाचारों एवं समाधानों को बढ़ावा देना है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. पुष्पिंदर सिंह पथेजा, सम्मेलन अध्यक्ष और डीन स्कोप के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर माननीय प्रो-वाइस चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन ने अपने उद्बोधन में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में नेटवर्किंग और संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद, डॉ. एस. पूनकुंत्रन, एक्जीक्यूटिव डीन ने अभिनंदन भाषण दिया और कंप्यूटर क्षेत्र के मूल्यांकन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. जी. एस. तोमर, अध्यक्ष, आई.ई.ई.ई. एम.पी. अनुभाग तथा निदेशक, आर.ई.सी. सोनभद्र ने अपने प्रेरक भाषण में मशीन की तुलना में मानव मस्तिष्क की शक्ति के बारे में चर्चा की। उन्होंने शोधकर्ताओं को नवाचार और संवर्धन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल, निदेशक, स्कूल ऑफ आई.टी., आर.जी.पी.वी., भोपाल थे। साथ ही, आरईसी कन्नौज के निदेशक डॉ. मनोज शुक्ला ने मुख्य भाषण देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई । इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के अग्रणी शोधकर्ताओं, डेवलपर्स, चिकित्सकों और शिक्षकों को एक साथ लाना है, ताकि विभिन्न समुदायों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान हो सके और कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस एवं संचार नेटवर्क में अत्याधुनिक तकनीकों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। सम्मेलन में अपेक्षित है कि शोधकर्ता इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के अंतर-विषयक सहयोग के लिए नई संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे और नए विचारों को आगे बढ़ाएंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को नए विचारों को अपनाने और लागू करने के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन में प्रस्तुत सभी शोधपत्र IEEE CPS में प्रकाशन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष, कुल 796 शोधपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 196 को स्वीकार किया गया। यूरोपीय देशों, अमेरिका, चीन और दक्षिण अरब देशों से 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र प्राप्त हुए जिनमें से 29 अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशन हेतु स्वीकार किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक और कुलाधिपति डॉ. जी. विश्वनाथन, उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन और वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की सहायक उपाध्यक्ष सुश्री कादंबरी शंकर विश्वनाथन ने की। उन्होंने प्रतिभागियों और आयोजन समितियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अंत में, नेटवर्किंग एवं कंप्यूटिंग विभाग प्रमुख डॉ. प्रीतम सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। recent visitors 38

राजभर के बेटे अरुण के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह बोले – कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे

बलिया बलिया में बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की 5 मार्च को पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओेमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इस बयान पर योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा जवाब सामने आया है। बलिया में अरुण के बयान के बारे में पूछे जाने पर दयाशंकर सिंह ने कहा- 'अब कोई उत्‍तर प्रदेश पुलिस की आंख नहीं निकाल सकता। ये वो पुलिस नहीं है। यह योगी जी की पुलिस है। आप जानते हैं कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो वहां डीजीपी कार्यालय पर अपराधी जेल से आ-जाकर मिलते थे। पुलिस वालों को घसीटा जाता था लखनऊ में। आज की पुलिस का कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे। आज पूरे देश में यूपी पुलिस की मिसाल दी जाती है। अपराधी जो पहले जिला चलाते थे। आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या इस दुनिया में नहीं है। ये यूपी पुलिस का कमाल है। जब एक अच्‍छा नेतृत्व मिलता है तो लोगों को न्‍याय मिलता है। आज योगी जी के नेतृत्‍व में हर व्‍यक्ति के लिए कानून का राज स्‍थापित है।' क्‍या कहा था अरुण राजभर ने बता दें कि 5 मार्च को अरुण राजभर ने सुभासपा के बांसडीह विधानसभा के प्रभारी उमापति की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर बयान दिया था। अरुण ने मीडिया से बातचीत में कह दिया था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने इस मामले में दरोगा, सिपाही और एसडीएम के स्‍टेनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सात मार्च को तहसील का घेराव करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि इस मामले में 5 मार्च को ही बांसडीह कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को सस्‍पेंड कर दिया गया था। हालांकि स्‍टेनों के खिलाफ कोई ऐक्‍शन नहीं हुआ था। उल्‍टे स्‍टेनो की तहरीर पर उमापति के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया। स्‍टेनो पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए सुभासपा ने बांसगांव तहसील घेरने की बात कही थी लेकिन स्‍टेनों के खिलाफ ऐक्‍शन की बात पर सात मार्च का घेराव स्‍थगित कर दिया गया था। सात मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर यहां पहुंचे लेकिन धरना की बजाय पार्टी नेता के घर पहुंचे। वहां मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आरोपी दरोगा और सिपाही को निलम्बित किया जा चुका है। मुकदमा भी दर्ज हुआ है। एसओ के खिलाफ भी विभागीय जांच की जा रही है। बताया कि डीएम और एसपी से इस सम्बंध में हमारी बात हुई है। उन्होंने सभी दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसके लिए हम हर लड़ाई को तैयार हैं। हुआ क्‍या था? सुभासपा के बांसडीह विस क्षेत्र के प्रभारी उमापति राजभर के अनुसार, मंगलवार को वे बांसडीह तहसील में गये थे। वहां एसडीएम (बांसडीह) के स्टेनो ने उनके पैर पर कार चढ़ा दी। इसे लेकर विवाद हुआ, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने सलटा दिया। सुभासपा नेता का आरोप है कि स्टेनो ने कोतवाली में फोन कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे एसआई रंजीत विश्वकर्मा व शैलेश उसे तहसील से पकड़कर कोतवाली ले गये तथा एक कमरे में बंद कर कोतवाल संजय सिंह की मौजूदगी में पट्टे से पिटाई की। उमापति ने इस प्रकरण की जानकारी पार्टी नेताओं को दी तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। पार्टी के शीर्ष नेता कार्यकर्ता के समर्थन में उतर आए। उन्‍होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सात मार्च को बांसडीह कोतवाली का घेराव करेंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी शामिल होंगे। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारी ने आरोपी एसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया। recent visitors 59

बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

बलौदाबाजार बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो. बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी. अलग-अलग शपथग्रहण बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था. इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे. recent visitors 47