Tuesday, July 7, 2026 4:04 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। recent visitors 30

पिंक थीम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । ये अपने आप में एक अनूठा प्रोग्राम था recent visitors 44

एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन, शादी कार्यक्रम के दौरान आया था हार्ट अटैक

सतना एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन हो गया है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके थे। एक शादी समारोह के दौरान अचानक वे गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। दरअसल, सतना के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो में स्थित एक होटल में आयोजित बीजेपी नेता रविंद्र सेठी के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   विश्व जल योगी के रूप में थी विशेष पहचान सतना शहर के कोलगवा क्षेत्र के निवासी लक्ष्मी यादव विश्व जल योगी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने महज 14 वर्ष की उम्र से ही जल के अंदर योग करना शुरू किया था। वे करीब 6 फीट गहरे पानी में बड़ी आसानी से जलयोग करते थे। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाकर जलयोग किया था। उनका यह अनूठा जलयोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लक्ष्मी भाई कहकर बुलाते थे लोग लक्ष्मी यादव का व्यवहार सरल, सौम्य और सभी के प्रति मिलनसार था, जिसके कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। सतना जिले में लक्ष्मी यादव को लोग 'लक्ष्मी भाई' के नाम से जानते थे। बड़े लोग उन्हें लक्ष्मी भाई और लोग भाई कहकर पुकारते थे। recent visitors 49

अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन, झगरारखण्ड SECL सबएरिया खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके। recent visitors 49

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।           राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। recent visitors 24

मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीआईएस भोपाल के शुभारंभ पर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण की बढ़ती संख्या को मध्यप्रदेश में ईवी क्रांति की बढ़ती स्वीकार्यता और निवेशकों के लिए इसमें अपार संभावनाओं को रेखांकित किया था। मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल और ईवी के क्षेत्र में न केवल निर्माण बल्कि नवाचार और अनुसंधान के हब के रूप में उभर रहा है। सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) भोपाल के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश में स्थापित होंगे ईवी और ऑटोमोबाइल विकास के नए आयाम जीआईएस-भोपाल में देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल और ईवी कंपनियों ने हिस्सा लिया। वर्तमान में प्रदेश में 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माता कंपनियां कार्यरत हैं और 200 से अधिक कंपनियां वाहन कल-पुर्जों का निर्माण कर रही हैं। वाणिज्यिक वाहन निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जबकि बस और ट्रैक्टर निर्माण में यह दूसरे स्थान पर है। जीआईएस- भोपाल में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान इलेक्ट्रो-ग्रेफाइट (एचईजी) ने 1,800 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। देवास में बनने वाले इस संयंत्र में ग्रेफाइट एनोड का उत्पादन होगा, जिससे ईवी बैटरियों की लागत में कमी आएगी और उद्योग को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पीथमपुर बन रहा भारत का 'डेट्रॉयट' मध्यप्रदेश का पीथमपुर ऑटो-क्लस्टर लगभग 4,500 हेक्टेयर में फैला हुआ है और यह देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल केंद्रों में से एक बन चुका है। यहां फोर्स मोटर्स, आयशर मोटर्स, एवीटीएसी मोटर्स, काइनेटिक मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां कार्यरत हैं। साथ ही, 60 से अधिक ऑटो कल-पुर्जा निर्माता कंपनियां यहां अपने उत्पाद बना रही हैं। पीथमपुर में स्थित एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड टेस्टिंग ट्रैक ‘नैट्रैक्स’ (11 किमी) वाहन परीक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है। एमपी मोबिलिटी एक्सपो 2025: नवाचार और निवेश का केंद्र जीआईएस समिट में एमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रिजस्टोन, ज़ेडएफ स्टीयरिंग, मदरसन गेबियल, आनंद इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने भाग लिया। एक्सपो में सुपर कार और सुपर बाइक प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्टार्ट-अप्स ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए, जिससे प्रदेश में नई तकनीकों के समावेश को बढ़ावा मिला। ईवी और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में कदम मध्यप्रदेश ईवी बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइड्रोजन फ्यूल इनोवेशन में तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है। स्वच्छ और सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल निर्माण को बढ़ावा देने के लिय राज्य सरकार विशेष नीतियां लागू कर रही है। प्रदेश में निवेश के लिये ऑटोमोबाइल और ईवी निवेशकों में उत्साह मध्यप्रदेश सरकार ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कर-प्रोत्साहन, शीघ्र अनुमोदन प्रक्रिया और उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दे रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदेश के ऑटोमोबाइल और वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र ने 19.2 करोड़ डॉलर मूल्य का निर्यात किया। इससे प्रदेश को राजस्व प्राप्त हुआ और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित हुए। प्रमुख कंपनियों की भागीदारी जीआईएस-भोपाल में ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में काम कर रही प्रमुख कंपनियों ने हिस्सेदारी की। ऑटो-एक्सपो में ब्रिजस्टोन, जेडएफ स्टीयरिंग, बाडवे इंजीनियरिंग, मदरसन गेबियल, पिस्टल देवास, आनंद इंडस्ट्रीज, झालानी इंजीनियर्स, एसडी एक्सेल प्रा. लिमिटेड, जगतजीत इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और पिनेकल इंडस्ट्रीज शामिल थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किईवी-मोबिलिटी के विस्तार से मध्यप्रदेश में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन नीति को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य न केवल आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर होगा, बल्कि हरित ऊर्जा और सतत् विकास की दिशा में भी मिसाल कायम करेगा।   recent visitors 39

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में की गई तोड़फोड़, फिलिस्तीन समर्थकों का उत्पात

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। गाजा को लेकर उनके बयानों के जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने यह हरकत की। फिलिस्तीन एक्शन नाम के ग्रुप ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इसके बयान में कहा गया कि ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने और उसे फिर डेवलप करने के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया। समूह की ओर से एक्स पर कहा गया, 'फिलिस्तीन एक्शन ने ब्रिटेन के सबसे महंगे गोल्फ कोर्स को निशाने पर लिया जो ट्रंप का टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट है। अब आम लोग चुपचाप नहीं बैठ सकते। अमेरिकी प्रशासन इजरायल को हथियार दे रहा है और गाजा में 'जातीय सफाई' की योजना बना रहा है।' रिपोर्ट के मुताबिक, रिजॉर्ट को शनिवार को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन समर्थकों ने गोल्फ कोर्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'गाजा बिकाऊ नहीं है' लिख दिया। साथ ही, क्लबहाउस को लाल स्प्रे पेंट से खराब किया गया। ग्रीन्स में से एक को नुकसान पहुंचाया, जिसमें ओपन चैंपियनशिप में इस्तेमाल होने वाला होल भी शामिल है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। गाजा को लेकर AI वीडियो से बढ़ा तनाव फिलिस्तीन एक्शन के बयान में गाजा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के रुख की निंदा की गई। इसमें कहा गया, 'हम डोनाल्ड ट्रंप के इस बर्ताव को खारिज करते हैं कि गाजा उनकी संपत्ति है और वे इसे अपनी मर्जी से निपटा सकते हैं। हमने उन्हें दिखाया है कि उनकी अपनी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। फिलिस्तीन की मातृभूमि में अमेरिकी-इजरायली उपनिवेशवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।' दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों गाजा का एक ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो शेयर किया था। इसमें जंग से तबाह गाजा को रिसॉर्ट जैसा दिखाया गया, जहां ‘ट्रंप गाजा’ नाम का एक होटल नजर आता है। यह वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर शेयर किया था। इसे देखने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने कड़ा ऐतराज जताया था। recent visitors 48