Tuesday, July 7, 2026 5:25 pm

कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा की

मुंबई,  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। ‘फिरंगी’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धार्मिक यात्रा की एक क्लिप शेयर की। वीडियो में कपिल शर्मा अपने फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजा भोज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “भोजपुर शिव मंदिर भोपाल से आशीर्वाद भेज रहा हूं, जिसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था, यह वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। अगर आप भोपाल में हैं, तो ज़रूर जाएं…हर हर महादेव।” कपिल शर्मा फिलहाल अपनी 2015 की फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के दूसरी पार्ट में व्यस्त हैं। सीक्वल इस साल जनवरी में फ्लोर पर आया था। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिग्गज जोड़ी अब्बास-मस्तान फिर से साथ नजर आएंगे, जिन्होंने पहले पार्ट का निर्देशन किया था। एक्टर मनजोत सिंह, जिन्हें “फुकरे”, “ओए लकी! लकी ओए!”, “ड्रीम गर्ल” और “वाइल्ड वाइल्ड पंजाब” जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर भी इस ड्रामा की कास्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर भी कथित तौर पर “किस किसको प्यार करूं 2” की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि निमृत को सीक्वल का हिस्सा बनाने के बारे में चर्चा चल रही है। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, “किस किसको प्यार करूं 2 की कास्ट में निमृत कौर अहलूवालिया के शामिल होने के बारे में चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनका नाम निश्चित रूप से एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। उनकी लोकप्रियता और आकर्षण को देखते हुए, वह फिल्म की कास्ट में एक बेहतरीन जोड़ी होंगी।”   recent visitors 50

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म 'छावा' में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म 'छावा' को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है।इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'छावा' लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी 'छावा' का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म 'छावा' ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है।   recent visitors 41

आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड

जयपुर, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्‌र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा सेरेमनी के दौरान स्टेज पर बॉक्सिंग रिंग बनाई गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे। दोनों ने फिल्मों और ओटीटी को लेकर बॉक्सिंग की। वहीं नोरा फतेही के साथ जयपुर के 2 युवा कलाकारों में डांस किया। आईफा डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अमर सिंह चमकीला को मिला। चमकीला फिल्म के लिए ही इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल फीमेल कैटेगरी में कृति सेनन को फिल्म दो पत्ती के लिए दिया गया। वहीं परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल मेल कैटेगरी का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए मिला। फिल्म बर्लिन में निभाए अपने किरदार के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अनुप्रिया गोयनका को मिला। वहीं सेक्टर 36 के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल) दीपक डोबरियाल को दिया गया। बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल का अवॉर्ड कनिका ढिल्लन को दो पत्ती के लिए दिया गया।   recent visitors 61

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय का दौरा

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय पीजी महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में संत गहरा गुरु  विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर, सरगुजा के कुलपति प्रो.पी पी सिंह का आगमन हुआ। जहाँ मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शामली चक्रवर्ती एवं प्रो.रश्मि तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।          कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं सहित  महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं संग अपने विचार साझा किए। कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं को गुलाब के फूल सप्रेम सम्मान सहित भेट किए।  इस अवसर पर आधुनिक नारियों का समाज निर्माण में भूमिका विषय पर बौद्धिक सत्र का भी आयोजन हुआ। महाविद्यालय परिवार के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल थी। भविष्य में ऐसी पहल होती रहेंगी।       इस आयोजन में मनेंद्रगढ़ महाविद्याल के प्रो. डॉ शायग बाला विष्नोई, प्रो. डॉ नशिमा, प्रो.प्रभा राज, प्रो.कमलेश पटेल, प्रो.सुशील तिवारी, प्रो.सुनील गुप्ता, प्रो. रंजीत मनी, प्रो. सुशील कुमार छात्रे एवं महाविद्यालय का स्टाफ मनीष श्रीवास्तव, बीएल शुक्ला, रामखिलावन गुप्ता, श्रीमती मीणा त्रिपाठी, सुमित बड़ा, भोला रजक, कमलू सिंह आदि उपस्थिति रहे। recent visitors 30

महापौर ने पेयजल समस्या निराकरण के लिए किया दौरा

एमसीबी/चिरमिरी पदभार ग्रहण के बाद से सुबह शाम लगातार नगर पालिक निगम के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय शहर का निरीक्षण कर आवश्यक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं, शहर के प्रत्येक जगह पर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए वे अभी से प्रयास में जुट गए हैं आगामी गर्मी में होने वाली पानी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने निर्देशित कर रहे हैं इसी क्रम में महापौर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं नगर निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला सहित अधिकारियों के साथ शहर के कुरासिया रोड आमानाला के पास व्यर्थ बह रहे पानी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यर्थ बह रहे पानी को सुचारु कर डोमनहिल वासियों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए निर्देशित किया इसी प्रकार बरतूंगा एसईसीएल के फिल्टर प्लांट का भी महापौर ने निरीक्षण किया और बरतुंगा वासियों को पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराने एसईसीएल के संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया निरीक्षण के दौरान महापौर राय ने बताया कि साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य होगा ग्रीष्मकाल में नगर वासियों को पानी के लिए असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखना अधिकारी सुनिश्चित करें।       इस दौरान नगर निगम के सभापति संतोष सिंह पार्षद रामअवतार देवांगन एवं पीएचई व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं। recent visitors 40

आपसी समझौते के साथ पति-पत्नी हुए एक साथ

शहडोल ममता बाई चौधरी एवं भूपत चौधरी का विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु वर्ष 2021 से पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में निवास करने लगी। कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा लगातार उपरोक्त दंपति के साथ निरंतर संवाद करते हुए उनकी दूरियों को मिटाने का अथक प्रयास किया गया।  नेशनल लोक अदालत में उक्त दंपत्ति ने विशेष न्यायाधीश श्री सुभाष सोलंकी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी की उपस्थिति में एक साथ जीवन बिताना तय कर अपने विवाद को समाप्त किया जिसके उपरांत उन्होने एक दूसरे को मीठा खिलाकर, माला पहनाया। इस प्रकरण में राजीनामा कराने हेतु उभय पक्ष के अधिवक्ता श्री दिलीप यादव एवं श्री संतोष गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही। इसी प्रकार उमा बाई एवं रामअवतार का विवाह 2006 में हुआ था किन्तु 2023 से पति-पत्नी के मध्य मतभेद हो गया जिसे न्यायाधीशगण के द्वारा उनके अधिवक्ता श्री आशुतोष शुक्ला तथा श्री आर.के.नापित के प्रयासो से राजीनामा के रूप में निराकृत किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय में कई परिवार टूटने एवं बिखरने से बच गये। recent visitors 32

विधायक रेणुका सिंह की उपस्थित अग्निसुरक्षा और संग्रहण प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण

एमसीबी मनेंद्रगढ़ जिला यूनियन द्वारा 7 मार्च 2025 को जनकपुर स्थित निरीक्षण कुटीर परिसर में तेंदुपत्ता शाखकर्तन सह संग्रहण एवं अग्निसुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उप प्रबंध संचालक मनेंद्रगढ़, उप वन मंडलाधिकारी जनकपुर, संचालक मंडल की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाखकर्तन, फड़ चयन, संग्रहण, उपचारण, बोराभर्ती, परिवहन और गोदामीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके बाद फील्ड में शाखकर्तन कार्य का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। recent visitors 44