Sunday, July 5, 2026 1:44 am

खुदरा कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा- होली में 60 हजार करोड़ का होगा कारोबार

नई दिल्ली खुदरा कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज कहा कि इस वर्ष की होली में देश में 60 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को बताया कि इस साल होली के मौके पर देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष यही कारोबार लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये का था। श्री खंडेलवाल ने बताया कि कारोबारियों और ग्राहकों ने इस बार भी चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार किया, जिससे भारतीय निर्मित हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, परिधान, गिफ्ट आइटम और अन्य उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। होली के उत्सव ने छोटे कारोबारियों, खुदरा विक्रेताओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपमक्र (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए बड़े आर्थिक अवसर पैदा किए हैं। दिल्ली में ही आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है, जहां बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस बार के होली सीजन में पारंपरिक भारतीय परिधानों जैसे सफेद कुर्ता-पाजामा, सलवार-सूट और "हैप्पी होली" लिखे टी-शर्ट की भी भारी मांग देखी जा रही है। कैट के अनुसार, देशभर में तीन हजार से अधिक होली मिलन समारोहों का आयोजन हो रहा है, जिससे होटल, बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस और रेस्टोरेंट सेक्टर को भी लाभ मिल रहा है। बाज़ार में हर्बल रंगों और गुलाल की अधिक मांग है, जबकि केमिकल युक्त रंगों की लोकप्रियता घटी है। खासकर स्पाइडर मैन और छोटा भीम थीम वाली पिचकारी, गुलाल स्प्रे और प्रेशर टैंक पिचकारी बच्चों के बीच खूब पसंद की जा रही है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में 13 मार्च को होली जलाई जाएगी जबकि रंगों का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं। बाजार में रंग बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई है।बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की प्रतिदिन बड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि होली पर रिश्तेदारों के यहां फल और मिठाई के साथ में मेवे की माला ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इसके चलते बाजार में चहल पहल बनी हुई है। केमिकल युक्त गुलाल एवं रंग की बजाय हर्बल रंग, अबीर और गुलाल की सर्वाधिक मांग बाज़ारों में है वहीं गुब्बारे और पिचकारी की मांग पिछले सालों के मुक़ाबले कुछ ज़्यादा ही है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है। टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है। बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे है वहीं गुलाल के स्प्रे की माँग बेहद हो रही है। recent visitors 39

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड को हारने पर भी मिले करोड़ों

नई दिल्ली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. 'प्लेयर ऑफ द मैच' रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है. रोहित की तूफानी पारी, श्रेयस-राहुल ने भी दिखाया दम टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी कर दी. इस साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए. रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली. वहीं गिल ने धीमी बल्लेबाजी की. भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया. गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिर भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दियाा, जो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में रचिनन रवींद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हो गए. रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था. रोहित के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला. श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए. श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. श्रेयस को मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया. फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की बॉल पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे. श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था. यहां से केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (9*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. भारत को ट्रॉफी जीतने के बाद करोड़ों रुपए की प्राइज मनी मिली है. भारत का फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना हुआ. न्यूजीलैंड को हार के बावजूद मोटी रकम मिली है. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी प्राइज मनी मिली है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 20 करोड़ रुपए मिले हैं. भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को 252 रनों का लक्ष्य मिला था. उसने यह 49 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत को खिताब जीतने पर करीब 20 करोड़ रुपए मिले हैं. ये 2.24 मिलियन डॉलर होंगे. वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है. उसे 1.12 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली है. अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 9.74 करोड़ रुपए होंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मिली प्राइज मनी – आईसीसी ने सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था. इन दोनों टीमों को एक समान राशि मिली है. ऑस्ट्रेलिया को 4.87 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी इतनी ही प्राइज मनी मिली है. अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी मिला पैसा – अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रहीं. हालांकि इन दोनों को भी प्राइज मनी मिली है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान को करीब 3-3 करोड़ रुपए मिले हैं. टूर्नामेंट में सातवें और आठवें नंबर पर रहने वाली टीमों पाकिस्तान और इंग्लैंड को करीब 1.22 करोड़ रुपए प्रति टीम के हिसाब से मिला है. भारत का टूर्नामेंट में ऐसा रहा प्रदर्शन – भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया. उसने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया. भारत ने ग्रुप मैचों में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड हराकर खिताब जीत लिया. भारतीय क्रिकेट टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले-‘असाधारण खेल, असाधारण परिणाम’ न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा एक्स पर पोस्ट   भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई’। गृह मंत्री अमित शाह ने इन शब्दों के साथ दी भारतीय टीम को बधाई गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें’। रक्षा मंत्री … Read more

सोयाबीन और बासमती के समर्थन मूल्य की मांग, कांग्रेस आज करेगी विधानसभा का घेराव

भोपाल कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन चुनाव के समय जो वादे किए थे, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो उपज का उचित मूल्य मिला और न ही समय पर खाद-बीज। सरकार की नीतियों के कारण सोयाबीन राज्य का तमगा भी छिन गया और बासमती उत्पादक किसान औने-पौने दाम में उपज बेचने के लिए मजूबर हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस सोमवार को भोपाल के रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन करेगी। वहां से विधानसभा घेराव के लिए कार्यकर्ता निकलेंगे।   सरकार को याद दिलाएंगे उनका वादा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और विधायक दिनेश गुर्जर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि भाजपा सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में स्थिति यह हो गई है कि कुछ लोगों के घरों से क्विंटलों सोना-चांदी निकल रहा है और किसान खाद एवं बीज तक को तरस रहा है। खरीफ 2024 में खाद की किल्लत के कारण किसान समय पर बोवनी नहीं कर सके और फसल उत्पादन प्रभावित हुआ। किसानों को उपज के दाम भी नहीं मिला और न ही मुआवजा। किसानों से भाजपा ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि गेहूं के 2,700 और धान के 3,100 रुपये देंगे, लेकिन इसे अब तक नहीं निभाया। समर्थन मूल्य पर दाना-दाना खरीदने का वादा किया जाता है, लेकिन गुणवत्ता को आधार बनाकर नमूने फेल कर दिए जाते हैं। सोयाबीन उत्पादन में सिरमौर रहे मध्य प्रदेश में न उन्नत किस्म का बीज किसानों को मिला न ही समर्थन मूल्य मिला। बासमती धान 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी खरीद रहे हैं, इससे धान का लागत मूल्य तक नहीं निकल रहा है। किसानों से पांच हजार रुपये क्विंटल की दर से सरकार बासमती धान खरीदे। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा भी ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर मिल रहा है। पार्टी की मांग है कि पटवारी हल्के के स्थान पर खेत को इकाई मानकर फसल बीमा किया जाए। अग्नि के कारण हुई क्षति को भी प्राकृतिक आपदा मानकर फसल बीमा में शामिल किया जाए। भूमि अधिग्रहण कानून का पूर्णता पालन ना करके सरकार किसानों की भूमि दोगुना मुआवजा देकर अधिग्रहित कर रही है, जबकि कानून चार गुना मुआवजे का है। किसान न्याय योद्धा अभियान शुरू पार्टी ने प्रदेश में किसान न्याय योद्धा अभियान की शुरुआत की। पार्टी नेता राहुल गांधी की भावना के अनुसार किसानों के हक की लड़ाई लड़ने गांव- गांव में योद्धा बनाए जाएंगे। हर जिले में 1000 किसान न्याय योद्धा बनने पर किसान न्याय यात्रा निकली जाएगी। इस अभियान को मजबूती देने प्रदेश में समिति बनाई गई है। इसके संयोजक राहुल राज, राम मनोहर बरुआ और कुलदीप पटेल होंगे। recent visitors 44

चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा Manus

नई दिल्ली चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा है। इसके DeepSeek-R1 मॉडल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा है। इसके नए स्टार्टअप Monica ने Manus नाम का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एजेंट रिलीज किया है। जटिल काम करने का हुनर Manus के पास रियल वर्ल्ड के कॉम्प्लैक्स टॉस्क को हल करने का हुनर है। यह एआई एजेंट मौजूदा वक्त में इन्वेंशन ओनली वेब प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध है। इसमें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के जरिए वेबसाइट क्रिएट करने जैसे प्रैक्टिकल टॉस्क की स्किल है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट manus.im पर AI एंजेंट का एक डेमो वीडियो शेयर किया है। इसका प्री-व्यू लॉन्च होने के 20 घंटे से भी कम समय में viral हो गया। Manus क्या है? Manus को दुनिया का पहला ट्रू जनरल एआई एजेंट कहा जा रहा है। यह स्वतंत्र तौर पर सोचने के साथ टास्क एक्जीक्यूट करने के साथ पूरा रिजल्ड डिलीवर कर सकता है। Manus AI agent को जब जापान ट्रिप बनाने का टॉस्क दिया गया, तो उसने इसे बेहतर ढ़ंग से किया। क्लाउड बेस्ड सिस्टम पर करता है काम ऐसा दावा किया जा रहा है कि Manus AI अलग-अलग इंडस्ट्री में कॉम्प्लैक्स टॉस्क खुद-ब-खुद कर सकता है। इसमें खास फीचर्स दिये गये हैं। इसमें क्लाउड बेस्ड फंक्शन यूज किया गया है। Manus डिस्कनेक्ट होने के बाद भी क्लाउड में काम करता रहता है और रिजल्ट प्रोवाइड करता है। इसे लेकर बीते बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक डेमो वीडियो शेयर किया गया था, जो दोपहर तक करीब 200,000 से ज्यादा बार देखा गया था। कई यूजर्स AI एजेंट एक्सेस करने के लिए इनविटेशन कोड रिक्वेस्ट कर रहे हैं। कौन हैं Peak Ji Yichao बता दें कि मौजूदा वक्त में कंपनी के बारे में ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है, लेकिन इस डेमो वीडियो को Peak Ji Yichao ने होस्ट किया है, जो एक 33 वर्षीय चाइनीज है। इन्हें Mammoth नाम का mobile ब्राउजर बनाने के लिए जाना जाता है। चीन और अमेरिका के बीच जारी रेस बता दें कि पूरी दुनिया में एआई मॉडल बनाने की रेस जारी है। इस रेस में अमेरिका और चीन दो अहम खिलाड़ी है, जो हर संभव कोशिश करके एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहते हैं। चाइजीन एआई प्रोग्राम को रोकने के लिए अमेरिका ने कुछ एडवांस्ड एआई चिप के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बाद चीन ने DeepSeek R1 मॉडल को पेश कर दिया था। recent visitors 73

सरकार ने टेक कंपनियों को दिया मोबाइल OS बनाने का चैलेंज, संभव मदद की कही बात

नई दिल्ली भारत में मोबाइल क्रांति आ चुकी है। आज के वक्त में भारत में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल होता है। साथ ही भारत स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा देश हब बन चुका है। लेकिन भारत के पास अपना खुद का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद नहीं है। पिछले लंबे साल से भारत इस सेक्टर में भी लीड लेने की कोशिश में है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी टेक कंपनियों को मोबाइल फोन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने की चैलेंज दिया है। सरकार ने हर संभव मदद का दिया भरोसा अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टेक कंपनियां मोबाइल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाए। उन्होंने कहा कि भारत को अब समय आ गया है कि भारत के पास खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद हो। उन्होंने टेक कंपनियों से कहा कि वो काम में सरकार की तरफ से हर मदद देने को तैयार हैं। जल्द लॉन्च होगा भारत का पहला एआई चिप केंद्रीय मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में लीडरशिप बनने और एआई लोकतांत्रिक बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पांच यूनिट स्थापित की जा रही है। साथ ही उम्मीद है कि इस साल देश को "पहला मेड इन इंडिया चिप मिल जाएगा। साथ ही मंत्री ने एआई पोर्टल के लॉन्च का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल रिचर्च, स्टार्टअप्स और सरकारी एजेंसियों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे वो जीपीयू और एआई काम के लिए खास तौर पर डिजाइन किये गये पावरफुल कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच सकें। 12 माह में खुद का एआई मॉडल मंत्री ने कहा कि सरकार ने 14,000 जीपीयू की कम्प्यूट सुविधा शुरू की है। यह 14,000 जीपीयू रिसर्चर, स्टूडेंट और स्टार्टअप्स के लिए मौजूद होंगे, जिससे अपने एआई मॉडल, एल्गोरिदम की टेस्टिंग की जा सके। साथ ही ऐसी ऐप बनाने की जिक्र किया है, जो दुनिया में लीड से सके। मंत्री ने फिर दोहराया कि उनकी तरफ से अगले 12 माह में खुद का एआई मॉडल बना लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2047 के टारगेट को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भरोसा जताया है। भारत ने बनाया खुदा का OS IIT मद्रास की तरफ एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS को विकसित किया है। भारत में मौजूदा वक्त में करीब 1 बिलियन मोबाइल फोन हैं। जल्द ही इस सॉफ्टवेयर को कॉमर्शियली स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। BharOS को JandK Operations Private Limited (JandKops) की तरफ से विकसित किया गया है। recent visitors 56

आज से होगा शुरू मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद 12 मार्च के दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।  बजट पेश होने से पहले सीएम मोहन यादव ने बजट को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने रविवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट तैयार कर लिया है। यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। बता दें कि बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। बजट 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। बजट को लेकर तैयारी हुई पूरी मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले साल विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों के आधार पर एक पूरा रोडमैप तय किया है। जनता की आकांक्षाओं के अनुसार बजट मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर रही है। इसलिए जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। 15 दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में केवल नौ दिन की बैठक होगी, जिसमें छह दिन का अवकाश होगा। नई सरकार का होगा पहला पूर्ण बजट मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार इस सत्र के दौरान सदन में चर्चा और अनुमोदन के लिए पांच प्रमुख विधेयक पेश कर सकती है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राज्य सरकार विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। 11 से 13 मार्च तक सदन की बैठकें होंगी और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 से 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 से 18 मार्च तक सदन की कार्यवाही फिर से चलेगी। 9 दिन का होगा बजट सत्र 19 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर विधानसभा में अवकाश रहेगा। 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 मार्च को एक और अवकाश रहेगा। सदन का अंतिम दिन कार्यवाही 24 मार्च को होगी। recent visitors 40

आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 से 12 मार्च, 2025 तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी 10 मार्च को राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उसी दिन, वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 11 मार्च को, राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। recent visitors 50