मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुसंगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया । मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली ने संचार को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत और दक्षता से शासन-प्रशासन के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सरकार ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा देगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी। recent visitors 46

गाजा को इजरायल ने अंधेरे में डुबोया, पूरी तरह से रोक दी बिजली सप्लाई, हमास से सीजफायर पर रखी शर्त

यरुशलम  इजराइल का कहना है कि वह गाजा को बिजली की आपूर्ति बंद कर रहा है। इसका पूरा असर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों को पीने के पानी के उत्पादन के लिए बिजली मिलती है। रविवार को यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एक सप्ताह पहले इजराइल ने 20 लाख से अधिक लोगों को क्षेत्र में सभी प्रकार की वस्तुओं की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसने हमास पर दबाव बनाने की कोशिश की है कि वह अपने संघर्ष विराम के पहले चरण को आगे बढ़ाए। यह चरण पिछले सप्ताहांत समाप्त हो गया। जनरेटर और सौलर पैनल के भरोसे गाजा हमास ने युद्ध विराम के अधिक कठिन दूसरे चरण पर वार्ता शुरू करने पर जोर दिया है। युद्ध के कारण गाजा काफी हद तक तबाह हो चुका है और वहां बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर और सौर पैनलों का उपयोग किया जाता है। इजरायली ऊर्जा मंत्री ने आदेश पर हस्ताक्षर किए रविवार को ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने घोषणा की कि इजरायल गाजा को "तुरंत" बिजली की आपूर्ति बंद कर देगा। उन्होंने कहा, "हम अपने बंधकों को घर वापस लाने और युद्ध के बाद हमास को गाजा में न रहने देने के लिए अपने पास मौजूद हर उपकरण को सक्रिय करेंगे।" कोहेन ने घोषणा के तुरंत बाद गाजा में बिजली के प्रवाह को रोकने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। हमास पर दबाव बना रहा है इजरायल शुक्रवार को, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि हमास पर दबाव बनाने के लिए इजरायल की चरण-दर-चरण योजना गाजा में माल और आपूर्ति के प्रवेश को रोकने से शुरू होगी, जिसके अगले चरण में बिजली और पानी को बंद करना होगा। जुलाई में, इजरायल ने गाजा में एक जल सुविधा को इजरायल के इलेक्ट्रिक ग्रिड से जोड़ा ताकि गाजा के लोगों को प्रति दिन 20,000 लीटर तक की दर से मध्यम से लंबी अवधि के आधार पर पानी उपलब्ध कराया जा सके, एक नीति जिसने इजरायल की वैश्विक वैधता को बनाए रखने का काम किया recent visitors 56

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में 7वें पक्षी सर्वे की शुरूआत

भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम् के अंतर्गत 3 दिवसीय 7वाँ पक्षी सर्वे 10 मार्च को मड़ई में होगा। क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उप संचालक सुपूजा नागले की उपस्थित‍ि में सर्वे किया जायेगा। पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है। पक्षी सर्वे में मध्यप्रदेश के अलावा 11 राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखण्ड और दिल्ली से आये 76 प्रतिभागियों एवं 8 स्थानीय प्रकृति गाइड, टाइगर रिजर्व के समस्त स्टॉफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। पक्षी सर्वे में दो प्रतिभागियों की टीम टाइगर रिजर्व के विभिन्न 38 कैम्पों में रहकर सुबह एवं शाम को पक्षियों की गणना करेंगे। पक्षी सर्वे का समापन 11 मार्च को मड़ई में किया जायेगा। सर्वे के शुभारंभ अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के डायरेक्टर सचिन मटकर, स्वप्निल फणसे, रितेश खाबिआ, अंशुमन शर्मा और वन परिक्षेत्र कामती के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 33

मध्य प्रदेश में पहली बार 4 लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट, कब से कब तक चलेगा सत्र; जानिए पूरी डिटेल

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिनों के इस सत्र में 5 दिन छुट्टी रहेगी. सत्र के दौरान राज्य का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसके 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. विधायकों ने इस सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज किए हैं, जिनमें 1785 सवाल ऑनलाइन और 1154 ऑफलाइन जमा किए गए हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. किसानों की समस्याओं, परिवहन घोटाले और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. सत्र के दौरान इन मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है. यह सत्र राज्य की आर्थिक दिशा और नीतियों को तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. सभी की निगाहें 12 मार्च को पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जिसमें सरकार की प्राथमिकताएं और विकास योजनाएं सामने आएंगी. आज यानी 10 मार्च से शुरू होने वाले एमपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना का खाका भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टी सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकती है. ऐसे में बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं. 12 मार्च को पेश होगा बजट मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट 12 मार्च को जारी होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 12 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. एमपी सरकार  बजट-पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड भी जारी करेगी. इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आप सरकार की आमदनी, खर्च व विभागों को मिलने वाली धनराशि के आंकड़े मोबाइल पर देख सकेंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बजट पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड जारी करने जा रही है. इस ई बजट पुस्तिका को आम लोग आसानी से अपने मोबाइल में डाउलोड कर सकते हैं. बजट पेश होने से एक दिन पहले ही क्यूआर कोड सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जैसे ही बजट भाषण समाप्त करेंगे, क्यूआर कोड एक्टिव हो जाएगा और आप इसके माध्यम से बजट की ई-बुक डाउनलोड कर सकेंगे. जानिए कितना हो सकता है बजट बता दें कि मोहन सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.14 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया था. इसके बाद वित्त वर्ष  2024-25 में 16% की वृद्धि दर के साथ 3.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्तुत किया गया था. ऐसे में अगर बजट की वृद्धि दर ऐसे ही बनी रही तो 2025-26 के बजट का आंकड़ा लगभग 4.25 लाख करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकता है. कब से कब तक चलेगा बजट सत्र? मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिन के बजट सत्र के दौरान 9 बैठकें होंगी. बजट सत्र के दौरान 5 छुट्‌टी भी रहेगी. शुक्रवार, 14 मार्च को होली की छुट्‌टी रहेगी. 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार का अवकाश होगा और 19 मार्च को रंगपंचमी की छुट्‌टी रहेगी. 11 मार्च को  मोहन सरकार द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूकर बजट और आर्थिक सर्वेक्षण-2025 पेश किया जाएगा. वहीं, 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे.   recent visitors 30

जीत के जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका, पुलिस का दावा- स्थिती कंट्रोल में है

महू मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों के एक ग्रुप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। महू इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मामले को लेकर इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने कहा, यहां दो पक्षों के बीच तनाव हुआ और हिंसा की कुछ घटनाएं भी हुईं। यह घटना टीम इंडिया की जीत के बाद हुई। यह घटना पटाखों को लेकर हुई। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं करती… यहां पर्याप्त बल मौजूद है, हम इलाके में गश्त कर रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और इस संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी यहां तीन लोगों के घायल होने की खबर है… आगे की जांच जारी है। घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात महू पुलिस इस मामले की जांच में जुटी की है कि विवाद की शुरुआत कहां से हुई। इसके साथ ही इसमें शामिल उपद्रवियों की तलाश भी शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर 13 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना। घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यह है पूरा मामला रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चैपियंस ट्राफी जीतने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पथराव किया गया। गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके गए। उपद्रवियों ने तीन दुकानों और गाड़‍ियों में भी आग लगा दी थी। मामले की सूचना मिलते ही आर्मी क्षेत्र से सेना की क्विक रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई रात करीब 10.30 बजे जामा मस्जिद पर जैसे ही भीड़ जमा हुई और विवाद होने लगा। इस दौरान कोतवाली पुलिस पहुंची तो भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। साथ ही फायर ब्रिगेड भी अलग-अलग क्षेत्रों में घूमती रही। recent visitors 30

सीधी : बल्कर और तूफान गाड़ी की टक्कर में आठ लोगों की मौत, सात घायल, मैहर जा रहा था परिवार

सीधी सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह एक जबरदस्त हादसा हो गया। एक बल्कर और तूफान गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने शुरू की जांच स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि यातायात नियमों का पालन करना और सावधानीपूर्वक वाहन चलाना कितना जरूरी है, इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों को दो-दो लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया। हादसे में आठ की हुई मौत   कुंजलाल साहू पिता लखपत साहू, 32 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी एतवरिया साहू पति राजमन साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी गंगा साहू पिता सहदेव साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी अमिलिया, सीधी एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी सुखरजुआ पति श्यामलाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी फूलकली साहू पति तीरथ साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी सुशीला साहू पति लालमन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है सीएम डॉ. मोहन यादव जताया शोक, आर्थिक सहायता देने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा- सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 25

CG शराब घोटाले में ED का ऐक्शन, भूपेश बघेल के बेटे के घर और अन्य जगह रेड

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा कस सकता है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच के दौरान सामने आया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भर गई। सूत्रों ने बताया, ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के संबंध में दुर्ग जिले में 14 स्थानों पर पीएमएलए के तहत छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है वो छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से संबंधित हैं, जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल और उनके करीबी सहयोगियों का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि चैतन्य बघेल भी शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय का प्राप्तकर्ता है, जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2,161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है। भूपेश बघेल ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया, ''सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।'' शराब घोटाले में पहले भी हुआ एक्शन बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी कई बड़े एक्शन ले चुकी है. इससे पहले जांच एजेंसी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी. इन आरोपियों की संपत्ति की गई थी कुर्क ईडी ने जो संपत्तियां कुर्क की थी, उसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्ति शामिल थी, जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये थी. वहीं, 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की थीं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ थी. इसके साथ ही विकास अग्रवाल की भी 3 संपत्तियां कुर्क की गई थीं, जिसकी कीमत 1.54 करोड़ थी. 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की थीं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ थी. अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया था. क्या है ईडी का आरोप ईडी के मुताबिक 2017 में शराब की खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही ये सिंडिकेट के हाथ का एक टूल बन गई. आरोप है कि CSMCL से जुड़े कामों के लिए सारे कॉन्ट्रैक्ट इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को ही दिए जा रहे थे. ED का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री से 'बड़ा कमीशन' कमाया, ये रकम अनवर ढेबर को दी गई और फिर उसने इसे राजनीतिक पार्टी तक साझा किया.     recent visitors 48