गेहूं के खेत में सूटकेस में मिला युवती का शव, छानबीन कर रही पुलिस

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सूटकेस में एक युवती का शव मिला है। सूटकेस में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराकर विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मृत युवती की उम्र 24-25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या करके फेंकने की आशंका यह पूरा मामला जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, भौंखेड़ा गांव के जंगल के पास गेहूं के खेत में सूटकेस के भीतर युवती का शव मिला है। पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। खेत के आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सिकंदराबाद के सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हमें जो लाश मिली है, वो एक युवती का है और उसकी उम्र 24-25 साल है। युवती के शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता च पाएगा। फिलहाल, हम आसपास के क्षेत्र में मृत युवती की पहचान करने में जुटे हुए है। मृत युवती की फोटो आस-पास के थाने में भेजी गई है। साथ ही क्षेत्र में कराए गए गुमशुदगी रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है। recent visitors 56

भारत जीता है तो आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।     महू में हुई थी पथराव की घटना बता दें कि इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया ,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।  उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। भारतीय टीम ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी मैच की बात करे तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।     भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ?… pic.twitter.com/QsZu1vM2nq recent visitors 43

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समर्पित एवं दूरदर्शी नवाचारों से स्व. माधव राव सिंधिया ने प्रगति को नए आयाम दिए और जन- जन के जीवन को खुशहाल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। देश के विकास के लिए उनके प्रखर विचार और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।   recent visitors 39

अलीराजपुर के भगोरिया मेले में कुछ लड़कियां छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले की पिटाई कर रही, वीडियो वायरल हुआ

अलीराजपुर  मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नानपुर में भगोरिया हाट के दौरान एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवतियां युवक को पीटती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि युवतियों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। भगोरिया हाट में मारपीट, पुलिस कर रही जांच यह घटना नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवतियां एक युवक को लात-घूंसों से पीट रही हैं। आस-पास भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवतियों ने आरोप लगाया कि युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। हालाँकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने क्या कहा? एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मारपीट स्पष्ट दिख रही है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर छेड़छाड़ से जुड़ा कोई प्रमाण सामने आता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना प्रमाण किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और अगर कोई पीड़ित है तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। recent visitors 32

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।   recent visitors 49

भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा: पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस औरनेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करार दे रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण : महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, छत्तीसगढ़िया पूर्व मुख्यमंत्री एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED की कार्रवाई सत्तारुढ भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है. भाजपा ED, IT, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनितिक लाभ के लिये कर रही है, जो लोकतंत्र के लिये खतरा है, ये गलत परम्परा है. चरणदास महंत ने कहा, सभी कांग्रेसजन भूपेश बघेल के साथ है और इससे डरने वाले नहीं हैं, बापू के मार्गदर्शन सत्य अहिंसा को मानने वाले लोग है इस संघर्ष को परास्त करके रहेंगे. लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं : टीएस सिंहदेव टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं. यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो गया हूं. मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे. यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है. recent visitors 48

दबे पाँव आई मौत, खेलते – खेलते युवक को आया हार्ट अटैक

कटनी मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर में क्रिकेट खेलते – खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर रेलवे पुल के पास रहने वाला 24 वर्षीय दिव्य गुप्ता अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए रविवार को गया था। क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिव्य की तबियत बिगड़ गई, उसके सीने में अचानक दर्द हुआ।  दिव्य ने साथ खेल रहे दोस्तों से कहा तबियत ठीक नही लग रही, थोड़ी देर ग्राउंड के बाहर आराम कर लेता हूं। कुछ देर ग्राउंड के बाहर आराम करने के बाद भी दिव्य की तबियत में कोई सुधार नहीं आया तो ग्राउंड में मैच खेल रहे दोस्त भी दिव्य के पास पहुंच गए और उसकी तबियत को देखते हुए नजदीक एक क्लिनिक में लेकर पहुँचे, जहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब आनन-फानन में दिव्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। वहीं पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। recent visitors 53