जनसुनवाई में कलेक्टर ने 63 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर  जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 63 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।        जनसुनवाई में ग्राम नवाटोला तहसील कोतमा के श्री रामखेलावन भरिया ने उनके पट्टे की भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने, ग्राम सेंदुरी तहसील अनूपपुर की श्रीमती द्रौपती राठौर ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम निमहा तहसील कोतमा के श्री बदन सिंह ने भूमि के नक्शे में सुधार कराए जाने, तहसील अनूपपुर अंतर्गत चचाई बस्ती मेड़ियारास के श्री भूपेन्द्र सिंह सेंगर ने विद्युत लाइन के तार एवं खम्भों को ठीक कराए जाने, ग्राम रक्शा तहसील अनूपपुर के श्री मायाराम सिंह ने विक्रय केन्द्र फुनगा (मझगवां) में विक्रय किए गए धान की राशि दिलाए जाने, ग्राम केल्हौरी तहसील अनूपपुर के श्री संजय कुमार विश्वकर्मा ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाए जाने, ग्राम केकरपानी तहसील अनूपपुर के श्री पीताम्बर यादव ने भूमि का नामांतरण कराए जाने के संबंध में आवेदन दिए। recent visitors 22

डोनाल्ड ट्रंप की मंदी वाली बात में कितना दम, भारत पर क्या होगा असर?, मचा है हाहाकार

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों और नीतियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मचा दी है। उनकी टैरिफ नीतियों और व्यापार युद्ध को तेज करने की रणनीति ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में ट्रंप ने मंदी की आशंकाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसने चर्चा को और गर्म कर दिया है। इतना ही नहीं, उनके एक बयान ने अमेरिकी शेयर मार्केट में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा डुबा दिए। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उनकी बातों में वास्तविक दम है, और अगर मंदी आई, तो क्या भारत भी इसके चपेटे में आएगा? आइए, इस मुद्दे को गहराई से समझते हैं। ट्रंप का मंदी वाला दावा और हालिया टिप्पणी: हकीकत या हौवा? ट्रंप प्रशासन ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही आक्रामक आर्थिक नीतियां लागू की हैं। उनकी "रेसिप्रोकल टैरिफ" नीति ने वैश्विक व्यापार को झटका दिया है। इस नीति के तहत अमेरिका अन्य देशों से उतना ही टैरिफ वसूल करेगा जितना वे अमेरिका पर लगाते हैं। ट्रंप का दावा है कि इससे अमेरिकी उद्योगों को संरक्षण मिलेगा और घरेलू उत्पादन बढ़ेगा। लेकिन हाल ही में 9 मार्च, 2025 को फॉक्स न्यूज के "संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स" पर मारिया बार्टिरोमो के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि "क्या आप इस साल मंदी की उम्मीद कर रहे हैं?", तो ट्रंप ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। ट्रंप ने कहा, "मुझे ऐसी चीजों की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं। यह एक ट्रांजिशन का दौर है, क्योंकि हम जो कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा है। हम अमेरिका में पैसे वापस ला रहे हैं। इसमें थोड़ा वक्त लगता है।" यह जवाब न तो मंदी की आशंका को खारिज करता है और न ही पक्के तौर पर पुष्टि करता है, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई है। अमेरिका में उपभोक्ता विश्वास सूचकांक में गिरावट और ट्रेजरी यील्ड के निचले स्तर पर पहुंचने की खबरें मंदी की आशंका को बल दे रही हैं। ट्रंप ने भारत पर भी 100% तक टैरिफ की बात कही है, जिसका असर भारतीय निर्यात पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे अल्पकालिक अस्थिरता मानते हैं, तो कुछ इसे वैश्विक मंदी का शुरुआती संकेत। एक दिन में एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान: क्या हुआ? मंदी को लेकर ट्रंप की टिप्पणी के एक दिन बाद, सोमवार 10 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें एक ही दिन में 1.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार रहे। सबसे बड़ा ट्रिगर था ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, खासकर मैक्सिको और चीन जैसे देशों पर उनके आक्रामक रुख ने निवेशकों में घबराहट पैदा की। इसके अलावा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत दिखे, जैसे कमजोर रोजगार डेटा और टेक सेक्टर में सुस्ती। इसने बाजार को और दबाव में डाला। नैस्डैक में 4% की गिरावट इस बात का सबूत है कि निवेशक जोखिम से बचने के लिए बिकवाली कर रहे हैं। टेस्ला जैसे बड़े शेयरों में 15% तक की गिरावट ने इस कोहराम को और बढ़ाया। मंदी पर अस्पष्ट रवैया अपनाने वाली ट्रंप की हालिया टिप्पणी ने इसने बाजार को स्थिर करने के बजाय और अस्थिर कर दिया। इन फैक्टर्स ने मिलकर निवेशकों को एक दिन में भारी नुकसान करा दिया। भारत पर क्या होगा असर? भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत हैं, लेकिन ट्रंप की नीतियों ने इसमें तनाव पैदा कर दिया है। भारत अमेरिका को करीब 85 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है, जिसमें आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल शामिल हैं। अगर अमेरिका भारत से आयात पर भारी टैरिफ लगाता है, तो इन सेक्टरों को नुकसान होगा। एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के कार्यकाल में भारतीय रुपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले 8-10% तक कमजोर हो सकता है। इससे आयात महंगा होगा, खासकर कच्चा तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में, जिससे महंगाई बढ़ेगी। हालांकि, ट्रंप की नीतियों से अप्रत्यक्ष फायदा भी हो सकता है। यूरोपीय संघ और अन्य देश, जो अमेरिका से तनाव के बीच नए साझेदारों की तलाश में हैं, भारत की ओर रुख कर सकते हैं। हाहाकार क्यों मचा है? ट्रंप की नीतियों और उनकी हालिया टिप्पणी ने भारत में चिंता की लहर पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे "डॉलर की तानाशाही" से लेकर "अमेरिकी नीतियों का आतंक" तक बता रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और रुपये की गिरती कीमत ने आम लोगों से लेकर उद्योगपतियों तक को परेशान कर दिया है। ट्रंप के "ट्रांजिशन पीरियड" वाले बयान को कुछ लोग आश्वासन के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ इसे अनिश्चितता का सबूत मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को विविधता देनी होगी। अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाना और अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करना जरूरी है। लेकिन यह रातोंरात नहीं होगा। ट्रंप की नीतियां लागू होने में समय लगेगा, और भारत के पास तैयारी का मौका है- बशर्ते कदम तेजी से उठाए जाएं।   recent visitors 23

थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम भलमुड़ी में महिला की हत्या के आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

रामनगर दिनांक 10.03.25 को भलमुड़ी कोटवार शिव सहाय द्वारा सूचना दिया कि मृतिका सेमवती उर्फ डहेरियाइन बैगा पति स्व शिवचरण बैगा उम्र ४० वर्ष निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर को आरोपी हीरा सिंह गोंड निवासी बेलिया थाना बिजुरी हाल निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर ने हत्या कर दिया है । आरोपी घटना स्थल से भाग गया है ।         सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा थाना रामनगर में अपराध क्र 53/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया जो विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश की गई, आरोपी हीरा सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष को दिनांक 11.03.25 को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ 3 वर्षों से पति पत्नी की तरह रहता था तथा मजदूरी कर गुजर बसर करते थे । आरोपी हीरा सिंह, मृतिका सेमवती के शराब पीकर रात में दुसरों के घर रुक जाने , अपने घर न लौटने की वजह से परेशान होकर पत्थर  से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया है ।                 आरोपी हीरा सिंह इसके पहले भी 02 शादी कर चुका है । पहली पत्नी आरोपी हीरा से अलग रहती है, जबकि आरोपी के बताए अनुसार दूसरी पत्नी की 04 वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी । मृतिका सेमवती इसकी तीसरी पत्नी थी । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार, स उ नि उमेश तिवारी, प्र आर श्याम शुक्ला, प्र आर राहुल प्रजापति, प्र आर निरंजन खलखो , आर मनोज उपाध्याय, आर अनुराग सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा है । recent visitors 23

होर्डिंग लगाकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज!

नई दिल्ली दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए होर्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि होली के बाद केजरीवा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने साल 2019 में द्वारका में बड़े होर्डिंग लगाकर कथित तौर पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में ये स्पष्ट किया कि केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बनता है. पुलिस को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 156(3) CRPC के तहत याचिका मंजूर की जाती है. कोर्ट ने द्वारका साउथ पुलिस को इस मामले मे FIR दर्ज कर 18 मार्च तक SHO को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. क्या है मामला दरअसल, 2019 में कोर्ट के समक्ष दाखिल शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, पूर्व आप विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पार्षद नितिका शर्मा ने इलाके में विभिन्न जगहों पर बड़े आकार के होर्डिंग लगाकर जानबूझकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है. इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने सितंबर 2022 में शिकायत को खारिज करते हुए एक आदेश पारित किया था. इसके बाद सत्र न्यायाधीश ने मामले को मजिस्ट्रेट अदालत में वापस भेज दिया था. इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने मजिस्ट्रेट अदालत से मामले की नए सिरे से सुनवाई करने को कहा था.   recent visitors 50

मऊगंज में नकली सीमेंट फैक्ट्री का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों का नाम किया जा रहा था इस्तेमाल

मऊगंज  अगर आप अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं तो सतर्क हो जाइए! आपके घर में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट नकली भी हो सकती है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज (Mauganj) जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े नकली सीमेंट फैक्ट्री (Cement Factory) का भंडाफोड़ हुआ है. यहां 70% डस्ट मिलाकर नामी कंपनियों के नाम से पैकिंग सीमेंट बेचा जा रहा था. सूत्रों की मानें, तो इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली सीमेंट तैयार कर विभिन्न बाजारों में सप्लाई किया जाता था. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सीमेंट बैग, मिलावट के उपकरण और कच्चा माल जब्त किया. स्थानीय नागरिकों ने कही ये बात नकली सीमेंट बनाने वाली कंपनी को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो सीमेंट खरीद रहे हैं, वो नकली हो सकता है. अब तो घर बनवाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी होगी. प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. दूसरी तरफ, नईगढी पुलिस ने ओरिजनल सीमेंट में डस्ट का मिश्रण कर कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और साथ में भारी मात्रा में सीमेंट बरामद किया गया है. जानकारी मिलने पर हुई कार्रवाई एसपी रसना ठाकुर ने एसडीओपी अंकिता सुल्या और थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर की जांच टीम गठित कर इस मामले में कार्रवाई की है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों ने ग्राम जयकरा जंगल में ओरिजनल सीमेंट में डस्ट का मिलाकर कालाबाजारी करने के लिए खाली सीमेंट की बोरियों में भरा जा रहा है. सूचना पर पुलिस स्टाफ ने रेड की, जहां पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जब्त की गई ये चीजें टीम की जांच में मौके पर फावड़ा, टीना की कुप्पी, 435 बोरी डस्ट, 710 बोरी सीमेंट, कुल 1145 बोरी बरामद किए गए हैं. इसका कुल कीमती लगभग दो लाख 48 हजार रुपये का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. recent visitors 34

लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो, वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं: पूर्व विधायक जॉर्ज

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के केरल इकाई के नेता पीसी जॉर्ज ने ईसाई माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी 24 साल से पहले करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने 'लव जिहाद' को लेकर भी समुदाय को चेतावनी दी है। इससे पहले भी जॉर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में घिर गए थे। उन्होंने गिरफ्तार तक कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंजार से पूर्व विधायक जॉर्ज ने ईसाई समुदाय के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र होने से पहले करने के लिए कहा है। को पाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं।' उन्होंने कहा, 'कोट्टायम की मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं। सिर्फ 41 ही उनमें से वापस आई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है कि ईसाई लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए 25 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं कि लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो। वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं।' उन्होंने कहा, 'क्यों ईसाई अपनी बच्चियों की शादी 25 और 30 में नहीं कर रहे हैं। क्यों उन्हें घर में रखा है। 25 साल की एक लड़की कल गायब हो गई। वह रात 9.30 पर गायब हो गई। 25 साल तक शादी नहीं करने पर उसके पिता को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उसने उसकी शादी क्यों नहीं की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर बात की जानी चाहिए।' जॉर्ज के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस मंडलम ने शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, साल 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जो धर्म परिवर्तन कर लेती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ये महिलाएं आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए भेज दी जाती हैं। फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी खासा विवाद हुआ था। फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। recent visitors 23

सीएनडी वेस्ट का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करे :-महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल

महापौर ने की नगरीय क्षेत्र के  स्वच्छता कार्यो की समीक्षा सीएनडी वेस्ट का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करे :-महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल सिंगरौली  विगत दिवस नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के द्वारा  निगम सभागार में नगरीय क्षेत्र के स्वच्छता कार्यो की बिंदुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।      महापौर श्रीमती अग्रवाल के द्वारा नगरीय क्षेत्र में निकलने वाले सीएनडी वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए गए कि सीएनडी वेस्ट का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जायें। साथ ही नगर की साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी से अवगत होने पश्चात महापौर ने कहा कि निगम के क्षेत्र के सर्वजनिक स्थलों सहित वार्डो, कालोनियों की साफ सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलो,  वार्डो , कालोनियों की नियमिति साफ सफाई कराए जाने के साथ कालोनियो से निकलने वाली नालियों को सफाई कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाये।  महापौर के द्वारा नगरीय क्षेत्र में कार्यरत साफाई कर्मियों सहित कचरा संग्रहण में सलग्न वाहनो की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से निर्धारित समय पर वार्डो में पहुचकर कचरा संग्रहण का कार्य करे। उन्होंने कहा प्रायः ऐसी शिकायतो मिलती है कि वार्डो में कचरा संग्रहण वाहन समय पर नही पहुचते है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन वाहनो की निरंतर मानीटरिंग किया जाकर जानकारी से अवगत कराया जायें। वही नगरीय क्षेत्र में स्थापित सुलभ शौचालयों की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद महापौर ने निर्देश दिए कि सुलभ शौचालयो की प्रति दिवस अच्छ तरह से साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करे।       महापौर श्रीमती अग्रवाल के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निर्धारित सभी पैरामीटरो के शत प्रतिशत कार्यो को पूर्ण किया जाए ताकि आगामी जारी होने वाली स्वच्छता रैकिंग में निगम को उतकृष्ट स्थान प्राप्त हो सके। बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य स्वच्छता मंत्री शिवकुमारी कुशवाहा ,कार्यपालन यंत्री वी.पी.उपाध्याय,स्वास्थ्य अधिकारी आर. पी बैस, सहित समस्त स्वच्छता अधिकारी उपस्थित रहे । recent visitors 26