कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का सरकार पर हमला, शिक्षकों की कमी समेत ये मुद्दे उठाए

Congress MLA Jaivardhan Singh attacked the government, raised these issues including shortage of teachers विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में 70000 शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विधायक अभिभाषण से हटकर वक्तव्य दे रहे हैं। सत्ता पक्ष के दूसरे सदस्य भी सारंग का समर्थन करने लगे। इससे शोर शराबे की स्थिति बन गई। जवाब में कांग्रेस विधायक भी शोर-शराबा करने लगे। बाद में विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो आंकड़े उन्होंने पेश किए हैं, वह स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़े हैं। वे गलत जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनके वक्तव्य के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी टोका। इसके बाद कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह उम्मीद जताई जा रही थी कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ नया देखने को मिलेगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जो योजनाएं चल रही थीं, उनको भी आगे बढ़ाने में सरकार पीछे रही है। जयवर्धन सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वादा किया था कि अगर, उनकी सरकार फिर बनेगी तो हर परिवार को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देंगे। लेकिन, सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं हुआ है। सीखो कमाओ योजना को लेकरजयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायक ने कहा कि योजना का बजट 300 करोड़ है, लेकिन इसमें से केवल 30 करोड़ खर्च किए गए हैं। Gi सम्मिट को लेकर उन्होंने कहा कि मोहन सरकार में 1 साल में ये सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। मध्य प्रदेश में जो बड़े-बड़े उद्योग हैं, वह कांग्रेस की देन हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एक भी किसान का गेहूं 2700 रुपए क्विंटल और धान 3100 रुपये क्विंटल में धान नहीं खरीदा गया। सहकारिता विभाग में हर 5 वर्ष में चुनाव होते थे। भाजपा राज्य में चुनाव क्यों नहीं हो रहे। मंडियों के चुनाव होते थे, लेकिन अब क्यों नहीं हो रहे। recent visitors 102

राजस्थान :हाईकोर्ट का फैसला, 13 साल की रेप पीड़िता को मिला गर्भपात का अधिकार

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यदि पीड़िता को जबरन बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया तो उसे जीवन भर मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेगी. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने महिला चिकित्सालय सांगानेर (जयपुर) की अधीक्षक को निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड गठित कर गर्भपात की प्रक्रिया पूरी की जाए. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भ्रूण जीवित मिलता है तो उसे जिंदा रखने की पूरी व्यवस्था की जाएगी और उसका पालन-पोषण राज्य सरकार के खर्च पर होगा. वहीं, अगर भ्रूण जीवित नहीं पाया जाता है तो उसकी डीएनए रिपोर्ट के लिए टिश्यू को संरक्षित किया जाएगा. 13 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत पीड़िता की वकील सोनिया शांडिल्य ने बताया कि पीड़िता 27 हफ्ते 6 दिन की गर्भवती थी और उसके माता-पिता भी गर्भपात के पक्ष में थे. उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि इससे पहले भी देश में ऐसे कई मामलों में गर्भपात की अनुमति दी गई है, यहां तक कि 28 हफ्ते की गर्भवती पीड़िताओं को भी कोर्ट ने राहत दी है. पीड़िता के माता-पिता भी गर्भपात के पक्ष में थे पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तीन विशेषज्ञों की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई थी, जिसमें बताया गया था कि गर्भपात में जोखिम जरूर है, लेकिन इसे किया जा सकता है. कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 का हवाला देते हुए कहा कि बलात्कार के कारण हुए गर्भ से पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुंचेगी. इसलिए गर्भपात की अनुमति दी जाती है. recent visitors 51

रायपुर : बस्तर की लोक संस्कृति का रंगारंग पर्व: ‘बस्तर पंडुम 2025’ का आगाज 12 मार्च से

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच मिलेगा। ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। इस आयोजन में 7 प्रमुख विधाओं जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प-चित्रकला और जनजातीय व्यंजन-पेय पदार्थों पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। ये स्पर्धाएं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का पहला चरण 12 से 20 मार्च तक जनपद स्तर पर होगा, दूसरा चरण 21 से 23 मार्च तक जिला स्तर पर और अंतिम चरण 1 से 3 अप्रैल तक दंतेवाड़ा में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में संपन्न होगा। प्रत्येक चरण के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में बस्तर के पारंपरिक नृत्य-गीत, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण और व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रदर्शन के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें मौलिकता, पारंपरिकता और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। चयन समिति में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा आदिवासी समाज के वरिष्ठ मुखिया, पुजारी और अनुभवी कलाकारों को शामिल किया गया है। recent visitors 28

यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक नया कूटनीतिक मंच सजने लगा, शांति वार्ता को लेकर होगी महत्वपूर्ण बैठक

यूक्रेन सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक नया कूटनीतिक मंच सजने लगा है। कुछ देर में अमेरिकी अधिकारियों और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक का उद्देश्य यूक्रेन रूस में शांति वार्ता का मंच तैयार करना है। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी नागरिकों को चेताया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसलों को लेकर अंधविश्वास न पालें। मॉस्को के हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में बोलते हुए, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने लोगों को एलन मस्क द्वारा यूक्रेनी सेना के लिए अपने स्टारलिंक संचार प्रणाली को बंद करने की धमकी या ट्रंप के पिछले हफ्ते कीव को सैन्य सहायता निलंबित करने के फैसले को लेकर उत्साहित होने के खिलाफ सावधान किया। ट्रंप के फैसलों पर अंधविश्वास न पालें पेसकोव ने कहा, "ट्रंप के फैसले को गुलाबी चश्मा पहनने की जल्दी न करें। हमें हमेशा सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करनी चाहिए लेकिन सबसे खराब के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें हमेशा अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।" पेसकोव ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी जब अमेरिकी अधिकारी मंगलवार को सऊदी अरब में एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से मिलने की तैयारी कर रहे थे, ताकि यह आकलन किया जा सके कि क्या यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को ठोस रियायतें देने के लिए तैयार है। रूस क्यों आशंकित पेसकोव ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है, चाहे अमेरिका कोई भी निर्णय ले। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हथियारों की इतनी अधिक संख्या है कि अमेरिकी आपूर्ति निलंबित होने के बावजूद कीव कई महीनों तक लड़ाई जारी रखने में सक्षम होगा। recent visitors 25

जगदलपुर : शीशल कला को बस्तर अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा रही शोभा बघेल

जगदलपुर : शीशल कला को बस्तर अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा रही शोभा बघेल शोभा बघेल ने अपनी हुनर की आय से घर-परिवार को किया खुशहाल जगदलपुर बस्तर अंचल विभिन्न शिल्प कलाओं के लिए प्रसिद्ध है जहां काष्ठ कला, टेराकोटा, बेलमेटल, लौह शिल्प इत्यादि के विख्यात शिल्पकार अपनी अमिट पहचान स्थापित कर चुके हैं। इसी क्रम में बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के परचनपाल निवासी शोभा बघेल शीशल कला की हुनर को एक नई दिशा देने में जुटी हुई हैं। शोभा जहां स्वयं शीशल रस्सी से डायनिंग मेट, पी-कोस्टर, नाव, झूमर, गुड़िया, बास्केट, साईड पर्स, झूला, दिवाल इंजिन, लेटर होल्डर आदि कलात्मक वस्तुएं तैयार कर विक्रय कर रही हैं। वहीं विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों को शीशल कला का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बना रही हैं। शोभा अपनी कलात्मक वस्तुओं को शबरी एम्पोरियम सहित बिहान मड़ई, शिल्प महोत्सव, बस्तर मड़ई,  चित्रकोट महोत्सव, स्थानीय बाजार, आमचो बस्तर बाजार, राज्य के आधुनिक मॉल तथा अन्य प्रदेशों के प्रदर्शनी, सरस मेला जैसे आयोजनों में विक्रय कर हर महीने 20 से 25 हजार रुपए आय अर्जित कर रही हैं और अपने घर-परिवार को खुशहाल बना चुकी हैं। अपनी छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण आमदनी के जरिए शोभा ने अपने बेटे भगतसिंह बघेल को ग्रेजुएट तक पढ़ाई करवाया है तो बेटी पिंकी बघेल को बीएससी नर्सिंग की शिक्षा दिलवाई हैं। जिससे पिंकी अब जगदलपुर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में स्टॉफ नर्स की सेवा देकर घर-परिवार की मदद कर रही हैं।         शोभा ने बताया कि वह अपने पति बंशी बघेल के साथ विभिन्न स्थानों में शीशल कला का ट्रेनिंग भी दे रही हैं जिसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों के साथ ही केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर, नवोदय विद्यालय जगदलपुर के छात्र-छात्राओं को शीशल कला का प्रशिक्षण प्रदान किया है। वहीं वर्तमान में समीपवर्ती ओड़ीसा राज्य के बलांगीर जिले के नवोदय विद्यालय बेलपाड़ा में शीशल कला का प्रशिक्षण दे रही हैं। शोभा बताती हैं कि विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत के परचनपाल में एनआरएलएम के तहत फरवरी 2016 में गठित स्व-सहायता समूह से जुड़ी और पूर्व से ही शीशल की कलात्मक सामग्री डायनिंग मेट, नाव, झूमर, गुड़िया, बास्केट, साईड पर्स, झूला, दिवाल इंजिन, लेटर होल्डर आदि शीशल उत्पाद बना रहे हैं। जिसके माध्यम से उनकी आजीविका और आय में वृद्धि कर परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रहे हैं। बिहान कार्यक्रम से जुड़ने से उन्हें आजीविका के लिए नई दिशा मिली और स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की उपलब्धता के साथ ही तैयार उत्पाद का उचित दाम मिलने लगा, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं के जीवन में भी खुशहाली आयी है। बिहान के माध्यम से रिवालिंग फण्ड सहित सामुदायिक निवेश कोष एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से उक्त शीशल कला उत्पाद से जुड़ी महिलाओं को दो लाख रुपए से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिससे वे सभी महिलाएं अपनी शीशल कला को देश-विदेश में पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से जुटी हुई हैं। recent visitors 24

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला पंचायत जीपीएम में विभिन्न श्रेणी के 13 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही में विभिन्न श्रेणी के 13 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों तथा नवीनतम स्वप्रमाणित फोटो के साथ कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पते पर पंजीकृत डॉक-स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र को स्वमेव निरस्त माना जाएगा।           विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप जिला पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। जिले की वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की वेबसाइट www.bihan.gov.in से विज्ञापन का अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। संविदा पदों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत क्षेत्रीय समन्वयक के 2 पद एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह जिला ग्रामीण विकास प्रशासन के अंतर्गत लेखापाल/सहायक वर्ग-दो के 1 पद, शीघ्रलेखक के 1 पद, सहायक वर्ग-तीन के 4 पद, वाहन चालक के 1 पद, भृत्य के 2 पद और चौकीदार के 1 पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। recent visitors 25

एमसीबी : आज की जनदर्शन में आए 17 आवेदन

एमसीबी : आज की जनदर्शन में आए 17 आवेदन कलेक्टर ने विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक अहिबरन सिंह निवासी चैनपुर दोनों को एक पद से मुक्त करने के संबंध में, बाबू लाल निवासी खोंगापानी भूमि के संबंध में, हीरालाल निवासी मनेंद्रगढ़ नजूल प्रतिवेदन न दिये जाने के संबंध में, सतीश गुप्ता निवासी मनेंद्रगढ़ नई सब्जी मंडी में स्थित दुकान को आबंटित किये जाने के संबंध में, मेरी निवासी चनवारीडांड भूमि के संबंध में, सरिता द्विवेदी निवासी नई लेदरी उच्च स्तरीय जाँच के संबंध में, बैजनाथ निवासी खोंगापानी भूमि को ऑनलाइन कराने के संबंध में, रश्मि गुप्ता निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में, विजय सिंह निवासी दुधासी भूमि के संबंध में, सैफ अली निवासी बिहारपुर मितानिन पद से मुक्त किये जाने के संबंध में, देव प्रसाद निवासी उजियारपुर भूमि के संबंध में, चंद्र प्रताप निवासी मुलुकनार भूमि के संबंध में, शिवनारायण यादव निवासी भुमका भूमि नक्शा सुधारने के संबंध में, हरि सिंह निवासी साल्ही ऑनलाइन रिकॉर्ड में नक्शा दुरूस्त न करने के संबंध में, अब्दुल अजीज निवासी मनेंद्रगढ़ चुनाव कार्य कराने के पक्षचात भी बस का कार्य का मानदेय नहीं बनाने के संबंध में, रमेश चंद्र निवासी मनेंद्रगढ़ सहकारी विपणन समिति के दुकानों को अनियमित रूप से लोगो को आबंटित करने के संबंध में, नकुल सिंह निवासी चनवारीडांड भूमि के संबंध में अपना शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। recent visitors 27