Friday, July 3, 2026 11:43 am

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से जारी जंग में 30 दिनों के लिए तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई

मॉस्को सउदी अरब के जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिकी उच्चाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रूस-यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से जारी जंग में 30 दिनों के लिए तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। यूक्रेन ने इस मीटिंग में अमेरिकी प्रस्ताव पर हामी भर दी। हालांकि, इस अहम समझौते में रूस शामिल नहीं था लेकिन इस समझौते ने यूक्रेन को राहत दी है क्योंकि अमेरिका ने अब उसे सैन्य और खुफिया जानकारी मुहैया कराना शुरू कर दिया है, जिसे उसने पिछले महीने 28 फरवरी को वाइट हाउस में हुई गरमागरी के बाद रोक दिया था। हुए समझौते में तत्काल 30-दिवसीय युद्ध विराम का प्रस्ताव है, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कीव द्वारा इस समझौते को स्वीकार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, "हम यह कदम उठाने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह भी कहा कि इसके प्रभावी होने के लिए रूस को भी सहमत होना पड़ेगा। उधर, रूस ने अभी तक इस समझौते पर सहमति या असहमति की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि मॉस्को यूक्रेन की 30-दिवसीय युद्ध विराम योजना पर अमेरिका से सुनने का इंतजार कर रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, क्रेमलिन ने कहा है कि बिना समझौते का विवरण जाने बिना युद्ध विराम योजना पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि वर्तमान स्वरूप में युद्ध विराम पर रूस का सहमत होना मुश्किल दिख रहा है। हमारी शर्तों पर चाहिए समझौता, अमेरिकी शर्तों पर नहीं रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ रूसी सांसद के हवाले से कहा, "अगर कोई समझौता जरूरी हुआ भी तो, वह हमारी शर्तों पर होना चाहिए, अमेरिकी शर्तों पर नहीं।" बता दें कि क्रेमलिन ने पहले भी मांग की है कि यूक्रेन उन चार क्षेत्रों से हट जाए, जिन पर रूस अपना दावा करता है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा है कि गेंद अब रूस के पाले में है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि रूस वाशिंगटन से ब्रीफिंग का इंतजार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फोन कॉल की संभावना से इनकार नहीं किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इसे बहुत जल्दी आयोजित किया जा सकता है। स्थिति की संवेदनशीलता के कारण नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले सूत्र ने रॉयटर्स को बताया, "पुतिन के लिए इसके मौजूदा स्वरूप पर सहमत होना मुश्किल लगता है। पुतिन की स्थिति मजबूत है क्योंकि रूस आगे बढ़ रहा है।" यूक्रेन का पांचवें हिस्से पर रूस का कब्जा बता दें कि रूस यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से, लगभग 113,000 वर्ग किलोमीटर (43,630 मील) पर नियंत्रण रखता है और महीनों से आगे बढ़ रहा है। युद्ध के ओपन सोर्स मानचित्रों और रूसी अनुमानों के अनुसार, यूक्रेन ने अगस्त में पश्चिमी रूस के एक हिस्से पर सौदेबाजी के लिए कब्जा कर लिया था, लेकिन वहाँ अब उसकी पकड़ कमजोर होती जा रही है। फरवरी 2022 से छिड़े यूक्रेन-रूस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों घायल और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से मास्को और पश्चिम के बीच यह सबसे बड़ा टकराव रहा है। recent visitors 20

राज्यपाल बागडे की होली एवं धुलण्डी पर बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रंगो के पर्व होली एवं धुलण्डी (13-14 मार्च) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली रंग अबीर के जरिए उमंग और उत्साह को प्रकट करने के साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। राज्यपाल श्री बागडे  ने  राग- रंग – संग उल्लास के इस पर्व पर सभी के मंगल की कामना की है। उन्होंने  रंगों के इस पर्व को आपस में हिल मिलकर मनाने का आह्वान करते परस्पर बंधुता, प्रेम और सद्भाव के लिए सतत कार्य करने की अपील की है। recent visitors 35

पूरे घटनाक्रम में बेबस नजर आ रही पाकिस्तान सरकार ने अब अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ना शुरू किया

इस्लामाबाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुई ट्रेन हाईजैक की घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं और आतंकियों के सामने पाकिस्तानी हुकूमत बेबस नजर आ रही है। बलूच आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना जमीनी ऑपरेशन में अपने कई जवान खो चुकी है। आतंकियों की यात्रियों को धमकी देने के बाद शहबाज सरकार एयरस्ट्राइक की सोच रही है। पूरे घटनाक्रम में बेबस नजर आ रही पाकिस्तान सरकार ने अब अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ना शुरू कर दिया है। शहबाज के राजनीतिक सलाहकार का आरोप है कि इसमें भारत का हाथ है। पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन से बातचीत में शहबाज के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा, “हां, भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्हें अफगानिस्तान जैसा एक सुरक्षित ठिकाना मिला हुआ है। तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें ये घातक हमले करने के अवसर नहीं मिलते थे, लेकिन अब उनके अभियानों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि अफगानिस्तान में उन्हें घात लगाकर हमला करने की सुविधा मिल रही है। हमने सरकारी स्तर पर अफगानिस्तान से कहा है कि इस गतिविधि को रोके, नहीं तो हम वहां जाकर उन ठिकानों को निशाना बनाएंगे।” राणा सनाउल्लाह के साथ बातचीत का वीडियो डॉन टीवी के एंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया और 155 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना का अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। recent visitors 26

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ‘वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड की सौंपी ट्राफी

जयपुर, पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को इसी महीने गुरुवार को मिले "वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया" की ट्राफी बुधवार को शासन सचिव श्री रवि जैन ने सौंपी। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया। जिसे उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया था। राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कर्ष्ठ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान को यह सम्मान प्रदान किया हैं। recent visitors 22

ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने शानदार 76 रनों की पारी खेली। अब उनके इस प्रदर्शन का असर ICC की वनडे रैंकिंग पर भी दिखा है। रोहित शर्मा को मिला बड़ा इनाम आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनकी रेटिंग 756 हो गई है। इस शानदार बढ़त के साथ रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है। क्लासेन अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कोहली पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 1 पर काबिज भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर दो पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में बनाई जगह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह आठवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रचिन रवींद्र की जबरदस्त छलांग न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14 स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, भारत के केएल राहुल को नुकसान हुआ और वह 16वें स्थान पर खिसक गए। टॉप-10 में भारत के 4 बल्लेबाज आईसीसी की इस ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल (1), रोहित शर्मा (3), विराट कोहली (5) और श्रेयस अय्यर (8) भारत की मजबूत बल्लेबाजी का उदाहरण पेश कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा कायम रखा है।   recent visitors 22

विधानसभा रंग-गुलाल से सराबोर: विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होली

मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा रायपुर,  विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा विधानसभा परिसर होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखी। राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया गीत की मधुर प्रस्तुति दी।विधायक अनुज शर्मा ने का तैं मोला मोहिनी डाल दिये रे और रंग बरसे गीत गाकर समां बांध दिया। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने फागुन मस्त महीना और चना के डार राजा गीत गुनगुनाया। विधायक दिलीप लहरिया ने नदिया के पार म, कदली कछार म गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक रामकुमार यादव और श्रीमती चातुरी नंद ने भी फाग गीतों से समां बांधा। डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया रंग लोकप्रिय कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी हास्य और होली की रंगीन कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा राकेश तिवारी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. सुरेंद्र दुबे, राकेश तिवारी व उनकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक अजय चंद्राकर, धर्मलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, धर्मजीत सिंह, मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला, संदीप साहू, गुरु खुशवंत साहेब, भैयालाल राजवाड़े, ईश्वर साहू, कुंवर सिंह निषाद, रिकेश सेन, रामकुमार यादव, श्रीमती भावना बोहरा, योगेश्वर राजू सिन्हा, अटल श्रीवास्तव, ललित चंद्राकर सहित विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।   recent visitors 18

कोहली के आउट होने से बच्ची को लगा कि अब भारत की टीम हार जाएगी, लगा अचानक सदमा, हार्ट अटैक से मौत

देवरिया बीते 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। पूरा देश जश्न में डूब गया था लेकिन तभी यूपी के देवरिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई।  दरअसल, मुकाबला टक्कर का था जीतने तक फैंस की सांसे अटकी थी। वहीं, विराट कोहली के एक रन पर आउट होने के बाद आठवीं की छात्रा प्रियांशी पांडेय को उस समय दिल का दौरा पड़ गया। वेबसाइट पर चल रही खबरों के मुताबिक बच्ची के परिजन ने बताया है कि कोहली के आउट होने से बच्ची को लगा कि अब भारत की टीम हार जाएगी। इसी अंदेशा में उसे अचानक सदमा लग गया था। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 9 मार्च को चल रहा था फाइनल मैच लार थाना क्षेत्र के राउतपार पांडेय गांव के रहने वाले अजय पांडेय दीवानी कचहरी देवरिया में अधिवक्ता हैं। वह देवरिया में राजकीय आइटीआइ के पास रहते हैं। उनकी 14 वर्षीय पुत्री प्रियांशी पांडेय देवरिया के एक स्कूल में पढ़ती थी।   recent visitors 26