Monday, July 6, 2026 11:41 pm

जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 02 अप्रैल 2025 से होंगी शुरू, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 01 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (IIT JEE) मेन्स सेशन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइड एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 के आवेदन 01 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी 2025 तक चले थे. जेईई मेन्स दूसरे चरण की परीक्षाएं देश के विभिन्न और देश के बाहर 15 शहरों में अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने जेईई मेन्स सेशन-2 की सब्जेक्ट और शिफ्ट वाइज एग्जाम डेट्स जारी की हैं. 2 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं 2, 3, 4 और 7 अप्रैल 2025 को पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 हजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. 8 अप्रैल को पेपर-1 (बीई/बीटेक) सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 9 अप्रैल 2025 को पेपर-2 (बी. आर्किटेक्ट), पेपर 2B (बी. प्लानिंग) और पेपर 2A व B (बी. आर्किटेक्ट और बी. प्लानिंग दोनों) की परीक्षा होगी. 9 अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 का एडमिट कार्ड कब मिलेगा? जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) जेईई मेन्स 2025 शुरू होने से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. एनटीए ने हाल ही में 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक जेईई मेन्स सेशन-2 की करेक्शन विंडो ओपन की थी. बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए थे. इस साल, 14 छात्रों ने जेईई मेन सत्र-1 में 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया है. राजस्थान राज्य से पांच टॉपरों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहे. वहीं जेईई मेन्स पेपर 2A (BArch) का रिजल्ट 23 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के पाटणे नील संदेश और पेपर 2B (B.Planing) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर के साथ टॉप किया है. इस परीक्षा में कुल 63,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,144 उपस्थित हुए. recent visitors 40

केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 10 टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर सभी ने अपने कप्तानों के नाम का भी एलान कर दिया है। केएल राहुल को दिल्ली के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की कप्तानी अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार दिल्ली काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। पंत को फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा जिसके कप्तान अब तक राहुल थे। यानी एक तरह से पंत और राहुल की दिल्ली और लखनऊ में अदला-बदली हो गई। राहुल को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब ये जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखेंगे।   राहुल नहीं अब ये खिलाड़ी होगा कप्तान  राहुल के कप्तानी ठुकराने के बाद सवाल ये है कि अब दिल्ली की कप्तानी किसके हिस्से आएगी? इस रेस में अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे है या यूं कहें तय है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, "हां, अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तान बनने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान देने की बात कही है।" अक्षर पटेल साल 2019 से दिल्ली के साथ हैं। उन्हें दिल्ली ने 18 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया था। अक्षर ने बैट और गेंद दोनों से टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे। पहले खिताब का इंतजार दिल्ली को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही बार फाइनल खेला है, लेकिन उसमें भी जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने आईपीएल का फाइनल खेला था, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। दिल्ली ने इस सीजन काफी कुछ बदला है। उसने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को ही बदल दिया। रिकी पोंटिंग को हटा हेमंग बदानी को टीम का कोच बनाया गया है। मुनाफ पटेल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को आईपीएल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। इंग्लैंड के केविन पीटरसन को टीम में मेंटर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। recent visitors 34

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का होगा आरंभ, आठ दिन का रहेगा पर्वकाल

भोपाल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से इस बार नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। खास बात यह है कि महापर्व के दौरान चार दिन रवियोग तथा तीन दिन सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग रहेगा। साधना, आराधना की दृष्टि से यह योग बेहद महत्वपूर्ण है। इन योगों में की गई साधना साधक, आराधक को शुभ व मनोवांछित फल प्रदान करती है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को रविवार के दिन वासंती नवरात्र का आरंभ होगा।   सर्वार्थसिद्धि योग होने से इसकी शुभता और बढ़ी इस दिन रेवती नक्षत्र, बव करण तथा मनी राशि उपरांत मेष राशि का चंद्रमा रहेगा। पंचांग के इन पांच अंगों की मौजूदगी में घट स्थापना का अनुक्रम रहेगा। रेवती पंचक का नक्षत्र है, ऐसे में नवरात्र में की गई देवी की साधना, आराधना पांच गुना शुभफल प्रदान करेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग होने से इसकी शुभता और भी बढ़ गई है। क्योंकि सर्वार्थसिद्धि योग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला मना गया है। रेवती नक्षत्र से आरंभ साधना 5 गुना शुभ फल प्रदान करेगी इस बार नवरात्र का आरंभ और रेवती नक्षत्र में होने से यह विशेष फल प्रदान करेगी क्योंकि रेवती नक्षत्र पंचक का पांचवां नक्षत्र माना जाता है। पांचवां नक्षत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होता है, तो विशेष कल्याणकारी माना गया है। अलग-अलग प्रकार के धर्म ग्रंथो में विशेष कर मुहूर्त चिंतामणि में इसका उल्लेख दिया गया है। इस दृष्टि से भी नवरात्र के दौरान की गई साधना विशेष फल प्रदान करेगी। तिथि का क्षय होने से 8 दिन की नवरात्रि इस बार नवरात्र आठ दिनों के रहेंगे। अलग-अलग पंचांगों में तिथि को लेकर के अलग-अलग प्रकार की गणना में बताया गया है। कुछ पंचांगों में तृतीया, कुछ पंचांग में द्वितीया तथा कुछ पंचांग में तृतीया व चतुर्थी संयुक्त दी गई है। इस दृष्टि से गणना का अलग-अलग प्रभाव दिया गया है। वर्षभर में चार नवरात्र विशेष पं.डब्बावाला ने बताया देवी की साधना, आराधना के लिए वर्षभर में चार नवरात्र विशेष माने गए हैं। इनमें दो प्राकट्य व दो गुप्त नवरात्र बताए हैं। चैत्र व शारदीय नवरात्र को प्राकट्य नवरात्र कहा जाता है। वहीं माद्य व आषाढ़ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र कहे गए हैं। लोकमान्यता में चैत्र नवरात्र बड़ी नवरात्र है, क्योंकि यह सृष्टि के आरंभ का दिन है। उज्जैन के लिए यह नवरात्र विशेष है, क्योंकि इसी दिन नगर दिवस भी मनाया जाता है। हरसिद्धि में प्रज्वलित होगी दीपमालिका देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में चैत्र नवरात्र में देवी का नित नया श्रृंगार होगा। शाम को गोधूलि वेला में दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। सिद्धपीठ गढ़कालिका माता मंदिर में भी दीपमालिका प्रज्वलित होगी। भक्त माता गढ़कालिका की कुमकुम पूजा करेंगे। शहर के अन्य देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा। recent visitors 38

यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड के जरिए से किए गए लेनदेन पर मर्चेंट शुल्क वापस लाने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रही

नई दिल्ली यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर बहुत जल्द शुल्क लग सकता है। यानी यूपीआई करना फ्री नहीं रहेगा, इसके लिए भी अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और RuPay डेबिट कार्ड के जरिए से किए गए लेनदेन पर मर्चेंट शुल्क वापस लाने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर अगर डिजिटल पेमेंट महंगा हो जाएगा। क्या है डिटेल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इन ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। बता दे कि डिजिटल पेमेंट इंडस्ड्रीज में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) उसे कहते हैं, जो किसी मर्चेंट या दुकानदार को पेमेंट सर्विस को शुरू करने के लिए देना होता है। इस शुल्क को साल 2022 में सरकार के द्वारा माफ कर दिया गया था। अब खबर है कि फिर से सरकार इसे लागू करने पर विचार कर सकती है। वर्तमान में, UPI और RuPay डेबिट कार्ड भुगतानों पर कोई MDR लागू नहीं है, जिन्हें नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के माध्यम से सुगम बनाया जाता है। रिव्यू किया जा रहा है मीडिया रिपोर्ट में एक बैंकर के हवाले से कहा गया है कि बड़े व्यापारियों के लिए UPI लेनदेन पर MDR को फिर से लागू करने का औपचारिक अनुरोध बैंकिंग उद्योग द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्तुत किया गया है और संबंधित विभाग इसकी समीक्षा कर रहे हैं। प्रस्ताव के अनुसार, 40 लाख रुपये से अधिक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों के लिए उनके GST फाइलिंग के आधार पर MDR को फिर से लागू किया जा सकता है। सरकार UPI के लिए एक स्तरीय मूल्य निर्धारण मॉडल पर भी विचार कर सकती है, जहां बड़े व्यापारियों को अधिक शुल्क देना होगा, जबकि छोटे व्यवसायों को कम शुल्क देना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के लिए UPI भुगतान निःशुल्क रहेगा। यूपीआई लेनदेन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में यूपीआई ने 16.11 बिलियन लेनदेन दर्ज किए, जिनकी राशि लगभग 22 ट्रिलियन रुपये थी। जनवरी में कुल लेनदेन 16.99 बिलियन था। recent visitors 33

भारत में पहली शूटिंग लीग 24 नवंबर से

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारत में आयोजित होने वाली पहली शूटिंग लीग (शूटिंग लीग ऑफ इंडिया- एसएलआई) के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तारीखें आवंटित कर दी हैं। इस लीग को आईएसएसएफ की आधिकारिक मान्यता मिलने से इसे वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता का दर्जा प्राप्त होगा। राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस लीग में दुनिया के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, क्योंकि भारत का इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रोफाइल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कई स्तरों पर काम जारी है और आईएसएसएफ द्वारा तारीखों का आवंटन हमें इसे विश्व स्तरीय इवेंट बनाने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” एनआरएआई ने पहले ही घोषणा की थी कि एलेना नॉर्मन को इस लीग का सलाहकार नियुक्त किया गया है और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को व्यावसायिक और मार्केटिंग एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है। भारत में इस लीग के आयोजन से निशानेबाजी खेल को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने भारतीय निशानेबाजी लीग को आईएसएसएफ विंडो आवंटित की ओलंपिक खेल निशानेबाजी को नियंत्रित करने वाली वैश्विक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर में उद्घाटन भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) के लिए एक विंडो आवंटित की है, जो अब 24 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पिछले साल नवंबर में भारतीय निशानेबाजी लीग की मेजबानी करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी और अब इसे आईएसएसएफ से मान्यता मिलने के साथ ही यह लीग विश्व स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता होने का वादा करती है, जिसमें शीर्ष भारतीय निशानेबाज खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगे। इस विकास से रोमांचित, एनआरएआई के अध्यक्ष, कलिकेश नारायण सिंह देव ने टिप्पणी की, “हम सभी बहुत उत्साहित हैं। आईएसएसएफ द्वारा अब एसएलआई को मान्यता दिए जाने और अपने आधिकारिक कैलेंडर में इसके लिए एक विंडो आवंटित किए जाने के साथ, यह अब आधिकारिक रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। भारत की इस खेल में पहले से ही वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति है, इसलिए लीग की अनूठी प्रकृति के अलावा, इससे अधिकांश शीर्ष निशानेबाजों को लीग की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। पर्दे के पीछे बहुत काम चल रहा है, और यह हमें अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ शूटिंग खेल तमाशे में से एक पेश करने के लिए और प्रेरित करता है।” पिछले महीने, एनआरएआई ने एलेना नॉर्मन को एसएलआई के लिए सलाहकार और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी वाणिज्यिक और विपणन एजेंसी के रूप में घोषित किया था। एनआरएआई देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ भारत की शूटिंग लीग का आयोजन कर रहा है, जिसमें शीर्ष विदेशी निशानेबाजों के साथ विभिन्न टीमों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। यह लीग पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में हाल ही में मिली सफलता के मद्देनजर देश में खेल को और बढ़ावा देने का एक प्रयास है।   recent visitors 35

अब EPF सदस्यों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना आसान हो गया, अब बिना डॉक्‍यूमेंट अपडेट होगी प्रोफाइल

मुंबई अब EPF सदस्यों के लिए प्रोफाइल अपडेट (Profile Update) करना आसान हो गया है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों की प्रोफाइल अपडेट करने के नियमों में अहम बदलाव (EPFO New Rule) किया है। अब EPF सदस्य बिना किसी डॉक्यूमेंट अपलोड किए अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं। पहले, EPF प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नियोक्ता (employer) की मंजूरी जरूरी होती थी, जिसके कारण औसतन 28 दिनों की देरी होती थी।  वहीं, अब इस बदलाव से लगभग 7 करोड़ EPF सदस्यों को राहत मिलने वाली है। अब EPF सदस्य अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, मैरिटल स्टेटस, पति/पत्नी का नाम, ज्वाइनिंग और एग्जिट डेट जैसी जानकारी को बिना किसी दस्तावेज के अपडेट कर सकते है। हालांकि, शर्त यह रहेगी कि सदस्यों को किसी भी अपडेट के लिए अपने आधार और पैन को अपने ईपीएफ खाते से लिंक करना अनिवार्य होगा। EPFO के एक बयान के अनुसार, 'वित्त वर्ष 2024-25 में नियोक्ताओं के माध्यम से सुधार के लिए ईपीएफओ को मिले कुल 8 लाख रिक्‍वेस्‍ट में से लगभग 45% बदलाव को नियोक्ता के सत्यापन या ईपीएफओ में अप्रूवल के बिना सदस्य की ओर से खुद ही अपडेट किया जा सकता है। लेकिन अगर यूएएन (UAN) 1 अक्‍टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था तो प्रोफाइल में किसी भी अपडेट के लिए नियोक्‍ता की मंजूरी लेनी जरूरी होगी। EPF प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-     सबसे पहले EPF की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।     इसके बाद UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा जैसे विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।     फिर मेनू में ऊपर दिए गए ‘Manage’ ऑप्शन को क्लिक करें।     ''Modify Basic Details' का ऑप्शन चुनें।     आधार कार्ड के अनुसार अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।     अब ‘Track Request’ ऑप्शन का यूज करके अपने अपडेट अनुरोध की स्थिति जांच लें।     recent visitors 37

1 अप्रैल से तीर्थनगरी ऋषिकेश में खोले गए शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने की CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

 ऋषिकेश उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक स्थलों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए तीर्थनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार में सरकार द्वारा आवंटित किए गए शराब बिक्री के डिपार्टमेंटल स्टोर (ग्रोसरी) आगामी 1 अप्रैल के बाद बंद किए जाने का निर्णय लिया है। इसके चलते अब तीर्थनगरी क्षेत्र में खुली शराब की ग्रोसरी (डिपार्टमेंटल स्टोर) कल्चर समाप्त हो जाएगा। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा० प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपने मन की बात रखी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट में 31 मार्च 2025 के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स (ग्रोसरी) को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को बंद कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल इसे रोकने के लिए निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पुलिस और आबकारी के अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र में हो रही अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए शराब बिकने वाले जगहों की लिस्ट दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने नियमित रूप से अवैध शराब और नशा बिक्री पर कार्रवाई की बात कही। इस पर मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सोशल मीडिया में आए दिन अवैध रूप से शराब और अन्य नशा बिक्री की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद लग रही है। वहीं उन्होंने बताया कि आज नगर क्षेत्र में अवैध शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है। युवा का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे अन्य मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी देहात जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे। recent visitors 30