नक्सल विरोधी ऑपरेशन में तीनों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे का सहयोग करेगी, पुरस्कार राशि बढ़ेगी

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। नक्सली मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को एक जोन बनाकर अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं। इस कारण तीनों राज्यों के पुलिस अधिकारी जल्द ही बैठक कर नक्सली समस्या को खत्म करने के लिए रणनीति बनाएंगे। आपस में खुफिया जानकारियां साझा की जाएंगी। मध्य प्रदेश में नक्सली गतिविधि की सूचना देने वालों के लिए पुरस्कार की राशि भी बढ़ाने की तैयारी है। एमपी में करीब 70 नक्स‍ली हैं सक्रिय मध्य प्रदेश के लिए यह रणनीति इसलिए महत्वपूर्ण है कि यहां सक्रिय लगभग 70 नक्सलियों में तीन ही मूल रूप से मध्य प्रदेश के हैं। बाकी में अधिकतर छत्तीसगढ़ और कुछ महाराष्ट्र से आए हैं। प्रशिक्षण भी वह छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र में ही लेते हैं। दूसरी बात यह कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार करने और आत्मसमर्पण कराने के लिए ताबड़तोड़ अभियान चल रहा है। ऐसे में आशंका यह रहती है कि कहीं उधर के नक्सली छुपकर मध्य प्रदेश में नहीं आ जाएं। ऐसे में अब सूक्ष्म स्तर पर रणनीति बनाने की तैयारी है मध्य प्रदेश पुलिस की तैयारी     खुफिया तंत्र को मजबूत करने कर्मचारियों की संख्या और बजट बढ़ाया जाएगा।     पैरामिलिट्री फोर्स का भी सहयोग लिया जाएगा।     नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में सड़कों का निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।     आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के माध्यम से दूसरे नक्सलियों का भी समर्पण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह की बनेगी रणनीति     नक्सल विरोधी आपरेशन में तीनों राज्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।     नक्सलियों के पास से जब्त साहित्य व सामग्री के बारे में जानकारी साझा करेंगे, जिससे दूसरे राज्यों को अपनी तैयारी रखने में मदद मिले।     जोनल कमेटी के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी होने पर संबंधित राज्य में जाकर उनसे पूछताछ कर सकेंगे।     मुठभेड़ के बाद राज्यों की सीमाओं में चौकसी के बारे में जानकारी साझा करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद सीहोर में होली का उत्साह देखने को मिला, श्रद्धालुओं का ठंडाई, आलू बड़े से स्वागत किया

सीहोर  हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन देश भर में प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम सीहोर में देखने को मिली। हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए आस्थावन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। इस मौके पर चल समारोह में अघोरी भी शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी नृत्य व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत कर स्वलपाहार कराया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद होली का उत्साह देखने को मिला है और शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली गई। चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से हुई शुरुआत शनिवार की सुबह कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शहर के छावनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से शहर में महादेव की होली की शुरुआत की। इसके पश्चात वह शहर के विभिन्न मंदिर में पहुंचे। विठ्लेश सेवा समिति नगर इकाई के द्वारा महादेव की होली के लिए शहर के अनेक स्थानों पर मंच बनाया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई का इंतजाम के अलावा एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखडी, अबीर और गुलाल का इंतजाम किया गया था, जो हुलियारों पर जमकर बरसाए गए। अघोरी भी हुए शामिल शामिल, झाबुआ के कलाकारों ने दी प्रस्तुति शनिवार की सुबह नौ बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचे और अन्य शिव मंदिरों के पश्चात प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचे। डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के मध्य महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर से अघोरी भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे। इसके अलावा झांकियां और झाबुआ के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी, वहीं संतरे, केले आदि से स्वागत किया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धालुओं का ठंडाई, आलू बड़े, पोहे और अन्य नाश्ते से स्वागत किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मध्यप्रदेश में आज से MSP पर गेहूं की खरीदी, 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार ( Mohan Yadav Government) ने शनिवार को गेहूं खरीदी की सरकारी नीति जारी की. इस दौरान सरकार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से 5 मई तक गेहूं खरीदी की जाएगी. किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी. यह सुविधा www.meuparjan.nic.in पर उपलब्ध होगी. वहीं,  15 मार्च से मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों से गेहूं की खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी के सभी संभागों से 17 मार्च से गेहूं की खरीदी की शुरुआत की जाएगी. इसके साथ ही सरकार ने गेहूं के  लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस का भी ऐलान किया. इसके मुताबिक, इस बार गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये है और 175 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार की ओर से बोनस दिया जाएगा. यानी किसानों को इस बार एक क्विंटल के लिए सरकार की ओर से 2600 रुपये का भुगतान किया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले 2023-24 में गेहूं ₹2150/क्विंटल की दर से खरीदा गया था. इस प्रकार इस वर्ष पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक कीमत मिलेगी. सीएम यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं के समर्थन मूल्य में इजाफे की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हम किसानों को बिचौलियों से बचाना चाहते हैं. 2023-24 में गेहूं ₹2150/क्विंटल खरीदा जाता था, जिसे सवा साल में ही बढ़ाकर हमने ₹2600/क्विंटल कर दिया गया है. किसानों को सरकार देगी 175 रुपए बोनस अबकी बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि प्रदेश सरकार 175 रुपए का अतिरिक्त बोनस दे रही है। इस तरह किसानों को एक क्विंटल गेहूं के 2600 रुपए मिलेंगे। 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया, प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि 19 हजार 400 करोड़ रुपए और बोनस की राशि 1400 करोड़ रुपए का किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है। भोपाल में 60 केंद्रों पर खरीदी भोपाल में कुल 60 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी होगी। बैरसिया मंडी समेत प्रमुख गांवों में खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। ताकि, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, पहले दिन 20 सेंटरों के लिए 269 स्लॉट बुक हुए हैं। ऐसे में इन्हीं सेंटरों पर किसानों के आने का अनुमान है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला दिव्यांगजन से चर्चा कर, दिया मदद का आश्वासन उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय बाहर खड़े दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे।दिव्यांग लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांग लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

इंदौर में होली ड्यूटी पर तैनात TI के सीने में उठा दर्द, अस्पताल ले जाने से पहले मौत

भोपाल/इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के दिन ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यहां आने से पहले ही हार्ट अटैक के कारण इनकी मौत हो चुकी है। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक निधन के बाद शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया। इंदौर के कई थानों में रहे पदस्थ संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है। डीजीपी मकवाना ने जताया दुख टीआई की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि। इंदौर के कई थानों में रहे पदस्थ संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है। डीजीपी मकवाना ने जताया दुख टीआई की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा की सुनिश्चितता हर उपभोक्ता का मौलिक अधिकार है। इससे आर्थिक तंत्र मजबूत होता है, साथ ही उद्योगों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती है, जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता दिवस की बधाई देते हुए, प्रदेशवासियों से उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेने का आहवान किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

मुरैना में पशु चारे की बोरियों में छिपाकर तस्करी, ट्रक से 6.20 करोड़ का गांजा बरामद

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल्ली जा रहे एक ट्रक से 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का कम से कम 30 क्विंटल गांजा जब्त किया गया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र से आ रहे वाहन को गुरुवार देर रात मुरैना के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवितापुर के पास रोका गया। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 6.2 करोड़ रुपये उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नासिक (महाराष्ट्र) से एक ट्रक में गांजे की एक बड़ी खेप गुप्त रूप से राष्ट्रीय राजधानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंधित पदार्थ चारे की बोरियों के नीचे छिपाकर दिल्ली लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 6.2 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि ट्रक पर छत्तीसगढ़ का पंजीकरण नंबर है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले ट्रक चालक सौरभ ने बताया, "उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले ट्रक चालक सामू यादव को हिरासत में लिया गया और बाद में शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।" पूछताछ में आरोपी सहयोग नहीं कर रहा था। एसपी ने बताया कि सुबह उसने बताया कि वह ओडिशा से खेप लेकर आ रहा है, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उसने जांचकर्ताओं को बताया कि प्रतिबंधित दवा नासिक से लाई जा रही थी। उन्होंने बताया, "आरोपी कल रात से ही अलग-अलग बयान दे रहा है। इसलिए हमने उससे पूछताछ के लिए एक विशेष टीम बनाई है, क्योंकि हमें संदेह है कि इस अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट में कुछ शक्तिशाली लोग शामिल हैं।" हैदराबाद में गांजा युक्त आइसक्रीम और मिठाई जब्त तेलंगाना आबकारी एवं निषेध अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान गांजा युक्त आइसक्रीम, कुल्फी और मिठाई बेचने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को हैदराबाद में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी आबकारी अधीक्षक एन अंजी रेड्डी ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापे मारे गए, जिसके बाद गांजा युक्त सामान तैयार करने में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से गांजा युक्त आइसक्रीम, कुल्फी, बर्फी और चांदी की परत चढ़ी गेंदें जब्त कीं। उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27