होली पर भांग का नशा विदेशी मेहमानों पर पड़ा भारी

जयपुर जयपुर में होली की मस्ती में डूबे विदेशी पर्यटकों को भांग का नशा भारी पड़ गया। धुलंडी के दिन रंग खेलते समय पांच विदेशी मेहमानों ने भांग का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब दो घंटे तक उपचार के बाद जब उनका नशा कुछ कम हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भांग का असर शरीर पर अलग-अलग तरीकों से पड़ सकता है, जिससे उल्टी, घबराहट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। धुलंडी पर हुड़दंग बना मुसीबत, 30 लोग अस्पताल पहुंचे होली के जश्न में मस्ती और हुड़दंग कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया। धुलंडी के दिन अति उत्साह और लापरवाही के कारण करीब 30 घायल मरीजों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि 27 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा, संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की। कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुलगुरू प्राफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने उनकी स्वलिखित पुस्तक 'वक्रोक्ति' भेंट की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

हसदेव ताप विद्युत् संयंत्र के ITS ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव ताप विद्युत् संयंत्र के ITS ट्रांसफार्मर में आज सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कई फीट ऊपर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी. सूचना मिलने पर दमकल की 5 टीमें पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. इस मामले में जांच की जा रही है. बता दें, आगजनी की यह घटना दर्री स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ( HTPS) के स्विच यार्ड में हुई है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने स्विचयार्ड के प्लांट के ICT (इंटर कनेक्टिंग) ट्रांसफार्मर समेत 2 अन्य ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया. जानकार सूत्र ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ICT ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है. ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3,4 से उत्पादन बंद करना पड़ा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी होली शुभकामनाएं, बरसाए फूल, टीआई-एसआई ने लगाए ठुमके

उज्जैन उज्जैन जिला पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों ने फिल्मी गानों और भजनों पर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं और अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झूमकर होली का आनंद लिया। समारोह में महाकाल थाना टीआई नरेंद्र परिहार, एसआई चंद्रभान सिंह, सीएसपी योगेंद्र यादव, एम.एस. परमार सहित कई पुलिस अधिकारी उल्लासपूर्ण माहौल में थिरकते नजर आए। सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा, ताकि वे अपने घर का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी योजनाएं तैयार की जाए। नक्सली इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। पुलिस बल को वाहनों की स्वीकृति दी जा रही है और नए थानों की मंजूरी भी मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज विरोधी ताकतों से निपटने के लिए पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस भर्ती और प्रमोशन को लेकर बड़ी घोषणा सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि होली के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के साथ यह आयोजन सुखद अनुभव रहा। उन्होंने घोषणा की कि पुलिस में नई भर्ती की जाएगी और अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए नए आवास भी बनाए जा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

Panna Tiger Reserve : पर्यटकों ने बाघ परिवार को घेरकर तस्वीरें खींचीं और शोर मचाया, मामले की जांच शुरू, सहायक संचालक को जिम्मेदारी सौंपी गई

 पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार को जिप्सियों से घेरकर तस्वीरें खींचने और शोर मचाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबंधन सकते में है। उसने वीडियो में दिखाई दे रहे पांच वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। सहायक संचालक को मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित किया पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। स्पष्ट है कि पर्यटकों के साथ जिप्सी चालकों, गाइड ने भी मनमानी की है। वीडियो में दिख रहे जिम्मेदारों का पार्क में प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है। पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए मचाया शोर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांच जिप्सी के चालकों ने बाघ और बाघिन को दोनों ओर से घेर लिया। उनके निकलने के लिए स्थान नहीं छोड़ा। ऐसे हालात काफी देर तक बने रहे। इसी बीच जिप्सियों में सवार 50 से अधिक पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए बार-बार शोर मचाया। इससे बाघ परिवार काफी देर तक असहज स्थिति में रहा। ऐसे में बाघ आक्रामक होकर पर्यटकों पर हमला भी कर सकते थे। संभव है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तब टाइगर रिजर्व के प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया जाता। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

चैतन्य बघेल से पूछताछ को लेकर पूर्व सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले – नहीं मिला कोई भी नोटिस

रायपुर छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, बीते दिनों पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने दबिश दी थी. जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है. कार्रवाई में भूपेश बघेल के घर से कैश और दस्तावेज मिले थे. खबरों के मुताबिक इस दस्तवेजों की जानकारी के संबंध में ईडी आज चैतन्य बघेल से पूछताछ करने वाली थी. पूरे मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईडी की ओर से किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया गया है. वहीं उन्होंने केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पर मीडिया हाइप क्रिएट करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बदनाम करने का ये भाजपा का षड्यंत्र है. 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दी दबिश बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने 10 मार्च को छापा मारा था. ED की टीम ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दिया था. कई महत्वपूर्ण दस्तावेज किए गए जब्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर से 6 अलग-अलग मोबाइल फोन के डिटेल्स खंगाले गए थे. इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब भी ईडी के अफसर निकाला था. साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का जब्त भी किया था. बता दें कि ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर से 33 लाख रुपए जब्त किए थे. जिसका खुलासा खुद भूपेश बघेल ने किया था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम बच्ची की मौत, 30 यात्री घायल, नशे में था चालक

बड़वानी  धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है। मजदूरों से भरी बस पलसूद से गुजरात जा रही थी। इस दौरान ग्राम जूनाझिरा के पास सड़क किनारे बस पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक नशे में होकर तेज गति से चला रहा था। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश चौहान सहित बड़वानी सिलावद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर बड़वानी सिलावद से 6-7 एम्बुलेंस पहुंची। अलग-अलग गांव फलियों के लोग थे सवार पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हैं। बस पलटने की घटना में घायल करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। विधायक राजन मंडलोई ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने। मामले की जांच करेंगे एसपी जगदीश डावर ने कहा कि बस पलटने के मामले में जांच की जाएगी। सबसे पहले घायल का उपचार के लिए सिलावट अस्पताल और अधिक घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया है। समुचित उपचार के निर्देश दिए घटना की सूचना पर सिलावद अस्पताल राज्यसभा सांसद डॉक्टर समर सिंह सोलंकी नेघायलों के हाल जाने और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर व अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30