महाकाल की शरण में केएल राहुल, आईपीएल में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया

उज्जैन  देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को उज्जैन पहुंचे. कुमार विश्वास व केएल राहुल ने यहां महाकालेश्वर मंदिर पुहंच बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं डॉ. कुमार विश्वास ने नंदी हॉल में बैठक भगवान महाकाल का ध्यान लगाया. हमारी पीढ़ियों पर महाकाल की कृपा : कुमार विश्वास सोमवार को उज्जैन पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने तकरीबन 15 मिनट तक महाकाल का ध्यान लगाया और पूजा अर्चना की. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद डॉ. विश्वास ने कहा, " मैं उनसे क्या मांगू वो तो सबका मन जानते हैं. बाबा महाकाल की कृपा हमारे परिवार पर पीढ़ियों-शताब्दियों से बनी हुई है. जब भी अवसर मिलता है, मैं यहां आकर बाबा के चरणों में शीश नवाता हूं. बच्चे भी प्रवास पर हैं और जैसे ही वापस लौटेंगे वे भी बाबा की शरण में माथा टेकने आएंगे.'' इंदौर में अपने-अपने राम गौरतलब है कि डॉ. कुमार विश्वास इन दिनों इंदौर प्रवास पर हैं. वे यहां इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में ''अपने-अपने राम' कार्यक्रम में राम कथा सुना रहे हैं. रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन के समापन के बाद डॉ. विश्वास महाकाल के दर्शन करने के लिए रवाना हुए. परिवार के साथ पहुंचे थे केएल राहुल वहीं क्रिकेटर केएल राहुल ने भी परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. बता दें कि क्रिकेटर केएल राहुल कई बार बड़ी क्रिकेट सीरीज से पहले और बाद में महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद केएल राहुल फिर यहां पहुंचे.  बाबा महाकाल के दर्शन कर मांगी सफलता की कामना महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएल राहुल विशेष रूप से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने मस्तक पर तिलक लगाया और गले में आंकड़े की माला पहनी। पूजन के बाद वे नंदी हॉल पहुंचे और नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना कही। बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं केएल राहुल बताया जाता है कि केएल राहुल बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करते हैं। इससे पहले भी वे अपनी पत्नी, अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। आईपीएल में नई टीम से खेलेंगे केएल राहुल जल्द ही शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए केएल राहुल पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान उन्होंने अपनी टीम की शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रार्थना की।   recent visitors 51

MPPSC :असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य घोषित किया

इंदौर  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए (मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य करार दिया गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थियों में नाराजगी है, क्योंकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाता है।  अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) और यूजीसी नेट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन एक ही विषय के रूप में शामिल है। इन परीक्षाओं में एमसीए और एमएससी, दोनों डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एमपीपीएससी की भर्ती में एमसीए को अयोग्य ठहराया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की अन्य भर्तियों में सह विषय की सुविधा दी गई है, जिससे संबंधित डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर साइंस में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई, जिससे एमसीए अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अवसर सीमित हो गए हैं। … फिर भी भर्ती में रोक वर्तमान में शासकीय और निजी कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी अतिथि विद्वान के रूप में पढ़ा रहे हैं। एमएससी आइटी और एमएससी कंप्यूटर साइंस वाले भी पढ़ाने की अनुमति रखते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी को पढ़ाने की अनुमति है तो असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उन्हें अयोग्य क्यों ठहराया गया? एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष मानें अभ्यर्थियों का कहना है कि एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। यदि एमसीए को भर्ती में पात्रता नहीं दी गई तो वे न्याय के लिए आगे कदम उठाने को मजबूर होंगे। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जून में परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाना जरूरी है। recent visitors 44

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अगर सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वे हैं सरकारी कर्मचारी

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अगर सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वे हैं सरकारी कर्मचारी। एक तरफ छंटनी दूसरी तरफ कटौती करने के लिए एक से एक तरीके अपनाने ने सरकारी और अनुबंधित कर्मचारियों की परेशानी बहुत बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का काम संभालने के बाद तहलका ही मचा दिया है। अमेरिका की सरकार ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम छोड़कर ऑफिस आने का फरमान सुना दिया। 2020 में कोविड-19 के बाद से ही लाखों कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वहीं जब लोग ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि वहां टॉइलट पेपर तक नहीं है। ऑफिस में कॉक्रोचों ने कब्जा कर लिया है और बैठने के लिए डेस्क तक मौजूद नहीं है। यह हाल आम कार्यालयों का नहीं बल्कि नासा जैसी स्पेस एजेंसी के ऑफिस का भी है। सरकारी कर्मचारियों को नए तरीके से काम में लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने कई बदलाव किए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो कम से कम 1 लाख सरकारी कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से ही नौकरी छोड़ दी है। इसके बदल में उन्होंने मुआवजा ले लिया है। वहीं पड़े पैमाने पर छंटनी की तलवार अब भी लटक रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने वॉइस ऑफ अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी है और कई चैनल बंद कर दिए हैं। एलन मस्क का कहना है कि विदेश में अमेरिका के खर्च पर प्रसारण करके केवल लोगों के टैक्स की बर्बादी की जा रही है। इसलिए एडिटर्स को भी छुट्टी पर भेज दिया गया और कई चैनलों पर समाचारी की जगह सिर्फ संगीत ने ले ली है। NASA के ऑफिस में बुरा हाल पिछले साल अगस्त में बजट के मुताबिक लगभग 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी घर से काम कर रहे थे। वहीं यह काम 11 लाख लोगों से लिया जा सकता है। पिछले महीने वॉशिंगटन स्थित नासा के हेडक्वार्टर में भी कर्मचारी अपने काम पर लौटे तो उनका सामना कॉक्रोच से हुआ। खटमल, कॉक्रोच और अन्य कीड़े ऑफिस पर कब्जा कर चुके थे। वहीं कर्मचारियों के लिए पर्याप्त कुर्सियां और डेस्क तक मौजूद नहीं थीं। टॉइलेट पेपर खत्म हो गए थे। नासा के करीब 8 हजार कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया गया है। उनका कहना है कि बिना कंप्यूटर और डेस्क के काम करना संभव ही नहीं है। मैरीलैंड के नासा ऑफिस के कर्मचारी भी ट्रैफिक से परेशान हो गए। वहीं यूएस सिटिजनशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विस के ऑफिस के कर्मचारी भी अपनी डेस्क ही ढूंढते रह गए। कई कर्मचारियों को संदूकों पर बैठकर काम करना पड़ा। कई कर्मचारियों का कहना है कि ऑफिस लौटना चिड़ियाघर जाने जैसा हो गया है जहां टॉइलेट में टिशू तक मौजूद नहीं है। recent visitors 21

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का कांग्रेस पर आरोप, बिल पर बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर धरना गैरजरूरी…

भोपाल मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने जंतर-मंतर पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे धरने को गैरजरूरी करार दिया है. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है, लेकिन इस प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है. पटेल ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी समाज को गुमराह और बांटने में माहिर है, जो कि वह बरसों से करती आ रही है और अब भी पर्दे के पीछे से ऐसा प्रयास कर रही है. सनवर पटेल ने कहा, "जंतर-मंतर पर वक्फ बिल को लेकर जो प्रदर्शन हो रहा है, उसकी कोई जरूरत नहीं है. जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) में जो संशोधन प्रस्तावित हैं, वे अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं. फिर भी लोगों को डराने का काम किया जा रहा है कि वक्फ की संपत्ति पर कब्जा हो जाएगा. सच यह है कि अगर वक्फ की संपत्ति वैधानिक है, तो एक इंच भी संपत्ति कोई नहीं ले सकता. सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि 'Once Waqf is always Waqf'." कांग्रेस पर तीखा प्रहार उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "समाज को गुमराह करना और समाज को बांटने में कांग्रेस को महारथ हासिल है. यह पार्टी बरसों से ऐसा करती आ रही है और आज भी पर्दे के पीछे से इस काम को अंजाम देने की कोशिश कर रही है." पटेल ने दावा किया कि वक्फ बिल से गरीबों को लाभ होगा, जो अब तक इस व्यवस्था से वंचित रहे हैं. गरीबों और कब्जाधारियों पर टिप्पणी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "इस बिल से हमारे समाज के गरीब लोगों को लाभ मिलेगा, जो अब तक इस व्यवस्था से अछूते रहे हैं. लेकिन जिनके पेट में दर्द हो रहा है, उन लोगों ने बड़ी-बड़ी संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है और गरीबों को लाभ नहीं मिलने दिया. ऐसे करीब 95% लोग हमारे ही समाज से हैं." उन्होंने जोर देकर कहा कि वैधानिक वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी और कोई भी उस पर अतिक्रमण नहीं कर सकता. माहौल और आगे की राह पटेल के बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज हो गई है. जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई संगठनों द्वारा आयोजित धरना आज भी जारी है, जहां वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है. दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पटेल का यह बयान सरकार के रुख का समर्थन करता नजर आ रहा है, जो बिल को पारदर्शिता और गरीबों के कल्याण से जोड़ रही है. अब यह देखना होगा कि जेपीसी की रिपोर्ट और बिल पर आगे की कार्रवाई कैसे होती है.   recent visitors 39

अमेरिका में Pornhub को ब्लॉक करने की मांग

अमेरिका और कनाडा के बीच टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच एक नई टेंशन देखने को मिल रही है। दोनों देश अभी ट्रेड वॉर में फंस चुके हैं। अमेरिका के एक्शन का जवाब भी कनाडा के कुछ नागरिक देना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कनाडा से भी इस पर एक्शन लेने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि कनाडा को भी अमेरिका के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और Pornhub साइट का एक्सेस बंद कर देना चाहिए। पोर्नहब एक पॉपुलर एडल्ट साइट है। अब कनाडा के लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अमेरिका उनके खिलाफ फैसले ले सकता है तो उनके देश को भी अमेरिका पर सख्ती बरतनी चाहिए। Pornhub का स्वामित्व Aylo के पास है और अभी ये साइट अमेरिका में भी काफी पॉपुलर है। टोरंटो के रहने वाले Matthew Puzhitsky ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। मैथ्यू ने अपनी पोस्ट में वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फनी अंदाज में अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कहा जाता है कि वह Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद कर सकते हैं। इसमें वह कहते हैं कि अगर Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद किया जाता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा दूसरी तरफ पोर्नहब को अगर अमेरिका में बंद कर दिया जाता है तो अमेरिकन को इससे सीधा फर्क पड़ेगा। इसी के साथ वह कनाडा सरकार से तुरंत एक्शन लेने के लिए कहते हैं। अमेरिका में कितने लोग देखते हैं Pornhub ? अगर हम अमेरिका की बात करें तो यहां साइट को काफी लोग देखते हैं। साइट पर उपलब्ध डेटा पर नजर मारें तो पता चलता है कि करीब 40 प्रतिशत ट्रैफिक अमेरिका से आता है। ऐसे में बॉर्डर पर चल रही टेंशन को देखते हुए ये एक्शन काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने भाषण में अमेरिका पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कनाडा के वर्कर पर ये सीधे तौर पर असर डाल रहा है। साइट को बैन करने वाली एक ऑनलाइन पेटीशन शुरू कर दी गई है। इसमें कई लोग अपना जवाब भी दे चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के 16 राज्यों में पोर्नहब का एक्सेस बंद कर दिया गया है। ये कार्रवाई उम्र की सीमा का पालन नहीं करने पर की गई है। कंपनी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर इससे कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती है। recent visitors 55

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत किया, दूध के दाम 6 रुपये बढ़ाये

शिमला  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। सीएम सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। सीएम ने बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में गाय और भैंस का दूध अब महंगा हो गया है. दूध की कीमतों में छह-छह रुपये का इजाफा किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में इसका ऐलान किया. इस इजाफे के बाद हिमाचल में गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है.  इससे पहले सीएम सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, आज हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत कर रहा हूं. यह आत्मनिर्भर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला होगा और प्रदेश की प्रगति को गति देगा. सवा साल में हमारी सरकार ने जनता के विश्वास को पुनः स्थापित किया है और विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं. जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे. सीएम ने कहा, जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में कहा, ‘राजस्व घाटा अनुदान कम करने, जीएसटी मुआवजा रोकने के कारण वित्त वर्ष 2025-26 वित्तीय चुनौतियों से भरा है’। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का लगभग 70 प्रतिशत पिछली सरकार के कर्ज, ब्याज को चुकाने पर खर्च किया गया। -सीएम ने पशुपालकों से गाय के दूध के खरीद मूल्य को 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये और भैस के दूध के मूल्य को 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने का ऐलान किया। भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की है। पशुपालकों को 2 रुपये की परिवहन सब्सिडी भी मिलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ने शताब्दी-राजधानी को छोड़ा पीछे, लेकिन स्पीड क्यों हो गई कम? रेल मंत्री ने खुद बताई यह वजह -सीएम सुक्खू ने बजट में बागवानी के लिए 4000 हेक्टेयर के लिए सर्वे कराए जाने की घोषणा की। HP शिवा प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च। मछुआरों से सिर्फ 7.50 प्रतिशत रॉयल्टी ली जाएगी। 120 नई ट्राउट यूनिट की स्थापना होगी। -सीएम सुक्खू ने बजट पेश करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को पिछली सरकार से 76,185 करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला। इस वजह से बड़ी रकम इसके ब्याज को चुकाने में चली गई। कृषि व संबंद्ध क्षेत्र में 3.38 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की संभावना है। प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। -बजट पेश करते हुए सीएम ने घोषणा की- सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2025-2026 में NABARD की मदद से 50 सड़कों व पुलों को बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है। -महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 300 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये प्रतिदिन की गई: सुक्खू ने बजट भाषण में कहा। -हिमाचल बजट पेश करते हुए सीएम ने ऐलान किया कि ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इस योजना का फायदा मिलेगा। जो महिलाएं दूसरों के घरों में काम कर, अपना परिवार पालती हैं, उन्हें 1 जून 2025 से इसका लाभ मिलेगी। इनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह पाने के योग्य होंगी। पंचायतों की ओर से चुनी गईं महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। BPL परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी। बेटी के जन्म पर 25,000 रुपये बीमा कराया जाएगा। recent visitors 26

गर्मियों में पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा चाहिए तो लगाए चंदन का फेस पैक

 खूबसूरत, बेदाग और मुलायम त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखापन हमारी स्किन की नैचुरल चमक को कम कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है! प्राकृतिक चीजों में चंदन एक ऐसा उपाय है जो आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है। चंदन का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन सूदिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, जो पिंपल्स, झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चंदन को सही तरीके से इस्तेमाल कर कैसे पाएं दमकती और कोमल त्वचा। पिंपल्स हटाने के लिए चंदन फेस पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर लें।     उसमें गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें।     इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। फायदे     यह पैक स्किन में बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स को सुखाने में मदद करता है।     त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करता है। दाग-धब्बे और झाइयों के लिए चंदन पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें। फायदे     चंदन और हल्दी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।     दूध त्वचा को मॉइश्चराइज कर उसे बेबी सॉफ्ट बनाता है। ऑयली स्किन के लिए चंदन फेस मास्क कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाएं।     इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे     यह मास्क एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को मैट-फिनिश देता है।     नींबू त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। ड्राई स्किन के लिए चंदन और शहद पैक कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। फायदे     यह पैक त्वचा को डीप मॉइश्चर देता है और रूखेपन को दूर करता है।     शहद और चंदन स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन और एलोवेरा जेल कैसे बनाएं?     1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।     इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे     यह स्किन को रिफ्रेश करता है और नेचुरल ग्लो देता है।     एलोवेरा त्वचा की जलन को शांत करता है और चंदन ठंडक पहुंचाता है। अगर आप पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा से परेशान हैं तो चंदन का इस्तेमाल आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार आजमाकर आप कुछ ही दिनों में फर्क देख सकते हैं। recent visitors 38