Thursday, July 16, 2026 10:27 am

प्रधानमंत्री ने शहडोल दौरे को किया याद, कहा चार पीढ़ियों से लोग खेल रहे फुटबाल

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ विस्तार से बातचीत में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के दौरे की स्मृतियों को साझा की। पॉडकास्ट में पीएम श्री मोदी ने शहडोल जिले के जनजातीय बाहुल्य गांव विचारपुर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की यात्रा में उन्हें उस जगह के बारे में पता चला, जहां के निवासियों में फुटबॉल के प्रति अटूट प्रेम है। वे अपने क्षेत्र को मिनी ब्राजील कहते हैं। अमेरिकन पॉडकास्ट में पीएम श्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां सेंट्रल पार्ट ऑफ इंडिया में मध्यप्रदेश एक स्टेट है, वहां शहडोल एक जिला है, शहडोल जिला बहुत बड़ा ट्राइबल बेल्ट है, जहां काफी ट्राइबल लोग रहते हैं वहां ट्राइबल महिलाएं स्व-सहायता समूह चलाती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहडोल यात्रा में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों और शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के प्रणेता खिलाड़ियों से मिलकर चर्चा की और उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहडोल जिले के भ्रमण की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि मैं उनसे बातचीत कर रहा था। शहडोल में देखा कि स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने हुए वहां 80 से 100 के करीब नौजवान, छोटे बच्चे, सभी लोग एक ही प्रकार से बैठे थे। मैं उनके पास गया, उनसे पूछा कि आप लोग कहां से हैं? जवाब मिला, हम मिनी ब्राजील से हैं। मैंने खिलाड़ियों से पूछा कि मिनी ब्राजील क्या है? तो खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव विचारपुर को लोग मिनी ब्राजील कहते हैं। मैंने फिर पूछा कैसे मिनी ब्राजील कहते हैं? खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव में हर परिवार में चार पीढ़ियों से लोग फुटबॉल खेलते आ रहे हैं। गाँव से 80 से अधिक नेशनल प्लेयर निकले हैं। पूरा गाँव फुटबॉल को समर्पित है और वो कहते हैं कि हमारे गांव का इंडिविजुअल मैच जब होता है, तो 20 से 25 हजार दर्शक तो आसपास के गांव से ही आ जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत में फुटबॉल का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है, मैं उसके लिए शहडोल के मिनी ब्राजील को शुभ संकेत मानता हूं। इससे टीम स्पिरिट पैदा होती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रोत्साहन के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे शहडोल ही नहीं पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में फुटबाल को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हमारी खेल अकादमियों के खिलाड़ियों राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पूर्व कमिश्नर श्री शर्मा ने भी किया प्रोत्साहित शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित करने के लिए शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर श्री राजीव शर्मा की पहल पर फुटबाल खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किये गए है। इसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे हैं। शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर गांव सहित शहडोल संभाग के लगभग सभी गांवों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है तथा फुटबाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मन की बात में भी हो चुका है जिक्र प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व में भी "मन की बात" कार्यक्रम में भी शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के संबंध में चर्चा की जा चुकी है, जिससे शहडोल संभाग के फुटबाल खिलाड़ियों में नया उत्साहवर्धन हुआ है।   recent visitors 39

जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा- ‘हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो’

डीग नगर, गृह, गौ पालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म नगर विधानसभा के ग्राम खोह में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व सभी आमजन के जीवन में नई उमंग और उत्साह लाने के साथ ही सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो, कार्यक्रम में  गृह राज्य मंत्री ने यह कामना की । ब्रज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल आदिबद्री के लक्ष्मण झूला पर आश्रम की देखभाल करते हुए ब्रज यात्रियों की भी निरंतर सेवा कर रहे साधु संतों का भी गृह राज्य मंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभा में नगर सहित जिले के प्रत्येक कोने से आए हुए लोगों द्वारा हृदय से सम्मान किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मात्र 14 महीनों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों सहित सभी वर्गों की बात संवेदनशीलता, गंभीरता और धैर्यपूर्वक रूप से सुनी गई। साथ ही इस दौरान हर संभव प्रयास किया गया कि अधिकाधिक आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा, यह मेरा सौभाग्य रहा कि आम लोगों के दुख-दर्द में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ और उनके निराकरण का मौका मिला। विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में भागीरथी प्रयास किए जा रहे है। नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने हमेशा दस कदम अधिक उठाकर क्षेत्र के लोगों के लाभान्वित करने का अथक प्रयास किया है।   कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि 1952 से लेकर आज तक कोई न कोई व्यक्ति चुन कर राजस्थान की विधानसभा में गया और वहां जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा निश्चित रूप से की है। मेरे से पूर्व रहे समस्त विधायक सम्माननीय है। लेकिन इस बार के चुनाव में जो नगर क्षेत्र के मतदाताओं ने कड़ी मेहनत कर गर्मी सर्दी और सभी मौसमों में परिश्रम कर मुझे जो आशीर्वाद दिया है और विधानसभा तक पहुंचाया उसके लिए मैं उनका हमेशा हृदय से आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनेताओं के कार्यों से सीख कर सभी से अच्छा कैसे किया जा सकता है, इसके लिए कार्य निरंतर किया जा रहा है। खोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय, पसोपा आवासीय विद्यालय, 132 केवी जीएसएस, पंचायतों का विकास, नगर में फोर लेन सड़क निर्माण आदि कार्य विकास गाथा में कुछ बिंदु है। इसके अतिरिक्त भी अनेकों विकास कार्य आगामी समय में धरातल पर उतरते नज़र आएंगे। recent visitors 35

कन्नप्पा की रिलीज से पहले, विष्णु मांचू ने भगवान शिव मंदिर में आशीर्वाद लिया

मुंबई,  दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने अभिनेता-फिल्मकार विष्णु मांचू ने अपनी आने वाली फिल्म कन्नप्पा की रिलीज से पहले भगवान शिव मंदिर में आशीर्वाद लिया। विष्णु मांचू ने हाल ही में अन्नामय्या जिले के उटुकुरु, राजमपेट मंडल का दौरा किया।चूंकि विष्णु परम शिव भक्त कन्नप्पा का किरदार निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस पवित्र स्थल का दौरा किया।उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद मांगते हुए प्रार्थना में अपना सिर झुकाया। ग्रामीणों और मंदिर कर्मचारियों ने विष्णु मांचू और कन्नप्पा टीम का बहुत उत्साह के साथ स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान, विष्णु ने न केवल प्रार्थना की, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में मंदिर के विकास का समर्थन करने का भी संकल्प लिया। अपने अनुभव को साझा करते हुए, विष्णु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था,"महान कन्नप्पा के पवित्र जन्मस्थान का दौरा किया, हमारी फिल्म कन्नप्पा के पूरे कलाकारों और क्रू के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। उनकी अटूट भक्ति और भावना हमें इस अविश्वसनीय यात्रा पर मार्गदर्शन करे।#कन्नप्पा #हरहरमहादेवॐ"* फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू,प्रीति मुखुंधन मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास और काजल अग्रवाल की अहम भूमिका है। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल, को दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है।   recent visitors 37

ऑयल एंड गैस मैनेजमैंट: कॅरियर की एक नई उंचाई

यह कोर्स छात्रों में रणनीति एवं प्रबंधन कौशल का विकास करने के अलावा उन्हें एनर्जी मैनेजमैंट की गहरी समझ प्रदान करता है। इस क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी महत्व के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रणनीतियों पर इसके असर का ज्ञान भी उन्हें प्रदान किया जाता है। रोजगार की सम्भावनाएं: पैट्रोलियम इंडस्ट्री में कामगारों की औसत आवश्यकता अन्य इंडस्ट्रीज की तुलना में काफी अधिक है। इस वजह से निकट भविष्य में इस क्षेत्र में काफी अधिक नियुक्तियां की जाएंगी। विकास की सम्भावनाएं: पूरी दुनिया तेल एवं गैस पर निर्भर है। ये दुनिया भर की ऊर्जा जरूरतों का प्रमुख स्रोत हैं और अत्यधिक दोहन की वजह से तेजी से खत्म भी हो रहे हैं। इन स्रोतों का प्रबंधन महत्वपूर्ण हो गया है जो हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। ऑयल एंड गैस मैनेजमैंट में कोर्स तेल एवं गैस इंडस्ट्री के लॉजिस्टिक्स तथा प्रबंधन के मुद्दों पर रोशनी डालता है। इंडस्ट्री तेल एवं गैस के नए स्रोतों का पता लगाने तथा उसे हासिल करने के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।   मुख्य नियोक्ता: असैंचर, अदानी, बी.पी.सी.एल., ब्रिटिश गैस, क्रिसिल, डिलोइटे, एस्सार ऑयल, गेल, गल्फ ऑयल, एच.पी.सी.एल., इंडियन ऑयल, इंफोसिस, जिंदल ग्रुप, एल.एंड टी.। शुरूआती तनख्वाह: 20 हजार रुपए प्रतिमाह प्रमख संस्थान: इंटरनैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इंफार्मेशन टैक्रोलॉजी, पुणे, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज, देहरादून, उत्तराखंड पंडित दीनदयाल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात   recent visitors 37

आईपीएल 2025 शुरू होने में 6 दिन बाकी: लाइव मैचों का पूरा आनंद लेने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होगी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 लाइव: वायाकॉम18 और स्टार इंडिया के जियोस्टार में विलय के साथ, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्ट्रीमिंग का तरीका बदल गया है। आईपीएल 2025 से, प्रशंसक 299 रुपये या उससे अधिक के जियो प्लान की सदस्यता लेकर जियो हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इन प्लान्स को चुनने वाले ग्राहकों को जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर सेवाओं का 50 दिनों का निःशुल्क परीक्षण मिलेगा, जिससे उनका देखने का अनुभव बेहतर होगा।   टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसमें गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। पहले, आईपीएल मैच जियोसिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध थे। हालाँकि, जियोस्टार की शुरुआत के साथ, स्ट्रीमिंग मॉडल एक हाइब्रिड सिस्टम में स्थानांतरित हो गया है। जबकि कुछ सामग्री अभी भी बिना शुल्क के उपलब्ध हो सकती है। उपयोगकर्ताओं को लाइव मैचों का पूरा आनंद लेने के लिए एक निश्चित सीमा से अधिक सदस्यता की आवश्यकता होगी। यह कदम जियोस्टार की अपने व्यापक मीडिया अधिकार निवेश से राजस्व उत्पन्न करने की रणनीति के अनुरूप है। आईपीएल 2025 शुरू होने में 6 दिन बाकी अपने लैपटॉप, टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के सर्वोत्तम तरीके टूर्नामेंट का प्रसारण करने वाले स्टार नेटवर्क चैनलों में, केवल स्टार उत्सव मूवीज डिश टीवी पर मुफ्त में उपलब्ध होगा। इस बीच, दूरदर्शन (डीडी) द्वारा चुनिंदा मैचों का प्रसारण करने की उम्मीद है, लेकिन इसके कवरेज की सीमा के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पिछले सीज़न के विपरीत जब जियोसिनेमा मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश करता था, आईपीएल 2025 अब जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा—जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद बनाया गया नया प्लेटफॉर्म। जबकि दर्शकों को प्रत्येक मैच के कुछ मिनट बिना शुल्क के देखने को मिल सकते हैं, लाइव गेम तक पूरी पहुँच के लिए सदस्यता आवश्यक होगी। यह टूर्नामेंट 13 स्थानों पर होगा, जिसमें दस अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदान के रूप में काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, कुछ मैच तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश मैच नियमित खेल के दिनों में शाम 7:30 बजे IST पर शुरू होंगे, जबकि डबल-हेडर दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे IST पर होगा।   recent visitors 38

होरी हो ब्रजराज का मानव संग्रहालय में मंचन आज

भोपाल होली के पारम्परिक गीत-संगीत और नृत्य के वासंती रंग 18 मार्च को मंगलवार की शाम 6:30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के मुक्ताकाश में बिखरेंगे। टैगोर लोक कला एवं संस्कृति केन्द्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा ‘होरी हो ब्रजराज’ का रंगारंग आयोजन मानव संग्रहालय, विश्वरंग फाउंडेशन, स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, वनमाली सृजनपीठ तथा पुरू कथक अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। लोक रंगों में छलकती फागुनी छवियों की यह दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना क्षमा मालवीय के निर्देशन में मंचित होगी। इस प्रदर्शन में शहर के 50 से भी ज़्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। इस रूपक की मूल संकल्पना कवि-कथाकार संतोष चौबे ने की है। वाचिक स्वर कला समीक्षक विनय उपाध्याय का है। संगीत संयोजन संगीतकार संतोष कौशिक ने किया है। होली की दृश्य-छवियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी ‘बिम्ब-प्रतिबिम्ब’ भी आकर्षण का केन्द्र होगी। प्रस्तुति में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क है।   recent visitors 41

पहली नौकरी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

आपने परीक्षा, इंटरव्यू आदि तमाम बाधाओं को पार करते हुए अपनी पसंद की नौकरी हासिल कर ली। यह मौका संतुष्ट होकर बैठ जाने का नहीं है, बल्कि आपसे यह अपेक्षा है कि आप पहले ही दिन अपने बॉस व साथियों से अपना लोहा मनवा लें और फिर लगातार स्वयं में सुधार लाते जाएं। अपनी पहली नौकरी में अच्छा काम कर दिखाना सफल करियर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। आपको खूब मेहनत करनी होगी। पढ़ाई के दिनों की आदतें छोड़नी होंगीं। यह समझना होगा कि अब आप स्टूडेंट नहीं, प्रोफेशनल हैं। जानिए कि अपनी पहली नौकरी में आपको किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट इस बात का खास ध्यान रखें कि आप तय समय से कुछ पहले ऑफिस पहुंच जाएं। कॉलेज में पहला पीरियड निकल जाने के बाद पहुंचना चल जाता था लेकिन ऑफिस में यह रवैया नहीं चल सकता। स्कूल-कॉलेज में साल के अंत में आपको परीक्षा देनी होती थी मगर यहां आपको रोज-रोज परीक्षा देनी है और उसमें पास भी होना है। तय समय से पहले ऑफिस न छोड़ें। जो भी काम आपको सौंपा गया है, उसे समय-सीमा के अंदर पूरा कर दें। इसके लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। ऑफिस का माहौल जानें हर ऑफिस का अपना खास माहौल, अपनी खास संस्कृति होती है। पहले दिन से ही इसका अध्ययन कर इसे समझने की कोशिश करें। यह देखें कि क्या कर्मचारी कैजुअल कपड़े पहनकर आते हैं या फिर फॉर्मल। यह भी कि वे ईमेल के जरिये संवाद करते हैं या रूबरू मिलकर। कुछ काम बच जाए, तो उसे घर से करने का चलन है या नहीं…। जानें आपसे क्या चाहा गया है आपको स्वयं पहल करके अपने बॉस के साथ बातचीत करनी होगी। उनसे जानें कि आपकी जिम्मेदारियां ठीक-ठीक क्या हैं। यह भी कि कंपनी के लक्ष्यों को पाने की प्रक्रिया में आप कहां ठहरते हैं। अच्छे दिखें फर्स्ट इंप्रेशन का अहम पहलू यह है कि आप दिखते कैसे हैं। स्मार्ट और प्रोफेशनल तरीके से कपड़े पहनें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। आपके कपड़े आरामदायक होने चाहिए, जिनमें आप पूरा दिन काम करते हुए बिता सकें। सुनें, देखें आपको लग सकता है कि आप बहुत कुछ जानते हैं और आपके आइडिया के दम पर कंपनी का बहुत फायदा हो सकता है लेकिन यह मत भूलिए कि कंपनी में अन्य लोग आपसे बहुत पहले से काम करते आ रहे हैं। उनके पास अनुभव है। इसलिए बिन मांगे अपने सुझाव न दें, खास तौर पर डींगें हांकने वाले अंदाज में तो कतई नहीं। शुरूआत में बेहतर यही होगा कि आप दूसरों की सुनें, उनके काम को देखें। जब पूछा जाए, तो ही अपनी राय दें और वह भी विनम्रता से। यदि कोई बात समझ में न आ रही हो, तो सवाल पूछने में झिझकें नहीं। कंपनी जानती है कि आप फ्रेशर हैं। कोई यह उम्मीद नहीं कर रहा कि आपको सब कुछ आता है। सो आपका सवाल पूछना सामान्य ही माना जाएगा। इससे यह समझा जाएगा कि आपमें काम सीखने की लगन है। तमीज का रहे ध्यान भले ही ऑफिस का माहौल अनौपचारिक हो लेकिन किसी साथी की सैलरी के बारे में पूछना अच्छा नहीं माना जाएगा। इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप क्या बोलते हैं और किससे बोलते हैं। किसी साथी से अनबन की स्थिति आ जाए, तो भी दूसरों से सामने उसकी बुराई कतई न करें। राजनीति से दूर रहें लगभग हर दफ्तर में ऑफिस पॉलिटिक्स होती ही है। नए रंगरूट के तौर पर आप इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है। आप नहीं जानते कि कौन किस खेमे में है। आपको नहीं पता कि किसको कही गई बात किस तक पहुंच सकती है। कोई बॉस की बुराई करके आपको भी ऐसा करने के लिए उकसा सकता है। ऐसे में सबकी सुन लें लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। अपने काम से काम रखें। अपना आकलन करें पहला महीना खत्म होने पर अपने इमिडिएट बॉस से पूछें कि आपका काम उन्हें कैसा लग रहा है और आपको स्वयं में क्या बदलाव लाने की जरूरत है। स्वयं में सुधार लाने की प्रक्रिया कभी बंद न होने दें।   recent visitors 35