Thursday, July 16, 2026 4:59 pm

मां रवीना टंडन संग राशा ने ‘उई अम्मा’ पर किया डांस

मुंबई साल 2025 स्टार किड राशा थडानी के लिए काफ़ी रोमांचक साल रहा है। अपनी मां रवीना टंडन के नक्शेकदम पर चलते हुए राशा ने इस साल की शुरुआत में 'आज़ाद' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने ट्रैक 'उई अम्मा' पर पूरे देश को नचाया, जिसमें उनकी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना भाटिया भी शामिल थीं। राशा ने महाकुंभ की यात्रा करने से पहले अपने 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। अब वो अपने बर्थडे को खास तरीके से मना रही हैं। राशा ने 2025 में अपना 20वां जन्मदिन मनाया। स्टार किड ने अपनी खूबसूरत मां के साथ खूबसूरत काले रंग की ड्रेस पहनकर डांस भी किया। एक बार फिर, राशा थडानी ने अपने पहले से ही चार्टबस्टर हिट गाने 'उई अम्मा' पर डांस फ्लोर पर धूम मचा दी। अपनी बर्थडे पार्टी के एक अनदेखे वीडियो में उन्होंने एक केक काटा और फिर रवीना के साथ डांस किया। मां के साथ राशा का डांस बर्थडे गर्ल ने अपने अच्छे दोस्त और 2025 की फिल्म के एक्टर वीर पहाड़िया को केक खिलाया, वहीं बैकग्राउंड में राशा के गाने पर रवीना टंडन ने अपने मूव्स से सभी को चौंका दिया। स्काई फोर्स के एक्टर वीर के अलावा, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और तमन्ना भाटिया भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे। बर्थडे गर्ल ने काटा केक रशा की बर्थडे पार्टी के ये अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, बहुत से फैंस ने बर्थडे गर्ल पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। लेकिन ज़्यादातर लोग रवीना की सदाबहार खूबसूरती और चमक को देखकर दंग रह गए। एक इंटरनेट यूजर ने कहा- रवीना उनकी बहन की तरह दिख रही हैं, जबकि दूसरे ने कहा- रवीना अभी भी कमाल की दिखती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने यहां तक दावा किया- बेटी से खूबसूरत मम्मी। मां की तरह ही बेहतरीन एक्ट्रेस भी वैसे, अपनी मां रवीना की तरह ही राशा भी बेहद खूबसूरत हैं। वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जैसा कि हम पहले ही 'उई अम्मा' में देख चुके हैं। लेकिन इतना ही नहीं! होली पर OTT पर आए 'आज़ाद' के ताज़ा Twitter रिव्यू के अनुसार, राशा एक होनहार अदाकारा भी हैं। कई नेटिज़न्स ने 'आज़ाद' की तुलना इब्राहिम अली खान और ख़ुशी कपूर की नेटफ्लिक्स फ़िल्म 'नादानियां' से की है और राशा की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस साबित होंगी।   recent visitors 40

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री

रायपुर प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है. recent visitors 26

मेयर इन काउंसिलगिदवानी को मिली जगह, सदस्यों की सूची जारी

रायपुर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की सूची जारी की. ये बनाए गए MIC सदस्य दीपक जायसवाल अनामिका सिंह मनोज वर्मा भारती बादल संतोष साहू गायत्री सुनील चंद्राकर सुमन अशोक पांडे महेंद्र कोरियार्ड हेम कुमार सेन सरिता आकाश दुबे संज्ञा अहीकार अमर गिदवानी नन्द किशोर साहू भोला राम साहू recent visitors 40

अगले महीने लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge

नई दिल्ली Samsung Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च होने वाला है, और इसके लॉन्च से पहले बहुत सारी खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में फोन के कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट्स और कीमतों की जानकारी सामने आई है। आज हम इसी रिपोर्ट की चर्चा करेंगे। एंड्रॉयड हेडलाइनन्स ने इसको लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें यूरोपीय बाजार की जानकारी दी गई है। लेकिन इसके अलावा ये फोन अन्य वैरिएंट्स में भी लाया जा सकता है। Galaxy S25 Edge के कलर ऑप्शंस Samsung का यह नया सुपर-स्लिम स्मार्टफोन तीन रंगों में लाया जा सकता है। इसमें Titanium Icyblue, Titanium Silver और Titanium Jetblack का नाम शामिल किया गया है। Samsung अपने इस फोन के कलर ऑप्शंस के लिए ‘Titanium’ ब्रांडिंग को बरकरार रख रहा है, जैसा कि उसने Galaxy S25 Ultra के साथ किया था। हाल ही में एक अफवाह थी कि यह फोन एल्यूमीनियम और सेरामिक बॉडी के साथ आएगा। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इसमें टाइटेनियम का कितना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इन रंगों के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी बॉडी में टाइटेनियम हो सकती है, जैसे कि Galaxy S25 Ultra में देखा गया था। स्टोरेज वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस Galaxy S25 Edge 12GB रैम के साथ आएगा और इसमें दो स्टोरेज ऑप्शंस होंगे। पहला वेरिएंट 256GB स्टोरेज वाला होगा जबकि दूसरा 512GB स्टोरेज वेरिएंट होने वाला है। संभावना है कि इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। Galaxy S25 Edge की कीमत कितनी हो सकती ? कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,200 से 1,300 यूरो (लगभग 1,07,000-1,16,000 रुपए) के बीच होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,300 से 1,400 यूरो (लगभग 1,16,000-1,25,000 रुपए) के बीच होगी। कीमत यूरोप के अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन औसत यही रेंज होने वाली है। Galaxy S25 Edge की कंडीशन Samsung के Galaxy S25+ की तुलना में Galaxy S25 Edge थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन यह Galaxy S25 Ultra से सस्ता रहेगा। कीमत के मामले में इसे S25+ और S25 Ultra के बीच रखा गया है। Samsung Galaxy S25 Edge के अप्रैल 2025 में लॉन्च होने की संभावना है, यानी अगले महीने यह स्मार्टफोन ऑफिशियली पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से फोन की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। एक बार इसकी जानकारी सामने आने के बाद सभी चीजें क्लियर हो जाएंगी। recent visitors 43

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिल गेट्स, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

भोपाल/ नई दिल्ली  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर तथा गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) से मुलाकात की। वे दिल्ली में कृषि भवन (Krishi Bhawan Delhi) में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चौहान ने भारत और गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को गहरा करने की संभावनाओं पर जोर दिया। उनका पूरा फोकस डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी और जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्रों पर रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा आजीविका मिशन महिला सशक्तिकरण का आंदोलन बन गया है, जिसने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। बिल गेट्स ने की कृषि अनुसंधान की तारीफ बिल गेट्स ने इस दौरान भारत में हो रहे कृषि अनुसंधान की सराहना की। प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया को बहुत फायदा हो सकता है। उन्होंने भारत की नेतृत्व क्षमता और नवाचार को वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिवराज सिंह चौहान ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आशा जताई कि गेट्स फाउंडेशन और अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर हम नवाचार, तकनीक और समावेशी विकास को बढ़ावा देकर भूखरहित, सशक्त और आत्मनिर्भर विश्व का निर्माण करेंगे। बैठक में कृषि पैदावार बढ़ाने, डिजिटल कृषि विस्तार प्रणाली, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, पोषण सुरक्षा, समावेशी आजीविका कार्यक्रम, उन्नत पशु वैक्सीन, कृषि और ग्रामीण विकास में वैश्विक सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल गेट्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर भी भी शेयर किया। इस पोस्ट में शिवराज ने लिखा कि…     बिल गेट्स फाउंडेशन द्वारा विश्व के कई देशों में कृषि और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।     आज डिजिटल कृषि में सहयोग, ICAR के साथ अनुसंधान एवं विकास में सहयोग की संभावनाएँ, ग्रामीण विकास में सहयोग के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी सहित… pic.twitter.com/YpgaetiOC6     — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 17, 2025 ‘आज कृषि भवन, नई दिल्ली में गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्री बिल गेट्स से मुलाकात की। हमने कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भारत और गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं, विशेषकर डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में। हम नवाचार, तकनीक और समावेशी विकास को बढ़ावा देकर भूखरहित, सशक्त और आत्मनिर्भर विश्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ recent visitors 44

डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में मार्टिन गैरिक्स ने किया लाइव शो

मुंबई ग्लोबल EDM सेंसेशन मार्टिन गैरिक्स ने 14 मार्च को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव शो किया। इस दौरान 45 हजार दर्शक मौजूद थे। अरिजीत सिंह के साथ स्टेज पर होली खेली गई और दुनिया के सबसे बड़े होली समारोह का नया रेकॉर्ड बनाया। इस प्रोग्राम में एरियल ड्रोन, आतिशबाजी और रोमांच कर देने वाली परफॉर्मेंस थी। साथ ही एलईडी और लेजर शो का शानदार कमाल देखने को मिला। सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से चार-चांद लगा दिया। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे। अरिजीत और मार्टिन ने साथ मिलकर गाया गाना इस इवेंट का मुख्य आकर्षण 300 ड्रोन की परफॉर्मेंस थी, जिसमें गैरिक्स का '+ x' लोगो (Logo), एक दिल और आसमान में परी के पंख बनाए गए थे। मार्टिन ने अपने सेट की शुरुआत 'कासा काई, मुंबई?' के साथ की। इसके बाद उन्होंने 'एनिमल्स', 'हाई ऑन लाइफ' और 'इन द नेम ऑफ लव' जैसे हिट गाने गाए। अरिजीत सिंह ने भी सरप्राइज दिया और गैरिक्स के साथ मिलकर 'एंजल्स फॉर ईच अदर' गाने पर शामिल हुए। मार्टिन के दिल में बसी मुंबई रात का समापन आतिशबाजी, ड्रोन की कलाबाजी और मार्टिन की मुंबई के प्रति इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जैसा कि उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: 'हमेशा मेरे दिल में… धन्यवाद, मुंबई!' अरिजीत के घर पर आए थे मार्टिन इससे पहले मार्टिन को अरिजीत के घर पर देखा गया था, जहां से उनकी फोटोज वायरल हुई थीं। अरिजीत के घर की सादगी देख फैंस का दिल पिघल गया था। recent visitors 37

‘गामिनी’ और 4 शावकों को मिली आजादी… Kuno के खुले जंगल में अब 17 चीते

 श्योपुर भारत की महत्वाकांक्षी चीता संरक्षण परियोजना के तहत सोमवार को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में एक और बड़ा कदम उठाया गया. दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को पार्क के खजूरी वन क्षेत्र में खुले जंगल में सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया. सिंह परियोजना के डायरेक्टर ने बताया कि मां और चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं. खजूरी वन क्षेत्र अहेरा पर्यटन जोन का हिस्सा है, जिसके कारण अब पर्यटकों को सफारी के दौरान चीतों को देखने का मौका मिल सकता है. 17 चीते अब खुले जंगल में गामिनी और उसके चार शावकों को जंगल में छोड़े जाने के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में 17 चीते खुले में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी चीते स्वस्थ हैं गामिनी ने 10 मार्च, 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में दो शावकों की मौत हो गई. इससे पहले, 21 फरवरी 2025 को नामीबियाई मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावकों को भी केएनपी के जंगल में छोड़ा गया था. चीता परियोजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो नेशनल पार्क में छोड़कर इस ऐतिहासिक परियोजना की शुरुआत की थी. इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 अतिरिक्त चीतों को केएनपी में स्थानांतरित किया गया. इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों की विलुप्त प्रजाति को पुनर्जनन करना और वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है. KNP में चीतों की कुल संख्या 26 वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है, जिसमें भारतीय धरती पर जन्मे 14 शावक शामिल हैं. यह परियोजना न केवल जैव विविधता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है. गामिनी और उसके शावकों को जंगल में छोड़ने से चीता संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिली है. खाजुरी वन क्षेत्र में छोड़ा गया गामिनी और उसके शावकों को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गामिनी और उसके 12 माह के चार शावकों (दो नर और दो मादा) को श्योपुर जिले के खाजुरी वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। यह क्षेत्र अहेरा टूरिज्म ज़ोन का हिस्सा है, जिससे अब पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान चीतों को देखने का मौका मिल सकता है। वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बढ़ती संख्या से पर्यटकों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। गामिनी के पहले शावकों की जानकारी गामिनी ने 10 मार्च 2024 को अपने पहले लिटर में छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में दो शावकों की मृत्यु हो गई थी। recent visitors 24