Friday, July 3, 2026 10:32 am

सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है- CM विष्णुदेव साय

रायपुर छ्त्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मुख्य तौर पर राज्य में नक्सलवाद को लेकर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है. अब अंतिम चरण की रणनीति तैयार कर बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 का असर दिखने लगा है. हाल ही में बीजापुर जिले में 9 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें. बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया. सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 का असर दिखने लगा है। हाल ही में बीजापुर जिले में 9 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। इसके साथ ही, बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विचार किया गया। बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने। recent visitors 39

प्रवर्तन निदेशालय ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति और पूर्व रजिस्ट्रार की करोड़ों रुपये की दौलत कुर्क कर ली

भोपाल  मध्यप्रदेश के शिक्षण जगत में  बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। धनशोधन मामलों की जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के पूर्व कुलपति और पूर्व रजिस्ट्रार की करोड़ों रुपये की दौलत कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में हुए 19.48 करोड़ रुपए के गबन के मामले में की गई है। फिलहाल ईडी ने पूर्व कुलपति सुनील कुमार, रजिस्ट्रार राजपूत सहित घपले से जुड़े अन्य आरोपियों की 10.77 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की है। यह कुर्की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के अंतर्गत की गई है। ईडी ने यह जांच भोपाल के गांधी नगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इससे पहले ईडी ने तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के दौरान 1.67 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण, म्यूचुअल फंड और बैंक बैलेंस भी फ्रीज किए थे। इनकी संपत्ति कुर्क की गई प्रवर्तन निदेशालय ने तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत, पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुमार मयंक, रामकुमार रघुवंशी और आरजीपीवी से संबद्ध बैंक के पूर्व अधिकारियों और आरजीपीवी घोटाले में शामिल अन्य की भी प्रॉपर्टी कुर्क कर ली है। फंड में हेराफेरी का मामला प्रवर्तन निदेशालय की जांच में यह बात सामने आई है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कुमार मयंक और अन्य व्यक्तियों ने विश्वविद्यालय के 19.48 करोड़ रुपए के फंड की हेराफेरी की थी। अपने निजी फायदे के लिए इस राशि का इस्तेमाल भी किया। जबलपुर के शैलेंद्र पसारी की भी प्रॉपर्टी कुर्क एक अन्य मामले में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत ईडी भोपाल ने जबलपुर के शैलेंद्र पसारी की 57.96 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। जांच के दौरान सीबीआई एसीबी जबलपुर ने शैलेंद्र पसारी और उनकी पत्नी ज्योति पसारी के खिलाफ 1.30 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया। मामले को लेकर जांच जारी है। recent visitors 16

जबलपुर की धरा पर आध्यात्मिक चेतना का आलोक, मानवता और युवा ऊर्जा का दिव्य संगम

भोपाल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 23 मार्च, 2025 को जबलपुर के गुलशन ग्रीन एवं रक्षा फार्म के पीछे, जे.डी.ए. स्कीम-41, विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक होने वाले इस दिव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालु भक्तों के हृदयों में अपार श्रद्धा और उत्साह का दिव्य संचार हो रहा है। भक्तजन पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से तैयारियों में संलग्न हैं, ताकि यह समागम एक दिव्य और सार्थक आध्यात्मिक संगम बन सके। इस शुभ अवसर पर प्रेम, शांति और एकता की मधुर धारा प्रवाहित होगी जो सभी को आत्मिक उन्नति की ओर प्रेरित करेगी।  इस अवसर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर सत्संग की मधुरता और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करेंगे। समागम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो। भक्तजन पूरी निष्ठा और सेवाभाव से समागम स्थल को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में योगदान दे रहे हैं। लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस आयोजन की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। इस संत समागम से पूर्व युवाओं को प्रेरित करने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 21 एवं 22 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ का आयोजन किया जाएगा। इस सिम्पोजियम का केंद्र बिंदु ‘द सिक्स एलीमेंट’ (छः तत्व) होगा, जिसके माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। इस आयोजन में स्कीट, गीत, पैनल डिस्कशन और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से जीवन मूल्यों, अनुशासन, प्रेम और आत्मिक शांति का महत्व उजागर किया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करेंगे। यह सिम्पोजियम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, एकता और समर्पण की भावना को जागृत करना है। यह आयोजन उन्हें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ उनकी सकारात्मक ऊर्जा को समाज हित में लगाने की दिशा भी प्रदान करेगा। निसंदेह आध्यात्मिक शांति, प्रेम और विश्वबंधुत्व का यह दिव्य संगम भक्तों एवं आने वाले अनुयायियों के जीवन को सार्थकता प्रदान करेगा, जहां हर हृदय सेवा, समर्पण और सत्य की भावना से ओत-प्रोत होकर आनंद की दिव्य अनुभूति प्राप्त करेगा। इस पावन संत समागम में सभी श्रद्धालु भक्त, नगरवासी, बुद्धिजीवी एवं प्रभु प्रेमी जन सादर आमंत्रित है।   recent visitors 23

गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक

गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि  बकाया धान उपार्जन की राशि जिन किसानों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया उन किसानों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा  कि गेंहू उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन भी कराएं।       बैठक में बताया गया कि मसूर, चना, सरसों के उपार्जन के लिए पंजीयन 25 मार्च से 31 मई 2025 एवं गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया, साथ ही गेंहू के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है।  बैठक में उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 25

कलेक्टर ने जनसुनवाई में नागरिकों की सुनी समस्याएं, 59 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 59 आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई।         जनसुनवाई में ग्राम डोंगरियाकला तहसील कोतमा की श्रीमती ऊषा बाई ने उनके निजी भूमि पर स्थगन आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा पुनः अवैध निर्माण किए जाने, ग्राम बकेली तहसील अनूपपुर की छितिया बाई ने बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, ग्राम क्योंटार तहसील जैतहरी की पिंकी राठौर ने मोजर बेयर कंपनी में नौकरी दिलाए जाने, ग्राम पयारी तहसील अनूपपुर के अमृतलाल ने निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की सहायता राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 12 नगर परिषद डोला के अनिल कुमार पाव ने पशुपालन विभाग द्वारा बैंक ऋण एवं बकरी पालन हेतु अनुदान राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 10 अनूपपुर के श्री दशरथ प्रसाद राठौर ने विक्रय किए गए धान की राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 10 कोतमा के लक्ष्मी नारायण पटेल ने मुद्रा योजना के तहत ऋण प्रदाय किए जाने, ग्राम कदमटोला तहसील कोतमा के श्री अमृतलाल पटेल ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। recent visitors 21

बिलासपुर कोर्ट ने कहा कि प्राइवेट बस वाले किस टैरिफ पर चला रहे , बसों में किराया भी डिस्प्ले करने को कहा

बिलासपुर प्रदेश में संचालित इंटर सिटी बसों और सिटी बसों के मामले में  हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शासन ने बताया कि सभी रूट्स पर किराया राउंड फिगर में कर दिया गया है। डीबी ने शासन को सिटी बसों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में सिटी बसों की जर्जर स्थिति और प्रदेश में चल रही अंतर नगरीय बस सेवा की खराब हालत पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद से जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू कर दी गई थी। काफी पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने पूछा था कि खटारा होती जा रही बसों को लेकर शासन क्या कर रहा है? शासन की ओर से कहा गया था कि केंद्र से ई-बसें बहुत बड़ी संख्या में आ रहीं हैं, इससे खस्ताहाल बसों की समस्या नहीं रह जाएगी। कोर्ट ने इस बात की पूरी जानकारी देने को कहा था कि प्राइवेट बस वाले किस टैरिफ पर चला रहे हैं। बसों में किराया भी डिस्प्ले करने को कहा गया था। सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि पूर्व में न्यायालय ने राउंड फिगर में जाने का निर्देश दिया था। शासन ने उस पर अमल करते हुए सभी बसों का किराया राउंड फिगर में कर दिया है। इससे अब किसी भी रूट पर किराया दशमलव में नहीं होगा और यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। डिवीजन बेंच ने शासन से कहा कि अभी सिटी बसों की स्थिति क्या है, इसमें कितनी सही और कितनी जर्जर हैं, इसकी जानकारी अगली सुनवाई में दें। recent visitors 25

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र, विलियम्स की सकुशल वापसी की कामना

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है। सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर नौ महीने बिताने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक भावपूर्ण पत्र लिखकर उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की है। पीएम मोदी की ओर से एक मार्च को ये पत्र लिखा गया, जिसे नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से सुनीता विलियम्स को भेजा गया है। इस पत्र को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। सुनीता विलियम्स को पीएम मोदी का पत्र नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर करीब नौ महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ‘फंसे’ रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक भावपूर्ण पत्र लिखकर उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की है। एक मार्च को प्रधानमंत्री ने लिखा था ये लेटर प्रधानमंत्री की ओर से 1 मार्च को लिखा गया यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी ने लिखा है, 'पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस महत्वपूर्ण क्षण में पीएम मोदी ने भारत की इस गौरवशाली बेटी के लिए अपनी चिंता और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।' हम भारत में आपसे मिलने को उत्सुक हैं- पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा, 'भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बेहद करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने को उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे प्रतिभाशाली बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।' पीएम मोदी ने 2016 में विलियम्स से मुलाकात को किया याद पीएम मोदी ने 2016 में अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स और उनके दिवंगत पिता दीपक पंड्या से हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मैसिमिनो से हुई थी और बातचीत के दौरान विलियम्स का जिक्र हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक सका।' 'विलियम्स की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व' पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान सुनीता विलियम्स का कुशलक्षेम पूछा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपके प्रेरणादायी धैर्य और दृढ़ता को दर्शाया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शेयर किया पीएम का लेटर जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से मुलाकात की थी। उनके माध्यम से यह पत्र सुनीता विलियम्स तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि सुनीता विलियम्स इस भावनात्मक संदेश से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने पीएम मोदी और भारत के प्रति अपना आभार प्रकट किया। पीएम मोदी ने कहा कि विलियम्स की मां बोनी पंड्या उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और उन्हें यकीन है कि 'दीपकभाई' (विलियम्स के पिता) का आशीर्वाद भी उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने पत्र में विलियम्स के पति माइकल विलियम्स को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। recent visitors 25