Friday, July 3, 2026 9:25 am

केंद्रीय स्कूलों में अभिभावक बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

 सागर  केंद्रीय स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 7 मार्च हो गई है। बाल वाटिका और कक्षा-एक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पहले शुरू हो जाएंगे। अभिभावक इन कक्षाओं में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शहर में 5 केंद्रीय विद्यालय हैं, लेकिन बाल वाटिका केवल केंद्रीय स्कूल 3 में संचालित हैं। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए केवी स्कूल क्रं 3 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना होगा। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया अप्रेल में शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म नि:शुल्क रखा है। पहली कक्षा की प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च को जारी होगी। बाल वाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च को जारी की जाएगी। बाल वाटिका-2, कक्षा दूसरी और अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 11 अप्रेल तक चलेगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। बाल वाटिका -1 में तीन से चार वर्ष, बाल वाटिका-2 में चार से पांच वर्ष और बाल वाटिका-3 में पांच से छह वर्ष के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर (क्लास 11 को छोडक़र) की कक्षाओं में सीट खाली होने पर ही एडमिशन लिए जाएंगे। ऑफलाइन होंगे एडमिशन कक्षा 2 से कक्षा 12 (कक्षा 11 को छोडक़र) में एडमिशन की प्रक्रिया 2 अप्रेल से शुरू होगी। यह 11 अप्रेल तक चलेगी। इन कक्षाओं में जगह खाली होने पर ही एडमिशन होगा। इनमें एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें प्रवेश के लिए जानकारी विद्यालय को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए यह है जरूरी     सिम कार्ड वाला एक मान्य मोबाइल नंबर होना चाहिए।     एक वैध ईमेल पता होना चाहिए।     प्रवेश के इच्छुक बच्चे का एक डिजिटल फोटोग्राफ या फोटो का स्कैन होना चाहिए।     बच्चे केजन्म प्रमाण पत्र का स्कैन होना चाहिए।     आप आर्थिक रूप से कमजोर/गरीबी रेखा के नीचे (ईडब्ल्यूएस/बीपीएल) वर्ग के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं, तो सरकार द्वारा जारी ईडबल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र का विवरण दें।     माता/पिता के स्थानांतरण का विवरण देना होगा और सेवा श्रेणी (यदि लागू है) का आवेदन पत्र में उपयोग किया जाना है।   recent visitors 26

राहुल गांधी ने नाराजगी जताई कि प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने कहा कि वह महाकुंभ को पीएम मोदी के बयान का समर्थन करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी। राहुल गांधी ने कहा, "जो प्रधानमंत्री ने बोला, मैं उसको सपोर्ट करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा, इतिहास और संस्कृति है। लेकिन हमारी एकमात्र शिकायत यह है कि पीएम ने कुंभ में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी।" उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ में शामिल होने वाले युवाओं की प्रधानमंत्री से एक और अपेक्षा है, और वह है रोजगार। उन्होंने कहा, "जो युवा महाकुंभ गए, वे चाहते हैं कि पीएम उन्हें रोजगार दें।" कांग्रेस नेता ने लोकतांत्रिक संरचना का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "लोकतांत्रिक ढांचे के अनुसार, विपक्ष के नेता को बोलने का अवसर मिलना चाहिए, लेकिन वे हमें बोलने नहीं देते। यह नया भारत है।" राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया है, जब लोकसभा में महाकुंभ और अन्य मुद्दों पर चर्चा जारी है। विपक्ष ने पहले भी महाकुंभ के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे, और अब रोजगार जैसे अहम मुद्दे को जोड़कर सरकार पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ‘महाकुंभ’ को भारत के इतिहास में अहम मोड़ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि दुनिया ने देश के विराट स्वरूप को देखा और यह ‘सबका प्रयास’ का साक्षात स्वरूप भी था, जिसमें ‘एकता का अमृत’ समेत कई अमृत निकले। उन्होंने निचले सदन में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि महाकुंभ में अनेकता में एकता का विराट रूप, देश की सामूहिक चेतना और सामर्थ्य भी दिखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ‘महाकुंभ’ को भारत के इतिहास में अहम मोड़ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि दुनिया ने देश के विराट स्वरूप को देखा और यह ‘सबका प्रयास’ का साक्षात स्वरूप भी था, जिसमें ‘एकता का अमृत’ समेत कई अमृत निकले। उन्होंने निचले सदन में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि महाकुंभ में अनेकता में एकता का विराट रूप, देश की सामूहिक चेतना और सामर्थ्य भी दिखा। recent visitors 36

भोपाल में पहली बार आयोजित होगी सिन्धी मैराथन, पंकज आडवाणी हरि झंडी देकर करेंगे रवाना

Sindhi Marathon will be organized for the first time in Bhopal, Pankaj Advani will flag it off भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद हेमू कालानी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे सिंधी समाज के युवाओं के लिए सिन्धी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस सिन्धी मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए सिंधी मेला समिति द्वारा मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, इस मैराथन कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया सह- संयोजक राम आसुदानी एवं दीपक राजानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारो को संबोधित करते हुए मनीष दरयानी ने बताया कि भोपाल में पहली बार “सिन्धी मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा, इसके अलावा इस सिन्धी मैराथन में विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल हस्ती, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित श्री पंकज आडवाणी को आमंत्रित किया गया है। सिन्धी मैराथन के संयोजक भाटिया ने बताया कि यह मैराथन लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से सुबह 6 बजे स्टार्ट होगी, यह मैराथन 2.5 किमी 5 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। 2.5 किमी सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी होते हुए वापस सनसिटी पहुँचेगी, एवं 5 किमी वाली सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी चौराहा होते हूए वी.आई.पी रोड होते हुये इंपीरियल सेब्रे होते हुये वापस सनसिटी पहुँचेगी। सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए टीशर्ट भी उपलब्ध करवाई जायेगी। सिंधी मेला समिति द्वारा समाज से सभी वर्गों से अपील की कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। भोपाल के सिन्धी युवा जैसे दीपक राजानी, कमलेश चांदवानी, कविता चांदवानी, पूजा भाटिया, सागर, मनोज नागरानी, किरन बत्रा , संतोष लालचंदानी, करण भागचंदानी आदि आगे बढ़कर न सिर्फ मैराथन में हिस्सा लेंगे बल्कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में समिति को अपनी सेवाएं भी प्रदान कर रहें हैं। सिन्धी मेला समिति के सभी साथी इस आयोजन का हिस्सा बनकर पूरे समाज में फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे recent visitors 106

महंगाई में कमी का मिलेगी राहत, ज्यादा रेट कट कर सकता है RBI: मॉर्गन स्टैनली

नई दिल्ली अमेरिकी निवेश बैंक एवं फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की खुदरा महंगाई औसतन चार प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई है. कंपनी ने मंगलवार, 18 मार्च को जारी रिपोर्ट में कहा है कि कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित मुद्रास्फीति की दर चार प्रतिशत पर रहने का मतलब है कि आने वाले महीनों में आरबीआई द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है, जबकि पहले 0.50 प्रतिशत की कटौती का अनुमान जारी किया गया था. नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की एक और कटौती संभव मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के कारण मुद्रास्फीति में नरमी से अतिरिक्त कटौती की गुंजाइश बनती है. रिपोर्ट में कहा गया है, "लगातार दो महीने (जनवरी और फरवरी में) ओवरऑल मुद्रास्फीति की दर अनुमानों से कम रही है. इसे देखते हुए हम अपने मौद्रिक नीति परिदृश्य को अपडेट करते हैं, और (नीतिगत दरों में) 0.25 प्रतिशत की एक और कटौती को जोड़ते हैं." वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई औसतन 4 प्रतिशत रहेगी: रिपोर्ट इसमें उम्मीद जताई गई है कि वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई औसतन चार प्रतिशत रहेगी, जबकि इसके पहले 4.3 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था. अमेरिका कंपनी ने कहा, "इस प्रकार, हम 0.50 प्रतिशत के अपने पिछले अनुमान से 0.75 प्रतिशत की संचयी दर कटौती की ओर अग्रसर हैं." जनवरी और फरवरी के खुदरा महंगाई के आंकड़ों में अपेक्षा से तेज गिरावट देखी गई, जो खाद्य मुद्रास्फीति में कमी के कारण संभव हुई. वहीं, कोर मुद्रास्फीति निचले स्तर पर सीमित दायरे में बनी रही. मॉर्गन स्टेनली ने कहा, "31 मार्च को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए अब हम हमारे पूर्व अनुमान 4.3 प्रतिशत की तुलना में खुदरा महंगाई के औसतन चार प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाते हैं. आरबीआई का ओवरऑल मुद्रास्फीति का एक लक्ष्य (2-6 प्रतिशत) है, इसलिए हमारा मानना ​​है कि इससे अतिरिक्त नरमी की गुंजाइश बनती है." फरवरी में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति 3.61 प्रतिशत रही. छह महीने में पहली बार यह आरबीआई के चार प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे आई है.खाद्य मुद्रास्फीति पिछले 12 महीने में ओवरऑल मुद्रास्फीति से ज्यादा रही है. इसमें मौसम संबंधी व्यवधानों का भी योगदान रहा है. रबी और खरीफ फसल उत्पादन में सालाना वृद्धि का अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खाद्य मुद्रास्फीति के परिदृश्य में सुधार हुआ है क्योंकि रबी और खरीफ फसल उत्पादन में सालाना आधार पर वृद्धि का अनुमान है, जो अस्थिरता को कम करने में भी मदद करेगा." भले ही विकास में तेजी आ रही है, लेकिन ऋण वृद्धि की प्रवृत्ति अब भी 11 प्रतिशत पर नरम है, जो वित्तीय स्थिरता की चिंताओं को दूर रखता है और विनियमन तथा तरलता के मोर्चे पर और अधिक कटौती की संभावना को दर्शाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर मुद्रास्फीति में गिरावट आश्चर्यजनक रही है, जो कोर वस्तुओं और सेवाओं की मुद्रास्फीति के निचले स्तर से प्रेरित है.वास्तव में, भले ही बेस इफेक्ट सामान्य होने पर कोर मुद्रास्फीति बढ़ सकती है, लेकिन कमोडिटी की कीमतों में सीमा-बद्ध प्रवृत्ति से प्रेरित होकर इसके चार प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है. खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति में कमी का असर रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति में कमी का असर ओवरऑल सीपीआई में गिरावट की प्रवृत्ति की निरंतरता पर दिखने की संभावना है, जिस पर आरबीआई का फोकस होता है.इस संदर्भ में, ओवरऑल मुद्रास्फीति में नरमी आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में और अधिक कटौती के लिए अधिक गुंजाइश पैदा करती है.     recent visitors 34

4 नए AI लैपटॉप्स HP ने लॉन्च किए, मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत

नईदिल्ली HP ने अपने नए AI PCs की रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने EliteBook Ultra, EliteBook Flip, EliteBook X और दूसरे AI PCs को लॉन्च किया है. ये लैपटॉप्स AMD Ryzen और Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ आते हैं. इनमें HP की एक्सक्लूसिव न्यूरल प्रॉसेसिंग यूनिट (NPU) मिलता है. पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस के लिए इन लैपटॉप्स में HP AI Companion और Poly Camera Pro जैसे फीचर्स मिलते हैं. इन सभी में Microsoft Copilot के लिए अलग से बटन मिलती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स. कितनी है कीमत? HP EliteBook X G1a 14-inch की कीमत 2,21,723 रुपये है. ये लैपटॉप ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X G1i 14-inch की कीमत 2,23,456 रुपये है, जो एटमॉस्फियर ब्लू और ग्लेशियर सिल्वर कलर में आता है. वहीं EliteBook X Flip G1i 14-inch की कीमत 2,58,989 रुपये है. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? HP EliteBook Ultra G1i कंपनी का टॉप ऑफ दि लाइन AI बिजनेस नोटबुक है. इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3K OLED स्क्रीन मिलती है. लैपटॉप में हैप्टिक ट्रैकपैड दिया गया है, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा. इसमें Intel Core Ultra 5 और 7 (सीरीज 2) प्रोसेसर का विकल्प मिलता है. बेहतरी वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 9MP का कैमरा दिया गया है, जो डुअल मैक्रोफोन और AI पावर्ड Poly Camera Pro फीचर के साथ आता है. EliteBook X G1i 14-inch और EliteBook X Flip G1i 14-inch में भी आपको Intel Core Ultra 5 और 7 प्रोसेसर दिया गया है. लैपटॉप में पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर को जोड़ा गया है. इसके अलावा कंपनी ने HP Endpoint सिक्योरिटी कंट्रोलर दिया गया है, जो साइबरथ्रेट्स से सुरक्षित रखेगा. इस सीरीज में सबसे सस्ता डिवाइस EliteBook X G1a 14-inch है. इसमें कंपनी ने AMD Ryzen 7 Pro और 9 Pro प्रोसेसर दिया गया है.   recent visitors 30

न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के लिये अभी तक 10 लाख 20 हजार 224 किसानों ने पंजीयन कराया

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के लिये अभी तक 10 लाख 20 हजार 224 किसानों ने पंजीयन कराया है। मंत्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूँ की बिक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। उन्होंने बताया है कि किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं, खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 5 मई तक होगी। गेहूँ की खरीदी के लिये 2648 उपार्जन केन्द्र बनाये जा चुके हैं। गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए जिला बुरहानपुर में 160, खरगौन में 4305, बड़वानी में 577, अलीराजपुर में 85, खंडवा में 11,560, धार में 20,647, झाबुआ में 3934, इंदौर में 31,694 मंदसौर 31,714, नीमच 10,259, आगर-मालवा में 25,357, देवास में 37,038, रतलाम में 19,966, शाजापुर में 53,172, उज्जैन में 78,016, अशोकनगर में 12,557, शिवपुरी में 8662, ग्वालियर में 5880, दतिया में 7680, गुना में 8446, भिंड में 10,470, श्योपुर में 11,157, मुरैना में 7824, जबलपुर 11,075, बालाघाट 806, कटनी में 15,511, पांढुर्णा 89, डिंडौरी में 1773, छिंदवाड़ा में 9091, सिवनी में 24,801, नरसिंहपुर में 20,979, मंडला में 9350, हरदा में 22,227, बैतूल में 8788, नर्मदापुरम में 52,017, विदिशा में 65,348, रायसेन में 57,898, राजगढ़ में 55,855, भोपाल में 26,847, सीहोर में 76,299, सतना में 12,028, रीवा में 9439, सिंगरौली में 4369, मऊगंज 996, मैहर में 3835, सीधी में 4535, अनूपपुर में 521, उमरिया में 4312, शहडोल में 5145, पन्ना में 14,785, निवाड़ी में 1132, दमोह में 22,505, टीकमगढ़ में 8048, छतरपुर में 12,198 और सागर में 56,462 किसानों ने पंजीयन कराया है।   recent visitors 28

थाना अयोध्यानगर जोन -2 पुलिस की मोबाइल लुटेरो पर बडी कार्यवाही, 08 मोबाइल एवं 01 मोटरसायकल सहित 02 बदमाशो को किया गिरफ्तार

Ayodhyanagar Zone-2 police station took major action against mobile robbers, arrested 02 miscreants along with 08 mobiles and 01 motorcycle भोपाल (सुशील दामले) ! आरोपियों से दिनांक 26.02.2025 को अयोध्यानगर तथा शहर के विभिन्न जगहों से छिने कुल 08 मोबाइल बरामद । बरामद माल का विवरण –मोबाइल – शिक्षाः- 05वीं ।व्यवसायः- पुताई का काम करता हैं । आपराधिक रिकार्डः- आरोपी 2. शाबान पिता मोह.शमीम आयु 19 साल निवासी झुग्गी न. 1506 अर्जुन नगर मैदा मिल के सामने थाना एम.पी.नगर भोपाल शिक्षा- अनपढ ।व्यवसाय- मजदूरी करता है। आपराधिक रिकार्ड- सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह कर्चुली, सउनि संजय चौबे, सउनि मनोज सिंह कछवाह, सउनि अनिल साहू, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 2638 सुदीप राजपूत, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 2115 मनोज जाट, आर 198 दीपक आचार्य तथा आर. आकाश भास्कर (डी.सी.पी. ऑफिस जोन-02 तकनीकी शाखा) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 90