बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनाें अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने, पहली बार आए मीडिया के सामने

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनाें अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में वह पहली बार नई पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ कैमरों के सामने आधिकारिक रूप से नजर आए। सुपरस्टार को गौरी के साथ अपनी कार में बैठे देखा गया,  ये दृश्य मुंबई के खार इलाके का लग रहे हैं। कपल अपनी टोयोटा वेलफायर में बैठे हुए कैजुअल कपड़ों में थे और मुंबई की गलियों में घूम रहे थे। गौरी आमिर की जिंदगी में तीसरी महिला हैं। अभिनेता ने पहले किरण राव और उससे पहले रीना दत्ता से शादी की थी। आमिर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार प्रॉपर्टी में अपने 60वें जन्मदिन से पहले अपनी लेडी लव गौरी को मीडिया से मिलवाया, जिससे पूरा मीडिया हैरान रह गया। यह सुपरस्टार और 'लापता लेडीज' की निर्देशक किरण राव द्वारा 16 साल की शादी के बाद 2021 में तलाक की घोषणा के बाद आया है। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार की मुलाकात किरण से ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना के साथ मिलकर फिल्म में कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया था। सुपरस्टार ने किरण और रीना दोनों से 16-16 साल तक शादी की, उसके बाद उन्होंने इसे खत्म कर दिया। अभिनेता के रीना से दो बच्चे हैं, जुनैद और इरा खान।  जुनैद ने पिछले साल अपनी स्ट्रीमिंग फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया था और हाल ही में उन्हें 'लवयापा' में देखा गया था। इरा ने पिछले साल जनवरी में फिटनेस विशेषज्ञ नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। किरण के साथ, अभिनेता का एक बेटा आज़ाद है, जिसका वे तलाक के बाद भी सह-पालन करते हैं। अभिनेता के बारे में यह भी अफवाह थी कि वह अभिनेत्री फातिमा सना शेख को डेट कर रहे थे, जिनके साथ उन्होंने 'दंगल' में काम किया था। हालांकि, उन्होंने कभी इस बारे में पुष्टि नहीं की या इस बारे में बात नहीं की कि उन्होंने गौरी को आधिकारिक तौर पर मीडिया से कैसे मिलवाया।   recent visitors 25

महासमुंद में सड़क हादसा : 3 लोगों की मौत, 6 घायल

महासमुंद  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था. इस दौरान अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था. हादसे में कार में सवार जोहन साहू (60 वर्ष) और खुशी साहू (1.5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पूनम साहू की इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. वहीं चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया और मामले की जांच में जुटी हुई है. recent visitors 38

आईपीएल की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस तरह खरीद सकते हैं टिकट आप, CSK फैंस को होगा ये फायदा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है और वह है आईपीएल के मैचों की टिकट। फैंस टिकट हासिल करने के लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट हासिल करने से पीछे नहीं हटते। यहां तक कि ब्लैक में भी वे टिकट खरीद लेते हैं। हालांकि, आपको इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए आप इस स्टोरी में समझ सकते हैं कि आपको टिकटें कैसे प्राप्त हो सकती हैं। दरअसल, आईपीएल में हर बार की तरह चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए भी टिकटों की मारामारी है। साथ ही साथ एमएस धोनी के चहेते अलग से के मैचों की टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और सीएसके के मैच की टिकटें आप कहां से खरीद पाएंगे, ये जान लीजिए, क्योंकि हर कोई इसको लेकर एक्साइटेड है। अगर आपको किसी भी आईपीएल मैच या फिर सीएसके वर्सेस एमआई मैच के टिकट खरीदने हैं तो आपको आईपीएल की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट भी आपको बुक माय शो पर लेकर जाएगी, जहां से आप आईपीएल मैचों के टिकट खरीद पाएंगे। इसके अलावा आप फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर भी मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ ही फ्रेंचाइजी अपने फैंस को ये सुविधा देती हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन माध्यम से टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप स्टेडियम पर बने टिकट काउंटर से भी आईपीएल के मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। सीएसके के फैंस को डबल फायदा अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की टीम के फैन हैं और आप चेन्नई में सीएसके के होम मैच देखना चाहते हैं तो आपको टिकट खरीदने पर एक अतिरिक्त फायदा मिलेगा। आप चेन्नई मेट्रो और सरकारी सिटी बसों (एसी बसों को छोड़कर) में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। टिकट पर जो क्यूआर होगा, उसी से आप मेट्रो और बस में सफर कर सकेंगे। अन्य किसी फ्रेंचाइजी ने ये सुविधा नहीं दी है। सीएसके ने मेट्रो और परिवहन विभाग से करार किया है। recent visitors 40

प्रदेश के 13 जिलों में आंधी व वर्षा होने की संभावना, 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चल सकती है हवा

भोपाल वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। प्रदेश के 13 जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सीधी एवं सिंगरौली में आंधी व वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं रतलाम में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी ईरान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।    मध्य छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से 13 जिलों में वर्षा व आंधी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में असर होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी एवं अरब सागर से उत्तर-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होगा।  इस वजह से 19 से 22 मार्च तक बादल बने रहने के साथ-साथ कुछेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। दिल्ली का मौसम अपडेट दिल्ली में इस समय मौसम सुहाना है और दिन गर्म हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का दौर खत्म हो गया है और मौसम अब हल्का हो गया है। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है, जिसके मार्च के अंत तक और बढ़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह डेटा संकेत देता है कि महीने के अंत तक दिल्ली 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है।   recent visitors 23

बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया, गुरिल्ला वार की आशंका

जगदलपुर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों ने संगठन स्तर पर कई बड़े फेरबदल किए हैं। बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया है। अब नक्सली छोटे-छोटे समूहों में गुरिल्ला वार की रणनीति बना रहे हैं, जबकि पहले गर्मियों में नक्सली बड़े हमले करते थे। बस्तर में मार्च, अप्रैल, मई और जून के समय को नक्सली टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (टीसीओसी) कहते हैं। यह वही समय है, जब जंगल के भीतर दृश्यता बढ़ जाने का लाभ उठाकर नक्सली बड़े हमले करते रहे हैं। टीसीओसी के दौरान हुए हमले में तीन अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला हमले में 76 जवान, 25 अप्रैल, 2017 को सुकमा के बुरकापाल में 32 जवान और तीन अप्रैल 2021 को टेकुलगुड़ेम मुठभेड़ में 22 जवान बलिदान हो गए थे, जबकि इस बार स्थिति बदली हुई है। नक्सलियों के पुनर्वास की सरकार की नई नीति के चलते भी कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ऐसे लोगों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। राज्य में शांति स्थापित होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।   14 महीने में मारे गए 304 नक्सली सुरक्षा बल ने पिछले 14 माह में नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान करते हुए 304 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि 34 अग्रिम सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके बाद नक्सली भी यह मानकर चल रहे हैं कि टीसीओसी का लाभ फोर्स भी उठा सकती है और संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। पिछली गर्मियों में इसी रणनीति से सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध कई बड़े अभियान किए थे। यही कारण है कि जंगल के भीतर से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार नक्सलियों ने इस बार अपने संगठन में भारी बदलाव किया है। कंपनी और प्लाटून स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। एक साल में छीना नक्सलियों का गढ़ पिछले एक वर्ष के भीतर सुरक्षा बल ने बस्तर में नक्सलियों के सबसे ताकतवर किले को ढहा दिया है। सुकमा और बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र दो दशक से नक्सलियों के बटालियन का केंद्र था। पिछले दो वर्ष में सुरक्षा बल ने यहां टेकुलगुड़ेम, पूवर्ती, तर्रेम, गुंडेम, कोंडापल्ली, जिड़पल्ली, वाटेवागु सहित दस से अधिक अग्रिम चौकियों की स्थापना कर खुद को मजबूत बना लिया है। नक्सली अब बचने के लिए स्माल एक्शन ग्रुप्स में बंटकर हमला करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। मगर, सुरक्षा बल तैयार है। टीसीओसी में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को और भी आक्रामक किया जाएगा। -सुंदरराज पी., आईजीपी बस्तर बड़ा नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं नक्सली पूर्व पुलिस महानिदेशक विज नक्सल मामलों के जानकार छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा कि इस समय सुरक्षा बल की स्थिति जंगल के भीतर मजबूत हुई है। सटीक सूचना के आधार पर अभियानों में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यही कारण है कि नक्सली गुरिल्ला लड़ाई तकनीक के अनुसार छोटे-छोटे समूह में बंटकर बड़े नुकसान पहुंचाने की ताक में होंगे। गुरिल्ला युद्ध में छोटा बल भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।   recent visitors 28

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर बोले- खुद को स्थापित करना चाहता हूं

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ अलग करने वाले हैं। वे आईपीएल के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ना चाहते हैं। श्रेयस अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र में अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। अय्यर ने तब मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि आईपीएल भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग है और अगर मैं टी20 में किसी एक स्थान पर खुद को स्थापित करना चाहूंगा तो वह तीसरा नंबर होगा। मेरा ध्यान इसी पर है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम इसको लेकर कोई योजना बना रहे हैं कि मुझे किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। इस बार मैं बल्लेबाजी क्रम में अपने नंबर को लेकर स्पष्ट हूं और जब तक कोच का मुझे समर्थन मिलता रहेगा मैं उस नंबर पर ध्यान केंद्रित रखूंगा।’’ पोंटिंग ने अय्यर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस भारतीय खिलाड़ी के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हैं।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं श्रेयस के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब था। लंबे समय तक दिल्ली में हमारे बीच बहुत अच्छे कामकाजी रिश्ते रहे। वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। वह बहुत अच्छा इंसान है और आईपीएल विजेता कप्तान है। आपको इससे ज्यादा और क्या चाहिए। वह कुछ दिन पहले ही टीम से जुड़ा है और एक कप्तान के रूप में टीम पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है।’’ पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगा। recent visitors 32

मेरठ में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, पति की लाश के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे अंग

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह दिल दहलाने वाली खबर जिसने भी सुनी वो ही हैरान हो गया। दरअसल, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बर्बरता से मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर चिनाई करा दी। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पत्नी की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पति की लाश के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह रूह कंपाने वाला मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।   सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं। पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया। हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।   चाकू सीने में घोंपा, छुरे से टुकड़े किए पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।   सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चेटिंग करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चेटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे। रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी। recent visitors 41