Sunday, July 5, 2026 5:16 am

करण टैकर ने स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के लिए डबिंग शुरू की

मुंबई,  अभिनेता करण टैकर ने आधिकारिक तौर पर थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन के लिए डबिंग शुरू कर दी है। करण टैकर ने ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डबिंग सेशन की एक झलक साझा की, जो प्रशंसित जासूसी थ्रिलर में उनकी वापसी का संकेत देता है। फिल्मकार नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं,जिसने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और खुद को हॉटस्टार पर सबसे बड़े शो में से एक के रूप में स्थापित किया। खुफिया अधिकारी फारूक अली की भूमिका निभाने वाले करण टैकर को उनके अभिनय के लिए व्यापक रूप से सराहा गया। शो के पांच साल पूरे होने के जश्न के साथ, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के बारे में चर्चा बढ़ती जा रही है।   recent visitors 36

उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते प्रदेश के कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एम्स भोपाल के चिकित्सकों ने मध्यप्रदेश में शासकीय क्षेत्र का पहला ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) सफलतापूर्वक किया है। यह प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस गौरवशाली सफलता के लिए एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह सहित सम्पूर्ण चिकित्सा दल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   recent visitors 86

राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमल चंद जैन का अंतिम संस्कार

जबलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमलचन्द जैन का आज बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लार्डगंज निवासी श्री जैन का 95 वर्ष की आयु में कल मंगलवार की रात निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि बुधवार की सुबह रानीताल मुक्तिधाम में की गई। इस मौके पर सशस्त्र जवानों की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पहले श्री जैन की पार्थिव देह को उनके निवास स्थान से राजकीय सम्मान के साथ रानीताल मुक्तिधाम लाया गया। एसडीएम अधारताल एवं सीएसपी अधारताल ने उनके घर पहुँचकर शासन और प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जैन की अंतिम यात्रा में एसडीएम आधारताल एवं सीएसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, समाज के सभी वर्गों के नागरिक, विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये तथा नम आंखों से आजादी के आंदोलन के इस सिपाही को विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र बसंत जैन एवं शरद जैन ने दी। recent visitors 34

मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं, चुनाव जीत कर आया हूं, भड़के अमित शाह

नई दिल्ली राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को फटकार लगा दी. दरअसल, गृह मंत्रालय पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया. इस पर अमित शाह ने कहा, गृह मंत्रालय पर चर्चा हो रही है लेकिन साकेत गोखले ED और सीबीआई की चर्चा कर रहे हैं. लेकिन फिर भी अगर यह इस मुद्दे को लाना चाहते हैं तो मुझे भी मौका दिया जाए मैं हर सवाल का जवाब दूंगा. इसके बाद साकेत गोखले ने कहा कि माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए हैं. इस पर अमित शाह ने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं. क्योंकि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं मैं यहां पर चुनाव जीत कर आया हूं. मैं किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं आया हूं. दरअसल, शाह का ये तंज साकेत गोखले पर है. वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे हैं. अमित शाह ने कहा, इस सदन को साकेत गोखले गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं.   अमित शाह ने कहा, बंगाल में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी हिंसा के मामले में केस दर्ज हुए हैं, जहां पर हमारी सीट ज्यादा आ गई वहां हमारे कार्यकर्ताओं की चुन चुन कर हत्या की गई. शिकायतकर्ता हाई कोर्ट पहुंचे फिर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया कि फिर सारे मामले दर्ज हों. यह वही केस हैं. शाह ने कहा, ये (टीएमसी) सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं, हाई कोर्ट को नहीं मानते हैं. इस पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, यह लोग कितना अनाप शनाप बोलते हैं पर हम कुछ नहीं बोलते. साकेत गोखले ने बयान वापस लेने से किया इनकार सदन में तीखी बहस को देखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साकेत गोखले से कहा कि आपने जो बयान दिया है, उसको वापस लीजिए. इस पर साकेत गोखले ने कहा, मैं इसे वापस नहीं लूंगा. सकेत गोखले ने कहा क्योंकि आपका नाम अमित शाह है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप तानाशाही करेंगे. इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक जाति विशेष को अनुसूचित करता है. जो सकेत गोखले ने कहा वह असंसदीय है उसको सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए. राज्यसभा सभापति धनखड़ ने कहा कि इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने साकेत गोखले से कहा या तो आप बयान वापस लीजिए वरना हम हटाते हैं. किरेन रिजीजू ने कहा कि साकेत गोखले ने चर्चा के दौरान एक भी सुझाव नहीं दिया, बल्कि इन्होंने व्यक्तिगत हमले किए हैं. आज तक हमने इस तरीके का कोई सदस्य नहीं देखा, जहां वह इस तरीके की बहस कर रहा हो, इन्होंने राज्यसभा की गरिमा गिरायी है. इस पर टीएमसी सांसद डेरिक ओ ब्रायन ने कहा, सत्ता पक्ष के साथियों ने हमारे सहयोगी के ऊपर सवाल उठाए. उधर, गोखले ने कहा कि मेरी स्पीच को गिरी हुई स्पीच बोला गया. साकेत गोखले ने कहा कि गृह मंत्री बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करते हैं, और यह जाति के अपमान की बात करते हैं. अगर गृह मंत्रालय ने अपने रवैया में सुधार नहीं किया तो आगे विधानसभा चुनाव में वह (बीजेपी) तड़ीपार हो जाएगी. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस पर आपत्ति दर्ज करवाता हूं, उन्होंने मेरी पार्टी के लिए तड़ीपार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए.   recent visitors 31

मध्य प्रदेश में शासकीय अस्पताल में हुए पहले ट्रांसकैथेटर एऑर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन पर जिला स्वास्थ्य समिति ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश में पहली बार शासकीय क्षेत्र के अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एऑर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन किया गया है। टीएवीआई एक मिनिमम इनवेसिव हृदय वॉल्व प्रतिस्थापन की तकनीक है, जो उच्च जोखिम वाले रोगियों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी का विकल्प है। ये प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर और स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम के प्रभारी डॉ.भूषण शाह द्वारा कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. योगेश निवारिया के सहयोग से की गई। इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल ने एम्स प्रबंधन एवं चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है। यह उपलब्धि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के लिए उन्नत हृदय देखभाल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया में पैर की धमनी के माध्यम से एक कृत्रिम हृदय वाल्व को हृदय तक पहुंचाया जाता है और इसे प्रभावित वाल्व के स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान चीरा लगाने, सामान्य एनेस्थीसिया देने या वेंटिलेटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे मरीज की जल्दी रिकवरी संभव हो पाती है और उसे अस्पताल से शीघ्र छुट्टी मिल सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस प्रक्रिया में सम्मिलित मल्टीडिसिप्लिनरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हृदय रोगों की चिकित्सा के क्षेत्र में ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा चिकित्सकीय उपलब्धियों से आम आदमी को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। इस प्रक्रिया में शामिल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भूषण शाह, डॉ. सुदेश प्रजापति, डॉ. आशीष जैन कार्डियोथोरेसिक, वैस्कुलर सर्जन डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. विक्रम वट्टी, एनेस्थीसिया टीम के डॉ. वैशाली वेंडेसकर, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. एसआरएएन भूषणम, कैथ लैब तकनीशियनों और नर्सिंग स्टाफ बधाई के पात्र हैं। recent visitors 31

सचिन पायलट के बयान पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार

रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सरकार पर जबरन कार्रवाई के आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पायलट के आरोप मिथ्या है. केंद्रीय जांच एजेंसियां सोच-समझकर किसी पर हाथ डालती है. अगर अन्याय हो रहा है तो कोर्ट का दरवाजा खुला है. बता दें कि आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है. हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे. लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है. सरकारी द्वारा एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है. हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी. हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा. सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है. ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है. वहां वहां विरोध करेंगे. recent visitors 36

इंजमाम उल हक ने पीसीबी को खराब फैसले का दोषी ठहराया, टीम में जल्‍दी बदलाव भी बड़ी समस्‍या, ले रहा ‘गलत फैसले

नई दिल्‍ली पाकिस्‍तान क्रिकेट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने खेल जगत की चिंता बढ़ा दी है। पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ देश में सही दिशा में खेल के बढ़ने के बारे में चिंतित हैं। पाकिस्‍तान की टीम पिछले तीन आईसीसी इवेंट्स में जल्‍दी बाहर हुई। इसमें 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप, 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है। पाकिस्‍तान की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें स्‍थान पर है। आईसीसी की टेस्‍ट रैंकिंग में वह सातवें स्‍थान पर है। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने मौजूदा टीम के प्रति चिंता जताते हुए पीसीबी पर भड़ास निकाली है। इंजमाम ने पीसीबी पर सही फैसले नहीं लेने और टीम में जल्‍दी बदलाव करने का दोष लगाया।   इंजमाम ने क्‍या कहा इंजमाम उल हक के हवाले से स्‍थानीय प्रकाशन 'डॉन' ने कहा, 'मेरे ख्‍याल से क्रिकेट बोर्ड को अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है और पिछले दो साल में जो गलतियां हुई, उसे नहीं दोहराने पर ध्‍यान देना चाहिए।' पिछले दो साल में पाकिस्‍तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अगर हम सही दिशा में काम नहीं करेंगे तो लगातार प्रदर्शन में गिरावट जारी रहेगी। टीम में ज्‍यादा बदलाव के बजाय हमें ध्‍यान देना चाहिए कि कहां चीजें गलत हो रही हैं। अगर लगातार बदलाव होंगे तो खिलाड़‍ियों को विश्‍वास नहीं मिलेगा और स्थिति वैसी की वैसी रहेगी। बाबर आजम का किया समर्थन इंजमाम उल हक ने आलोचनाओं से घिरे पूर्व कप्‍तान बाबर आजम का समर्थन किया। बाबर आजम पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इस वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंजमाम ने कहा, 'बाबर आजम शीर्ष खिलाड़ी है। हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन राष्‍ट्रीय टीम ने पिछले कुछ महीनों से अच्‍छी क्रिकेट नहीं खेली है। प्रबंधन पर विश्‍वास करें और खिलाड़‍ियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए कि गलती कहां हो रही है।' पाकिस्‍तान का खराब प्रदर्शन बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इस समय न्‍यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने में जुटी हुई है। सलमान आघा के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान का न्‍यूजीलैंड में भी हाल बुरा है क्‍योंकि वो शुरूआती दो टी20 इंटरनेशनल मैच गंवा चुकी है। पाकिस्‍तान पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अगर उसे सीरीज में जीवित रहना तो शुक्रवार को होने वाला तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच हर हाल में जीतना होगा। recent visitors 34