Sunday, July 5, 2026 6:24 am

जिस बीमार महिला को पुलिस ने इलाज के लिए कराया भर्ती, 4 दिन बाद खेत में उसी का मिला शव

धरसींवा रायपुर पुलिस को धरसींवा थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था. इस मामले में अब शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. दरअसल, मृत महिला को पुलिस ने चार दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जो अचानक गायब हो गई थी और उसकी लाश कल यानी मंगलवार को बरामद हुई. डायल 112 की टीम को जियो पेट्रोल पंप के पास से एक बीमार महिला मिली थी, जिसे इलाज के लिए धरसींवा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. चार दिन के बाद यानी मंगलवार को उसी महिला का शव अस्पताल से 7 किमी दूर देवारी गांव के पास बरामद किया गया. धरसींवा थाना के टीआई राजेंद्र दीवान ने मामले को लेकर बताया कि शनिवार को पुलिस की डायल 112 सेवा पर प्वाइंट आया था कि एक अज्ञात बीमार महिला जियो पेट्रोल पंप के पास है. धरसींवा पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और बीमार महिला को धरसींवा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए छोड़कर आए. 4 दिन बाद उसी महिला का अस्पताल से करीब 7 किलोमीटर दूर देवरी गांव के समीप खेत में संदिग्ध अवस्था में शव मिला. पुलिस ने मौका पंचनामा के बाद शव को धरसींवा चीर घर में पीएम के लिए रखवाया है और उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं. महिला अचानक हुई थी गायब : बीएमओ विकास तिवारी मामले पर बीएमओ विकास तिवारी का कहना है कि पुलिस की डायल 112 सेवा के जवान शनिवार को उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा छोड़कर गए थे. जांच में वह स्वास्थ्य पाई गई थी. चूंकि अस्पताल में मरीजों को भोजन भी बनता है इसलिए उसे भोजन भी कराया गया था. काफी समय तक वह वार्ड में ही रही लेकिन अचानक शनिवार की रात को ही गायब हो गई थी. recent visitors 31

स्टार प्लस का स्टार परिवार महामिलन लाएगा टीवी के सबसे बड़े परिवारों को एक साथ! प्रोमो हुआ रिलीज

मुंबई,  स्टार प्लस चैनल ने स्टार परिवार महामिलन का प्रोमो ऑफिशियली रिलीज कर दिया है। स्टार प्लस हमेशा से बेहतरीन एंटरटेनमेंट देने में आगे रहा है, जिसने दमदार कहानियों, शानदार सेलिब्रेशंस और नए, दिलचस्प शोज़ से दर्शकों का दिल जीता है। फैंस को हमेशा बांधे रखने के लिए जाना जाने वाला यह चैनल लगातार कुछ नया और रोमांचक पेश करता रहा है। अब स्टार प्लस एक और शानदार इवेंट के साथ लौट रहा है,स्टार परिवार महामिलन।चैनल ने इसका प्रोमो ऑफिशियली रिलीज कर दिया है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इस भव्य सेलिब्रेशन में स्टार प्लस के अलग-अलग शोज़ के चहेते किरदार एक साथ नजर आएंगे, जो ड्रामा, इमोशन और यादगार लम्हों से भरपूर होगा। स्टार परिवार महामिलन स्टार प्लस के सबसे चहेते शोज़ को एक साथ लाने जा रहा है, जो पहले कभी न देखी गई एक भव्य सेलिब्रेशन होगी! इस खास मौके पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, गुम है किसी के प्यार में, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, पॉकेट में आसमान, जादू तेरी नजर, झनक और इस इश्क का रब रखा जैसे पॉपुलर शोज़ के किरदार एक साथ नजर आएंगे। इस खास इवेंट में ड्रामा, इमोशन और यादगार लम्हों की भरमार होगी, जो फैंस के लिए एक शानदार अनुभव बनेगा। इस शुक्रवार शाम 6:30 बजे से स्टार प्लस पर स्टार परिवार महामिलन प्रसारित होगा।   recent visitors 30

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 का टीजर रिलीज

मुंबई,  द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस हनुमान जयंती पर, द लीजेंड ऑफ हनुमान अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न 6 के साथ वापस आ रहा है, जो रामायण के सबसे प्रतिष्ठित और भावनात्मक रूप से भरे हुए क्षणों में से एक को जीवंत करता है। द लीजेंड ऑफ हनुमान के सह-निर्माता और कार्यकारी निर्माता, ग्राफिक इंडिया के सह-संस्थापक और सीईओ शरद देवराजन ने कहा, द लीजेंड ऑफ हनुमान का सीजन 6 सिर्फ तलवारों और ताकत की लड़ाई नहीं है, बल्कि मन की लड़ाई है, क्योंकि रावण धोखे और रणनीति के जरिए राम की भावना को तोड़ना चाहता है। हनुमान की नवीनतम खोज भक्ति, भाग्य और मानवीय भावना की हमारी कहानी को जारी रखती है, न केवल एक योद्धा के रूप में, बल्कि आशा के प्रतीक के रूप में। हमें जियोहॉटस्टार के साथ इस सीरीज़ को जारी रखने और भारतीय एनिमेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने का सम्मान है, यह साबित करते हुए कि हमारी पौराणिक कथाएँ सिर्फ अतीत की कहानियाँ नहीं हैं, बल्कि कालातीत महाकाव्य हैं जो हमें आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती हैं। द लीजेंड ऑफ हनुमान के नए सीजन में रावण की आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर ने कहा,द लीजेंड ऑफ हनुमान में रावण का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और सीजन 6 उनके किरदार को एक नए स्तर पर ले जाता है। इस बार, लड़ाई सिर्फ़ क्रूर ताकत के बारे में नहीं है, बल्कि बुद्धि और रणनीति के बारे में भी है। रावण एक मास्टर मैनिपुलेटर है और उसके दिमाग के खेल पहले से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक हैं क्योंकि वह राम को मात देने और सबसे ज़्यादा चोट पहुँचाने वाली जगह पर वार करने की कोशिश करता है। इस शक्तिशाली और जटिल किरदार को आवाज़ देना एक रोमांचक अनुभव रहा है और मैं दर्शकों को इस नए सीजन में सामने आने वाली गहराई, तीव्रता और नाटक को देखने के लिए उत्सुक हूं। द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6, इस हनुमान जयंती पर, 12 अप्रैल से सिर्फ़ जियोस्टार पर स्ट्रीम होगा।   recent visitors 40

2 नए रियलमी स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G

नई दिल्ली Realme ने अपनी P3 सीरीज में नए नाम ऐड कर दिए हैं। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने पहले ही इन डिवाइसेज को लेकर जानकारी दी थी, और अब इन्हें ऑफिशियली बाजार में उतार दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। Realme P3 Ultra 5G में 6.83-इंच का 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.6mm अल्ट्रा नैरो बेजल और 3840Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम के साथ 14GB तक की वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन है। खास फीचर कौन से हैं ? कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है जो50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। इसमें Android 15 आधारित Realme UI 6.0 (2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट) मिलने वाला है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। फोन का "ग्लो-इन-द-डार्क" लूनर डिजाइन दिया गया है, जो कम रोशनी में ग्रीन ग्लो देता है। फोन में 2 कलर ऑपशन मिलने वाले हैं। Neptune Blue और Orion Red (वीगन लेदर फिनिश) के साथ आएगा। Realme P3 Pro की कीमत कितनी है ? 8GB + 128GB: 26,999 रुपए 8GB + 256GB: 27,999 रुपए 12GB + 256GB: 29,999 रुपए यह फोन Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, और इसकी प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। Realme P3 5G: किफायती कीमत में दमदार फीचर्स Realme ने अपने किफायती सेगमेंट में भी Realme P3 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6.67-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्रोसेसर पर काम करता है। कितनी मिलेगी बैटरी, कैमरा फीचर्स ? इस फोन में भी मेन कैमरा 50MP का मिलेगा। जबकि 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Android 15 आधारित Realme UI 6.0 मिलने वाला है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69 रेटिंग, 90fps BGMI सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में "Mecha Design" के साथ Space Silver, Comet Grey और Nebula Pink कलर मिलेगा। कितनी होगी कीमत ? 6GB + 128GB: 16,999 रुपए 8GB + 128GB: 17,999 रुपए 8GB + 256GB: 19,999 रुपए Realme P3 5G की सेल 26 मार्च से शुरू होगी, और 19 मार्च को 6PM से 10PM के बीच अर्ली बर्ड सेल आयोजित की जाएगी। लॉन्च ऑफर्स: 2000 रुपए का बैंक ऑफर पुराने Realme फोन को अपग्रेड करने पर 500 रुपए की छूट recent visitors 32

सबरीमाला मंदिर पहुंचे मोहनलाल, भगवान अय्यप्पन का लिया आशीर्वाद

सबरिमलय साउथ स्टार मोहनलाल ने हाल ही में सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोस्त और एक्टर ममूटी के लिए मंदिर में खास प्रार्थना की। मालूम हो कि मोहनलाल और ममूटी 80 के दशक से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है। 'दृश्यम' एक्टर मोहनलाल अपकमिंग मूवी 'एम्पुरान' की रिलीज से पहले भगवान अय्यप्पन का आशीर्वाद लेने के लिए सबरीमाला पहुंचे। मोहनलाल के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें उन्हें मंदिर में प्रवेश करते और अनुष्ठानों में भाग लेते हुए दिखाया गया है। केट्टुनिराक्कल समारोह के बाद मोहनलाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ममूटी को कैंसर की उड़ी थी अफवाह मालूम हो कि ममूटी को लेकर अफवाह उड़ी कि 70 साल के एक्टर को कैंसर हो गया है। उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए काम से ब्रेक भी लिया है। लेकिन उनकी टीम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने रमजान के लिए छुट्टी ली है। 'एम्पुरान' होने वाली है रिलीज मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म 'एम्पुरान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। ये 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में पूरे भारत में रिलीज होगी। इसे 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल बताया जा रहा है। पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामुडु भी हैं। recent visitors 39

इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर क्षेत्र के किसानों ने विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा किया आवंटित: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर क्षेत्र के किसानों ने विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करने के राज्य सरकार के निर्णय के लिये आभार व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मिलकर आभार जताया। एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। किसानों ने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करना चाहा, जिसे मुख्यमंत्री ने इंदौर गेर में हुए हादसे के कारण विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया। इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में सरकार द्वारा कुल विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा किसानों को आवंटित करने के निर्णय से आस-पास के गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। प्रस्तावित योजना में कोडियाबर्डी, नैनोद, रिंजलाय, बिसनावदा, नावदा पंथ, श्रीराम तलावली, सिन्दोड़ा, सिन्दोड़ी, शिवखेड़ा, नरलाय, मोकलाय, डेहरी, सोनवाय, भैंसलाय, बागोदा, टीही और धन्नड़ जैसे गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें कुल 1290.74 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें से किसानों को मुआवजे के बदले विकसित भूमि का 60% हिस्सा मिलेगा। राज्य सरकार का यह निर्णय क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना निर्माण और किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।   recent visitors 42

पवित्रा पुनिया क्यों लगाती हैं सिंदूर? खुलकर की बात

मुंबई टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं पवित्रा पुनिया इन दिनों धर्म-कर्म में समय बिताती हुई ज्यादा नजर आती हैं। खासतौर से तबसे, जबसे उनका एजाज खान के साथ रिश्ता टूटा है। पवित्रा को अब अक्सर मांग में सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है। वो कई बार इस बारे में बात भी कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसपर खुलकर बात की है। पवित्रा पुनिया 38 साल की हैं और अभी तक कुंवारी हैं। वैसे तो एक बिजनेसमैन सुमित माहेश्वरी ने दावा किया है कि उनकी और पवित्रा की शादी हुई थी, लेकिन पवित्रा का शादी के बाद भी मर्दों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। तब पवित्रा के कभी बॉयफ्रेंड रहे पारस छाबड़ा ने भी सुमित का साथ दिया था कि उनसे शादी को छिपाया गया था। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। पवित्रा का नाम 'बिग बॉस 15' के प्रतीक सहजपाल के साथ भी जुड़ा है और वो 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान के साथ भी रिश्ते में थीं। पवित्रा ने शेयर किया वीडियो खैर। पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक बार माता सीता भगवान राम के लिए 16 श्रृंगार कर रही थीं। उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरा। इस पर हनुमान जी ने उनसे इसकी वजह पूछी तो सीता ने बताया कि ये प्रभु श्रीराम की लंबी उम्र के लिए है। ये सुनने के बाद हनुमान ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया, ताकि भगवान राम हमेशा अमर रहें। अपनी मां जगत जननी के लिए लगाती हैं सिंदूर वो कहती हैं, 'मोहब्बत, अपने देवता के लिए, ईष्ट के लिए, अपने भगवान के लिए, अपने प्रभु के लिए। आप पूरे मदहोश हो गए कि बस हम तो कुछ भी कर जाएंगे। वैसे ही हनुमान जी ने श्रीराम के लिए अपनी मांग में सिंदूर ना भरके पूरा नहा लिया। वैसे ही मैं, अपनी मां के लिए, जो जगत जननी है, उसके लिए ये जो मांग है ना मेरी, इसमें हम ये सिंदूर लगाते हैं। इसलिए सवाल उठाना बंद करिए। और आप भी लगाया करिए। किसने मना किया है? है ना? जय माता दी।' recent visitors 37