गैल गडोट का ‘वॉक ऑफ फेम’ हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस और 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट गाजा में चल रहे युद्ध के बारे में हमेशा से खूब मुखर रही हैं। मंगलवार, 18 मार्च को उन्‍हें हॉलीवुड के 'वॉक ऑफ फेम' पर एक स्टार देकर सम्मानित किया गया। लेकिन यह समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। फिलिस्तीनी और इजरायली समर्थक प्रदर्शनकारियों समारोह के बीच में घुस गए। उन्‍होंने हाथों में बैनर लिए हुए थे और कार्यक्रम के दौरान वो आपस में ही भिड़ गए। 'वैराइटी मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के समापन से ठीक पहले दर्जनों प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए। फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान 'हीरोज फाइट लाइक फिलिस्तीनी', 'नो अदर लैंड वॉन ऑस्कर' और 'वाइवा वाइवा फिलिस्तीन' जैसे नारे लिखे लिखे बैनर पकड़े हुए थे। सील कर दिया था इलाका, फिर भी घुस गए प्रदर्शनकारी हालांकि, प्रदर्शन को ध्‍यान में रखते हुए हॉलीवुड बुलेवार्ड इलाके को बंद कर दिया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों समारोह में व्यवधान पैदा करने में कामयाब रहे। भीड़ ने 'मुक्ति के साथ उठो, कब्जे के साथ नीचे उतरो' और 'इजराइल में अपराध के लिए एक पैसा नहीं, एक भी पैसा नहीं' जैसे नारे भी लगाए। 'गैल गडोट इजरायली है, हम उसका जश्‍न क्‍यों मनाए' एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से बातचीत में गैल गैडोट को सम्मान दिए जाने पर नाराजगी जताई। उसने कहा, 'कोई कारण नहीं है कि हमें एक इजरायली का जश्न मनाना चाहिए।' प्रदर्शनकारियों ने गैल गडोट की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने प्‍लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर रही हैं और अपना सिर रेत में छिपाए फिर रही हैं। झंडा चोरी का आरोप, भ‍िड़ गए इजरायल और फिलिस्‍तीन के प्रदर्शनकारी मामला तब और बढ़ गया जब एक सपोर्टर ने फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी पर इजरायली झंडा चुराने और वहां से भागने के प्रयास का आरोप लगाया। बाद में पुलिस को जोर-आजमाइश करनी पड़ी। गैल गडोट ने कहा- यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा… 'वॉक ऑफ फेम' सेरेमनी को स्टीव निसेन ने होस्‍ट किया। समारोह में फिल्म निर्माता पैटी जेनकिंस, एक्‍टर विन डीजल और शिरा हास ने भी हिस्‍सा लिया। गैल गैडोट ने सम्‍मान पाने के बाद कहा, 'मैं इजरायल के एक शहर की लड़की हूं, यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा कि कड़ी मेहनत, जुनून और थोड़े विश्वास के साथ, कुछ भी संभव है।' गैल गडोट ने विन डीजल का किया शुक्रिया विन डीजल के बारे में बात करते हुए गैल गडोट ने कहा, 'आपने मुझे फास्ट एंड फ्यूरियस परिवार में न्‍योता दिया, एक बड़ी शुरुआत की बात की। यह मेरी पहली फिल्म थी और मुझ पर आपके विश्वास ने मेरे जीवन की दिशा पूरी तरह से बदल दी।' 21 मार्च को रिलीज रिलीज होगी गैल गडोट की फिल्‍म वर्कफ्रंट की बात करें तो गैल गैडोट आगे डिज्नी की लाइव-एक्शन 'स्नो व्हाइट रीमेक' में नजर आएंगी। इसमें वह ईविल क्वीन के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में राहेल जेग्लर लीड रोल में हैं और यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। recent visitors 36

क्या है CCTV और 7 करोड़ की रिश्वत वाला केस, सत्येंद्र जैन पर एक और मुसीबत

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। वरिष्ठ 'आप' नेता के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 571 करोड़ रुपए के सीसीटीवी प्रॉजेक्ट में कथित धांधली से जुड़े मामले में जैन पर 7 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने सभी 70 विधानसभा सीटों में कुल 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 571 करोड़ के प्रॉजेक्ट को मंजूरी दी थी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को इसका ठेका दिया गया था। लेकिन सीसीटीवी इंस्टॉल करने में देरी की वजह से कंपनी पर 16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर यह जुर्माना माफ कर दिया। एसीबी के जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा की ओर से बताया गया कि आरोप सबसे पहले एक न्यूज आर्टिकल से सामने आया था जिसमें बताया गया था कि प्रॉजेक्ट के नोडल ऑफिसर सत्येंद्र जैन को देने के लिए 7 करोड़ रिश्वत की व्यवस्था की गई थी। एसीबी ने इसके सत्यापन के लिए बीईएल के एक अधिकारी से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने आरोपों का समर्थन करते हुए इस मामले में विस्तृत शिकायत भी दी। 23 अगस्त 2019 को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीसीटीवी कैमरा लगाने में हुई देरी को लेकर तबकी दिल्ली सरकार ने बीईएल पर 16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि, शिकायत के मुताबिक, ना सिर्फ 16 करोड़ रुपए माफ किए गए, बल्कि 1.4 लाख और कैमरे लगवाने के लिए बीईएल से ही समझौता किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि 7 करोड़ की रिश्वत उसी ठेकेदार के जरिए दी गई जिसे 1.4 लाख अतिरिक्त कैमरे लगाने का ठेका मिला। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि पूरे प्रॉजेक्ट को घटिया तरीके से अंजाम दिया गया और पीडब्ल्यूडी को सौंपे जाने के वक्त ही बहुत से कैमरे खराब हो चुके थे। एसीबी ने कहा है कि केस चलाने के लिए मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है। recent visitors 42

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल फैसला करे, बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को दिया आदेश

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को मुंबई की फैमिली कोर्ट को आदेश दिया है कि वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल (20 मार्च) फैसला करे। धनश्री की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की मांग की थी। साथ ही, यह भी सामने आया है कि चहल को तलाक के लिए पत्नी धनश्री वर्मा को गुजारा भत्ता (एलिमनी) के रूप में 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। इसमें से चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर भी दिया है। बची हुई रकम तलाक के बाद देनी होगी। मालूम हो कि अफवाह थी कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ की एलिमनी दी है, लेकिन बाद में यह सब झूठ निकला। धनश्री के परिवार ने भी इससे इनकार किया था। धनश्री और चहल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं और फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए मामला चल रहा है। बार एंड बेंच के अनुसार, हाई कोर्ट के जज जस्टिस माधव जामदार ने आदेश दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को ध्यान में चहल के खेलने को ध्यान में रखते हुए फैमिली कोर्ट को कल तक तलाक की याचिका पर फैसला लेना होगा। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत तलाक के लिए छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया जाता है। इसी अवधि को धनश्री वर्मा ने माफ करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिससे तलाक पर जल्दी फैसला हो सके। धनश्री और चहल पिछले ढाई सालों से अलग रह रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया। साल 2017 में एक केस के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को माना था कि अगर पति पत्नी के बीच विवाद का निपटारा करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है तो छह महीने की अवधि को माफ भी किया जा सकता है। चहल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और लेग स्पिनर हैं, जबकि धनश्री सोशल मीडिया की जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी, लेकिन फिर जून 2022 के बाद अलग रहने लगे थे। इसके बाद यह मामला तलाक के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में चला गया था। पिछले दिनों सुनवाई के लिए चहल और धनश्री कोर्ट भी पहुंचे थे। दोनों ने फैमिली कोर्ट से छह महीने के कूलिंग पीरियड की अवधि से छूट देने की मांग की थी, लेकिन 20 फरवरी को कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया था, जिससे चहल और धनश्री को झटका लगा था। recent visitors 28

OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार

नई दिल्ली OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। recent visitors 55

एजाज खान का दावा, आर्यन खान को जेल में देते थे सिगरेट

मुंबई एजाज खान कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 'बिग बॉस सीजन 7' में नजर आने के बाद वो घर-घर में फेमस हो गए थे। वो इस शो के सेकेंड रनरअप थे। उन्हें कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था और वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में थे। उसी वक्त शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी अलग-अलग मामलों में अरेस्ट हुए थे और उन्हें भी इसी जेल में बंद किया गया था। एजाज ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने जेल में रहने के दौरान आर्यन और राज की मदद की थी। एजाज खान ने राज कुंद्रा के बारे में बात करते हुए कहा, 'राज कुंद्रा जेल में मुझे रोज मैसेज (किसी के जरिए) भेजता था। पानी मांगता था, ब्रेड मांगता था, बिस्किट मांगता था। सुपरिंटेंडेंट ने मना किया था इसको कोई पानी तक नहीं पिलाएगा। नॉर्मल पानी पियो, बिसलेरी नहीं मिलेगी। अब नॉर्मल पानी ये पिएंगे तो बीमार हो जाएंगे।' 'राज कुंद्रा ने फिल्म में झूठी कहानी दिखाई' राज कुंद्रा ने जेल में रहने के दौरान अपने अनुभव को लेकर एक फिल्म बनाई थी UT69, उसको लेकर एजाज ने कहा, 'उसने कहानी झूठी दिखाई, इसलिए उसकी पिक्चर फ्लॉप हो गई। तूने अपनी कहानी बताई, तो वो तो दिखा कि तेरे साथ जुल्म हुआ, इंसानियत के साथ क्या हो रहा है, वो तो दिखा। एक हीरो का किरदार दिखा, जिससे तूने मदद मांगी और उसने तेरी कैसे मदद की।' एजाज ने कहा- पार्टियों में नहीं बुलाते राज कुंद्रा उन्होंने आगे कहा, 'इसने जो मेरे साथ दिन गुजारे हैं, वो अपनी बीवी के भी साथ नहीं गुजारे होंगे। शिल्पा शेट्टी के साथ। क्योंकि 24 घंटा साथ रहना पड़ता है और दुख भरी तकलीफ। वहां पर उसकी मैंने मदद की, उसकी बड़ी पार्टियां होती हैं, कभी हमको नहीं बुलाता वो। राज कुंद्रा जेल को भूल गया।' आर्यन खान की मदद की थी जब एजाज से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां आर्यन का भी था। शाहरुख के बेटे को भी हमने पानी, सिगरेट सब दिया था। यही दे सकता है आदमी आपको जेल में और क्या देगा। और बचा सकता है, गुंडों से, माफियाओं से।' एजाज ने ये भी खुलासा किया कि आर्यन को बैरक नंबर एक में रखा गया था। वहीं, वो और राज कुंद्रा बैरक नंबर 6 में थे। फिलहाल, एजाज खान उल्लू ऐप पर अपने शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। recent visitors 36

इनसाइड स्टोरी: एक तीर से तीन निशाने साध गए नेतन्याहू, गाजा में क्यों तोड़ा सीजफायर

नई दिल्ली इजरायल ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। ताजा हमलों में 14 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इससे पहले इजरायल ने हमास के साथ एकतरफा युद्धविराम तोड़ते हुए मंगलवार को तड़के गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किए थे, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि 500 से अधिक घायल हुए हैं। जनवरी में संघर्षविराम लागू होने के बाद से इजरायल द्वारा इस क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला है। इजरायली हमलों का यह सिलसिला इस बात का प्रमाण है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के साथ युद्ध विराम से बाहर निकल गए हैं। जनवरी में उन्होंने युद्ध विराम पर सहमति जताई थी। हालांकि, वह शुरू से ही इस उलझन में थे कि हमास के खिलाफ युद्ध रोका जाय या नहीं लेकिन बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर उन्हें अमेरिकी और अपने ही देश के लोगों के दबाव में झुकना पड़ा था। अब जब हमास ने बंधकों का रिहाई रोक दी है, तब नेतन्याहू ने उसी का बहाना बनाकर फिर से गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए हैं। नेतन्याहू पर दोहरा दबाव हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली लोगों का परिवार चाहता है कि नेतन्याहू हमास के साथ समझौता कर सभी बंधकों को मुक्त कराएं, जबकि उनके दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगी हमास को खत्म करने के उद्देश्य से युद्ध जारी रखना चाहते हैं। इस बीच हमास के एक अधिकारी ताहिर अल-नोनो का कहना है कि हमास गाजा पट्टी पर फिर से इजरायली बमबारी के बावजूद बातचीत के दरवाजे बंद नहीं किए हैं, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया है कि जब एक हस्ताक्षरित समझौता अस्तित्व में है तब तक नए समझौते की दरकार नहीं है। ट्रंप का नया दांव भारी उलझन के बीच नेतन्याहू ने गठबंधन सहयोगी के रास्ते पर चलना उचित समझा और मंगलवार से गाजा पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बड़ी बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने भी नेतन्याहू के इस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने एकतरफा युद्धविराम से अलग होकर गाजा पर हवाई हमले किए हैं। यहां यह बात भी दिलचस्प है कि ये वही ट्रंप हैं जिन्होंने हमास-इजरायल के बीच हुए युद्ध विराम की मध्यस्थता का श्रेय लिया था। संभवत: यह गाजा वासियों को अप्रीकी देशों में बसाने के उनके प्लान में आ रही दिक्कतों के बाद बदला स्टैंड है। दरअसल, इजरायल और अमेरिका दोनों ही अब हमास को इस बात का दोषी ठहरा रहे हैं कि उसने स्थाई रूप से युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले अन्य बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया, जबकि युद्ध विराम समझौते में इसका उल्लेख नहीं था। उधर, इजराइल का आरोप है कि हमास इसकी आड़ में नए हमलों की तैयारी कर रहा था। हालांकि, इजरायल ने इसका कोई सबूत नहीं दिया है। दूसरकी तरफ हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है। युद्ध विराम समझौते में क्या कहा गया था? निवर्तमान बाइडेन प्रशासन और आने वाले ट्रम्प प्रशासन के दबाव में जनवरी में हुए युद्धविराम समझौते में चरणबद्ध तरीके से सीजफायर का आह्वान किया गया था। इसके साथ ही 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास के हमले में अपहृत सभी बंधकों को मुक्त करना और उसके कारण होने वाले युद्ध को समाप्त करना था। सीजफायर के पहले चरण (19 जनवरी से 1 मार्च तक) में हमास ने लगभग 1,800 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 25 इजरायली बंधकों और आठ अन्य के शवों को रिहा किया, जिनमें घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे वरिष्ठ हमास आतंकवादी भी शामिल थे। हालांकि, सीजफायर की वजह से इजरायली सेना बफर जोन में वापस चली गई और लाखों फिलिस्तीनी अपने घरों में वापस लौट आए और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यक्रम में तेजी आ सकी लेकिन अब वह थम चुका है। नेतन्याहू ने युद्ध विराम से पीछे क्यों हट गए? अब सवाल उठता है कि जब सब पटरी पर चल रहा था और सिर्फ बंधकों की रिहाई धीमी पड़ी थी, तब नेतन्याहू ने फिर से एकतरफा युद्ध क्यों छेड़ दिया और मध्य-पूर्व को नया संकट में क्यों डाल दिया। दरअसल, नेतन्याहू अगर अगले चरण में जो मार्च में शुरू होना था, उस पर आगे बढ़कर स्थायी युद्ध विराम पर सहमत होते तो निश्चित रूप से एक राजनीतिक संकट में फंस जाते, जो उनके लगभग 15 साल के शासन को समाप्त कर सकता था। AP की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू के दक्षिणपंथी सहयोगी और वित्त मंत्री बेज़ेल स्मोट्रिच ने धमकी दी थी कि अगर नेतन्याहू गाजा पर फिर से हमले शुरू करने के बजाय अगर युद्धविराम के दूसरे चरण की तरफ कदम बढ़ाते हैं तो वह गठबंधन तोड़ देंगे। अगर ऐसा होता तो इजरायल में समय पूर्व चुनाव होने की संभावना बढ़ जाती और नेतन्याहू को इस बात का भय है कि अगर अभी चुनाव हो तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनकी सरकार के खिलाफ आमजनों में काफी रोष है। दक्षिणपंथियों का फिर मिला साथ हालिया सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि तीन चौथाई इजरायली नेतन्याहू से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। अब लड़ाई को फिर से शुरू करके नेतन्याहू ने एक तरफ स्मोट्रिच का समर्थन सुनिश्चित कर लिया है, दूसरी तरफ किसी भी चुनाव की संभावना को खत्म कर दिया है। recent visitors 25

आज से शुरू हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो गया। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं जहां मूल्यांकन आज शुरू हो गया। यह मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल 2025 को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए यहां यूपी बोर्ड परिसर में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन कार्य पर पैनी नजर रखी जा रही है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे परीक्षाओं के परिणाम मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पर कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिला स्तर पर, मंडल स्तर पर और यूपी बोर्ड के 5 क्षेत्रीय कार्यालयों में मूल्यांकन पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, यूपी बोर्ड और लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय के जरिए भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। 15 दिनों में पूरी होगी 3 करोड़ कॉपियों की जांच बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 1,63,22,248 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 84,122 परीक्षक और 8,437 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1,33,71,607 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 50,601 परीक्षक और 5,471 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों में 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 25,56,992 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,77,733 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  recent visitors 35