Thursday, July 2, 2026 2:28 am

विधानसभा का बजट सत्र के बाद मध्यप्रदेश में होने जा रहे कई विभागों में तबादले, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

भोपाल विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं। प्रदेश में वर्ष 2022 से सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता और विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले के प्रविधान हैं। लेकिन इसमें होने वाले विलंब और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए मंत्रियों को ये अधिकार दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक आवश्यकता के साथ गंभीर बीमारी आदि की स्थिति में सीमित तबादले कर सकते हैं। विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी के कारण ये तबादले भी नहीं हो पाए। विभागों में इसके प्रस्ताव तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के स्तर पर तैयारी है। मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया जा सकता है।   recent visitors 22

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे: जयवर्धने

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई। उन्होंने कहा कि इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं। जयवर्धने ने बुधवार को मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह के बारे में उन पर फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक चल रहा है, दिन-प्रतिदिन प्रगति हो रही है।'' मुंबई के कोच ने कहा, ''वह अच्छी स्थिति में हैं। पर उनका नहीं खेलना भी टीम के लिए एक चुनौती है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।'' जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अंतिम टेस्ट में वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे जिसके बाद से वह बाहर हैं और मेजबान टीम ने 162 रन का पीछा करते हुए 3-1 से सीरीज जीत ली थी। बुमराह की वापसी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में 30 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी से उन्हें मदद मिलेगी। बुमराह के अप्रैल के पहले हफ्ते में मुंबई के साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है और वह टीम के साथ अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रख सकते हैं। पांड्या ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ तीन कप्तान खेल रहे हैं, रोहित (शर्मा), सूर्यकुमार (यादव) और बुमराह। वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और जब भी मुझे किसी मदद की जरूरत होती है तो वे हमेशा मौजूद रहते हैं। ’’ मुंबई इंडियंस 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगा। recent visitors 40

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, ट्रेन में अब जितनी सीटें होंगी उतने ही Tickets किए जाएंगे जारी

नई दिल्ली भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि रेलवे ट्रेनों में वेटिंग टिकट के यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। अब से ट्रेन में जितनी सीटें उपलब्ध होंगी उतने ही टिकट जारी किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट है उन्हें वेटिंग टिकट वालों की वजह से कोई परेशानी न हो। रेलवे की बड़ी उपलब्धियां अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2014 से पहले भारत में कुल 125 किलोमीटर लंबी टनल्स थीं जबकि अब तक 460 किलोमीटर नई सुरंगें बनाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही भारतीय रेलवे के पास अब 56,000 जनरल और स्लीपर कोच हैं जबकि 23,000 एसी कोच हैं। कोलकाता मेट्रो का ऐतिहासिक विकास रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1972 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में 2014 तक सिर्फ 28 किलोमीटर काम हुआ था लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल में 10 सालों में 38 किलोमीटर नया काम किया गया है। सुरक्षा पर विशेष ध्यान रेल मंत्री ने सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम, फॉग सेफ्टी डिवाइस और अन्य तकनीकी बदलाव किए हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा में सुधार हुआ है। रेलवे का बढ़ता निर्यात अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे अब एक बड़ा निर्यातक बन चुका है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, और फ्रांस को रेल कोच और मैक्सिको, स्पेन, जर्मनी और इटली को ऑपरेशनल इक्विपमेंट्स का निर्यात कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बिहार में बने लोकोमोटिव और तमिलनाडु में तैयार पहिए दुनियाभर में इस्तेमाल होंगे। इस तरह भारतीय रेलवे ने कई अहम सुधार और विकास कार्य किए हैं जो यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के साथ-साथ दुनिया भर में भारतीय रेलवे को एक महत्वपूर्ण नाम बना रहे हैं।   recent visitors 31

सांस्कृतिक महक और व्यंजनों की विरासत के साथ 2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण

भोपाल पांच करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुँच और 75 से अधिक सहयोगियों के साथ बुंदेलखंड के नंबर वन डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म के रूप में कार्य कर रहे बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण अपनी सांस्कृतिक महक और व्यंजनों की विरासत के साथ एक बार फिर परंपरा और नवाचार का संगम लेकर आ रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 2 अप्रैल को होने वाले पहले ऑडिशन राउंड से होगी। पूरी तरह निःशुल्क इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले झाँसी में होगा, जबकि ऑडिशन, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल राउंड चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव आयोजित किए जायेंगे। मूल रूप से बुंदेलखंड से आने वाली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। इस अनूठी पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की घरेलू महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी पाक-कला को न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकें। कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ाते हुए जाने माने फिल्म अभिनेता व राजनेता राजा बुंदेला और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी जैसी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को कड़े परीक्षणों और रोमांचक मुकाबलों के माध्यम से सम्पन्न किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद, 9 अप्रैल को दूसरा ऑडिशन, 16 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल, 30 अप्रैल को सेमीफाइनल और 11 मई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इन सभी चरणों में प्रतिभागियों की पाक कला को परखने के लिए अनुभवी जज सृष्टि त्रिपाठी और डॉ अतुल मालिकराम मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर दामिनी गौर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "बुंदेली शेफ प्रतियोगिता न केवल एक कुकिंग कॉम्पिटिशन है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपनी कला को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर भी है।" वहीं शिवांगी तिवारी ने कहा "यह प्रतियोगिता हर महिला को अपने भीतर छिपी शेफ को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह आयोजन बुंदेली व्यंजनों की समृद्धि को दर्शाने का भी एक माध्यम है।" अपने पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है, जो पारंपरिक पाक-कला को आधुनिकता का स्पर्श देकर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है। recent visitors 28

BCCI की बैठक में महिला वनडे विश्व कप के लिए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा, स्पॉन्सरशिप होगी बंद

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की कोलकाता में 22 मार्च को होने वाली आपात बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जाने हैं। इस बैठक के दौरान महिला वनडे विश्व कप के लिए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा इस साल होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट के लिए वेन्यू का भी चयन किया जाएगा। बैठक गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस पर होने वाले आईपीएल के पहले मैच के दौरान होगी । बीसीसीआई ने पिछली बार 2013 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। बैठक के एजेंडे में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए आयोजन समिति का गठन और टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों पर चर्चा शामिल है। भारतीय टीम दो बार 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी। शीर्ष परिषद 2025-26 घरेलू सत्र के ढांचे को भी अंतिम रूप देगी। भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है जिसके लिये मैचों के आयोजन स्थलों पर भी फैसला लिया जाएगा। नए पदाधिकारियों के आने के बाद बोर्ड के बैंक खातों पर हस्ताक्षर के लिए अधिकृत व्यक्ति के नाम को भी मंजूरी दी जाएगी। इस महीने की शुरूआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीसीआई से आईपीएल के दौरान सभी तरह के तंबाकू और शराब के प्रचार पर रोक लगाने के लिए कहा था। यह मसला भी बैठक में रखा जाएगा, जिसमें तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े स्पॉन्सर भी शामिल हैं। उम्मीद है कि आने वाले महिला वैश्विक आईसीसी टूर्नामेंट में इस तरह के विज्ञापन कम से कम स्टेडियम में नहीं लगेंगे। आईपीएल 2025 से ही इसकी शुरुआत हो सकती है। आईपीएल में शायद ही स्टेडियम में तंबाकू, शराब, सट्टेबाजी और क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापन नजर आएं। बीसीसीआई समेत बाकी खेल संघों को बीसीसीआई ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। recent visitors 45

आईपीएल 2025 में एक या दो नहीं, बल्कि 13 दिन आयोजित होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI बना रही प्लान

नई दिल्ली अक्सर आईपीएल के किसी भी सीजन के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होती है, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की प्लान कुछ अलग है। आईपीएल को 18 साल होने जा रहे हैं और इस अवसर पर बीसीसीआई सिर्फ आईपीएल 2025 के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं करेगी, बल्कि आईपीएल के इस सीजन में जिस भी स्टेडियम में पहला-पहला मैच होगा, उस पहले-पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। बीसीसीआई दुनिया के प्रमुख फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 18 साल के समापन के उपलक्ष्य में सभी 13 स्थलों पर विशेष समारोह आयोजित करेगी। आईपीएल 2025 का सेलिब्रेशन पूरे सत्र के दौरान जारी रहेगा, जिसमें हर एक स्टेडियम में पहले मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी, जिसमें प्रमुख कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने स्पोर्टस्टार को बताया, "हम टूर्नामेंट में और अधिक रंग भरना चाहते थे, ताकि हर जगह के दर्शक उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें। हम हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हम राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की योजना बना रहे हैं।" IPL 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। ये मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे मुकाबले से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के चेयरमैन स्नेहाशीष गांगुली ने की है। उन्होंने कहा है कि इस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है और लंबे समय के बाद कोलकाता में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी होगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पटानी के परफॉर्म करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, "यह एक बड़ा मैच है, जिसके लिए टिकटों की मांग बहुत अधिक है। ईडन गार्डन्स में लंबे समय के बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।" recent visitors 34

पापमोचनी एकादशी पर कर लें तुलसी से उपाय, धन-संकट से मिलेगी मुक्ति

 सनातन धर्म में प्रत्येक तिथि का विशेष महत्व होता है. उन्हीं में से एक एकादशी तिथि को शुभ और फलदायी माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर मां तुलसी की विशेष पूजा और कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. यह उपाय धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत प्रभावी माने जाते हैं. आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी 2025 की तिथि और तुलसी के कुछ विशेष उपाय. पापमोचनी एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त तिथि प्रारंभ– 25 मार्च 2025 को सुबह 05:05 बजे तिथि समाप्त– 26 मार्च 2025 को देर रात 03:45 बजे व्रत एवं पूजा का शुभ दिन- 25 मार्च 2025 आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए यदि आप धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और मां तुलसी की पूजा करें. तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं, विधिपूर्वक आरती करें और फल व मिठाई का भोग अर्पित करें. यह उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. संकटों से छुटकारे के लिए अगर जीवन में लगातार कठिनाइयां आ रही हैं, तो पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से सभी प्रकार के संकटों का नाश होता है और मनचाही सफलता प्राप्त होती है. मनोकामना पूर्ति के लिए जो लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति चाहते हैं, उन्हें एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद हल्दी चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में समृद्धि आती है. वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए यदि दांपत्य जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर तुलसी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें और फिर इन्हें सुहागिन महिलाओं को दान करें. यह उपाय पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर और मजबूत बनाता है. recent visitors 35