Sunday, July 5, 2026 12:59 am

राजकुमार राव संग शिरडी पहुंचीं फराह खान, किए साईं बाबा के दर्शन

मुंबई, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान शुक्रवार को मुंबई स्थित साईं बाबा के मंदिर पहुंचीं। फराह के साथ पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव भी नजर आए। साईं बाबा के दर्शन के बाद फराह खान और राजकुमार राव मीडिया से मुखातिब हुए। फराह ने बताया, “मैं बचपन से साईं मंदिर आती रही हूं और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। पिछली बार मैं साजिद के साथ आई थी, मुझे जब भी लगता है कि बाबा का बुलावा आया है, चली आती हूं। साल में एक बार तो दर्शन करने के लिए जरूर आती हूं।“ फराह ने बाबा संग अपने एक खास लगाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं देश में रहूं या विदेश में रहूं, जब भी भगवान से कुछ मांगती हूं या उनसे मिन्नत करती हूं कि मेरी मुराद पूरी कर दो, मैं आपके द्वार आऊंगी, तो वह पूरी जरूर करते हैं। मेरी बाबा पर खूब श्रद्धा है।“ माथे पर पीला तिलक लगाए और हाथ में प्रसाद के रूप में मिले फूल को लेकर भक्ति में डूबे दिखे अभिनेता राजकुमार राव ने दर्शन करने के अपने अनुभव पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा, “बाबा का दर्शन करने के बाद बहुत अच्छी अनुभूति होती है। जब मैं बाबा के सामने खड़ा रहता हूं तो जो महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।“ सामने आए एक वीडियो में फराह खान, राजकुमार राव के साथ हुमा कुरैशी और पत्रलेखा भी नजर आईं। राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वामिका गब्बी के साथ कॉमेडी-ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया है। टाइम लूप पर बनी फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की शादी 29 और 30 के चक्कर में फंसी जाती है। ‘भूल चूक माफ’ का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   recent visitors 28

अग्निवीर भर्ती के परिणाम 22 मार्च को

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी  किं इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी के साइट https://www.joinindianarmy.nic.in/   का अवलोकन कर सकते हैं।  परिणाम  सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212,0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 69

फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का ‘जोहरा जबीं’ कुर्ता हुआ आउट ऑफ स्टॉक!

  मुंबई, फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का 'जोहरा जबीं' कुर्ता आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा सिकंदर इस ईद पर ग्रैंड रिलीज हो रही है।सलमान खान का ट्रेंडसेटर वाला स्टेटस किसी से छुपा नहीं है। फिटनेस से लेकर फैशन तक, सलमान ने हमेशा अपने अंदाज से लोगों को इंस्पायर किया है। उनकी ये खूबी है कि वो जो भी पहनते हैं, वो खुद-ब-खुद फैशन बन जाता है। सलमान का ये चार्म और स्टाइल ही है जो उन्हें फैशन वर्ल्ड में सबसे आगे रखता है। हाल ही में फिल्म सिकंदर के ज़ोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान खान के कुर्ते ने फैशन वर्ल्ड में धूम मचा दी है। यह कुर्ता उनके फैंस और फैशन लवर्स के बीच तुरंत हिट हो गया है। इसकी एलिगेंट लेकिन सिंपल डिज़ाइन ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के बीच परफेक्ट बैलेंस बना दिया है, जिससे ये हर मौके के लिए एकदम फिट बैठता है। सलमान के इस लुक को फैंस ने तुरंत अपनाना शुरू कर दिया है, जिससे इस कुर्ते की पॉपुलैरिटी नए मुकाम पर पहुंच गई है। खासतौर पर इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में ऐसे ही कुर्तों की डिमांड जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। हर तरफ से ऑर्डर्स की बाढ़ आ रही है, जिससे सलमान का ये स्टाइल नया फैशन ट्रेंड बन चुका है। जयपुर के एक फैक्ट्री मालिक, आशीष शर्मा ने बताया, सलमान खान ने ज़ोहरा जबीं में जो कुर्ता पहना है, वो इस वक्त जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। हमें ऐसे ही कुर्तों के करीब 20,000 से 25,000 पीस के ऑर्डर मिले हैं, और हम ईद से पहले इन्हें डिलीवर करने के लिए फुल कैपेसिटी में काम कर रहे हैं। अब तक हम करीब 10,000 पीस बेच चुके हैं, जब से ये गाना रिलीज़ हुआ है। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला निर्मित सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।   recent visitors 30

गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव- राज्यपाल रमेन डेका ने गौशाला में की पूजा अर्चना

रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका  विशेष रूप से उपस्थित हुए। राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में गौ आरती में हिस्सा लिया और गौ माता की पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा और संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात, राज्यपाल ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन के सदस्य और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 33

अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में  अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं रायगढ़ जिले के रामनामी संप्रदाय से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या में  उपस्थित थे। recent visitors 28

कटघोरा में तेज आंधी से गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, 6 की हालत गंभीर

कटघोरा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राईस मिल की है. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई है. मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है. पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबे में दबे हुए एक मजदूर के शव को निकालने में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. recent visitors 33

मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर गाना, लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई 'बिग बॉस 17' में अपनी पर्नसालिटी दिखाने के बाद 'लाफ्टर शेफ्स 2' में सुदेश लहरी के साथ जोड़ी में नजर आ रही मन्नारा चोपड़ा एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब वह सिंगर बन गई हैं। वैसे तो वह अक्सर गाती दिखाई दी हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नया गाना शेयर किया है, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। 20 मार्च को उसके आने का ऐलान किया था। और अब वह उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिस पर मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं। मन्नारा चोपड़ा ने एक गाना गाया है, जिसका नाम 'अजीब दास्तां है ये', जो पुराने और क्लासिक गाने का रीक्रिएशन है। साल 1960 में आई फिल्म 'दिल अपना और प्रीत पराई' के उस ओरिजनल सॉन्ग को लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म में राज कुमार, मीना कुमारी और नादिरा थे। अब इसे सारेगामा के लेबल के साथ एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे 3 घंटे में भी 4 हजार व्यूज नहीं मिले हैं। मन्नारा चोपड़ा का नए गाने पर लोगों का रिएक्शन मन्नारा चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अलग-अलग जगहों पर इसे शूट किया है और वहां की सड़कों पर वह रेड ड्रेस में उस गाने को अपने स्टाइल में गा रही हैं। जिस पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'ये इनका छिपा हुआ टैलेंट है। प्लीज इसे छिपा हुआ ही रहने दीजिए।' एक ने लिखा, 'अगर ओवरएक्टिंग एक ओलंपिक स्पोर्ट होता तो मन्नारा को उसेन बोल्ट से ज्यादा गोल्ड मेडल मिलते।' एक ने लिखा, 'क्या ही बवासीर गा दी है।' एक ने लिखा, 'अच्छा गाना मार दी।' एक ने लिखा, 'ओवरएक्टिंग की दुकान।' मन्नारा चोपड़ा के वीडियो को लोगों ने डिलीट करने को कहा मन्नारा चोपड़ा के यूट्यूब पर 112k सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बीते दिन एक डांस रील शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्टर लगाकर एक इंग्लिश सॉन्ग लिप सिंक किया था। और डांस किया था। जिसे देखने के बाद लोगों ने हाथ जोड़कर उस वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था, क्योंकि उसमें लोगों को वह 'छपरी' लग रही थीं। recent visitors 36