Sunday, July 5, 2026 2:01 am

छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने गत दिवस विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। ये प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ी सुसाक्षी वर्मा और विभांशु बंजारे और उनके योग प्रशिक्षक नमेश कुमार साहू ने राजभवन में राज्यपाल डेका से मुलाकात की। डेका ने  प्रत्येक प्रतिभागी के लिए  25-25 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। recent visitors 21

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती : भारत रत्न को जैकी श्राफ ने किया याद, बोले- आप हमेशा दिलों में रहेंगे

मुंबई,  अभिनेता जैकी श्राफ ने भारत रत्न और ‘शहनाई के जादूगर’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि उस्ताद हमेशा दिलों में रहेंगे। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई बजाती एक तस्वीर को शेयर कर जैकी ने कैप्शन में अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, “आप हमेशा दिलों में रहेंगे।” भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां बनारस की शान थे। उन्हें शहनाई का जादूगर कहा जाता था। उनकी शहनाई वादन इतनी बेहतरीन और दिल से निकलती थी कि उनकी आवाज सुनने के लिए दुनियाभर से लोग आया करते थे। उस्ताद राष्ट्रपति भवन में कई कलाकारों के साथ जुगलबंदी कर चुके हैं। उन्हें काशी की मूल संस्कृति का सशक्त प्रतिनिधि भी लोग कहते हैं। उनकी शहनाई के सुरों में काशी की संस्कृति और परंपराओं की महक थी। मुहर्रम के मौके पर उनकी शहनाई की दर्द भरी धुन हो या श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा, श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। बता दें, ‘शहनाई सम्राट’ बिस्मिल्लाह खां का जन्म 21 मार्च को बिहार के डुमरांव के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उस्ताद का नाम कमरुद्दीन खान था। जानकारी के अनुसार, काफी कम उम्र में वह अपने मामू के घर बनारस गए थे और इसके बाद वह बनारस के ही होकर रह गए, वही उनकी कर्मस्थली बन गई। खां को काशी से इतना लगाव था कि एक बार जब उन्हें अमेरिका से यहीं पर बस जाने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने सभी प्रकार की सुख-सुविधा मिलने की बात को एक पल में ही नकार दिया था। उस्ताद ‘काशी कबहूं ना छोड़िए, विश्वनाथ के धाम’ को मानते थे। उनका कहना था कि यहां गंगा है, यहां काशी विश्वनाथ हैं, यहां से जाना मतलब इन सभी से बिछड़ जाना। उनके मामू और गुरु अली बख्श साहब बालाजी मंदिर में शहनाई बजाते थे और वहीं रियाज भी करते थे। यहीं पर उन्होंने बिस्मिल्लाह खां को शहनाई सिखानी शुरू की थी। बिस्मिल्लाह खां अपने मामू के साथ मंदिर में रियाज के लिए भी जाया करते थे। उस्ताद को भारत सरकार ने साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।   recent visitors 34

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में जयदीप अहलावत भी आएंगे नजर

मुंबई मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' का हम सभी को चार साल से इंतजार है। राज और डीके की इस स्‍पाई-एक्‍शन-थ्र‍िलर का सीजन-2 साल 2021 में रिलीज हुआ था। जबकि पहला सीजन 2019 में। 'द फैमिली मैन' उन चुनिंदा वेब सीरीज में से है, जिनके दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। सीजन-2 के आख‍िर में ही यह दिखा दिया गया था कि श्रीकांत तिवारी इस बार सबसे बड़े मिशन पर निकलने वाला है। लेकिन चार साल बाद भी इसके रिलीज डेट पर मेकर्स ने चुप्‍पी साध रखी है। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबर है कि 'द फैमिली मैन 3' इस साल गर्मी में तापमान बढ़ाने की तैयारी में है। 'फिल्मीबीट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द फैमिली मैन सीजन 3' इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाद OTT प्‍लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो सकती है। आईपीएल 2025 के मैच 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जबकि 25 मई, 2025 को फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, एक चर्चा यह भी है कि मेकर्स 'द फैमिली मैन 3' को इस साल दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर फैंस को OTT पर बड़ा धमाका मिल सकता है। 'द फैमिली मैन सीजन 3' में इस बार जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में 'फिल्मफेयर' ने अपनी एक रिपोर्ट में इसको लेकर खुलासा किया था। यह भी कहा गया था कि सीरीज में जयदीप का किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी के खिलाफ खड़ा होगा। जाहिर है, दो बेहतरीन एक्‍टर्स जब आमने-सामने होंगे तो माहौल अलग ही होगा। जयदीप अहलावत ने भी 'कनेक्ट सिने' से बातचीत में 'द फैमिली मैन' सीरीज का हिस्‍सा बनने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा था कि सीजन-3 की कहानी और स्क्रिप्ट बड़ी 'सुंदर' है। 'द फैमिली मैन सीजन 3' की टीम ने जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यानी अब पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। राज और डीके की ही शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्‍टारर 'फर्जी' वेब सीरीज में भी हमें 'द फैमिली मैन' का कनेक्‍शन देखने को मिला था। ऐसे में एक्‍साइटमेंट बढ़ी हुई है कि क्‍या राज और डीके सीजन-3 में सीरीज की कहानी को 'फर्जी' से भी जोड़ेंगे। बहरहाल, फिलहाल इंतजार है कि मेकर्स आध‍िकारिक तौर पर 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज की तारीख का ऐलान करें। recent visitors 38

‘महाभारत’ की टीम ने तिरुपति मंदिर में की पूजा, तो शहीर शेख रमजान में मंदिर गए तो धर्म के रखवालों ने दिया ज्ञान

मुंबई हिट पौराणिक शो 'महाभारत' ने न केवल हमें शिक्षित किया बल्कि हमें लाइफटाइम के लिए यादें भी दीं। शो में आए हर कलाकार को दर्शकों से अपार प्यार मिला। हाल ही में महाभारत के एक्टर शहीर शेख, सौरव गुर्जर और पूरी कास्ट ने तिरुपति मंदिर की अपनी हालिया ट्रिप से अपने रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं और दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहीर शेख ने महाभारत के स्टार्स सौरव गुर्जर, अहम शर्मा, अर्पित रांका, ठाकुर अनूप सिंह और बाकियों के साथ अपने रीयूनियन की कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर कीं। शहीर की शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एक्टर मुंडू पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा '#मुंडू #गैंग।' 'महाभारत' की टीम का रीयूनियन धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले ठाकुर अनूप सिंह ने महाभारत के सभी एक्टर्स के लंबे समय के बाद तिरुपति में फिर से मिलने पर एक खूबसूरत नोट लिखा। उन्होंने बताया कि वे अक्सर मिलते नहीं हैं लेकिन उनके बीच का बॉन्ड तब भी वैसा ही बना हुआ है, जब वे मिले नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारा महाभारत ग्रुप तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें बना रहा है। ध्यान रहे कि हम लोग इतना मिलते नहीं हैं। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बार। लेकिन ये तस्वीरें हमारे बीच के बंधन का प्रमाण हैं। हम हमेशा एक-दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं। जब भी हम मिलते हैं, हमारे बीच की एनर्जी कमाल की होती है।' शहीर को रमजान पर मिला ज्ञान कैप्शन में आगे लिखा है, 'इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय की तुलना में अधिक करीब ला दिया है। हालांकि केवल 1 दिन के साथ हमने अपने समय का भरपूर उपयोग किया। टीम को शुभकामनाएं और कई बार फिर से एक होने की कामना!!!' कुछ लोगों को शहीर का रमजान के महीने में मंदिर जाना पसंद नहीं आया और वो उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाते भी नजर आए। शहीर शेख और अहम शर्मा शहीर ने अपने ऑन-स्क्रीन भाई अहम शर्मा के साथ कुछ और तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हिट पौराणिक सीरीज में जहां शाहीर ने अर्जुन का किरदार निभाया था, वहीं अहम ने सूर्यपुत्र कर्ण का किरदार निभाया था। उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दो पत्ती एक्टर ने लिखा, 'कुछ रिश्ते कभी फीके नहीं पड़ते.. #करणअर्जुन।' 'महाभारत' की कास्ट महाभारत 16 सितंबर 2013 से 13 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ और दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हुआ। हालांकि यह शो कई साल पहले बंद हो गया था, लेकिन इसके एपिसोड आज भी दर्शकों के दिमाग में ताज़ा हैं। शो में इन एक्टर्स के अलावा, सौरभ राज जैन, पूजा शर्मा और कुछ और कलाकार भी थे। recent visitors 42

Bank of India में 400 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 मार्च तक करें आवेदन

 बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल पद: 400 पदों का विवरण: जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं। आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। किन राज्यों में होगी भर्ती: उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15 राज्यों में होगी। ऐसे करें आवेदन :     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।     होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।     अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।     रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।     फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।     आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें। recent visitors 33

राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया

रायपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका  विशेष रूप से उपस्थित हुए। राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में गौ आरती में हिस्सा लिया और गौ माता की पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा और संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात, राज्यपाल ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन के सदस्य और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 33

SBI, PNB सहित कई बैंकों ने बदले नियम, जाने नए नियम कुछ इस प्रकार

जम्मू बैंकिंग सिस्टम को और बढ़िया और ग्राहकों के लिए सिक्योर बनाने के चलते 1 अप्रैल, 2025 से एस.बी.आई., कैनरा सहित कई बैंकों के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राहकों की सहूलियत और बैंकिंग सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए SBI Bank, PNB Bank, Canara Bank, HDFC Bank सहित कई अन्य बैंक अपने कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये नए नियम कुछ इस प्रकार हैं- 1 अप्रैल के बाद से बैंक के खाताधारकों को अपने सेविंग अकाउंट में पहले से ज्यादा मिनिमम बैलेंस रखना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें पेनल्टी पड़ सकती है। 1 अप्रैल से अगर ग्राहक किसी और ए.टी.एम. से पैसे निकालते हैं तो एक लीमिट के बाद फ्री ट्रांजेक्शन बंद हो जाएगी। इसके अलावा लिमिटेड टाइम से ज्यादा ए.टी.एम. से पैसे निकालने पर पहले से ज्यादा टैक्स लगेगा। बैंकों ने एक अप्रैल से सेविंग अकाउंट और Fixed Deposit की ब्याज दरों में बदलाव किया है। लंबे समय तक चलने वाले FD पर ज्यादा Interest Rate मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अकाउंट बैलेंस के आधार पर अलग-अलग Interest Rates मिलेंगे।   सभी बैंकों में जल्द ही पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरूआत होने जा रही है। इस दौरान ग्राहकों को बैंकों में 50 हजार से ज्यादा की अमाउंट की ट्रांजेक्शन के लिए चैक को जरूरी किया जाएगा। इसके चलते चैक को वेरिफाई करना होगा जिससे फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। 1 अप्रैल से मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग के नए फीचर्स आने वाले हैं। इसमें ए.आई. चैटबॉट भी होगा जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम समझने में आसानी होगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक और टू फेक्टर वेरिफिकेशन जैसी सेवाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। recent visitors 48