Friday, July 3, 2026 3:12 pm

कोरबा में बारिश के साथ ही आसमान से बरसे ओले

कोरबा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति में निर्मित हुई। कोरबा जिले के भैंसमा में ऐसा ही कुछ हुआ। बारिश के साथ ही आसमान से ओले बरसे। गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम के परिवर्तन के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। वहीं, ओले गिरने से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी तूफान आने से मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में तेज आंधी तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कोरबा के ग्रामीण अंचलो मे जमकर हुई बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।  बताया जा रहा है कि लेमरू, सुर्वे, बड़गाव सहित श्याग, चकामार इलाके में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जहां देर रात हुई आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिली। वहीं शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बिजली की चमकती रही। सुबह होने पर मौसम फिर से खुला।   recent visitors 26

करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने इंस्टाग्राम शेयर की तस्वीर

मुंबई करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में, बिग बॉस 18 के विनर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड चुम और एक बच्चे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। क्लिक में करणवीर और चुम सीधे कैमरे की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे थे और बाद वाले ने अपनी बाहों में एक छोटे बच्चे को भी पकड़ा हुआ था। कैमरे के लिए पोज देते हुए वे अजीबोगरीब एक्सप्रेशन बनाते हुए भी दिखाई दिए। लेकिन सबसे प्यारा था ट्विटर पर वायरल हुआ लोगों का कमेंट। वैसे बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस तस्वीर ने लोगों का दिल जरूर जीत लिया है, जो अब इसे दिन की सबसे प्यारी फोटोज में से एक कह रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस फोटो पर बड़े प्यारे कमेंट किए हैं और दोनों से कहा है कि अब जल्दी से परिवार के बारे में सोचें। इसे यहां देखें: इस बीच, चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बारे में बात करें तो दोनों ने बिग बॉस 18 के घर में प्यारा बॉन्ड शेयर किया और अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। शो के फिनाले के बाद, न्यूज 18 से बातचीत में चुम से पूछा गया कि उनका करणवीर मेहरा के साथ रोमांटिक रिश्ता है या नहीं। उन्होंने इस पर कहा था कि 'यह दोस्ती जारी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, दोस्ती घर के बाहर भी जारी रहेगी।' करण ने बताया क्या है क्या नहीं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दोनों रोमांटिक रूप से जुड़े हैं, तो चुम ने हंसते हुए कहा, 'मुझे यह नहीं पता।' हाल ही में, करण ने चुम के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी और ब्रूट इंडिया को बताया, 'चुम और मैं अभी नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम बिग बॉस में जिस तरह से शुरुआत की थी, उसी तरह से शुरुआत कर रहे हैं, हम मिल रहे हैं, 'हैलो, हाय कैसे हो कर रहे हैं' क्योंकि बिग बॉस के घर में हमें अलग-अलग काम और अलग-अलग बाधाओं से गुजरना पड़ा।' recent visitors 30

भोपाल में मेट्रो के सेकंड फेज की मिट्टी टेस्टिंग शुरु, भोपाल में भदभदा से रत्नागिरी के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 13Km में 14 स्टेशन बनेंगे

भोपाल भोपाल मेट्रो के अंतर्गत आने वाली ब्लू लाइन के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह टेस्टिंग इसलिए की जा रही है ताकि पिलर और मेट्रो स्टेशनों की नींव मजबूत बनाई जा सके। मिट्टी की स्ट्रेंथ जांचने के लिए कई जगहों पर परीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीन निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त है। इन जगहों पर हो चुकी टेस्टिंग     अब तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के सामने स्टेशन और आईटीआई-जेके रोड पर पिलर के लिए मिट्टी की टेस्टिंग हो चुकी है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और पूरे 13 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग की जाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी स्टेशन एक स्टेशन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी बनेगा। 14वें स्टेशन के तौर पर बोगदा पुल (इंटरचेंज) सेक्शन बनाया जाएगा। जहां करोंद चौराहा से एम्स के बीच बनने वाली ऑरेंज लाइन और भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा के बीच चलने वाली ब्लू लाइन का इंटरचेंज होगा। मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है।   मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है। यह एक ऐसा सेक्शन होगा, जहां यात्री एक मेट्रो से उतरकर दूसरी में सवार हो सकेंगे। पुल बोगदा के पास का हिस्सा सुभाष नगर से एम्स (प्रायोरिटी ट्रैक) के पास ही है। इसलिए इंटरचेंज सेक्शन पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंटरचेंज सेक्शन को अभी से डिजाइन करना पड़ेगा। 1006 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ब्लू लाइन भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) का निर्माण 1006 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक कुल 13 किमी लंबाई में मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। यह रूट शहर के कई प्रमुख रास्तों (Bhopal Metro Route) से होकर गुजरेगा। जिससे यातायात को सुगम और तेज बनाया जा सकेगा। ब्लू लाइन के इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। ब्लू लाइन में इंटरचेंज सेक्शन भी होगा भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) की ब्लू लाइन में बोगदा पुल पर एक इंटरचेंज सेक्शन बनाया जाएगा। यह सेक्शन करोंद चौराहा से एम्स तक बनने वाली ऑरेंज लाइन और भदभदा से रत्नागिरी तक की ब्लू लाइन को आपस में जोड़ेगा। इस इंटरचेंज सेक्शन की मदद से यात्री एक मेट्रो से उतरकर आसानी से दूसरी मेट्रो पकड़ सकेंगे। बोगदा पुल के पास यह सेक्शन सुभाष नगर से एम्स के प्रायोरिटी ट्रैक के करीब होगा। दो तरह से परीक्षण मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है। रायसेन रोड स्थित आईटीआई के सामने और जेके रोड पर पिलर के लिए टेस्टिंग हो चुकी है। वहीं, मिंटो हॉल के सामने स्टेशन के लिए टेस्टिंग शुक्रवार को की गई। इन जगहों पर बनेंगे 14 स्टेशन ब्लू लाइन के लिए कुल 14 स्टेशन बनेंगे। इनमें भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, परेड ग्राउंड, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जेके रोड, इंद्रपुरी, पिपलानी और रत्नागिरी तिराहा शामिल हैं। मिट्टी की टेस्टिंग के दौरान बेरिकेडिंग की गई है। ताकि, कोई दिक्कत न हो। मिट्टी परीक्षण दो चरणों में होगा मेट्रो (Bhopal Metro) निर्माण के लिए मिट्टी की टेस्टिंग दो चरणों में की जा रही है। पिलर के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो के पिलर खड़े किए जाएंगे। इससे जमीन की ताकत और भार वहन करने की क्षमता का पता लगाया जाता है। मेट्रो स्टेशन के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस टेस्टिंग से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मिट्टी की संरचना स्थिर और मजबूत है। ब्लू लाइन का निर्माण कब तक पूरा होगा? भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का निर्माण काम 2024 में शुरू हुआ है और इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अधिक तेज़, कुशल और सुविधाजनक बन जाएगी। recent visitors 24

ग्राम पंचायत अकौना में विद्यालय भवन और आंगनवाड़ी भवन निर्माण में अतिक्रमणकर्ता का आतंक

सतना  रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अकौना में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर भवन विहीन विद्यालय शासकीय प्रथमिक शाला मलहटी टोला का विद्यालय भवन निर्माण और शौचालय निर्माण का कार्य शासकीय आराजी न 711 रकवा 3.294 हे. पर स्वीकृत है। इसके अलावा, उसी आराजी पर भवन विहीन आंगनवाड़ी भवन की स्वीकृति भी मिली है। आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए 20/03/2025 को सब इंजिनियर/उपयंत्री की उपस्थिति में ले आउट करने के बाद पिलर हेतु गड्ढे खोदे गए थे। लेकिन अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा लगातार विभागवार सूचना दी गई, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। इस मामले में रामपुर बघेलान SDM और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां तक कि कई बार अतिक्रमण हटाने की कारवाही प्रशासन द्वारा की जा चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। हाल ही में, उसी रात में अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा पुनः गड्ढों पर मिट्टी डाल कर भाठ दिया गया और दूसरे दिन सुबह विद्यालय भवन और शौचालय भवन निर्माण में लगे लेवर, मिस्त्री को भगा दिया गया। अब अतिक्रमणकर्ता द्वारा पुनः कार्य करने वालों को धमकी दी गई है कि अब दोबारा यहां दिखना नहीं वरना अंजाम कुछ और होगा। इसके अलावा, अतिक्रमणकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को भी धमकी दी गई है, जो कि एक गंभीर अपराध है। इस मामले में ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा शासकीय संपत्ति का नाजायज तरीके से दुरूपयोग करने वालों पर प्रशासन द्वारा क्या कारवाही होती है या फिर दबंग अतिक्रमणकारी के सामने प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ेगा। recent visitors 19

गूगल ने आईपीएल के लिए बनाया खास डूडल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का आगाज आज से हो रहा है। दुनिया के इस सबसे बड़े क्र‍िकेट इवेंट को गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। उसे गूगल डूडल के जरिए दुनिया को आईपीएल की ओपनिंग की जानकारी दी है। इस साल भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। यह इवेंट पूरे 90 दिनों तक चलेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाने वाली है। इसी मैदान पर पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बहरहाल, गूगल ने अपने डूडल में बैट्समैन को बॉल हिट करते हुए दिखाया है। क्र‍िकेट पिच पर जैसे ही बैट्समैन शॉट खेलता है, अपांंयर के हाथ बॉल को चार रन देने के लिए उठ जाते हैं। आईपीएल जैसी टी20 लीग्‍स में बैट्समैन की भूमिका अधिक होती है। इन इवेंट्स में रनों की बारिश होती है। गूगल डूडल में और क्‍या खास डूडल पर क्लिक करते ही आईपीएल की डिटेल्‍स सामने आ जाती है। किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा, कितने बजे से मैच आयोजित होगा। आगे खेले जाने वाले मुकाबले समेत तमाम डिटेल्‍स सामने आ जाती हैं। नीचे की तरफ आईपीएल से जुड़ी खबरें, आईपीएल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, आईपीएल का एक्‍स हैंडल, आईपीएल का इंस्‍टाग्राम हैंडल जैसी जानकारियां दी गई हैं। कुल मिलाकर गूगल डूडल ना सिर्फ आईपीएल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह पर इकट्ठा करके पेश कर रहा है। टेलिकॉम कंपनियां ले आईं रिचार्ज प्‍लान आईपीएल देखने वाले दर्शकों की एक बड़ी संख्‍या इस इवेंट को अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर स्‍ट्रीम करती है। यूजर्स को ध्‍यान में रखते हुए देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों जैसे- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स में जियोहॉटस्‍टार के सब्‍सक्र‍िप्‍शन को जोड़ा है। याद रहे कि आईपीएल को जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा और हॉटस्‍टार के विलय से यह नया प्‍लेटफॉर्म उभरकर आया है। अपने मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल आईपीएल को अपने मोबाइल पर देखने के लिए आपको जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना होगा। आप प्रीपेड रिचार्ज के साथ इसे बंडल कर सकते हैं या फ‍िर जियो हॉटस्‍टार की वेबसाइट पर जाकर अलग से सब्‍सक्रि‍प्‍शन लिया जा सकता है। जियोहॉटस्‍टार अपने यूजर्स को मोबाइल ओनली प्‍लान भी ऑफर कर रहा है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्‍ट होगा, जिन्‍हें फोन पर आईपीएल देखना है और ज्‍यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। आईपीएल में आज सिर्फ एक मैच खेला जाएगा जो शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। ज्‍यादातर दिनों में दो मैच खेले जाते हैं। recent visitors 32

वर्ल्ड वाटर डे पर वीआईटी भोपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर और एंटीक आर्केड क्लब द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

भोपाल वीआईटी भोपाल के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर और एंटीक आर्केड क्लब द्वारा वन विहार के सहयोग से विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर लेक पर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीआईटी भोपाल, MANIT, RGPV के छात्रों के साथ मध्य प्रदेश राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (State Disaster Emergency Response Force – SDERF) और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शीतल शर्मा, डीन और प्रोफेसर, वीआईटी भोपाल, टाउन प्लानर और रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA), लंदन की सदस्य, ने छात्रों को राजा भोज द्वारा बनाए गए मानव निर्मित अपर लेक की ऐतिहासिक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपर लेक का पुराना नक्शा दिखाकर उसकी तकनीकी, भूवैज्ञानिक और जलवैज्ञानिक विशेषताओं को समझाया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि लेक में जल प्रवाहित करने वाली धाराओं की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे जल निकाय पर संकट गहराता जा रहा है। इसके बाद, छात्रों ने स्थानीय लोगों और बीएमसी गोताखोरों से बातचीत कर यह जाना कि सीहोर और अन्य जलग्रहण क्षेत्रों से आने वाली गाद और तलछट कैसे झील की सेहत को प्रभावित कर रही है। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि तलछट जमने के कारण अपर लेक की गहराई धीरे-धीरे कम हो रही है। लोग यह सोचते हैं कि हर मानसून में झील भर जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इसकी गहराई घटने से इसकी जल संग्रहण क्षमता भी समय के साथ कम होती जा रही है। इसके उपरांत, छात्र वन विहार पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आवासों के बारे में सीखा। आर्किटेक्चर विभाग के छात्र जल्द ही इन वन्यजीवों के लिए स्थानीय शैली पर आधारित आवास डिज़ाइन प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे। डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वीआईटी भोपाल का स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर हर साल इस तरह की हेरिटेज वॉक और जागरूकता पदयात्रा आयोजित करता है ताकि भोपाल के प्राकृतिक वनस्पति और जीव-जंतुओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। recent visitors 32

विटामिन बी 12 को स्पीड से बढ़ाएंगे ये मसाले

विटामिन केवल शरीर के काम के लिए जरूरी नहीं होते, ये ताकत और एनर्जी भी देते हैं। इनकी कमी नसों, मांसपेशी, दिमाग, दिल, हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। सबसे ज्यादा तो विटामिन बी12 की चिंता होती है, क्योंकि यह बहुत कम चीजों में होता है। कई बार विटामिन बी-12 से भरपूर फूड खाने के बाद भी डेफिशिएंसी खत्म नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि शरीर विटामिन बी12 का इस्तेमाल नहीं कर पाता। खाने का सारा पोषण गंदगी बनकर बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में 5 मसाले काम आ सकते हैं। यह कोबालामिन बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं? अगर शरीर में इसकी कमी हो गई है तो मसालों से पहले इन फूड्स को डाइट में शामिल करें। दूध-डेयरी प्रोडक्ट, जानवरों की कलेजी, जानवरों का गुर्दा, अंडे, मछली, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि। अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर से बात करके सप्लीमेंट भी शुरू कर सकते हैं। B12 बढ़ाने में मसालों का रोल आंतों के अंदर खाने से सारे पोषक तत्व निकाले जाते हैं। यह काम गट बैक्टीरिया करते हैं, जो अरबों की संख्या में आंत के अंदर होते हैं। एनसीबीआई पर मौजूद शोध के मुताबिक अगर इन गट बैक्टीरिया की संख्या कम होती है जो इस विटामिन का अवशोषण और उपयोग बाधित हो सकता है। जिससे विटामिन बी12 की कमी बन सकती है। मसाले खाने का फायदा मसालों में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। यह गट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम भी करते हैं। अगर आपको पेट और पाचन से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो इनका सेवन करके फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोबालामिन बढ़ाने में कौन से मसाले ज्यादा मदद करते हैं। दालचीनी ​एक स्टडी के मुताबिक पोलीफेनोल के पर्याप्त सेवन से गट बैक्टीरिया की सही संख्या देखी गई है। शोध में दालचीनी के अंदर इन पोलीफेलोन की सबसे ज्यादा मात्र देखी गई। यह मसाला ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और इंफ्लामेशन में कमी लाता है। काली मिर्च काली मिर्च कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। यह पोलीफेनोल्स देती है, डायजेशन बढ़ाती है, हल्दी के पाचन के लिए जरूरी है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। सारी मिर्च में से इसका सेवन बेस्ट माना गया है। लौंग यह भी एक शक्तिशाली मसाला है, जिसे चावल से लेकर चाय बनाने तक उपयोग किया जाता है। यह काफी मात्रा में पोलीफेनोल्स होते हैं। अगर आप इंफ्लामेशन और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। पुदीना यह पेट के लिए लाभकारी होता है और उसे ठंडा रखता है। एसिडीटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग, गैस में इसका सेवन किया जाता है। आप सूखा पुदीना खाने, छाछ में डालकर पी सकते हैं। छाछ के साथ खाने पर ज्यादा असर मिलता है क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक फूड है। चक्र फूल इस मसाले का सेवन कम किया होगा, लेकिन यह भी औषधीय गुणों से भरपूर है। विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए यह गट बैक्टीरिया सुधारने में मदद कर सकता है। recent visitors 37