बांग्लादेश में नेताओं ने किए बड़े क्रिप्टो निवेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को जन्म दे दिया

 ढाका बांग्लादेश में कथित छात्र आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग के बड़े लिंक सामने आए हैं. एक जांच में खुलासा हुआ है कि इस आंदोलन को भारी विदेशी धनराशि से समर्थन मिला था. इसके नेताओं द्वारा किए गए बड़े क्रिप्टो निवेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को जन्म दे दिया है. एडीएसएम (ADSM) लीडर और 'जातीय नागरिक कमेटी' के संस्थापक सरजिस आलम ने 7.65 मिलियन डॉलर (65 करोड़ रुपये) क्रिप्टोकरेंसी टेथर (Tether) में निवेश किए. बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आकर इतनी बड़ी संपत्ति बनाना अवैध विदेशी फंडिंग की ओर इशारा करता है. मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका अंतरिम सरकार में आईटी एडवाइजर और एडीएसएम कोऑर्डिनेटर नाहिद इस्लाम ने 204.64 बिटकॉइन (BTC) का निवेश किया है, जिसकी कीमत 17.14 मिलियन डॉलर (147 करोड़ रुपये) है. इस भारी निवेश ने उनके पैसे के स्रोत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीटीजी विश्वविद्यालय (CTG University) से जुड़े एडीएसएम लीडर खान तलत महमूद रफी ने 11.094 बिटकॉइन का निवेश किया जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर (8.60 करोड़ रुपये) है. कोई ज्ञात संपन्न पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद इतना बड़ा निवेश मनी लॉन्ड्रिंग की संभावनाओं को दर्शाता है. मीडिया के लोग भी जाल में शामिल प्रधान सलाहकार के प्रेस सचिव और पत्रकार शफीकुल आलम के पास 93.06 बिटकॉइन (10 मिलियन डॉलर, 86 करोड़ रुपये) की संपत्ति है. इससे यह साफ होता है कि आंदोलन से जुड़े मीडिया के लोग भी इस विदेशी फंडिंग के जाल का हिस्सा थे. बांग्लादेश के जिस आंदोलन को कभी छात्र-नेतृत्व वाले बदलाव का प्रयास माना जा रहा था, उस पर अब विदेशी फंडिंग के आरोप लग रहे हैं. क्रिप्टो निवेशों ने इन बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है. पिछले साल शुरू हुआ था आंदोलन पिछले साल अगस्त में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जो बढ़ते-बढ़ते प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिराने पर रुका. देश की बागडोर कुछ समय के लिए अंतरिम सरकार के हाथ में आ गई. उम्मीद थी कि इस बीच चुनाव होंगे और नई लोकतांत्रिक सरकार आ जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. सरकार गिराने वाले छात्र राजनैतिक दल बना चुके हैं.   recent visitors 22

ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान के तहत लगभग 15,600 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई

भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन "मेरी सहेली" जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना और किसी भी प्रकार के संकट से सुरक्षित रखने के लिए आवश्‍यक कदम उठाना है। "ऑपरेशन मेरी सहेली" के तहत रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में अब तक 15,599 महिला यात्रियों को सु‍रक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान की गई है। इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने में रेलवे सुरक्षा बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। ऑपरेशन मेरी सहेली का उद्देश्य इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं, ताकि महिला यात्री यात्रा के दौरान आत्‍मविश्‍वास और सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही आरपीएफ द्वारा महिला यात्रियों को सुरक्षा उपायों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्‍वरित सहायता मिल सके। ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत उठाए गए कदम महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने विभिन्‍न पहलुओं पर कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं: विशेष सुरक्षा प्रबंध: रेलवे स्‍टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ कर्मी तैनात किए गए हैं। जागरूकता अभियान: महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें चोरी, छेड़छाड़ या आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी जाती है। तत्‍काल समाधान एवं सहायता: महिला यात्रियों की शिकायत या समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया है। आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। रेल प्रशासन महिला यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में आरपीएफ से तुरंत संपर्क करें। आरपीएफ हेल्पलाइन 139 और सुरक्षा उपायों का सही उपयोग कर महिला यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और आत्मविश्वासपूर्ण बना सकती हैं। महिला यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां: यात्रा के दौरान अपने सामान और व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान दें। ट्रेन या स्टेशन पर किसी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन 139 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि ऑपरेशन "मेरी सहेली" के तहत आरपीएफ कर्मियों द्वारा महिला यात्रियों को विशेष रूप से ट्रेनों में सफर के दौरान सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आरपीएफ की विशेष टीम तैनात है, जो ट्रेनों और स्टेशनों पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। recent visitors 21

5वीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना

 भोपाल  प्रदेश के पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में है। यह परिणाम 30 मार्च को आना था, लेकिन अब तक 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हुआ है। मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक समाप्त करना था। अब तीन दिन शेष है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पूरा होना संभव नहीं है। कॉपी जांचने में क्यों हो रहे देरी     वहीं शिक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम नहीं पूरा हो पा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र ने जो समय-सारिणी तय किया था। उसके हिसाब से मार्च के अंत तक पांचवीं व आठवीं का परिणाम आना था, लेकिन अब तक 20 फीसद उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना बाकी है।     निजी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम के चार लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इस कारण निजी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।     राजधानी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 834 शिक्षकों को साढ़े तीन लाख उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए लगाया गया है। इसमें पांचवीं की एक लाख 26 हजार और आठवीं की दो लाख पांच हजार उत्तरपुस्तिकाएं हैं। जिनके मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण देरी शिक्षकों का कहना है कि मूल्यांकन के बाद अंकों को ऑनलाइन प्रविष्टि करने के कारण रिजल्ट तैयार करने में देरी होगी। शिक्षकों को एक-एक बच्चे का अंक ऑनलाइन भरना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण टैबलेट से अंकों को ऑनलाइन भरने में परेशानी हो रही है। मूल्यांकन केंद्र ही नहीं पहुंचे 12 शिक्षक जिले के जहांगीराबाद स्थित शासकीय कन्या उमावि, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विद्या विहार स्कूल, सरोजिनी नायडू कन्या स्कूल और फंदा ग्रामीण के 25वीं बटालियन स्कूल में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 12 शिक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इन्हें जिला परियोजना समन्वयक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। recent visitors 45

2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री

लॉस एंजिल्स बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्‍में लगातार ढेर हो रही हैं। हाल के दिनों में 'पुष्‍पा 2' और 'छावा' के अलावा कोई भी फिल्‍म बंपर कमाई का जादू नहीं चला सकीं। फिल्‍में लगातार रिलीज हो रही हैं और लगातार पिट भी रही हैं। लेकिन यह हाल सिर्फ भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री का नहीं है। हॉलीवुड की फिल्‍मों का भी हाल ऐसा ही है। बल्‍क‍ि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद हॉलीवुड की फिल्‍मों की कमाई का ग्राफ जिस तेजी से गिरा है, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है। 2025 की पहली तिमाही भी थकी हुई बीती है। हालांकि, आगे टॉम क्रूज की 'मिशन: इस्‍पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग', 'सुपरमैन' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' जैसी फिल्‍मों से उम्‍मीद बंधी हुई है। 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 8.6 बिलियन डॉलर (73,971 करोड़ रुपये) रही। जबकि 2019 में कोरोना महामारी से पहले यही कमाई 11.4 बिलियन डॉलर (98,055 करोड़ रुपये) से करीब 25% कम है। 2023 में एक्‍टर्स-राइटर्स की हड़ताल से भी हुआ नुकसान हॉलीवुड को कोरोना महामारी के बाद एक बड़ा झटका साल 2023 में लगा, जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री राइटर्स और एक्‍टर्स लेखक हड़ताल पर चले गए। इस कारण जो फिल्‍में बन रही थीं, उनका बजट बढ़ गया। क्‍योंकि फिल्‍मों की शूटिंग बीच में रुक गई। शूट के लिए जो सेट्स बनाए गए थे, उन्‍हें हड़ताल के कारण लंबे समय तक यूं ही रखना पड़ा और किराया भरना पड़ा। अप्रैल में लास वेगास में जमा होंगे इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज हॉलीवुड में फिल्म बिजनस के सबसे बड़े नाम अगले महीने की शुरुआत में लास वेगास में 'सिनेमाकॉन समिट' में इकट्ठा होने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इसमें इंडस्‍ट्री के हालात पर चर्चा होगी। इस सम्‍मेलन में हॉलीवुड के स्टूडियोज और मल्टीप्लेक्स मालिकों का जमावड़ा होगा। इनमें एएमसी एंटरटेनमेंट, सिनेमार्क और सिनेवर्ल्ड के साथ-साथ छोटे शहरों में सिंगल स्‍क्रीन थिएटरों के मालिक और उनके अधिकारी भी होंगे। 'अनोरा' के डायरेक्‍टर ने कहा था- ऐसे तो खत्‍म हो जाएंगे इसी महीने ऑस्‍कर अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान जब 'अनोरा' को बेस्‍ट पिक्‍चर समेत 5 पुरस्‍कार मिले, तब फिल्‍म के लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर चुने गए सीन बेकर ने फिल्ममेकर्स, ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और दर्शकों से सिनेमाघरों को सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'थिएटर जाने का एक्‍सपीरियंस अब खतरे में है। महामारी के दौरान थ‍िएटर स्क्रीन्‍स की संख्या कम हो गई है। अगर हम इस ट्रेंड को नहीं बदलते हैं, तो हम अपनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खो देंगे।' OTT पर रिलीज का इंतजार करते हैं दर्शक रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से लिखा गया है कि दर्शक अभी भी बड़े बजट की फ‍िल्में देखते हैं, लेकिन वे अब इसे घर पर बैठकर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और इसी में खुश हैं। यह बहुत आम बात है कि अब फिल्‍में तीन से आठ हफ्तों के भीतर OTT पर स्ट्रीम होने लगतीक है। जबकि पहले इसमें कम से कम तीन महीने लगते थे। टॉम क्रूज पूरा करेंगे बॉक्‍स ऑफिस का 'मिशन: इम्‍पॉसिबल' हालांकि, हॉलीवुड को इस साल आगे के महीनों में कुछ बड़ी फिल्‍मों से कमाई की उम्‍मीद है। इनमें 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' शामिल है, जो लंबे समय से चल रही इस एक्शन फ्रेंचाइजी में टॉम क्रूज की आखिरी फ‍िल्म हो सकती है। यह फिल्‍म 23 मई को रिलीज होगी। ब्रैड पिट की F1, डेविड कोरेंसवेट की 'सुपरमैन' कर सकती है कमाई इसी तरह, 27 जून को रिलीज हो रही ब्रैड पिट की 'F1' से भी खूब उम्‍मीदें हैं। ब्रैड पिट ने इस फिल्‍म में फॉर्मूला 1 ड्राइवर की भूमिका निभाई है। इसके बाद 11 जुलाई को वार्नर ब्रदर्स अपनी नई 'सुपरमैन' फिल्‍म रिलीज करेंगे, जिसका डायरेक्‍शन 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के निर्माता जेम्स गन कर रहे हैं। फिल्‍म में डेविड कोरेंसवेट लीड रोल में हैं। मार्वल की अपकमिंग फिल्‍मों पर है कमाई का भरोसा मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एंटी-हीरो टीम 'थंडरबोल्ट्स' भी 2 मई को रिलीज होगी और गर्मियों के फ‍िल्मी सीजन की शुरुआत करेगी। उसके बाद जुलाई के अंत में 25 तारीख को 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्‍ट स्‍टेप्‍स' रिलीज होगी। नंबवर और दिसंबर में 'विकेड 2' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' से उम्‍मीदें साल के आख‍िर में, नवंबर और दिसंबर में छुट्टियों और त्‍योहारों के बीच म्यूज‍िकल बॉक्स ऑफ‍िस की दूसरी फिल्म 'विकेड: पार्ट 2' 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसी तरह एनिमेशन फिल्‍म 'जूटोपिया 2' भी 26 नवंबर को रिलीज होगी। जेम्स कैमरून की 'अवतार' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' साल के आख‍िर में 19 दिसंबर को रिलीज होगी। 2025 में कमाई में हो सकती है 9 बिलियन डॉलर की कमाई बाजार के जानकार, अनुमान लगा रहे हैं कि 2025 पिछले साल की तुलना में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई में मामूली लेकिन थोड़ी वृद्धि करेगा। साल 2025 में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्‍स ऑफिस की कमाई 9 बिलियन डॉलर (77389 करोड़ रुपये)तक पहुंचने के आसर हैं। recent visitors 36

सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत की मुलाकात

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रधानमंत्री की सादगी से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, वे उनके लिए संकल्प की तरह हैं। उन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए वे जनकल्याण, गरीब कल्याण और छिंदवाड़ा-पांडुरना के विकास के लिए समर्पित हैं। सांसद बंटी साहू ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन सौंसर के बुनकर भाइयों द्वारा बनाए गए अंगवस्त्र से किया। इसके साथ ही उन्होंने पातालकोट और तामिया की महिलाओं के हाथों से बनी फूलों की गुलाल, महुआ के लड्डू और स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स बिस्किट भी प्रधानमंत्री को भेंट किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को छिंदवाड़ा में आयोजित 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी और इसकी स्मारिका भी भेंट की। यह शिविर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। सांसद बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए महत्वपूर्ण छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेलवे लाइन बिछाने की भी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। recent visitors 16

अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

भोपाल श्री अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। समाज के स्नेह और सम्मान ने हृदय को गहराई से छू लिया। इस आयोजन ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सजीव किया और आपसी संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाया। आभार उन सभी का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हमारा समाज इसी एकता और प्रेम के साथ आगे बढ़ता रहे. जय श्री अग्रसेन महाराज जी recent visitors 34

एनटीपीसी के अस्पताल परिसर में घुसा चीतल, मचा हड़कंप

कोरबा कोरबा के कटघोरा वन मंडल के दर्री वन परिक्षेत्र में आने वाले एनटीपीसी के विभागीय चिकित्सालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब देर रात एक चीतल यहां घुस गया।हां चिकित्सालय परिसर में मौजूद लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते आसपास लोगों के भीड़ बएकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर पहुंचे चीतल पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया,  जिनसे जान बचाकर वो अस्पताल परिसर में पहुंच गया। कुत्ते वहां भी पहुंच गए। लोगों ने कुत्तों से बचाने के लिए चीतल को पकड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतल को पकड़ने के प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह चीतल को पकड़ा गया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। recent visitors 26