चंदाैली में फुटबॉल खेलने जा रहे दो खिलाड़ियों की ट्रेन से कटकर माैत

चंदाैली चंदाैली के अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फुटबॉल खिलाड़ी थे और खेलने निकले थे। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। गेटमैन भी चिल्लाता रह गया। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। घटना से ट्रेन भी आधे घंटे तक रुकी रही। जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान (22)  दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। इसके साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। वहीं, जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल का पुत्र आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था। दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर स्थित खेल मैदान में जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह करीब साढ़े 6 बजे तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। इस दौरान फाटक बंद मिला तो बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। इस बीच, दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई दी। गेटमैन भी तेज तेज से चिल्ला रहा था। लेकिन सुनाई नहीं पड़ने पर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीडीडीयू नगर की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर दूर घिसटते गए। इसके कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जानकारी होने पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल इंजन से निकाल गाड़ी को आगे रवाना किया। लगभग आधे घंटे तक गाड़ी रुकी रही। खेल मैदान में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवा खिलाड़ियों के ऊपर परिवार का गर्व था। लेकिन इयरफोन ने दोनों परिवार के चिराग को बुझा दिया। प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। आकाश के बहन की भी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में बदल गई।   recent visitors 39

रायपुर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी शुरू

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज पूरे प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी ओर एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।   recent visitors 41

कप्तान रहाणे ने बताया हम से कहा हुई चूक, 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे, इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने ही मैदान पर आईपीएल 2025 के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना क्यों करना पड़ा? इसके पीछे का कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया है। उनका कहना था कि हम 13वें ओवर तक बहुत अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जैसे ही वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल का विकेट गिरा तो फिर हम दबाव में आ गए। केकेआर की टीम एक समय पर 210 के पार जाती नजर आ रही थी, लेकिन टीम 174 रनों पर ढेर हो गई। अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेट गिरने से हमारी लय बदल गई। उसके बाद बल्लेबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जब ​​मैं और वेंकी(वेंकटेश अय्यर) बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम चर्चा कर रहे थे कि 200-210 का स्कोर हासिल किया जा सकता है, लेकिन उन विकेटों ने हमारी लय तोड़ दी।" कप्तान रहाणे ने आगे बताया, "थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने बल्ले से बहुत अच्छा पावरप्ले खेला। यह (कुल) औसत से कम था। हम 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे। हम इस खेल के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते, लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।" वाकई में एक समय पर कोलकाता की टीम 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन 175 तक भी नहीं पहुंच पाई। कोलकाता का स्कोर 12 ओवर के बाद 125 रन था, लेकिन अगले 8 ओवरों में सिर्फ 49 रन बने। वेंकटेश अय्यर के बाद रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए। केकेआर के मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर भी बल्लेबाजी के लिए नहीं खिलाया, क्योंकि वे गेंदबाजी को मजबूत करना चाहते थे। हालांकि, ओस के कारण ज्यादा फायदा गेंदबाजों को नहीं मिला। recent visitors 29

कोहली की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने जीता मैच, IPL में 56वां अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। इस जीत में बल्ले से विराट कोहली और फिल सॉल्ट का और गेंद से क्रुणाल पांड्या का बड़ा योगदान रहा। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने आसानी से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंद में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 98वीं फिफ्टी है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली की ये 56वीं फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने 28 मैचों में 966 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाम अब 36 मैचों में 1018 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे वॉर्नर और रोहित हैं। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 28 मैचों में 1093 रन बनाए हैं, जबकि रोहित के नाम 34 मैचों में 1070 रन हैं। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर – 28 मैचों में 1093 रन विराट कोहली – 36 मैचों में 1018 रन सुरेश रैना – 28 मैचों में 966 रन recent visitors 34

श्याम बिहारी जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा हमारी सरकार हर परिवार की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध

चिरमिरी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, चिरमिरी में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिले के तीनों विकासखंडों से आए कुल 138 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। वहीं बाल विकास परियोजना खड़गवां से 70, मनेन्द्रगढ़ से 34 और चिरमिरी से 34 जोड़े इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन व्यय के रूप में भी दिए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय थे। साथ ही, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, सरपंच और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने भी सभी वर-वधुओं, उनके परिवारजनों और आयोजन में शामिल सभी सम्माननीय जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, बल्कि परिवारों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी चिंताओं को भी कम करता है। वहीं नगर निगम सभापति ने कहा कि बेटियों का सम्मान और उनका सुरक्षित भविष्य ही समाज की उन्नति का आधार है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की इस सोच को दर्शाती है कि हर बेटी का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ हो। वहीं, नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय ने इस आयोजन को समाज में परस्पर सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने वाला बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी, और वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान देकर सरकार ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य किया है, वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दर पर भुगतान देकर वनवासियों की आजीविका को सशक्त किया जा रहा है। आवास योजनाओं के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को पहले ही घर मिल चुका है, और अब 14 लाख और परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई है। महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए सभी उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई, ताकि इस सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके और बेटियों को शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिले। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासन और समाजसेवियों को बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर श्री राम नरेश राय, जिला पंचायत एमसीबी की अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र सिंह राणा, नगर पंचायत झगराखाण्ड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता रामा यादव, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई, जनपद पंचायत खड़गवां की अध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, जिनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल, अनुविभागीय अधिकारी रा. विजयेन्द्र सारथी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहे। recent visitors 27

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में की धमाकेदार एंट्री

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। विराट कोहली 36 गेंद में 59 रन और लियाम 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वैभव, सुनील और वरुण ने 1-1 विकेट लिए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 10 गेंद में 10 रन ही बना सके। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 59 और लियाम लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंद में 56 रन बनाए। सुनील नरेन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई। सुनील नरेन 26 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंद में 6 रन बनाए। रिंकू सिंह 10 गेंद में 12 रन ही बना सके। आंद्रे रसेल (4) को सुयाश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 22 रन पर दो सफलता हासिल की।   क्रुणाल पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (56), रिंकू सिंह (12) और वेंकटेश अय्यर (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले मैच में आरसीबी ने मारी बाजी आरसीबी ने केकेआर को आठ विकेट पर 174 रन पर रोकने के बाद 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 56 और रजत पाटीदार ने 34 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।   recent visitors 28

बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध कर रहे मोहम्मद यूनुस, भारत नहीं दे रहा भाव

बैंकॉक बांगलादेश के अस्थायी सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस आगामी BIMSTEC शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध भारत से कर रहे हैं। हालांकि अभी तक भारत ने उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब एक संसदीय पैनल ने बैठक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी विचाराधीन है। गौरतलब है कि यह बैठक इस शनिवार को संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक के रूप में आयोजित हुई थी, जिसमें कई सांसदों ने बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की और भारत द्वारा इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में सवाल किए। बैठक में एस जयशंकर ने सांसदों को बताया कि ढाका में अस्थायी सरकार ने दावा किया है कि बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले राजनीतिक रूप से प्रेरित थे और इन्हें माइनॉरिटी टार्गेटेड नहीं माना जाना चाहिए। जयशंकर ने सांसदों को बांगलादेश, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों पर भी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान और चीन के मामलों पर बाद में बात करने का संकेत दिया और इस बैठक में इन मुद्दों को अलग से उठाने की बात की। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि SAARC (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) पाकिस्तान के रवैये के कारण निष्क्रिय हो गया है और इसीलिए भारत BIMSTEC को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। जयशंकर ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 4 अप्रैल तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस यात्रा की पुष्टि बैठक में नहीं की। बैठक में विभिन्न सांसदों ने बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की गंभीरता को लेकर चिंता जताई और भारत सरकार से इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। विशेष रूप से, बांगलादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे हमले और उनके बारे में अस्थायी सरकार का बयान चर्चा का विषय बने। जयशंकर ने बांगलादेश की सरकार के इस दृष्टिकोण को साझा किया कि इन हमलों का कोई धार्मिक या अल्पसंख्यक आधार नहीं था, बल्कि ये राजनीतिक कारणों से हुए थे। BIMSTEC की भूमिका BIMSTEC बंगाल की खाड़ी के चारों ओर स्थित देशों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। इसमें भारत की रणनीति काफी महत्वपूर्ण है। जयशंकर ने इस बात का उल्लेख किया कि SAARC की निष्क्रियता के कारण भारत BIMSTEC को सक्रिय करने और दक्षिण एशिया में आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रहा है। BIMSTEC के सदस्य देशों में बांगलादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इस संगठन का उद्देश्य बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि यह दौरा होने की संभावना है। यह सम्मेलन 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित होगा और प्रधानमंत्री मोदी के इसमें भाग लेने से भारत-बांगलादेश और BIMSTEC देशों के साथ सहयोग को और अधिक मजबूती मिल सकती है। recent visitors 26