कमिश्नर बोले – आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति कराए सुनिश्चित

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील जैतपुर कार्यालय, उप तहसील कार्यालय चन्नौडी, ग्राम पंचायत देवरी के चकौडिया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप व आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत देवरी के आंगनवाड़ी केंद्र चकौडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे पोषण आहार जैसे अन्य सभी संदर्भ सेवाएं समय पर दिलाई जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के पंजी रजिस्टर, पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जैतपुर एवं उप तहसील कार्यालय चन्नौडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्‍व प्रकरणों, दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट सहित अन्य  कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप चकौडिया का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि किसानों का शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभी तक हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 27

जिले में विश्व जल दिवस के अवसर पर जगह-जगह जल संरक्षण के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  जिले में अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉकों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर संकल्प लिया कि वे जल को सुरक्षित रखेंगे और उसका सही उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत बेलबहारा में सरपंच, सचिव, बिहान स्वयं सहायता समूह और पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ जल संरक्षण की शपथ लेकर पानी बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इसी तरह, चनवारीडांड में "जल जीवन अभियान" के तहत नागपुर से "नवा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन" घुटता से "उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन" और सोनहा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन की दीदियों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने जल के सही उपयोग और संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया। वहीं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी विश्व जल दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत केवटी, डिहुली, कोटाडोल, चौनपुर, पिपरिया, महाराजपुर, लाई, सिरौली, तोजा, कमर्जी, बंजी, सगरा, मोहनटोला, अक्तवार, हरफ़रा, जामथान, चिडोला, चुटकी, बरौता, माड़ीसरई, डोंगरी, बहेराटोला, उचेहरा, धनपुर और खांडाखोह सहित कई गांवों में सरपंच सचिवों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने जल संरक्षण की महत्ता को समझते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विश्व जल दिवस के इस अवसर पर जल संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता साफ दिखी। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से जिले में जल संरक्षण अभियान को मजबूती मिली। यह पहल आने वाले समय में जल संकट से निपटने और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। recent visitors 26

दुर्ग में राइस मिल में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान, मौके पर दमकल विभाग की टीम

दुर्ग दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के चार दमकल गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान और बारदाने जलकर खाक हो गए। recent visitors 25

छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध पड़ा भारी, आरोपियों ने महिला को मारी गोली

लखनऊ राजधानी लखनऊ में छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। छात्रों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।  घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर की है। यहां के निवासी श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह और पत्नी सारिका श्रीवास्ताव (43) छत पर टहल रहे थे। इसी समय उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी। इस पर श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।   recent visitors 41

दिल्ली के एक पार्क में पेड़ से लटके मिले लड़के और लड़की के शव

नई दिल्ली दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पेड़ों पर दोनों के शव मिलने के जानकारी वहां के सुरक्षा गार्ड ने दी। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 6.31 बजे बलजीत सिंह (35), निवासी हौज खास गांव, जो डियर पार्क में सुरक्षा गार्ड है, उन्होंने एक पीसीआर कॉल की। जिसमें बताया गया कि एक लड़का और एक लड़की एक पेड़ की शाखा पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक लड़का उम्र लगभग 17 वर्ष, जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और एक लड़की जो लगभग 17 वर्ष की थी, जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी, दोनों एक पेड़ की शाखा पर नायलॉन की रस्सी से लटके थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है। यह जांच में सामने आएगा। recent visitors 38

बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामला: हरपाल ने अपनी पत्नी, एक बेटी और 2 बेटों की हत्या की थी

 बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में हुए भीषण ब्लास्ट के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि घायल हरपाल सिंह ने ही अपनी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की हत्या की थी। पुलिस को मौके से पेट्रोल से भरी बोतल और 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी बहन और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बहादुरगढ़ शहर थाने में आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हरपाल सिंह, जो मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी है और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है, पिछले 7 महीने से बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 312 में किराए पर रह रहा था। शनिवार शाम को हुए भीषण धमाके में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्लास्ट की वजह अब भी रहस्य पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के अनुसार, घर में रखा एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित मिला, जबकि एसी की इनडोर यूनिट को आग से नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम दो जोरदार धमाके हुए, जिसके बाद घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ धुआं और आग होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई। जब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब जाकर चार शव बरामद किए गए। पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई चारों मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। recent visitors 77

IPL 2025: पहले ही मैच में हिट विकेट कॉन्ट्रोवर्सी, स्टंप्स पर सुनील नरेन का बल्ला लग, फिर भी क्यों नहीं हुए OUT?

 नई दिल्ली IPL 2025 की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को हो गई। पहला मुकाबला कोलकाता में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में एक कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली। बल्लेबाजी कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स पर लग गया था, लेकिन अंपायर ने उनको हिट विकेट आउट नहीं दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, बल्लेबाज विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी भी हैरान थे। बल्लेबाज को हिट विकेट आउट क्यों नहीं दिया गया? ये सवाल हर किसी के दिमाग में है, लेकिन जान लीजिए कि इसको लेकर नियम क्या कहते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज का बल्ला, कोई क्रिकेटिंग गियर या शरीर का कोई अंग स्टंप्स पर लग जाता है तो बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाता है। हालांकि, इस केस में ऐसा नहीं हुआ। केकेआर की पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद सुनील नरेन के ऊपर से चली गई। सुनील नरेन ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ऊपर से जाते देख उन्होंने अपना बल्ला नीचे कर लिया। इस दौरान उनका बल्ला काफी पीछे चला गया स्टंप्स पर लग गया। ऐसे में बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाना चाहिए था। हालांकि, यहां नियम अलग लागू हुआ। दरअसल, जब सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स से टकराया तो उससे ठीक पहले स्क्वायर लेग अंपायर ने गेंद को वाइड करार दे दिया था। इस तरह गेंद उसी समय डेड हो गई। इसके बाद कुछ भी हो अंपायर का फैसला ही मान्य होता। आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स भी यही कहती हैं कि अगर गेंद डेड है तो फिर स्टंप्स से शरीर लगे या बल्ला हिट विकेट बल्लेबाज को नहीं दिया जाएगा। नियम 35 यही दर्शाता है। यहां तक कि विराट कोहली, टिम डेविड और रजत पाटीदार ने थोड़ी बहुत अपील की, लेकिन गेंद वाइड हो गई तो फिर वे हिट विकेट होने से बच गए। अगर गेंद वाइड नहीं होती तो निश्चित तौर पर सुनील नरेन को पवेलियन लौटना पड़ता। recent visitors 34