Sunday, July 5, 2026 9:54 am

अजिंक्य रहाणे कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने रचा इतिहास, आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की

नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक नई टीम की कप्तानी इस बार करने वाले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने से पहले अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। अजिंक्य रहाणे का ये बतौर कप्तान आईपीएल में 26वां मैच था। वे 2018 और 2019 में 24 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एक मैच में रहे थे। इसके अलावा अन्य कोई भारतीय कप्तान अब तक तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी नहीं कर पाया है। श्रेयस अय्यर दूसरे भारतीय बनेंगे, जब पंजाब किंग्स इस सीजन पहला मैच खेलेगी। वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे हैं। वहीं, अगर उन अन्य तीन कप्तानों की बात करें, जिन्होंने तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी की है तो उनमें महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। कुमार संगकारा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी 2010 सीजन में 13 मैचों में की। इसके बाद 25 मैचों में वे डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। 2013 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे थे। महेला जयवर्धने ने एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 13 मैचों में कोच्चि टस्कर्स केरला और 16 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की। स्टीव स्मिथ ने एक मैच में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 15 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और 27 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। recent visitors 27

आबकारी की देर रात्रि रायसेन एवं बैरागढ़ के होटल, ढाबों पर दबिश, 57 प्रकरण पंजीबद

 भोपाल शनिवार को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में  पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक  रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश  आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा, बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल  57 प्रकरण पंजीबद किए । आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी । recent visitors 20

शिवपुरी के कोलारस में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार, महाराष्ट्र की दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल

शिवपुरी कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा के पास रविवार की सुबह डॉक्टरों की एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। चार डॉक्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी डॉ. अतुल आचार्य उम्र 55 साल, डॉ. तन्वी आचार्य उम्र 50 साल निवासीगण भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ सुबोध पंडित उम्र 60 साल, डॉ नीलम पंडित उम्र 55 साल निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ उदय जोधी उम्र 64 साल, डॉ सीमा जोधी उम्र 59 साल करीब पंद्रह दिन पहले उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए निकले थे।   रामलला के दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे इसी क्रम में वह अयोध्या से रामलला के दर्शन कर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान रविवार की सुबह ग्राम लुकवासा के पास सुबह करनब 8:30 बजे कार ड्राइव कर रहे डॉ. अतुल आचार्य को नींद का झोंका आ गया। डॉ. तन्वी आचार्य की मौत उनकी कार फोरलेन हाईवे पर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार डॉ. तन्वी आचार्य की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष डॉक्टर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ नीलम ने भी दम तोड़ दिया। शेष घायल डॉक्टरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। recent visitors 31

सहायक प्राध्यापक के साथ मारपीट का मामला पकड़ा जोर, गुस्से में प्रोफेसर

  सिंगरौली जिला मुख्यालय बीते दिन शुक्रवार की शाम एक सहायक प्राध्यापक के साथ एक छात्र संगठन के सदस्यों ने मारपीट का मामला  आज तूल पकड़ लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की ढुलमुल रवैया एवं अभाविप  छात्र संगठन के गुंडागर्दी से त्रस्त प्राध्यापको ने आज पठन-पाठन ठप कर काली पट्टी बांधते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर एसपी दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएसपी ने उनको उनके बातों को सुना, लेकिन मामला सुलझा नही पाए है। वही आरोप है कि पुलिस  सहायक प्राध्यापको पर मामले में समझौता कराने के लिए दबाव बना रही है। दरअसल हुआ यू था की प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस बैढ़न में बीते दिन कल शाम करीब 5:30 बजे सहायक प्राध्यापक नितेश कुमार सिंह के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अरुणेंद्र पाण्डेय एवं निखिल वर्मा प्राचार्य के कक्ष में मारपीट करने लगे बस आरोप इतना था कि सहायक प्राध्यापक ने एक छात्र को ड्रेस कोड न होने पर बाहर कर दिया था। इसी से उक्त छात्र संगठन के पदाधिकारी नाराज होकर प्राचार्य के कक्ष में जाकर मारपीट किए हैं। इस तरह का आरोप महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नितेश कुमार सिंह ने एसपी के यहां दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है।  उक्त घटना के बाद कोतवाली बैढ़न में लिखित रिपोर्ट दी गई। वही इस घटना से सहायक प्राध्यापक डरे सहमे नजर आए और आज उक्त महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं उक्त स्टाफ पठन-पाठन के कामकाज को छोड़कर हाथ में काली पट्टी बांध परिसर में एकत्रित होते हुए कॉलेज प्रबंधन एवं प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। दोपहर के वक्त एसपी दफ्तर से प्राध्यापकों को बुलावा आया । जहां महाविद्यालय के प्राध्यापक पैदल मार्च एवं नारेबाजी करते हुए एसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान सीएसपी ने उनकी बातों को सुना, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंचे।  लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस समझौता करने के पक्ष में है। शायद इसीलिए घटना के 24 घंटे बाद भी मारपीट करने वाले छात्र संगठन के पदाधिकारी पर अपराध पंजीबद्ध नही किया जा सका है। उधर अखिल विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निखिल वर्मा ने एसपी के यहा आवेदन पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उक्त महाविद्यालय में अनुशासनहीनता की गतिविधियां हो रही है। बीते दिन कल 21 मार्च महाविद्यालय परिषर में एक विद्यार्थी को ड्रेस कोड में न होने के कारण अनुशासन समिति के सदस्य प्रो.नितेश सिंह ने परिषद से बाहर कर दिया था। इसका विरोध करने पर गाली-गलौंज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। बहरहाल जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित उक्त महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के साथ की गई मारपीट का मामला जोर पकड़ लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य के अलावा अधिकांश प्राध्यापक आर-पार करने के मूड़ में है। वही  प्राचार्य के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे प्राध्यापक महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नितेश सिंह सहित अन्य कई प्राध्यापकों ने कहा कि महाविद्यालय में मारपीट की घटना पहली बार नही है। इसके पूर्व भी दो-तीन बार ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आरोप है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम यू सिद्धीकी हमेशा मामले को दबाने में लगे रहते थे। बीते दिन कल शुक्रवार को उन्ही के चेंबर में उन्ही के समक्ष छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मारपीट की और वह मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव दे रहे थे। प्राध्यापकों ने यहां तक आरोप लगाया है कि प्राचार्य कई वर्षों से इसी महाविद्यालय में पदस्थ रहे। बीच में कुछ महीनों के लिए स्थानांतरण हुआ था। बैढ़न से उनका मोहभंग नही हो रहा है। इसलिए महाविद्यालय गुटबाजी चरम पर है और इसके पूरे घटना क्रम के किरदार प्राचार्य हैं। आगे कहां की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नही मिल जाता हैं। recent visitors 20

दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया रजिस्ट्रेशन

शहडोल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर में आज दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। आयोजित  शिविर में एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 75 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें  34 लोगों को इन दोनों योजनाओं हेतु सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया।  दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को इन योजनाओं के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल, वॉकर स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल प्रदाय किए जाने हेतु पंजीयन की कार्यवाही की गई। recent visitors 20

आईपीएल 2025 में पहला सुपर संडे आज, फैंस को मिलेगा मैचों का डबल डोज, रोहित और धोनी होंगे मैदान में

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज पहला सुपर संडे है, जहां फैंस को मैचों का डबल डोज मिलने वाला है। आज यानी रविवार 23 मार्च को एक नहीं, बल्कि दो मुकाबले खेले जाने हैं। एक मैच में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीम आमने-सामने होगी। दोनों पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। हालांकि, दोनों ही कप्तान इस बार नहीं हैं। पिछले सीजन दोनों ने कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, एक और मैच आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन और 2016 के सीजन की चैंपियंस टीम की भिड़ंत होगी। आईपीएल 2025 का दूसरा और सुपर संडे का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद वर्सेस राजस्थान मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीएसके वर्सेस एमआई मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये आईपीएल का एलक्लासिको कहा जाता है। दोनों टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं। आईपीएल 2025 के एसआरएच वर्सेस आरआर मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे होगी, जबकि टॉस तीन बजे होगा। वहीं, सीएसके वर्सेस एमआई मैच शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा और मैच में टॉस सात बजे होगा। आज जो दो मुकाबले होने हैं और उनमें जो चार टीमें खेल रही हैं, उन्होंने कुल 12 ट्रॉफी पिछले 17 सीजन में जीती हैं। 10 ट्रॉफी अकेले चेन्नई और मुंबई ने जीती हैं। ऐसे में आज के मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाले हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पहले कुछ मैचों में रियान पराग करने वाले हैं। संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। आईपीएल के आगाज मैच में कोलकाता और बेंगलुरु की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। recent visitors 30

स्‍पा सेंटर पर छापा कर 3 लड़कियां-एक लड़का और मैनेजर गिरफ्तार, चल रहा था देह का धंधा

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंध चलाया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश देकर स्‍पा सेंटर की छानबीन की। इस दौरान मौके से तीन लड़कियों, एक लड़के और स्‍पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को स्‍पा सेंटर पर छापामारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस सभी संबंध‍ित लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंधा चल रहा है। अवैध देह व्‍यापार की इस सूचना पर पुलिस ने स्‍पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां तीन लड़कियां, एक लड़का और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस ने इन सभी के साथ स्‍पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मैनेजर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की शाम को की। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा रोड पर एक मॉल के पास स्थित स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। स्पा सैंटर में बनाए गए कमरों से पुलिस को आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों, एक युवक व स्पा सेंटर के मैनेजर केशव झाब को हिरासत में ले लिया है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी का कहना कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। पकड़े गए युवक व युवतियों तथा स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने पर भिजवा दिया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। स्पा सेंटर को सील करा दिया गया है। recent visitors 38