Sunday, July 5, 2026 8:30 am

एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए किया जा रहा था लोगों का ब्रेनवॉश, 4 लोग हिरासत में

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायत पर हिंदू संगठन और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है. पुलिस ने दो घरों में दबिश देकर वहां चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के प्रयास को रोका. आरोप है कि एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. कार्रवाई के दौरान धर्म विशेष से जुड़ी कई किताबें और साहित्य जब्त किए गए हैं. सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गुप्त रूप से धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त हैं और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है. कल मस्तूरी से आया था धर्मांतरण का मामला शनिवार को भी बिलासपुर के मस्तूरी में धर्मांतरण का मामला सामने आया था. यहां के लवार गांव में हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी. इस दौरान रवि कैवर्त के घर में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं. पुलिस ने रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी में बीमार और गरीबों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का गोरखधंधा चलाया जा रहा था. मस्तूरी पुलिस ने धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 25

सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई एआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड और सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर जारी हो गया है। 30 मार्च को आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में गाने और टीजर के बाद ट्रेलर ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस मूवी में भाईजान अपने डैशिंग अवतार से दर्शकों को दिल जीत रहे हैं। 3:27 मिनट के ट्रेलर में सलमान खान देश के मसीहा बने हैं। वह लोगों की मदद कर रहे हैं। भ्रष्ट लोगों को रास्ते से हटा रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रश्मिका मंदाना की मौत के बाद सलमान का किरदार वायलेंट बन जाता है। फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर पहले 30 हजार फैंस के साथ एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होना था। लेकिन सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। क्योंकि बीते कुछ महीनों से उनके साथ जो अनहोनी हो रही है, उससे हर कोई शॉक्ड है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च इवेंट करके टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। नहीं तो, बाकी फिल्मों की तरह इसका भी ट्रेलर धूम-धड़ाके के साथ जारी किया जाता। फिर इसे एक थिएटर में कम लोगों के बीच रिलीज किया गया। जहां पिता सलीम खान और सलमान खान पहुंचे थे। सलमान खान की 'सिकंदर' कमा लेगी पहले दिन 100 करोड़? सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रविवार को आ रही है। 'टाइगर 3' भी उनकी रविवार को ही रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर लोगों को वैसे तो काफी उम्मीद है कि ये सुपरडुपर हिट होगी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ कमा लेगी। अब देखना होगा कि लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारत में अब वह मंगलवार, 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, विदेशों में बुकिंग फरवरी से ही जारी है। आप अगर इस फिल्म की टिकट बुक करना चाहते हैं तो बुक माय शो की साइट या एप डाउनलोड करके घर बैठे कर सकते हैं। फर्स्ड डे-फर्स्ड शो के लिए ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि इस फिल्म के गाने और टीजर में सलमान खान का अवतार देख फैंस बुकिंग के लिए तैयार बैठे हैं। recent visitors 45

विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: मुख्यमंत्री साय

  मुख्यमंत्री से शुक्ल ने अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां की साझा रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें  हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से शुक्ल का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल-श्रीफल तथा बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि साहित्य के क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान पर आपको देश का सबसे प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ सम्मान दिए जाने की घोषणा से पूरा प्रदेश गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज खुशी के इस पल में आपसे भेंट करने का मुझे अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल का कुशल क्षेम पूछते हुए उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप राजनांदगांव के रहने वाले हैं। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी है। वहां गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ॰ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और बलदेव प्रसाद मिश्र जैसे साहित्यकारों ने अपनी साहित्य साधना की है। मुख्यमंत्री द्वारा राजनांदगांव का जिक्र किये जाने पर शुक्ल ने अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां उनके साथ साझा की। शुक्ल ने कहा कि मेरा जन्म राजनांदगांव में हुआ। बचपन का वह नांदगांव आज भी मेरे मन पर छाया हुआ है। मैं आज भी वहां जाता हूँ तो उसी नांदगांव को ढूंढने की कोशिश करता हूं। मगर अब समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर तथा विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।   recent visitors 20

अवैध उत्खनन और परिवहन पर बड़ा एक्शन, 10 ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त

मुंगेली  जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की मिल रही लगातार शिकायत पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर एक हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह भी पढ़ें : समायोजन की मांग कर रहे बीएड सहायक शिक्षक, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वेशभूषा में निकाली रैली… बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक-विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक-छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक-सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक-अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक-लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक-लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक-रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक-बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337 (चालक-गोपाल निषाद), सीजी 28-आर-1706 (चालक-मुकेश निषाद) और सीजी 28-पी-2690 (चालक-हेमंत साहू) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया. संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त किया. सभी वाहन सरगांव थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. इसके साथ खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर राहुल देव ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार सक्रिय है. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 20

11 माह में गंदगी फ़ैलाने वालों से 35 लाख 49 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

  भोपाल  पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।    रेलवे द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 19502 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 35 लाख 49 हजार 245 रूपये जुर्माना वसूला गया। अकेले फरवरी माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 1024 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 2 लाख 3 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।     रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है, रेल परिसर में कृपया गंदगी न फैलाएं। स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। गंदगी करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।     recent visitors 72

रेलवे मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई: बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका 79,600 रुपए का जुर्माना

भोपाल भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे ने किया, जिनके साथ डीसीटीआई फांसी चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहे। इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और वहां स्थित स्टॉल्स का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिसमें 32 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने पर कुल 13,990 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टॉल्स एवं स्टेशन परिसर में विभिन्न अनियमितताओं के तहत 78 मामलों में कार्रवाई कर कुल 65,610 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार, इस विशेष अभियान में कुल 79,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा इस कार्रवाई के तहत प्रमुख रूप से निम्न प्रकार के मामलों में जुर्माना लगाया गया: धारा 137 के तहत बिना टिकट यात्रा करने, धारा 144 के तहत अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने, धारा 141 के तहत अवैध रूप से चेन पुलिंग करने, धारा 145 के तहत स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धारा 147 के तहत बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में पाए जाने, धारा 155 के तहत विकलांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने, धारा 159 के तहत नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा एवं अवैध गतिविधियों से बचें। रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।   recent visitors 22

14 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में किया नामित, अधिसूचना जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने हाई कोर्ट के 14 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में नामित किया है. इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना में पोर्टफोलियो जज को जिले का आवंटन कर दिया है. अपने प्रभार वाले जिले में न्यायिक व्यवस्थाओं के अलावा प्रशासकीय कामकाज की भी मानिटरिंग करेंगे. हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजूर ने अधिसूचना जारी कर हाई कोर्ट के 14 जजों के नाम की सूची और उनके आगे प्रभार वाले जिले का नाम भी जारी किया है. जारी सूची में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस संजय के. अग्रवाल को रायगढ़ एवं धमतरी के अलावा कोरबा एवं जांजगीर-चांपा, न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू को बिलासपुर, न्यायमूर्ति रजनी दुबे को रायपुर एवं कबीरधाम (कवर्धा), न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास को दुर्ग एवं बालोद, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी को बेमेतरा एवं महासमुंद, न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को राजनांदगांव एवं कोरिया (बैकुंठपुर) सिविल डिस्ट्रिक्ट का प्रभार सौंपा है. इनके अलावा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत को कोंडागांव एवं मुंगेली, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे को बलौदाबाजार एवं बस्तर (जगदलपुर), न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल को बलरामपुर एवं रामानुजगंज, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल को सरगुजा (अंबिकापुर), न्यायमूर्ति रवीन्द्र कुमार अग्रवाल को जशपुर, न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को सूरजपुर, न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) और न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को उत्तर बस्तर (कांकेर) सिविल डिस्ट्रिक्ट का प्रभार सौंपा है. जारी अधिसूचना में चीफ जस्टिस के इस आदेश को एक अप्रैल से प्रभावशील बताया गया है. पोर्टफोलिया जज अपने प्रभार वाले जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय का समय-समय पर निरीक्षण करेंगे. इस दौरान न्यायालयीन अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. न्यायदान की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के साथ ही किसी तरह की व्यवहारिक व तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश भी करेंगे. समस्याओं का करते हैं निराकरण प्रभार वाले जिले में बार और बंेच के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ ही वकीलों की समस्याओं का निराकरण करने के अलावा बार की तरफ से आने वाले सुझाव पर अमल करते हैं. न्यायालयीन कामकाज पर लगातार नजर भी रखते हैं. इसके अलावा कोर्ट परिसर में नए भवन या अन्य निर्माण कार्य को लेकर इनकी सहमति जरूरी रहती है. साथ ही जजों को जिलों से संबंधित अन्य कई दिए गए हैं. समय-समय पर इन जिला न्यायालयों की मानिटरिंग भी की जाती है. recent visitors 29