Sunday, July 5, 2026 7:25 am

शबाना आज़मी ने ऑन और ऑफ स्क्रीन शालिनी पांडे को प्रेरित किया

मुंबई, अभिनेत्री शालिनी पांडे को दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बहुत प्रेरित किया है। 'अर्जुन रेड्डी', 'जयेशभाई जोरदार' और 'महाराज' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली शालिनी पांडे ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'डब्बा कार्टेल' में 'राजी' के रूप में उनका किरदार खूब सराहा जा रहा है। इस बहुचर्चित सीरीज़ में शालिनी को पहली बार दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी के साथ काम करने का मौका मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शालिनी ने इस अनुभव पर बात करते हुए शबाना आजमी के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की और इसे उनके लिए एक विशेष सौभाग्य बताया। किसी भी युवा अभिनेता के लिए शबाना आज़मी जैसी दिग्गज के साथ स्क्रीन साझा करना किसी सपने से कम नहीं होता। शालिनी पांडे ने भी अपनी इसी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उन्हें एक इंसान के रूप में जानने का अवसर मिला। अगर मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, तो मैं उनके जैसे ही अपने व्यक्तित्व को संवारना चाहूंगी।मेरी फेवरेट को-स्टार शबाना आज़मी हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया, वह बहुत ही प्यारी इंसान हैं। 'डब्बा कार्टेल' के बाद शालिनी पांडे जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ 'बैंडवाले' में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास धनुष के साथ एक बेहद रोमांचक फिल्म भी लाइनअप में है।   recent visitors 87

पोकरण में जिला अधिकारियों की बैठक

  पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे इसको लें सर्वाेच्च प्राथमिकता में-केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आमजन को जन सुनवाई के माध्यम से दें राहत, पात्र लोगों को योजनाओं से करें लाभान्वित जयपुर,  केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गर्मी ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे जैसलमेर जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रबंधन को बेहतर करके लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करावें एवं इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने  हिदायत दी कि पानी – बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।            केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत रविवार को जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गर्मी में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पिलायें पानी           बैठक में केन्द्रीय मंत्री  शेखावत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 15 अप्रेल तक कंटीजेन्सी प्लान के तहत जो भी कार्यवाही करनी है वे कर देें एवं जितने भी नलकूप या हैण्डपम्प खोदने है उनको भी खुदवा दें। उन्होंने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अभियन्ताओं को गर्मी के चार माह में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने 15 अप्रेल तक जलदाय विभाग के नलकूपों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर बंदी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के भण्डारण का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध जल कनैक्शन कटाने एवं पुलिस विभाग को इसमें पूरा सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे गर्मी के चार महिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को लगायें। जल जीवन मिशन में एक भी गांव व ढाणी जुड़ने नहीं छूटे केन्द्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारी को निर्देश दिये कि वे पोकरण विधायक के साथ बैठक कर सर्वे के दौरान जो भी ढाणी या गांव मिशन में छूट गये है उनके प्रस्ताव गम्भीरता से लेवें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य में गति लाने पर भी विशेष जोर दिया। जनसुनवाई से आमजन को दें राहत            उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाएं एवं उनकों राहत देकर सुशासन का संदेश आमजन को दें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पात्र लोगों को लाभान्वित कर उनका आर्थिक उत्थान कराएं। उन्होंने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के कार्याें को समय सीमा में पूरा कराने तथा महानरेगा के कार्याें में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को कहा कि वे नगरपालिका पोकरण में विकास कार्याें के सम्पादन के लिए नगर परिषद् जैसलमेर से लगाये गये कनिष्ठ अभियन्ता को सप्ताह में दो दिवस सोमवार एवं मंगलवार की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करावें। विद्युत वॉल्टेज में लायें सुधार            पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी ने पोकरण क्षेत्र के नाचना में विद्युत वॉल्टेज में सुधार लाने के साथ ही पोकरण शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू करने पर जोर दिया। बैठक में पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान श्री भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों एवं उनकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया। recent visitors 36

सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव

भोपाल  सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया। सिद्धार्थ सेठी नए अध्यक्ष हैं, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष चुना गया सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य वार्षिक सत्र 2025 नए नेतृत्व की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। सिद्धार्थ सेठी को अध्यक्ष घोषित किया गया, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को वर्ष 2025-26 के लिए उपाध्यक्ष चुना गया। सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया। सिद्धार्थ सेठी नए अध्यक्ष हैं, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। सिद्धार्थ सेठी, सह-संस्थापक इन्फोबीन्स लिमिटेड ने राज्य वार्षिक सत्र 2025-26 के दौरान सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य के अध्यक्ष की घोषणा की। सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य वार्षिक बैठक 2025 के अवसर पर, श्री सिद्धार्थ सेठी, सह-संस्थापक इन्फोबीन्स लिमिटेड को वर्ष 2026-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, ईवीपी आइसेक्ट लिमिटेड को वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सार्वजनिक सत्र के दौरान वैश्विक मान्यता, स्थानीय प्रभाव: विकसित मध्य प्रदेश के लिए समावेशी विकास विषय पर एक कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने उद्योगपतियों को संबोधित किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की कई नई नीतियों की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश जीसीसी नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। साथ ही, मध्य प्रदेश एमएसएमई नीति प्रोत्साहन को बढ़ाकर 83 करोड़ रुपये तक के निवेश तक कर दिया गया है, और निवेश प्रोत्साहन सीमा को बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई और योजना के चरणों में चल रही विभिन्न नीतियों की कुछ और झलकियाँ भी बताईं और उपस्थित उद्योगपतियों से इन निवेश संख्याओं को बढ़ाने और राज्य के विकास में योगदान देने के तरीके खोजने को कहा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सरकार उद्योगों के लिए एकल खिड़की प्रणाली जैसे तकनीक-आधारित समाधानों के माध्यम से स्वीकृतियाँ बढ़ाने और व्यापार करने में आसानी को सुविधाजनक बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस सत्र के बाद “वैश्विक मान्यता, स्थानीय प्रभाव: विकसित मध्य प्रदेश के लिए समावेशी विकास” विषय पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसका संचालन सीएनबीसी टीवी18 की कार्यकारी संपादक सुश्री लता वेंकटेश ने किया। सत्र के पैनलिस्ट इस प्रकार थे – * श्री प्रवीण तोशनीवाल, अध्यक्ष, निवो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड * श्री सुनील चोर्डिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजरतन समूह * श्री सौरभ सांगला, कार्यकारी निदेशक, एड्रोइट (इंडिया) लिमिटेड * श्री संदीप नाओलेकर, प्रबंध निदेशक, डार्लिंग पंप्स प्राइवेट लिमिटेड * श्री आशीष वैश्य, अध्यक्ष, सीआईआई मध्य प्रदेश * श्री सिद्धार्थ सेठी, उपाध्यक्ष, सीआईआई मध्य प्रदेश इस पैनल ने उन प्रमुख अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की, जिनसे मध्य प्रदेश वर्तमान में गुजर रहा है। पैनल से निकाले गए प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार थे – * मध्य प्रदेश में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर कौशल और दक्षता विकसित करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। ओडीओपी पर जोर देना ऐसा करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। * मध्य प्रदेश को अन्य प्रकार के औद्योगिक और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान कनेक्टिविटी और सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार करने की आवश्यकता है जो इसे अपने भविष्य के विकास को प्राप्त करने में मदद करेगा। * कौशल, शहरों और उद्योगों को विकसित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र दृष्टिकोण समय की मांग है। * राज्य और लोगों के समग्र विकास के लिए, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से को विकास योजना में शामिल किया जाना चाहिए। * इंदौर ने लोगों की उद्यमशीलता की भावना और स्वामित्व पहल के कारण यह विकास दिखाया है और यह उद्योग में नेताओं की एक नई फसल को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिनेता और प्रेरक वक्ता श्री आशीष विद्यार्थी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब तक है सांस, करेंगे कुछ खास” जहां उन्होंने जुनून का पालन करने, हर पल जीने और अपने काम में थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करने और परिणाम देखने के महत्व के बारे में बात की।  कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। recent visitors 20

ईशान किशन के शानदार शतक से हैदराबाद ने बोला राजस्थान पर हल्ला, 44 रन से हुई धाकड़ जीत

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि उसके गेंदबाज इस फैसले पर खरे नहीं उतर सके। हैदराबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने शानदार शतक बनाया है। हैदराबाद की जीत हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ सीजन की धाकड़ शुरुआत की है। उसने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। सिमरन हेटमायर हुए आउट सिमरन हेटमायर ने हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लकिन गेंद ऊंची टंग गई। अभिनव मनोहर ने दौड़ते हुए आसान कैच ले लिया। recent visitors 32

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डाला आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, कुटाई देख गेंदबाजों की रूह कांपी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने रविवार 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL के इतिहास सबसे महंगा स्पेल डाला। आर्चर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 76 रन खर्च किए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 4 ओवर में सर्वाधिक 73 रन खर्च किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आर्चर समेत सभी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की कुटाई की और निर्धारित 20 ओवर में 286 रन बोर्ड पर लगाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप-6 गेंदबाजों की इस लिस्ट में तीन भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाज शामिल है। आईपीएल में सबसे महंगे गेंदबाज 0/76 – जोफ्रा आर्चर (RR) बनाम SRH, हैदराबाद, 2025 0/73 – मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024 0/70 – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018 0/69 – यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023 1/68 – रीस टॉपले (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 1/68 – ल्यूक वुड (MI) बनाम DC, दिल्ली, 2024 बात जोफ्रा आर्चर की करें तो यह इंग्लिश गेंदबाज 2023 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया था, मगर पहले मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 के बाद RR के लिए खेल रहे आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में 23 रन लुटाए, जिसमें ट्रैविस हेड ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 11वें ओवर में वापसी की और थोड़ी बेहतर गेंदबाजी की और दो चौकों सहित 12 रन दिए। ईशान किशन ने आर्चर के तीसरे ओवर में तीन छक्के लगाए और 22 रन बटोरे। आर्चर को 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए वापस लाया गया, जिसकी शुरुआत उन्होंने नो-बॉल और बाई के रूप में चार रन देकर की। किशन और हेनरिक क्लासेन ने उन्हें चार चौके लगाए। recent visitors 31

चैत्र अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

हर मास के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या मनाई जाती है. इस समय चैत्र माह चल रहा है और चैत्र अमावस्या इस बार 29 मार्च 2025 को पड़ रही है. इस साल चैत्र अमावस्या बहुत विशेष होने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी गई है और इस तिथि के स्वामी भी पितर ही होते हैं. इसी कारण सूर्य ग्रहण की वजह से कोई धार्मिक अनुष्ठान चैत्र अमावस्या पर नहीं रुकेंगे. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण और पिंडदान करने का महत्व माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में चैत्र अमावस्या पर करने योग्य कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. कैसे करें पितरों को प्रसन्न चैत्र अमावस्या के दिन सुबह किसी पवित्र नदि में स्नान-ध्यान करें और पितरों के नाम का तर्पण करें. साथ ही, पितरों के नाम का गरीब-जरूरतमंदों को भोजन करवाएं और अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और कुंडली में पितृ दोष भी दूर हो जाता है. परिवार में रहेगी सुख-शांति चैत्र अमावस्या को पीपल के पेड़ पर जल और दूध अर्पित करें और अक्षत, फल, फूल, काले तिल आदि अवश्य चढ़ाएं. इसके बाद पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर 11 परिक्रमा करें. नियमित रूप से 11 दिनों तक गौ माता को आटे की लोइयां खिलाएं और उनकी सेवा करें. ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों के आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति चैत्र अमावस्या के दिन एक साफ बर्तन लेकर उसमें जल, काले तिल और कुशा मिलाकर पितरों का ध्यान करें. इसके बाद हर अमावस्या तिथि पर पितरों के नाम का दान भी करें. ऐसी मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है. नौकरी-कारोबार में मिलेगी तरक्की चैत्र अमावस्या के दिन परिवार के सभी सदस्यों से एक रुपये का सिक्का लें और उनको मंदिर में दान कर दें. ऐसा आप हर अमावस्या को ऐसे करते रहें. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और करियर-कारोबार में उन्नति होती है. ऐसे प्राप्त होगी पितरों की कृपा चैत्र अमावस्या के दिन गोबर का उपला जलाएं और उसपर गुड़, घी और दूध की खीर अर्पित करते हुए पितरों का ध्यान करें. कपूर को घी में और गुड़ के साथ मिलकर जलाएं. फिर पूजा करने के बाद कौवा और कुत्ता को रोटी दें. साख ही, गाय को हरा चारा खिलाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितरों की कृपा बनी रहती है.   recent visitors 34

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन, दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी

उदयपुर,  दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने अवलोकन किया। मंत्री श्री गहलोत रविवार को उदयपुर नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री राकेश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश भर से आए दिव्यांगजनों की ओर से लगाई गई स्टाल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही स्टाल्स से कपड़े आदि भी खरीदे। मेला समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि श्री गहलोत ने एक लाभार्थी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। मंत्री के साथ खेल कर रोमांचित हुए दिव्यांगजन— मेले के अवलोकन के लिए पहुंचे मंत्री श्री गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हो रही खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने ब्लांइड क्रिकेट तथा बोसिया खेल में भाग लेकर दिव्यांगजनों की हौंसला अफजाई की। recent visitors 41