Monday, July 6, 2026 7:00 pm

सुप्रीम कोर्ट में भी अब एआई का इस्‍तेमाल, मौखिक दलीलें लिखना होगी आसान

नई दिल्ली देश की सर्वोच्‍च अदालत सुप्रीम कोर्ट में भी अब आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। भारत का सुप्रीम कोर्ट, न्यायिक प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग (ML) टूल्‍स का इस्‍तेमाल कर रहा है। इसकी मदद से कोर्ट के काम, केस फाइल करने और कानूनी अनुवाद में तेजी आने की उम्‍मीद है। जज भी कानूनी रिसर्च आसानी से कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में एक लिखित बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट, AI और ML बेस्‍ड टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है। इससे कोर्ट का काम और तेजी से होगा। बताया गया है कि एआई का इस्तेमाल संविधान पीठ के मामलों में मौखिक दलीलों को लिखने में किया जा रहा है। एआई की मदद से लिखी गई दलीलों को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री भी नेशनल इन्‍फर्मेटिक्‍स सेंटर (एनआईसी) के साथ मिलकर एआई और एमएल बेस्‍ड टूल्स का इस्‍तेमाल कर रही है। इसका मकसद अंग्रेजी भाषा से 18 भारतीय भाषाओं जैसे- असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, खासी, कोंकणी, मलयाली, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संताली, तमिल, तेलुगु और उर्दू में फैसलों को ट्रांसलेट करना है। आईआईटी मद्रास की भी मदद बताया गया है कि हाल ही में 200 एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड को प्रोटोटाइप तक पहुंच दी गई है, ताकि वो एआई टूल्‍स का इस्‍तेमाल कर पाएं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री भी आईआईटी मद्रास की मदद से एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) टूल्स के प्रोटोटाइप्स का परीक्षण कर रही है। इन टूल्‍स को इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग मॉड्यूल और केस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर यानी इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम (आईसीएमआईएस) के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। न्‍यायिक फैसलों को एआई का इस्‍तेमाल नहीं सरकार की तरफ से स्‍पष्‍ट किया गया है कि AI का इस्तेमाल न्यायिक फैसले लेने के लिए नहीं किया जा रहा है। अभी इसका इस्‍तेमाल सिर्फ संविधान पीठ की सुनवाई के दौरान कही गई बातों को लिखने में किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे नियमित सुनवाई के दिनों में भी इस्तेमाल करने की योजना है। गौरतलब है कि एआई टूल्‍स अब हर जगह बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल हो रहे हैं। मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप में अपने ऐप में एआई टूल को राइटिंग के स्‍तर पर लाने वाला है। उसकी मदद से यूजर्स को अपना मैसेज लिखने में आसानी होगी। मैसेज रिराइट कराया जा सकेगा। recent visitors 32

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे। recent visitors 29

अभी लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने और नए नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं: महिला एवं बाल विकास मंत्री

भोपाल मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना को लेकर नई बहस शुरु हो गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा है कि अभी योजना की राशि बढ़ाने और नए नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बयान के बाद राज्य में हलचल मच गई है। साल 2023 में शुरू हुई इस योजना ने पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाया था। अब मंत्री के इस बयान से कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। गेम चेंजर कहलाती है लाडली बहना योजना साल 2023 में मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू हुई थी। इस योजना का असर चुनावों में देखने को मिला। माना गया कि इस योजना से आधी आबादी यानी महिला वोटरों को साधा जा सकता है। इसके बाद देश के कई राज्यों में भी ऐसी योजनाएं शुरू हुईं या चुनावी वादों में शामिल की गईं। दिल्ली विधानसभा चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। लेकिन जिस मध्य प्रदेश से यह योजना पूरे देश में फैली, वहीं से अब इस योजना को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विधानसभा में मंत्री ने दिया जवाब विधानसभा में एक सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि अभी लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने और नई लाडली बहनों के नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। दरअसल, 2023 में मध्य प्रदेश में सीएम का चेहरा बदला। तब कांग्रेस ने योजना के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में भी लाडली बहना योजना बिना किसी परेशानी के चल रही है। हर महीने हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए की राशि डाली जा रही है। सीएम ने मंच से किया था ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में देवास में कहा था कि वे इस योजना की राशि को 3 हजार रुपए प्रति महीना तक ले जाएंगे। लेकिन अब लाडली बहना योजना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे योजना एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस विधायक ने पूछा था सवाल विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि वर्तमान में लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में लाडली बहना योजना को लेकर लिखित सवाल पूछे थे। महिला विकास मंत्री ने दिए जवाब सरकार की तरफ से जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि जांच के बाद 35 महिलाओं को अपात्र पाया गया। इसलिए उनके नाम योजना से काटे गए हैं। 15748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद योजना से काटे गए हैं। 60 साल की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम नियमानुसार पोर्टल से अपने आप हट गए हैं। इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी योजना शुरू करते समय ही दे दी गई थी। राशि बढ़ाने का कोई विचार नहीं वहीं, योजना की राशि बढ़ाने को लेकर जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत राशि को 3000 रुपए तक करने का वर्तमान में विभाग स्तर पर कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि लाडली बहना योजना में नए हितग्राही जोड़ने का वर्तमान में प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कांग्रेस ने बताया जनता के साथ धोखा हालांकि, इस जवाब को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं और लाखों महिलाओं के साथ धोखा बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लाड़ली बहनों के साथ धोखा किया गया है। उन्हें 3 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है और यह बात खुद मंत्री ने स्वीकार की है। इसके अलावा लंबे समय से लाडली बहना के रजिस्ट्रेशन बंद हैं, जिससे पात्र होने के बाद भी महिलाओं के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। इससे साफ होता है कि योजना का सहारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए लिया गया था। recent visitors 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय

रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय  अरुण साव एवं विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे,  रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। recent visitors 65

बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका ₹79,600 का जुर्माना, रेलवे मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई

भोपाल भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अनुराग खरे ने किया, जिनके साथ डीसीटीआई श्री फांसी चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहे। इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और वहां स्थित स्टॉल्स का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिसमें 32 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने पर कुल ₹13,990 का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टॉल्स एवं स्टेशन परिसर में विभिन्न अनियमितताओं के तहत 78 मामलों में कार्रवाई कर कुल ₹65,610 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार, इस विशेष अभियान में कुल ₹79,600 का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा इस कार्रवाई के तहत प्रमुख रूप से निम्न प्रकार के मामलों में जुर्माना लगाया गया धारा 137 के तहत बिना टिकट यात्रा करने, धारा 144 के तहत अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने, धारा 141 के तहत अवैध रूप से चेन पुलिंग करने, धारा 145 के तहत स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धारा 147 के तहत बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में पाए जाने, धारा 155 के तहत विकलांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने, धारा 159 के तहत नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा एवं अवैध गतिविधियों से बचें। रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।   recent visitors 21

विग्नेश पुथुर कभी नहीं भूल पाएंगे ये दिन, एमएस धोनी से मिली शाबाशी

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के लिए बीच मैच में एक खिलाड़ी ने अपना IPL डेब्यू किया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विग्नेश पुथुर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा को पहली पारी के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एमआई की टीम में विग्नेश की एंट्री हुई। वे अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। 24 साल के विग्नेश पुथुर ने अपना इम्पैक्ट भी दिखाया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा का विकेट निकालकर मैच में रोमांचक तड़का लगाया, लेकिन रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने टीम को जीत दिला दी। इसी बीच एमएस धोनी से विग्नेश पुथुर को शाबासी मिली, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। दरअसल, जब चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने मैच को फिनिश किया तो वे सभी से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान विग्नेश पुथुर की मुलाकात बीच मैदान पर एमएस धोनी से होती है। एमएस धोनी भी विग्नेश पुथुर की पीठ पर शाबाशी देते हुए थपकी मारते हैं। इस लम्हे को लेकर पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा, "युवा विग्नेश पुथुर के कंधे पर (एमएस धोनी का) थपथपाना। मुझे नहीं लगता कि वह इसे लंबे समय तक भूल पाएंगे।" निश्चित तौर पर यहां एमएस धोनी और विग्नेश के बीच एक छोटी सी चैट जरूर हुई। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में विग्नेश के पहले शिकार बने। इस तरह उन्होंने 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा, जिससे मुंबई ने मैच में वापसी की। अपने अगले दो ओवरों में उन्होंने शिवम दुबे और दीपकहुड्डा को आउट करके मुंबई की और वापसी कराई। हालांकि, मुंबई इसका फायदा उठाने में विफल रही, क्योंकि उन्होंने गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को मिस किया। बुमराह चोट के कारण और पांड्या बैन के कारण इस मैच में नहीं खेले। उधर, कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने भी विग्नेश की तारीफ की और उनको एमआई के स्काउट्स का प्रोडक्ट बताया। recent visitors 90

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ की दमदार शुरुआत

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई की ओपनिंग मैच में आईपीएल 2012 के बाद से ये लगातार 13वीं हार है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरे मुकाबले में पांच गेंदे शेष रहते मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन और ऋतुराज की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था, इसके बाद से आईपीएल में मुंबई अब तक अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया। गायकवाड़ ने लगाई फिफ्टी 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (दो) का विकेट गवां दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में विग्नेश पुतुर ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। गायकवाड ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (53) रनों की पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे (नौ) और दीपक हुड्डा (तीन) रन बनाकर आउट हुये। सैम करन (चार) को विल जैक्स ने बोल्ड किया। रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 65) रन बनाए। छठें विकेट के रूप में रवींद्र जडेजा (17) रनआउट हुए। रचिन ने छक्के से जीत दिलाई रचिन रविंद्र ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से विग्नेश पुतुर ने तीन विकेट लिये। दीपक चाहर और विल जोक्स को एक-एक विकेट मिले। खलील ने रोहित-रेयान को किया आउट इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद रायन रिकलटन (13) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने आउट किया। पांचवें ओवर में आर अश्विन ने विल जैक्स (11) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नूर ने मुंबई को किया परेशान दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव को आउट इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (29) रन बनाये। रॉबिन मिन्ज (तीन) रन बनाकर आउट हुये। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर ने तिलक वर्मा को पगबाधा आउट किया। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। नमन धीर (17), मिचेल सैंटनर (11) और ट्रेंट बोल्ट (एक) रन बनाकर आउट हुये। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में दो चौको और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 28) रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिये। नेथन एलिस और रवि अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। recent visitors 25