भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा: इंदर सिंह परमार

भोपाल अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और आईसेक्ट ग्रुप के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवाल 'नवोन्मेष 2025' का उद्घाटन किया गया। इस कार्निवाल का उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आईसेक्ट ग्रुप की डाइरेक्टर अदिति चतुर्वेदी वत्स,  आईसेक्ट की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और गेट सेट पेरेंट की फाउंडर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक डॉ. नितिन वत्स, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आर.पी. दुबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सीतेश सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा स्वागत वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि नवोन्मेष 2025 में देशभर से 1600 पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें 440 पार्टिसिपेंट्स को चयनित किया गया।  मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को दिया सशक्त संदेश मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री ने कार्यक्रम में श्री संतोष चौबे द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि श्री चौबे की दीर्घ तपस्या और अथक प्रयासों से स्किल्ड पेशेवरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे उद्योग जगत को योग्य कर्मियों की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि आजकल इंडस्ट्री में स्किल्ड लोग नहीं मिल रहे हैं, और श्री संतोष चौबे जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। उनके कार्य से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में भी समाधान प्राप्त होगा। इसके अलावा, यहां जो स्टार्टअप्स आए हैं, वे रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, मंत्री जी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा, भारत की ज्ञान परंपरा में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा की परंपरा समृद्ध रही है। हमें इसे पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा। आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवोन्मेष नई दिशा को खोजने का तरीका है और आईसेक्ट का आधार हिंदी भाषा रही है। हिंदी भाषा को प्रमोट करते हुए, आईसेक्ट ग्रुप ने तकनीकी शिक्षा, आर्गेनिक कृषि, और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा श्री संतोष चौबे, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी की किताब 'बिग कंट्री, लिटिल बिजनेस' का विमोचन भी किया गया।  पर्सिसटेंस, एथिक्स और आरओआई का माइंडसेट से मिलती है सफलता – अमन गुप्ता कार्यक्रम में शार्क टैंक फेम और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता का की-नोट सेशन आयोजित किया गया जिसे डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने मॉडरेट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सक्सेस की जर्नी साझा करते हुए कहा कि माता पिता नौकरियों में थे तो एक मीडिल क्लास फैमिली वाली लाइफ को जिया है। पर हमेशा मन में अंदर से एक प्रेरणा आती थी कि हम भी कर लेंगे, कोई न कोई बिजनेस हम भी बना लेंगे। इसी प्रेरणा के चलते पहले सीए किया, फिर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। इसके बाद जेबीएल में जॉब कर रहे थे तो समझ आया कि बिजनेस करना है फिर क्या पांच बिजनेस ट्राय किए उसके बाद बोट के जरिए सफलता मिली। अपने वक्तव्य में उन्होंने सफलता के लिए 3 चीजों को आवश्यक बताया जिसमें पहला, “पर्सिसटेंस” यानि आप लगातार और बार-बार प्रयास करते रहें, दूसरा – “रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट” (आरओआई) का माइंडसेट रखना चाहिए यानी 10 रुपए खर्च करो तो 100 बनाने पर दिमाग लगाते रहो। तीसरा- गवर्नेंस और एथिक्स का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अक्सर स्टार्टअप गलत रास्ते पर चले जाते हैं और डूब जाते हैं। भारत में वर्तमान में स्टार्टअप परिदृष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में बहुत अच्छा समय है स्टार्टअप्स के लिए। इंटरप्रेन्योर्स भी सेलेब्रिटी बनने लगे हैं वरना अब तक केवल क्रिकेटर या एक्टर ही सेलेब्रिटी बन पाते थे। स्टार्टअप शुरू करना भी आसान है। अगर आपके पास अच्छा आईडिया हो तो ठीक नहीं तो आप कोई चलते हुए बिजनेस आईडिया को कॉपी करके बेहतर एक्जीक्यूशन के जरिए भी अपना बिजनेस बना सकते हैं। यह आवश्यक है कि आईडिया को तेजी से एग्जीक्यूट किया जाए।    शार्क टैंक के बारे में बात करते हुए कहा अमन गुप्ता ने कहा कि यह शायद देश का अकेला नॉन स्क्रिप्टेड शो है और इसमें शार्क्स को भी नहीं पता होता है कि अगली पिच कौन सी आने वाली है। शार्क टैंक के अनुभव से  उन्होंने बडिंग स्टार्टअप्स की गलतियों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार एंटरप्रेन्योर्स को अपने स्टार्टअप के बारे में ही ठीक से मालूम नहीं होता है जिसके चलते वे गलत नंबर्स दिखाते हैं और समझा नहीं पाते।   recent visitors 37

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी जानकारी, नया इनकम टैक्स बिल संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा

नई दिल्ली नया इनकम टैक्स बिल संसद के अगले सत्र यानी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में दी। नया इनकम टैक्स बिल-2025 छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट-1961 का स्थान लेगा। यह प्रत्यक्ष कर कानूनों को सरल बनाएगा, अस्पष्टताएं दूर करेगा और कर विवादों को कम करेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरलीकरण की प्रक्रिया तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें स्पष्टता के लिए पाठ्य और संरचनात्मक सरलीकरण, निश्चितता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कर नीति में कोई भी बदलाव नहीं और करदाताओं के लिए पूर्वानुमान को बनाए रखने के लिए कर दरों में कोई संशोधन नहीं शामिल हैं। ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस पर आधारित, इस बिल का उद्देश्य कर नियमों में स्पष्टता प्रदान करके व्यापार में आसानी लाना है। नए इनकम टैक्स बिल में शब्दों की संख्या को घटाकर 2,59,676 कर दिया गया है। यह आंकड़ा पुराने इनकम टैक्स बिल में 5,12,535 पर था। आधिकारिक सरकारी बयान में कहा गया कि नए इनकम टैक्स बिल में चैप्टर्स की संख्या को घटाकर 23 कर दिया गया है, जबकि पुराने इनकम टैक्स बिल में यह संख्या 47 थी। इसके अलावा सेक्शंस की संख्या 819 से घटाकर 536 कर दी गई है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए इनकम टैक्स बिल-2025 से देश में टैक्स सिस्टम अधिक पारदर्शी होगा और इसके साथ ही इससे करदाताओं का विश्वास बढ़ेगा। भारत में केपीएमजी के पार्टनर, टैक्स, हिमांशु पारेख ने कहा कि नए बिल का एक अच्छा पहलू यह है कि इसमें तालिकाओं और सूत्रों का रणनीतिक उपयोग किया गया है, जो प्रावधानों की व्याख्या को सरल बनाने में मदद करेगा। विधेयक का उद्देश्य करदाताओं की निश्चितता को बढ़ाते हुए विवादों और मुकदमेबाजी को कम करना है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर रोहिंटन सिधवा के अनुसार, यह सुधार भारत के टैक्स स्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, अधिक स्पष्टता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। recent visitors 33

सृजन कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, राजस्थान के कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का संगम

जयपुर राजस्थान पर्यटन दिवस उत्सव की श्रृंखला में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी सृजन का मंगलवार को जवाहर कला केंद्र की अलंकार गैलरी में शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।उनके साथ गुजरात स्थित रणछोड़दास मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्री राजाराम जी, इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल एवं प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री रवि जैन ने प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों को सराहा और कहा कि किसी भी प्रदेश की कला और संस्कृति वहां की कलाकृतियों में जीवंत होती है। उन्होंने कहा कि "सृजन" कला प्रदर्शनी में राजस्थान की समृद्ध कला, आध्यात्मिकता और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल  ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन विभाग और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स का यह संयुक्त प्रयास राजस्थान की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे, जिससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता भी आएगी। प्रदर्शनी 25 से 30 मार्च 2025 तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकार गोविंद रामदेव, रामू रामदेव, वीरेन्द्र बन्नू, कैलाश चंद्र शर्मा, के.के. शर्मा, संदीप गोमे, लक्ष्मीनारायण एवं नाथू लाल वर्मा आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई  हैं। रामू रामदेव ने वैदिक संस्कृति को चित्रों के माध्यम से सजीव किया है। उनकी कृतियों में श्रीराम और भगवान विष्णु के संसार का चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र है।  बेहतरीन चित्रकारी अद्भुत चित्रसंसार रचने वाले ख्याति प्राप्त चित्रकारों की इस प्रदर्शनी में रामू रामदेव सहित गोविंद रामदेव द्वारा मातृशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की अद्भुत चित्रकारी प्रस्तुत की गई है। सृजन कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को ऐसे चित्र देखने को मिलेंगे जो भक्ति, परंपरा और आध्यात्मिकता  के गहरे प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। यहां श्रीनाथजी की श्रृंगारिक छवियों से लेकर ध्यान और पवित्र प्रतीकों से सजी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं। इस कला प्रदर्शनी के साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। recent visitors 38

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन सेवाधाम में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अंबोदिया के अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को उपहार भी दिए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवाधाम आश्रम पहुंचकर बच्चों से भेंट की गई। उन्होंने आश्रम में  फिजियोथैरेपी सेंटर और बालिका गृह का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में माँ करुणालय और अंकित ग्राम सतगुरु ग्रामीण पर्यटन केंद्र का शिलान्यास भी किया। सेवाधाम आश्रम सेवा का मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवाधाम आश्रम एक यज्ञ स्थल है। यहां पर प्रतिदिन समाज सेवा के रूप में आहुतियां दी जाती हैं। वे शुरू से यहां समय-समय पर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबोदिया पंचक्रोशी यात्रा का पड़ाव स्थल भी है। माँ करुणालय में शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सेवाधाम आश्रम में संवेदना है, सहयोग है, समर्पण है, प्रेम है। प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक घट्टिया श्री सतीश मालवीय, संस्थाध्यक्ष सेवाधाम आश्रम डॉ. ऋषि मोहन भटनागर, , श्री विनोद अग्रवाल (उद्योगपति), श्री राधेश्याम शर्मा 'गुरुजी' एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 33

केएल राहुल और अथिया को दिल्ली कैपिटल्स ने भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया, घर आई नन्ही परी

इंदौर क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद खास रहा, जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। यह मैच अंत तक रोमांच से भरा रहा है। डीसी की जीत ने इसे यादगार बना दिया, लेकिन खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उसी शाम, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसने इस दिन को और खास बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस दोहरी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया।   डीसी की जीत का रोमांच मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को कांटे की टक्कर में हराया। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस जीत को अपनी कप्तानी का रोलर-कोस्टर अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि "अब तैयार रहें। मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। उतार-चढ़ाव आएंगे। अक्षर ने बल्लेबाजों के आक्रामक खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले छह ओवरों में हमें लगा कि हमने ज्यादा रन दे दिए। कुछ कैच भी छूटे। ऐसा लग रहा था कि वे 240 रन बना लेंगे, लेकिन हमने वापसी की। आशुतोष ने जीता मैन ऑफ द मैच मैच के हीरो रहे आशुतोष ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने मेंटर शिखर धवन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि "विप्रज ने शुरू में शानदार अटैक किया। मैं गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पा रहा था। मैंने उसे हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में भी शांत रहा। यह अवॉर्ड मैं अपने मेंटर शिखर पाजी को देना चाहता हूं। आशुतोष ने पिछले सीजन के अनुभवों से सीख लेते हुए कहा कि पिछले साल मैं कुछ करीबी मैच फिनिश नहीं कर पाया था। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान दिया। मुझे भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है।   recent visitors 37

दिल्ली को दिया ‘हवा-हवाई’ बजट, पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है : आतिशी

नई दिल्ली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा पेश बजट को ‘हवा-हवाई’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी सरकार ने इस बार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं पेश किया। उन्होंने कहा, “आज मालूम हो रहा है कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं किया। अगर सरकार सर्वे पेश करती, तो उसके इस फ़र्ज़ी बजट की पोल खुल जाती। मैं भाजपा सरकार को चुनौती देती हूं कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखे, जिससे सच सामने आ जाएगा और उनके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा।” "आप" नेता ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बजट आवंटन पर भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार शिक्षा बजट में 20 प्रतिशत से भी कम आवंटन किया है, जो दर्शाता है कि बीजेपी सरकार दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के मॉडल को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों को खत्म करने पर तुली हुई है। "आप" सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब बीजेपी सरकार उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को तबाह करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने इस बार बजट में हेल्थ सेक्टर को मात्र 13 प्रतिशत आवंटन दिया है। इससे साफ है कि बीजेपी सरकार मुफ्त इलाज और दवाओं की सुविधा को खत्म करना चाहती है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवाओं की व्यवस्था की थी, जिससे लाखों गरीब लोगों को फायदा हुआ। लेकिन अब बीजेपी सरकार इसे खत्म करने पर तुली हुई है। आतिशी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह पूरी तरह से हवा-हवाई है। उन्होंने कहा, “आज जो बजट माननीय रेखा गुप्ता ने पेश किया है, उसे देखकर साफ हो गया कि बीजेपी सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं रखा। उन्होंने सर्वे इसलिए नहीं रखा क्योंकि अगर वह ऐसा करते, तो उनके बजट की सच्चाई सामने आ जाती।” उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली के लोगों के लिए निराशाजनक है और बीजेपी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने फिर से बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में पेश करे, जिससे सच सबके सामने आ सके। recent visitors 45

बिल्लियों में फैल रहा खतरनाक एफपीवी वायरस से सैकड़ों बिल्लियों की मौत हो चुकी, जीवित रहने की संभावना केवल 1% है

बेंगलुरु कर्नाटक के रायचूर जिले में एफपीवी नामक एक खतरनाक वायरस बिल्लियों में तेजी से फैल रहा है, जिससे सैकड़ों बिल्लियों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित बिल्लियों के जीवित रहने की संभावना केवल 1% है, और यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस से इंसानों और कुत्तों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन बिल्लियों के मालिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पूरे राज्य में फैल रहा वायरस एफपीवी वायरस अब पूरे राज्य में फैल चुका है, और यह बहुत तेजी से बिल्लियों को संक्रमित करता है। रायचूर जिले में सौ से अधिक बिल्लियों में यह वायरस पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि एक समूह में 10 बिल्लियां हैं, और उनमें से एक संक्रमित है, तो यह वायरस कुछ ही सेकंड में बाकी सभी बिल्लियों में फैल सकता है। इस वायरस से बचने के लिए बिल्लियों के मालिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। खतरनाक है वायरस बताया जा रहा है कि यह वायरस इतना खतरनाक है अगर एक ग्रुप में 10 बिल्लियां हैं, और उनमें से एक वायरस से संक्रमित है, तो वायरस कुछ ही सेकंड में आस-पास की सभी बिल्लियों में फैल जाएगा। इससे बिल्ली और कुत्ते पालने वालों में चिंता पैदा हो गई है। एडिनबर्ग एनिमल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने कहा है कि एफपीवी वायरस से मनुष्यों और कुत्तों को कोई खास खतरा नहीं है। हालांकि, यह संभव है कि यह वायरस मनुष्यों द्वारा पहने गए कपड़ों, जूतों या हाथों के संपर्क के माध्यम से बिल्लियों में फैल सकता है।   recent visitors 34