मध्यप्रदेश को आगामी दो से तीन वर्षों में दो चरणों में 1230 मेगावॉट विद्युत की अतिरिक्त उपलब्धता रहेगी

भोपाल मध्यप्रदेश को आगामी दो से तीन वर्षों में दो चरणों में 1230 मेगावॉट विद्युत की अतिरिक्त उपलब्धता रहेगी। इसके लिये बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में आरईसी ने अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को ट्रांसमिशन एसपीव्ही सौंपा। इस परियोजना के तहत मेसर्स महान एनर्जेन लिमिटेड के बंधौरा (सिंगरौली) पॉवर जनरेटिंग प्लांट से मध्यप्रदेश के हिस्से की 1230 मेगावॉट विद्युत निकासी के लिये ट्रांसमिशन नेटवर्क तैयार किया जाना है। पारेषण अद्योसंरचना होगी विस्तारित एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने 1230 मेगावॉट विद्युत प्रदाय हेतु मेसर्स महान एनर्जेन लिमिटेड से पॉवर परचेस अनुबंध किया था। मेसर्स महान एनर्जेन लिमिटेड द्वारा 2X800 मेगावॉट क्षमता के पॉवर जनरेटिंग प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है। पॉवर प्लांट से मध्यप्रदेश के हिस्से की 1230 मेगावॉट विद्युत निकासी हेतु नियामक आयोग के विनियमानुसार टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धा बोली प्रक्रिया के अंतर्गत पारेषण अधोसंरचना के विस्तार हेतु मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी/एस.टी.यू. से अनुरोध किया गया था। शासन ने निविदा प्रक्रिया समन्वयक (बी.पी.सी.) के लिये आर.ई.सी.पी.डी.सी.एल. (आरईसी पॉवर डेवलपमेंट एंड कंसलटेंसी लिमिटेड) को नियुक्त किया। टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धा बोली (टीबीसीबी) में मेसर्स अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 2000 करोड़ रूपये की इस परियोजना को अन्य बिडर्स के मध्य न्यूनतम दर के आधार पर हासिल करने में सफलता प्राप्त की। पारेषण सेवा अनुबंध हस्ताक्षरित चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी एवं मेसर्स अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मध्य पारेषण सेवा अनुबंध (ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट) हस्ताक्षरित हुये, जिसके तहत टी.बी.सी.बी. में 400 के.व्ही., 220 के.व्ही. एवं 132 के.व्ही. की विभिन्न ट्रांसमिशन लाइनों सहित दो 400 के.व्ही. के सब-स्टेशन रीवा (सगरा) एवं अमरपाटन (मैहर) में स्थापित किये जाने है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रांज

गरियाबंद नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 23 मार्च से 26 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते.  इस टीम में गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल थे, जिन्होंने सीनियर केटेगरी में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप : महाराष्ट्र वुड बॉल संघ द्वारा नागपुर में आयोजित इस 4 दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ से सीनियर और जूनियर कैटेगरी में 20 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया. मेडल प्राप्त करने वाले अन्य खिलाड़ी: गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सीनियर स्ट्रोक डबल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता.  उन्होंने महज 22 स्ट्रोक में 6 गेट पार कर यह सम्मान प्राप्त किया.  वहीं सिंगल कैटेगरी में उन्होंने टॉप 6 खिलाड़ियों में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता. इसके अलावा, दीपक अग्रवाल की टीम के विपुल कुमार दास, दुर्गा भोईहर और शालिनी केवट की जोड़ी ने स्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया. छत्तीसगढ़ के लिए मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं – आकाश दुबे, अभिशेष पांडेय, विशाल पोपाट, जयेश तिवारी, श्रृंगी, आफताब, पूजा चौधरी, नवीन गुप्ता, पूजा साहू, चंचल खुटे, अरना कुलश्रेष्ठ, पुष्कर साहू, दिव्या भगत, मनुप्रिया खेमका, शिवानी, और सुनीता बघेल.  इन खिलाड़ियों ने सीनियर और जूनियर केटेगिरी में डबल और सिंगल इवेंट्स में भाग लेकर मेडल जीते. यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ की लगातार मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता है, जिससे राज्य का नाम वुडबॉल खेल में रोशन हुआ है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में कर सकेंगे सेट

नई दिल्ली Apple ने iOS 18.2 अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप सेट करने की सुविधा दी थी। अब जल्द ही iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iPhone बीटा वर्जन 25.8.10.74 के कुछ यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। यानी, जब भी कोई यूजर किसी ऐप में किसी नंबर पर टैप करेगा, तो कॉल या मैसेज के लिए Apple के Phone और Messages ऐप की बजाय WhatsApp का इस्तेमाल होगा। सभी यूज़र्स के लिए कब आएगा यह फीचर? यह फीचर फिलहाल चुनिंदा WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा। WhatsApp इससे पहले भी बहुत सारे फीचर्स लेकर आया है। व्हाट्सऐप स्टेटस को लेकर भी नया फैसला लिया गया है। व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक नया फीचर लाया गया है। WhatsApp की तरफ से iOS ऐप के लिए नया फीचर लाया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे। स्टेटस इंटीग्रेड होगा आसान बीटा ट्रैकर की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, इसमें कहा गया था कि इस लेटेस्ट फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। वॉट्सऐप यूजर्स जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के वाट्सऐप स्टेटस लगाने की प्रक्रिया को आसान बना देगा। जबकि इससे पहले तक यूजर्स को म्यूजिक को कॉपी और पेस्ट करना होता था, उसके बाद उसे शेयर करना होता है। लेकिन अब म्यूजिक को स्टेटस पर शेयर करना आसान हो गया है। Spotify से हाथ मिला रहा व्हाट्सऐप व्हाट्सऐप की तरफ से फीचर ट्रैकर के लिए Spotify से इंटीग्रेट कर रहा है। यहां यूजर्स को प्रीव्यू का ऑप्शन भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ वॉट्सऐप चैट और चैनल के लिए नया मोशन फोटो शेयर करने का फीचर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से बहुत जल्द इस सर्विस की शुरुआत की जा सकती है। इस नए फीचर में यूजर्स को फोटो लेते समय रिकॉर्ड किए गए ऑडियो और वीडियो के साथ एक शार्ट क्लिप शेयर करने की सुविधा भी दी जाती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ये नया फीचर देखने को मिल सकता है। iOS यूजर्स लाइव फोटो के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

CID में नजर आएंगे डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया

मुंबई पॉपुलर क्राइम टीवी शो 'सीआईडी' में अब डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया नजर आएंगे। उन्होंने साढ़े छह साल बाद इस शो में वापसी की है। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड में दर्शकों को चौंकाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। आने वाले एपिसोड में जबरदस्त और शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। इसी ट्विस्ट के तहत तिग्मांशु धूलिया अब CID में 'आई गैंग' के खूंखार और बदनाम लीडर बारबोसा के रोल में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में 'सीआईडी: 20 साल बाद' में यह रोल प्ले किया था। अब बारबोसा के रोल में वापसी कर रहे हैं। CID के बारबोसा स्पेशल एपिसोड में क्या होगा? बारबोसा (तिग्मांशु धूलिया) का सिर्फ एक ही मिशन है, और वो है सीआईडी ब्यूरो को तोड़ने का मिशन। इस बार 'आई गैंग' की भयावह योजना सीआईडी टीम में हड़कंप मचा देगी। जैसे-जैसे उनका खतरनाक खेल सामने आएगा, यह ब्यूरो की नींव को हिला देगा। तिग्मांशु धूलिया को 'सीआईडी' से जुड़ने पर था इस बात का डर CID मेकर्स का दावा है कि बारबोसा की वापसी से 'सीआईडी' में अहम मोड़ आएगा। कहानी ऐसी होगी, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। सस्पेंस और एक्शन ऐसा होगा कि दिल की धड़कने भी बढ़ जाएंगी। वहीं, 'सीआईडी' में अपनी वापसी पर तिग्मांशु धूलिया बोले, 'जब मैं 6.5 साल पहले पहली बार CID में शामिल हुआ था, तो मैं थोड़ा हिचक रहा था। मैं सोचता था कि मैं ओवरशेडो हो जाऊंगा, लेकिन मैं हैरान था कि दर्शकों ने वास्तव में मेरे बारबोसा के किरदार और 'आई गैंग' की तारीफ की। मेरा कमाल का एक्सपीरियंस रहा। लोगों की डिमांड पर मुझे वापस बुलाया गया है।' तिग्मांशु धूलिया ने की CID टीम की तारीफ तिग्मांशु धूलिया ने आगे कहा, 'CID के साथ मेरा सफर जबरदस्त रहा है। पूरी टीम कमाल की है और टैलेंटेड है। उनका प्रोफेशनलिजम बेजोड़ है। ऐसा डेडिकेशन इस इंडस्ट्री में मिल पाना मुश्किल है। जो बात इसे और भी खास बनाती है, वह यह है कि तकनीशियनों से लेकर कलाकारों तक, अधिकांश क्रू परिचित चेहरे हैं, जिससे लगता है कि जैसे यह घर वापसी है। मुझे यह अनुभव बिल्कुल पसंद आ रहा है।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च के लिए तैयार

नई दिल्ली Motorola अपने अगले बड़े मिड-बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह स्मार्टफोन Edge 50 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें चार कैमरे, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज जैसी टॉप-टियर फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola एक नया Extra Button पेश करेगा, जो iPhone 16 और Nothing Phone 3a सीरीज की तरह होगा। फीचर्स की झलक Motorola Edge 60 Pro में चार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। साथ ही Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS सपोर्ट भी इसमें दिया जाएगा। नया Action Button बेहतर कंट्रोल्स के लिए मिलने वाला है। साथ ही 5100mAh की बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। Android 15 OS और 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी दिया जाएगा। iPhone जैसा Action Button और दमदार कैमरा सेटअप लीक्स के मुताबिक, Motorola Edge 60 Pro में लेफ्ट साइड पर एक Extra Button होगा, जो iPhone 16 के कैमरा कंट्रोल फीचर की तरह काम करेगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें- 50MP प्राइमरी कैमरा (Sony LYTIA सेंसर, OIS सपोर्ट), 10MP सेकेंडरी कैमरा, 13MP थर्ड कैमरा और 20MP सेल्फी यानी फ्रंट कैमरा मिलेगा। Motorola Edge 60 Pro की कीमत कितनी हो सकती है ? रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro की कीमत EUR 649.89 (लगभग 60,000 रुपए) हो सकती है। स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। अभी Motorola के इस फोन का बज भी इंटरनेट पर बना हुआ है। दरअसल ये फोन मोटोरोला का अपग्रेडेड डिवाइस होने वाला है। जिसका यूर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फोन के आने की घोषणा हो चुकी है। Motorola Edge 60 Fusion दूसरी तरफ, इससे पहले Motorola Edge 60 Fusuion को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। फोन को लेकर कहा गया था कि यह नया स्मार्टफोन Moto Edge 50 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट 2 अप्रैल को तय की गई है। लीक्स में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया था। Moto Edge 60 Fusion की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है, क्योंकि इसके पिछले मॉडल Moto Edge 50 Fusion की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी। लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक और पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन भी लीक हुई थीं। इसमें दावा किया गया था, Moto Edge 60 Fusion में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

अल्पाइन पर्वतारोहण में जनजातीय प्रतिभा: जशपुर के पर्वतारोहियों का अनूठा अभियान

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइड के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण के लिए जनजातीय पर्वतारोहियों को प्रायोजित कर रही है। अल्पाइन पर्वतारोहण की विशिष्टता अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण, पारंपरिक पर्वतारोहण से भिन्न होता है। इसमें हल्के उपकरणों का उपयोग, छोटे दलों में और बिना किसी पूर्व-स्थापित शिविरों या फिक्स्ड रस्सियों के पहाड़ों पर चढ़ना शामिल है। यह पर्वतारोहण की सबसे शुद्ध और चुनौतीपूर्ण शैली मानी जाती है, जिसे मुख्यतः पेशेवर पर्वतारोहियों द्वारा ही किया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर युवाओं में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हिमालय में तकनीकी पर्वतारोहण को प्रोत्साहित करना है। यह पहल भारतीय पर्वतारोहण के पुनरुद्धार में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जशपुर प्रशासन युवाओं के लिए एक जीवन शैली के रूप में साहसिक खेलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिससे स्थानीय गाइडों के लिए आय के अवसर पैदा हो रहे हैं और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। रोहित व्यास (आईएएस) ने कहा, "इस अभियान के माध्यम से, हम जशपुर की छवि को बदलना चाहते हैं। हम जनजातीय युवाओं की ताकत और क्षमता को देश के सामने प्रदर्शित करना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भारत के प्रगतिशील और रचनात्मक भविष्य की झलक देना चाहते हैं।" इस अभियान का नेतृत्व राज्य की प्रसिद्ध एडवेंचर कंपनी पहाड़ी बकरा एडवेंचर के निदेशक स्वप्निल शिरीष राचेलवार कर रहे हैं, जिन्हें वैदिक वाटिका, जशप्योर, एड्वेनॉम, काफ़ी मीडिया और रनर्सएक्सपी जैसे स्थानीय संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्रों पर लाने में योगदान दिया है, साथ ही मिस्टिक हिमालयन ट्रेल और क्रेग डेवलपमेंट इनिशिएटिव जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों का भी सहयोग है। अभियान के लिए जशपुर जिले के रॉक क्लाइम्बर्स तेजल भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक, रूषनाथ भगत और रवि का चयन किया गया है। यह अभियान सितंबर में निर्धारित है, जिसमें पहली प्रारंभिक कार्यशाला कल से देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर, छत्तीसगढ़ के प्रथम साहसिक खेलों को समर्पित क्षेत्र में शुरू होगी। पूरे वर्ष, चयनित भारतीय कोचों और एथलीटों की भागीदारी के साथ आगे की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस अभियान से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत होने और जनजातीय प्रतिभा को भारतीय पर्वतारोहण समुदाय से परिचित कराने की उम्मीद है, जिससे देश में साहसिक खेलों के विकास में योगदान मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

राजस्थान में प्रचंड गर्मी से मिली थोड़ी रहत

जयपुर राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी के बीच उत्तरी हवाओं के चलने से राहत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अब इसमें तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अब मार्च अंत तक इसमें राहत रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा तेजी से चढ़ा। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रभाव कम नहीं है। बुधवार को धौलपुर देश का सबसे गर्म इलाका रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी भी किया था। लेकिन अब अगले 2-3 दिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से खासी राहत मिलेगी। आगामी 48 घंटो में उत्तर हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। वहीं 28 मार्च से 3 अप्रैल तक पहले सप्ताह के दौरान वर्षा का भी पूर्वानुमान है। इससे राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रैल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 40 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 33 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32 व न्यूतनम 16.9 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 31.1 व न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 32.9 व न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29